Tehri - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी का टिहरी दौरा: 1000 मेगावाट परियोजना का करेंगे लोकार्पण, शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज
टिहरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार उत्तराखंड के टिहरी जिले के दौरे पर पहुंच सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह अथवा जून के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री टिहरी पहुंचकर देश की महत्वपूर्ण 1000 मेगावाट क्षमता वाली टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इस संभावित दौरे को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनीतिक से अधिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों पर केंद्रित रहेगा। टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना को देश की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा परियोजनाओं में माना जा रहा है। यह परियोजना बिजली उत्पादन के साथ-साथ ऊर्जा भंडारण और राष्ट्रीय ग्रिड संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञ इसे भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से "गेमचेंजर" मान रहे हैं।

इसके अलावा श्री मोदी इस दौरान टिहरी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रख सकते हैं तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई अन्य योजनाओं की घोषणाएं होने की भी संभावना है। इससे टिहरी सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दौरा कर चुके हैं, हालांकि टिहरी जिला अब तक प्रधानमंत्री के दौरे से अछूता रहा था।

स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभ में यह कार्यक्रम दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना के उद्घाटन के साथ प्रस्तावित था लेकिन टिहरी परियोजना के ऐतिहासिक महत्व और स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री ने स्वयं टिहरी आने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि यह दौरा टिहरी के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने भी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। पीएमओ की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा का अब सभी को इंतजार है।

गोवा अग्निकांड: टिहरी गढ़वाल के दो युवकों की दर्दनाक मौत, नाइट क्लब 'रोमियो लेन' का मैनेजर दिल्ली से गिरफ्तार
पणजी। गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग की चपेट में आने से उत्तराखंड के पाँच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें टिहरी जनपद के दो युवक-जितेंद्र सिंह और सतीश सिंह भी शामिल हैं। गोवा में जिस क्लब में आग लगी, ये सभी वहीं कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। हादसे में चंपावत निवासी मनीष सिंह के साथ ही उत्तराखंड मूल के दो अन्य युवा (सुमित नेगी और सुरेंद्र सिंह) की भी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही टिहरी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

रविवार को टिहरी विधायक ने मृतकों के परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मामले में विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से इस गंभीर घटना पर गोवा सरकार से समन्वय स्थापित करने और मृतकों के शवों को शीघ्र उनके गृह जनपद पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्ण रूप से पीड़ति परिवारों के साथ खड़ी है और आवश्यक औपचारिकताओं को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मैनेजर भारत को गोवा पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 6 लोगों के गंभीर धायल हुए है, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में अभी तब नाइट क्लब का मालिक सौरभ लूथरा नहीं पकड़ा गया है। वह घटना के बाद से फरार है जिसकी तलाशी जारी है।