Email Threat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डर के साए में दिल्ली ! खालिस्तानी धमकियों भरे ईमेल से संसद और नौ स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
नई दिल्ली। दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने वाली धमकी मिली, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया। खालिस्तानी समर्थकों ने दिल्ली में संसद भवन को उड़ाने की धमकी दी है जिसके बाद संसद परिसर के आसपास सुरक्षा बहुत बढ़ा दी गयी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि धमकी भरे मेल में हिंदुस्तान बनेगा खालिस्तान के नारे लिखे हुए थे। ये ईमेल जौकरी जेनकिंस नाम के व्यक्ति ने भेजे थे और भेजने वाले ने धमकी में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल किया है।

ईमेल में लिखा था, दिल्ली खालिस्तान बनेगा। आज शहीद अफजल गुरु की याद में दोपहर 1:11 बजे बम विस्फोट होगा। आज स्कूलों में धमाके होंगे। संसद में बम फटेगा। यह घटना 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे होगी। मोदी, शाह और जयशंकर खालिस्तान समर्थकों के दुश्मन हैं। पंजाब खालिस्तान है। खबरों के अनुसार करीब नौ स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिनकी पुष्टि बाद में पुलिस सूत्रों ने की।

जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल और सीएम स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूलों में पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर परिसर में तुरंत गहन तलाशी अभियान शुरू किया। आगे की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ में जिला एवं सत्र न्यायालयों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच शुरू
बस्तर। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर और जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालयों को बुधवार को ईमेल पर बम से उड़ा देने की धमकी मिली। बता दें कि बस्तर और सरगुजा संभाग मुख्यालयों में स्थित दोनों ही अदालतों के आधिकारिक ईमेल पर बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। ईमेल पर मिली धमकी के बाद अदालतों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है,आने जाने वाले हर किसी की तलाशी के बाद ही अदालतों में प्रवेश दिया जा रहा है।

सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बताया-आउटलुक के नाम से ईमेल आया है, यह मेल कहां से ऑपरेट किया जा रहा है, मेल किसने भेजा है एवं किस उद्देश्य से भेजा गया है यह सब जांच के बिंदु हैं। फिलहाल अदालत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है मामले की जांच की जा रही है। जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में मुख्य द्वार पर पुलिस सुरक्षा के लिहाज से तैनात है अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है अदालती काम से आए व्यक्ति को पूरी पड़ताल के बाद जाने की इजाजत मिल रही है।

इसी तरह अंबिकापुर जिला एवं सत्र न्यायालय में छह से अधिक पुलिस कर्मी मेटल डिटेक्टर के साथ तैनात हैं गाड़ी की डिक्की, बैग और जेबों को जांचने के बाद भीतर जाने दिया जा रहा है। पुलिस सुरक्षा के दौरान यह सतर्कता भी बरत रही है कि अदालती काम-काज में किसी भी तरह की बाधा नही हो। ईमेल से मिली धमकी को दोनों ही जिलों की पुलिस ने बड़ी गंभीरता से लिया है। सरगुजा के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल मौके पर हैं। उन्होंने ईमेल की जांच का जिम्मा साइबर टीम के अधिकारियों को दिया है।

अमृतसर में स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में की छुट्टी
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को 15 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उपायुक्त के आदेश पर सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस की पुष्टि करते हुए कहा कि स्कूलों की प्रबंधकों को ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत अमृतसर पुलिस को सूचित किया।

धमकी मिलने के बाद उपायुक्त के आदेश पर जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों को सूचित गया कि वह तुरंत अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जाएं। सभी स्कूल वैन को बुलाकर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। वहीं पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया। मौके पर बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई है।

इस बीच स्कूल की अचानक सूचना से अभिभावक भी घबराते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं अचानक छुट्टी किए जाने से बच्चों में भी हड़कंप मच गया। वे घर पहुंचने की जल्दी में दिखे। पुलिस की टीमें अंदर जाकर क्लासरूम की जांच कर रही हैं। ई-मेल की जांच साइबर सैल को भेज दी गई है। यह धमकी किस संगठन या व्यक्ति ने दी, अभी इसका खुलासा नहीं हआ है। पुलिस ने भी जांच के बाद इस बारे में बयान जारी करने की बात कही है।

अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि ऐसे शैतानी काम करने वालों पर पंजाब सरकार की पूरी नजर है। किसी को भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब कर ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जिस ईमेल से धमकी भेजी गई है, पुलिस उस स्रोत की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजस्थान हाईकोर्ट परिसर को बम से उडाने की फिर धमकी, सुनवाई हुई बाधित
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने को लेकर हाईकोर्ट प्रशासन को एक बार फिर धमकी मिली है। बीते चार दिन में यह दूसरा मौका है, जब हाईकोर्ट में बम धमाका करने की धमकी दी गई है। इससे पूर्व गत 31 अक्टूबर को भी यहां बम ब्लास्ट की धमकी का मेल मिल चुका है, हालांकि राहत की बात है कि अभी तक तलाषी में कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भेजे गए इस मेल में हाईकोर्ट परिसर को बम से उडाने की बात कही गई है। मेल की जानकारी मिलने ही उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और पूरे हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। वहीं न्यायाधीशों ने भी प्रकरणों की सुनवाई बीच में बंद कर दी।