up - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। पंचायत चुनाव टलने की अटकलों के बीच राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव से सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट की बैठक में राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का प्रस्ताव लाया जाएगा। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच इस आयोग के गठन को बेहद अहम माना जा रहा है। आयोग बनने के बाद ओबीसी आरक्षण का रास्ता साफ होगा।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र नियमावली 2026 को भी मंजूरी के लिए रखा जाएगा। साथ ही पशु चिकित्सा के छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता चार हजार रुपये से बढ़ाकर आठ हजार रुपये करने का प्रस्ताव भी पेश होगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लखनऊ के शहीद पथ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 1010 बेड का मल्टी स्पेशिएलिटी इमरजेंसी सेंटर, टीचिंग ब्लॉक और नया ओपीडी ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव आएगा।

इसके अलावा प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय परिसर के विस्तार के लिए भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। मिर्जापुर में निजी क्षेत्र की सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़े बदलाव की तैयारी: योगी सरकार कैबिनेट विस्तार और संगठन में जल्द होगा फेरबदल, इन दिग्गजों के नामों को लेकर चर्चा
लखनऊ। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश पर फोकस करने जा रहा है। ऐसे में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी भाजपा में बड़े राजनीतिक और संगठनात्मक बदलावों की तैयारी तेज हो गई है। दरअसल पार्टी और सरकार स्तर पर होने वाले ये बदलाव भाजपा के लिए सामाजिक, क्षेत्रीय समीकरणों को साधने का अहम अवसर माने जा रहे हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, संगठन में फेरबदल, योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट विस्तार तथा विभिन्न आयोगों, निगमों और बोर्डों में खाली पदों पर नियुक्तियां जल्द हो सकती हैं।

पार्टी का मानना है कि 2027 के चुनाव से पहले यह आखिरी बड़ा मौका होगा, जब विभिन्न जातीय और क्षेत्रीय समूहों को संतुलित तरीके से प्रतिनिधित्व दिया जा सके। भाजपा के एक वरिष्ठ सांसद के अनुसार, “पश्चिम बंगाल में सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी होते ही केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ओर ध्यान देगा। संगठनात्मक बदलाव, कैबिनेट विस्तार और विभिन्न निगमों-बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी पहले ही हो चुकी है।”

सूत्रों का कहना है कि योगी सरकार में बहुप्रतीक्षित कैबिनेट फेरबदल 10 से 15 मई के बीच कभी भी हो सकता है। करीब आधा दर्जन नेताओं के नाम संभावित मंत्रिमंडल विस्तार या विभागीय बदलाव को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। भाजपा सांसद ने बताया कि भाजपा इस फेरबदल को केवल प्रशासनिक बदलाव तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसके जरिए स्पष्ट राजनीतिक संदेश देने की भी तैयारी है। लोकसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों और भाजपा के सामाजिक गठबंधन में आई चुनौतियों को देखते हुए पार्टी विभिन्न जातीय समूहों, क्षेत्रों और समुदायों के प्रतिनिधित्व का नए सिरे से आकलन कर रही है।

सांसद ने कहा, “ पार्टी विशेष रूप से उन वर्गों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बना रही है, जहां उसे समर्थन में कमी महसूस हुई है या जहां विपक्ष अपनी सामाजिक पैठ बढ़ाने में जुटा है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक-दो महिलाओं को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की चर्चा है। साथ ही ब्राह्मण, जाट, गुर्जर, कुर्मी, पासी, पाल और वाल्मीकि समुदायों को साधने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।”
सूत्रों की मानें तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा मनोज पांडेय, अशोक कटारिया, कृष्णा पासवान और पूजा पाल के नाम भी चर्चा में हैं।

सरकार के अलावा संगठनात्मक स्तर पर भी बड़े बदलाव संभावित हैं। पार्टी संगठन में कई पद लंबे समय से लंबित हैं, जबकि अनेक आयोगों, बोर्डों और निगमों में नियुक्तियां अभी बाकी हैं। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा विभिन्न सामाजिक और क्षेत्रीय समूहों के नेताओं को समायोजित करने के साथ-साथ आंतरिक संतुलन साधने की कोशिश करेगी। भाजपा सांसद का मानना है कि भाजपा का पूरा फोकस पिछड़ा वर्ग, दलित और गैर-प्रभावशाली जातियों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर रहेगा। साथ ही उन क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश होगी, जहां पार्टी को पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल सकी है।

सूत्रों की मानें तो महिला प्रतिनिधित्व को भी भाजपा विशेष महत्व दे सकती है। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं और लाभार्थी राजनीति को देखते हुए पार्टी महिला वोटरों के बीच अपना संदेश और मजबूत करना चाहती है। भाजपा सूत्रों का मानना है कि हिंदुत्व के मुद्दे पर पार्टी को कोई बड़ी चुनौती नहीं है, लेकिन 2027 के चुनाव से पहले जातीय, क्षेत्रीय और लैंगिक संतुलन साधना बेहद जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार, संगठनात्मक बदलाव और निगमों-बोर्डों में नियुक्तियों को भाजपा राजनीतिक संदेश और सामाजिक संतुलन के बड़े अभियान के रूप में इस्तेमाल कर सकती है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि जहां तक पार्टी में बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा का सवाल है तो पार्टी नेतृत्व को जो उचित लगेगा वो कदम उठाएगी । भाजपा का कार्यकर्ता 2027 चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में मदरसों के लिए ATS को देनी होगी जानकारी, जानें क्यों उठाया ये ठोस कदम?
लखनउ। दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट हादसे के बाद पूरे देश में सुरक्षा को लेकर ​पुलिस और प्रशासन दोनों चौकन्ना हो गए हैं ताकि आने वाले समय में ऐसा भीषण हादसा नहीं हो सके। इसी बीच सीएम योगी भी एक बार फिर एक्शन में मूड में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि, अब से सभी मदरसों में वहां पढ़ने वाले बच्चों और मौलानाओं की हर जरूरी जानकारी एटीएस कार्यालय में जमा करवानी होगी। इसके अलावा जो छात्र विदेशों में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं उनकी और उनके परिवार की हर जरूरी जानकारी भी वहां जमा करवानी होगी।

देनी होगी जानकारी

दिल्ली बम धमाके के बाद यूपी सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए मदरसों की सारी जानकारी एटीएस कार्यालय में जमा करवाने के आदेश दिए। इस आदेश में कहा गया है कि, जैसे मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे का नाम, पता और फोन नंबर माता-पिता का नाम आदि ATS कार्यालय में जमा करवाना होगा। इस आदेश को लेकर सीएम कार्यालय से एक सर्कुलेट भी जारी किया जा चुका है। सीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ये फैसला राज्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसमें केवल बच्चों और उनके परिवार से संबंधित डाटा ही सुरक्षित नहीं किया जाएगा, बल्कि इससे किसी भी संस्थान में समय पर किसी भी ऐसी गतिविधि होने पर उसकी पहचान समय पर हो सकेगी।

यूपी में राजनीतिक उठापठक पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में राजनीतिक उठापठक पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उप्र में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है।"

BJP विधायक का सरकार के खिलाफ संदेश, यूपी में हलचल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के वीडियो संदेश ने राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। भाजपा विधायक के वीडियो संदेश के बाद राजनीति शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम से पोस्ट किया गया है कि भाजपा के ब्राह्मण विधायक रमेश मिश्रा ने यूपी के ठाकुर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ  खुलकर मोर्चा खोल दिया है।  ब्राह्मण मिश्रा का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार यूपी में बड़े निर्णय ले, वरना आज की तारीख में 2027 में यूपी में भाजपा सरकार रिपीट नहीं होगी। भाजपा विधायक खुद स्वीकार कर रहे हैं कि आज के परिदृश्य में सपा सरकार 2027 में बनेगी।

उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले, गुरुवार को भाजपा के ही वरिष्ठ नेता मोती सिंह ने तो अपने 42 साल पर सात साल भारी बता दिए। अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए लिखा कि पीडीए सकारात्मक सौहार्द का नया इतिहास लिखने वाली है। पीडीए की रणनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उनकी राजनीति को शोषण करने वाली नकारात्मक राजनीति बताया है।

अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा
समाजवादी पार्टी की नीति का जिक्र किया। वह है, आम जनता को उसका हक दिलवानेवाली, आम जनता का कल्याण करनेवाली, शोषण, उत्पीड़न से आम जनता की रक्षा करनेवाली, संविधान-आरक्षण को बचानेवाली, पिछड़े-दलितों-अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, आधी आबादी और अगड़ों में भी उत्पीड़ितों को प्रभुत्ववादियों के अत्याचार से बचानेवाल, किसान, मजदूर, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा, दुकानदारों और बाकी सबका ख्याल रखनेवाली आदि।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा की आम जनता का शोषण करने वालीए समाज को तोड़ने वाली नकारात्मक राजनीति के पास पीडीए की पॉजिटिव पॉलिटिक्स का कोई जवाब नहीं है। इसीलिए भाजपा के अपने ही लोगों में हड़बड़ाहट है। पीडीए ही भाजपा के अंदर बाहर भगदड़ का कारण बन रहा है। भाजपा के तथाकथित सहयोगी भी या तो किसी बहाने से भाजपा से बाहर आना चाहते हैं या वैचारिक दूरी दिखाना चाहते हैं। कोई चिट्ठी को माध्यम बना रहा है, कोई अपनी नाराजगी भरे बयान को और कोई अंदरूनी जनप्रतिनिधि ऐसे किसी वीडियो को। भाजपाई खेमे की चिंता सिर्फ यूपी के 2027 के चुनाव हारने की ही नहीं है, बल्कि भविष्य का हर चुनाव हारने की है। पीडीए एक नव जागरण है। आज की जागरूक जनता में जो नई सामाजिक-आर्थिक चेतना आ गयी है, उसी का नाम पीडीए है ।पीडीए वर्तमान के पटल पर सामाजिक अखंडता के नये भविष्य का उद्घोष है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोले अखिलेश यादव - यूपी की 80 सीटें जीतने पर भी EVM पर भरोसा नहीं
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में मतदाताओं को धन्यवाद देते हुये कहा कि उन्होंने ऐसा जनादेश दिया जिसने लोकतंत्र को एकतंत्र बनने से रोक दिया।

अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पिछले चुनावों में अवाम ने हुकूमत का गुरूर तोड़ दिया। आज केन्द्र में हारी हुई सरकार विराजमान है। उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि यह गिरने वाली सरकार है। इंडिया गठबंधन की नैतिक जीत हुई है। सकारात्मक राजनीति की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को औपनिवेशिक शासन से मुक्ति मिली थी और चार जून 2024 को साम्प्रदायिक राजनीति से मुक्ति मिली है। सामुदायिक राजनीति की शुरुआत हुई है। साम्प्रदायिक राजनीति की हमेशा के लिये हार हुई है। धन, बल, छल की हार हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में संविधान समर्थकों की जीत हुई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब मनमर्जी नहीं, जनमर्जी चलेगी। उन्होंने परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, वहां शिक्षा-परीक्षा माफिया का जन्म हुआ है। सरकार ने युवाओं के उम्मीदों को मार दिया है।उन्होंने कहा कि हजार साल के सपने दिखाने वाले अगले महीने पेपर लीक नहीं होंगे, इसकी गारंटी कब देंगे।

उन्होंने कहा कि एक और जीत हुई है, वह है, अयोध्या की जीत। उन्होंने अयोध्या के परिपक्व मतदाताओं को धन्यवाद देते हुये रामचरित मानस की एक चौपाई कही. होई वही जो राम रचि राखा। उन्होंने कहा कि जो कहते थे कि हम राम को लाये हैं, वही आज किसी के सहारे के लिये लाचार हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि वह चुनावों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल के पहले भी विरोध में थे और जब तक इन्हें हटा नहीं दिया जाता, वह इनका विरोध करते रहेंगे। समाजवादियों को ईवीएम पर भरोसा नहीं है। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के प्रधानमंत्री आदर्श गांव का जिक्र करते हुये कहा कि आज उसका कोई नाम भी नहीं जानता। उस गांव की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के आदर्श गांव का बुरा हाल है तो अन्य आदर्श गांवों की क्या हालत होगी।

यादव ने जाति जनगणना कराने की मांग करते हुये कहा कि बगैर इसके सभी को उनका हक दिला पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उपयुक्त अभ्यर्थी न पाये जाने का बहाना लेकिन आरक्षण के हकदारों का हक छीना जा रहा है। सरकारी नौकरियों के रिक्त पद इसलिये नहीं भरे जा रहे हैं क्योंकि आरक्षण देना पड़ेगा।

उन्होंने अग्निवीर व्यवस्था को अनुचित बताया और कहा कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने पर इसे खत्म किया जायेगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की हालत खराब है, किसानों की आय दुगुनी करने की बात कही गयी थी, लेकिन पिछले 10 वर्षों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के कार्यकाल में एक भी मंडी का निर्माण नहीं किया गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं है।

बलात्कारियों के लिए कब्रगाह बना यूपी,13 को मृत्युदंड, 291 को उम्रकैद
लखनऊ। माफियाराज पर नकेल कसने के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2023 में महिला अपराधों के प्रति भी गंभीर रुख अपनाया है। पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते बलात्कार की घटनाओं में संलिप्त 13 मुल्जिमों को अदालत ने मौत की सजा सुनायी जबकि 291 को ताउम्र जेल में बिताने का आदेश दिया।

पुलिस के पास मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार अधिनस्थ न्यायालयों में कुल एक लाख 52 हजार 594 मामलों में तथा सत्र न्यायालयों में सात हजार 285 मामलों में अपराधियों को सजा कराई गई है जबकि पॉक्सो एक्ट में 13 मामलों में मृत्युदंड, 291 मामलों आजीवन कारावास, 1101 मामलों में 10 साल की सजा, और 1334 मामलों में 10 साल से कम की सजा दिलाई गई है।

पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत चार्जशीट दाखिल होने के एक माह के अंदर 34 मामलों में और दो माह से भी कम समय में 74 मामलों में सजा कराई गई है। महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले विभिन्न अपराधों में 4312 मामलों में सजा कराई गई है। जिलों के टॉप 10 अपराधियों में 77 मामलों में 83 अपराधियों को प्रभावी पैरवी के जरिए दोषी सिद्ध कराया जा चुका है। यूपी के 32 जिलों में गैंगेस्टर एक्ट के तहत 5775 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की गई हैं।

दशकों तक आतंक का पर्याय रहे यूपी के सबसे कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी को इस साल सबसे बड़ी चोट मिली है। बड़े माफिया के अलावा इलाकाई गुंडे-बदमाश और शोहदों के खिलाफ भी ताबड़तोड़ कार्रवाइयां हुई हैं। मुख्तार को 2023 में एक के बाद एक चार मामलों में सजा सुनाई गई है, जिसमें आजीवन कारावास जैसी अधिकतम सजा भी शामिल है। माफिया के आर्थिक 604 करोड़ से अधिक के साम्राज्य को भी पूरी तरह से मिट्टी में मिलाया जा चुका है। इसके अलावा प्रयागराज के अतीक गैंग का भी समूल विनाश हो चुका है। वहीं विजय मिश्रा, अनुपम दूबे, सऊद अख्तर, धर्मेन्द्र व संजय ङ्क्षसघला जैसे बड़े माफिया को योगी राज में कानून के जरिए उनके गुनाहों की सजा मिल चुकी है।

प्रदेश में व्यापारियों से रंगदारी ओर महिलाओं से छेडख़ानी करने वाले तत्व या तो सलाखों के पीछे पहुंचा दिये गये या पुलिस मुठभेड़ में ढेर किये जा चुके हैं। इसके अलावा यूपी पुलिस को मजबूत बनाने के लिए इस साल 60 हजार से अधिक कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के क्राइम रेट 258.1 प्रतिशत के सापेक्ष यूपी में अपराध की दर 171.6 प्रतिशत है। दर्ज मुकदमों के आधार पर देश के अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी 20वें स्थान पर है, जबकि उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है। जो यह दर्शाता है कि कई राज्यों की तुलना में यूपी में अपराधिक घटनाओं में काफी कमी आई है।

सेफ सिटी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए योगी सरकार की ओर से युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। सेफ सिटी परियोजना के पहले चरण के तहत 17 नगर निगमों व गौतमबुद्ध नगर में इन्टीग्रेशन के लिए 21,968 कैमरों लगाए जा रहे हैं। इसमें से 15,732 को कण्ट्रोल रूम से इन्टीग्रेट किया जा चुका है। शहरों को पूरी तरह से सीसीटीवी सर्विलांस से ना सिर्फ अपराधों में कमी आ रही है बल्कि आपराधिक घटनाओं का खुलासा भी त्वरित गति से हो रहा है। इसके अलावा साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए प्रदेश में 57 साइबर थानों की स्थापना भी एक नजीर बन गया है। यही नहीं प्रदेश में पुलिस के इकबाल को मजबूत करते हुए ना सिर्फ नई बैरकों का निर्माण हो रहा है बल्कि साल का अंत होते होते अबतक की सबसे बड़ी 60 हजार से अधिक कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

सपा नेतृत्व करेगा अब्बास अंसारी के बारे में फैसला: शिवपाल सिंह यादव
बलिया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) विधायक अब्बास अंसारी को दल में शामिल कराने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व पर टालते हुए कहा है कि अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी।

यादव ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को सपा में शामिल करने के सवाल पर कहा कि ''अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी  मगर इस फैसला भी राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्ञानवापी को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा ''योगी और भारतीय जनता पार्टी के लोगों से क्या उम्मीद करेंगे। जब मामला न्यायालय में है और हम कहें कि ये मस्जिद है तो क्या मान लेंगे। जब बाबरी मस्जिद मामले में न्यायालय का फैसला आया तो न्यायालय के आदेश को हम सब लोगों ने स्वीकार किया है। उन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए था।"

उन्होंने कहा ''भारतीय जनता पार्टी के लोग कोर्ट, संविधान, लोकतंत्र को मानते नहीं, न्यायालय का इंतजार कर नहीं सकते। भाजपा के लोग लोकतंत्र व संविधान विरोधी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान पूरी तरह से न्यायालय की अवमानना है।"

ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राजभर पहले अपना जहूराबाद सीट बचायें, वो बहुत है। स्वामी प्रसाद मौर्य के धार्मिक स्थलों को लेकर बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वामी ने जो भी बयान दिया है वो उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है, लेकिन हम इस सब धार्मिक मामलों में नहीं जाना चाहते हैं । हम केवल समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करके भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से हटाने का काम करेंगे ।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में शिवपाल ने सपा संगठन को मजबूत कर 50 सीटें जीताने का दावा किया है। शिवपाल यादव ने कहा '' हम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करके पूरे उत्तर प्रदेश में कम से कम 50 सीटें जीतेंगे। पिछली बार मैं पार्टी में था भी नहीं लेकिन इस बार संगठन को और मजबूत करेंगे।"

राम मन्दिर में दर्शन के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि पहले मंदिर पूरा तो हो जाए फिर जरूर दर्शन करेंगे। आजमगढ़ से चुनाव लडऩे के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जो भी राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला होगा वो मुझे स्वीकार होगा ।

विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में नीतीश, ममता, शरद पवार, राहुल गांधी, सोनिया जैसे की चेहरे हैं और हमारे नेता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से ज्यादा पढ़े लिखे भी हैं। कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार करने के सवाल पर कहा कि हमारा इण्डिया गठबंधन है और गठबंधन जो फैसला लेगा हम वो स्वीकार करेंगे।

मोदी के शासन, योगी के राशन से यूपी ऊंचाइयों पर: पूनिया
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत यूपी के मैनपुरी में बुधवार को सभा में कहा कि मोदी के शासन और यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के राशन से प्रदेश ऊंचाइयों की ओर है। योगी घर के भीतर भी शासन देते हैं और मोदी घर के बाहर भी लोगों को सुरक्षा देते हैं। पूनिया ने कहा कि लोगों का भरोसा भाजपा पर मोदी सरकार के कामों के बाद और ज्यादा मजबूत हुआ है। उन्होंने यूपी में कारसेवा के समय को याद करते हुए कहा कि वे भी वे दो बार कार सेवा के साक्षी बने थे। वह दृश्य भी देखा था जब मुलायम सिंह यादव के राज में गोलियां चल रही थी और कारसेवक शहीद हो रहे थे। उन्होंने सभा में मोदी सरकार के कामों को भी गिनाया।

अतीक को लेकर रवाना हुई यूपी एसटीएफ
साबरमती। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स रविवार शाम साबरमती जेल से माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए यूपी एसटीएफ की टीम रविवार को साबरमती जेल पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूपी एसटीएफ के करीब 45 जवान दो बख्तरबंद गाड़ियों में साबरबती जेल पहुंची। साबरमती से प्रयागराज तक का रास्ता 1170 किलोमीटर लंबा है, जिसे पूरा करने में लगभग 21 घंटे तक लग सकते हैं।

रास्ते में नहीं रुकेगा काफिला
अतीक को लेकर निकला काफिला रास्ते में कहीं भी नहीं रुकेगा। काफिले में दो अतिरिक्त ड्राइवर हैं जो साबरमती से रवाना होकर अहमदाबाद, उदयपुर, कोटा, आगरा, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगे।

गाड़ियों में ही खाने-पीने का सामान
पुलिस इस पूरे मिशन में अतिरिक्त सुरक्षा बरत रही है। बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल सिर्फ पांच अधिकारियों के पास ही मोबाइल फोन हैं। खाने-पीने का सामान भी गाड़ियों में ही रखा गया है।

मुझे मारना चाहते हैं : अतीक
इससे पहले अतीक ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी हत्या करना चाहती है। उसने कहा कि ये लोग कोर्ट के कंधे पर बंदूक रख कर मुझे मारना चाहते हैं।

गुजरात को हरा यूपी प्लेऑफ में
मुंबई। यूपी वॉरियर्स ने ग्रेस हैरिस (41 गेंद, 72 रन) और ताहलिया मैकग्रा (38 गेंद, 57 रन) के विस्फोटक अर्द्धशतकों की बदौलत विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सोमवार को गुजरात जायंट््स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। जायंट्स ने करो या मरो मुकाबले में दयालन हेमलता (57) और एशले गार्डनर (60) के अर्द्धशतकों की मदद से 178 रन बनाए। वॉरियर्स ने 179 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल करके जायंट्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
जायंट्स को शुरुआती झटके लगने के बाद हेमलता और गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला। हेमलता ने 33 गेंद पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए, जबकि गार्डनर ने 39 गेंद पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर जायंट्स को दमदार स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉरियर्स ने भी तीन विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन हैरिस-मैकग्रा की जोड़ी एक बार फिर टीम को बचाने के लिए आगे आई और चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। वॉरियर्स ने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले इन दोनों बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए, हालांकि उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन की जरूरत थी। सोफी एकलेस्टन (19 नाबाद) ने पहली चार गेंद पर पांच रन लेने के बाद पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर वॉरियर्स को यादगार जीत दिलाई। वॉरियर्स सात मैच में आठ अंक के साथ डब्ल्यूपीएल तालिका में तीसरे स्थान पर है और उसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जायंट्स ने आठ मैच में सिर्फ दो जीत के साथ अपना अभियान समाप्त किया, जबकि उसकी इस हार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (सात मैच, चार अंक) भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

होलीः यूपी में बुलडोजर पिचकारी की धूम मची
गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में होली पर्व पर जगह-जगह बुलडोजर पिचकारी की धूम मची है। जिले के नगर बाजार में खरीदारी कर रहे श्रवणकुमार ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुंडों माफियाओं पर की जा रही बुलडोजर की कार्यवाही से बाजारों में आयी इस नाम की पिचकारी का उन्माद बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि रंग बिरंगी खूबसूरत पिचकारियां मात्र 100 रुपये से लेकर सात सौ रुपये तक कई साइज में बिक रही है। उन्होंने बताया कि पिचकारी रंग बुलडोजर टी-शर्ट के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं की भी टी शर्ट की खूब बिक रही है। खरीदारी करने आ रहे हैं लोग खासकर बच्चे कार्टून की पिचकारी के साथ-साथ बुल्डोजर वाली पिचकारी खरीद रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में प्रयागराज, आगरा , नोएडा, कानपुर, गोरखपुर समेत कई मंडलों में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई चल रही है। कई मकानों को चिह्नित करके ध्वस्त किया जा रहा है जिसको देखते हुए बाजारों में बुल्डोजर पिचकारी की धूम है। बुल्डोजर पिचकारी में भगवा रंग के साथ-साथ योगी जी और अखिलेश यादव की भी फ़ोटो लगी हुई है। इस बार भी बच्चों का भी ख्याल रखा गया है और हर बार की तरह इस बार भी डोरेमोन, पोकीमॉन छोटा भीम स्पाइडर मैन जैसी पिचकारी भी रौनक बढ़ाई हुए हैं।