remains - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गरीब लोगों के आशियानों के दुश्मन बने हुए हैं मुख्यमंत्री: दिलावर
जयपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक मदन दिलावर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में गरीब लोगों के आसियान के दुश्मन बने हुए हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सभी गरीबों को आवास मिले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबको अपना घर मिले । लेकिन राजस्थान में सरकार और उनके अधिकारी गरीबों को मकान देने की जगह लिस्ट में से उनका नाम काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि टोंक के उनियारा गांव में ढाई हजार गरीब परिवारों के नाम आवास योजना वैसे नाम काट दिए गए। यह कहकर नाम काट दिए गए की इनके खुद के मकान हैं, इनके पास गाड़ियां हैं और इनके पास खुद के लैंडलाइन फोन है। जबकि वास्तविकता यह है कि इस गांव में फोन की लाइनें ही नहीं है तो लैंडलाइन फोन कहां से आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान की हर विधानसभा क्षेत्र में अगर जांच हो तो पता चलेगा कि 5000 से 10,000 गरीबों को सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना से महरूम कर दिया है।

चौतरफा लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़ प्रतिशत तक की तेजी, शेयर बाजार में रौनक बरकरार
मुंबई।  विदेशी बाजारों के मिलेजुले संकेत के बीच घरेलू शेयर बाजार में नीचे भाव पर हुई चौतरफा लिवाली से गुरूवार सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़ प्रतिशत तक की तेजी में रहे। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 874.18 अंक की छलांग लगाकर 57911.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 257.80 अंक उछलकर 17394.35 अंक पर पहुंच गया। बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुई। इस दौरान मिडकैप 1.28 प्रतिशत चढ़कर 24,873.78 अंक और स्मॉलकैप 1.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,358.43 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3521 कंपनियों के शेयरों में कारोबार में हुआ, जिनमें से 2303 में तेजी जबकि 1116 में गिरावट रही वहीं 102 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 42 कंपनियों में लिवाली बाकी शेष आठ में बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई में धातु समूह की 0.06 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 18 समूहों में तेजी रही। इस दौरान सीडीजीएस 1.60, ऊर्जा 1.21, वित्त 1.54, हेल्थकेयर 1.20, इंडस्ट्रियल्स 1.45, आईटी  1.45, ऑटो 2.14, बैंकिंग 1.39, कैपिटल गुड्स 1.11, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.31, पावर 1.01, रियल्टी 1.04 और टेक समूह के शेयर 1.23 प्रतिशत चढ़ गए।

इस दौरान विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.02, हांगकांग का हैंगसैंग 1.25 और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.26 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि जर्मनी के डैक्स में 1.25 और जापान के निक्केई में 1.23 प्रतिशत की बढ़त रही।

कारोबार की शुरुआत में 421 अंक की तेजी लेकर 57,458.60 अंक पर खुला सेंसेक्स सत्र के दौरान बिकवाली के दबाव में 57,311.86 अंक के निचले स्तर तक फिसला लेकिन लिवाली होने से यह 57,991.53 अंक के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 57,037.50 अंक के मुकाबले 1.53 प्रतिशत मजबूत होकर 57,911.68 अंक पर रहा। निफ्टी 98 अंक बढ़कर 17,234.60 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 17,215.50 अंक के न्यूनतम जबकि 17,414.70 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,136.55 अंक की तुलना में 1.49 प्रतिशत चढ़कर 17,392.60 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स की 27 कंपनियों ने मुनाफा कमाया जबकि तीन कंपनियां नुकसान में रहीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 3.50 प्रतिशत की तेजी रही वहीं टाटा स्टील सबसे अधिक 0.88 प्रतिशत की गिरावट पर रहीं।

टी-20 बल्लेबाजी का ताज पाक के हाथ: बाबर आजम नंबर 1 पर बरकरार
दुबई। मार्च महीने के लिए आईसीसी 'पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथन का पुरस्कार जीतने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान आईसीसी की टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर बरकरार हैं, जबकि 2021 के आईसीसी 'पुरुष टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर' रहे पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान एक पायदान नीचे खिसक कर नंबर तीन पर आ गए हैं। इसके अलावा एक अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहीन आफरीदी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच में 21 रन पर दो विकेट के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में प्रवेश किया है। वह 634 रेटिंग अंकों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जो पाकिस्तान के खिलाफ यह टी-20 मैच नहीं खेले थे, एक स्थान नीचे खिसक कर नंबर तीन पर आ गए हैं, जबकि इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ऊपर की बढ़ते हुए नंबर दो पर आ गए हैं। वहीं नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी को पीएनजी और मलेशिया के खिलाफ  त्रिकोणीय श्रृंखला में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर तीनों रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। सीरीज के फाइनल में नाबाद 54 रन और 18 रन पर चार विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने दीपेंद्र बल्लेबाजी रैंकिंग में 13 स्थानों की छलांग से 38वें, गेंदबाजी रैंकिंग में 47 स्थानों के फायदे से 135वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में 10 स्थानों की छलांग से 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में नामीबिया के जेजे स्मिट को छह स्थानों का फायदा हुआ है और वह नंबर चार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने युगांडा के खिलाफ हाल ही में समाप्त सीरीज में बल्ले के साथ 35 गेंदों पर 71 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद गेंद के साथ हैट्रिक समेत 10 रन पर छह विकेट लिए थे। टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के करीश्माई लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज को बड़ा फायदा हुआ है। बंगलादेश के खिलाफ हाल ही में संपन्न दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद के साथ महत्वपूर्ण योगदान देने की बदौलत केशव गेंदबाजी रैंङ्क्षकग में सात स्थानों की छलांग से 21वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में 13वें स्थान पर आ गए हैं। उनके हमवतन स्पिनर साइमन हार्मर भी गेंदबाजी रैंकिंग में 26 स्थानों की लंबी छलांग से 54वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह केशव महाराज (16) के बाद 13 विकेटों के साथ इस सीरीज में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने गेंदबाजी रहे थे।

एक हजार वन्य जीवों के अवशेष बरामद
मैड्रिड। स्पेन पुलिस ने एक हजार से अधिक वन्य जीवों के अवशेष बरामद किए हैं, जिनकी खाल के भीतर कोई अन्य सामान भर दिया गया था। इन्हें स्पेन के वैलेन्सिया नामक शहर में एक निजी संग्रहालय से बरामद किया गया है। इनकी कीमत लगभग 2.9 करोड़ यूरो या 2.4 करोड़ पौंड कूती गई है। इस संग्रहण में 198 हाथी दांत शामिल हैं। साथ ही चीते, सफेद हरिण और दुर्लभ प्रजाति एवं लुप्तप्राय प्राणियों के अवशेष एवं अन्य वस्तुएं भरी हुई खालें बरामद की गई हैं। ये चीजें जानवरों के खालों के परिधान का व्यवसाय करने वाले एक निजी संग्रहालय से बरामद की गई हैं।

एक हजार से अधिक इन अवशेषों में 405 संरक्षित वन्य जीवों के अवशेष हैं। जिनमें से कम से कम एक प्राणी तो अब विलुप्त हो चुका है। उल्लेखनीय है कि सफेद हरिण पहले अफ्रीका के अनेक भागों में पाए जाते थे। यह अत्यंत सुन्दर प्राणी चमड़े की कोमलता और चटक सफेद रंग के लिए मशहूर था। अत्यधिक शिकार के कारण अब यह लुप्तप्राय हो चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संरक्षित जानवरों के अवशेष पाए जाने की यह स्पेन में अब तक की सबसे बड़ी घटना है। इनमें हाथी दांत, चीता एवं सफेद हरिण की खालें शामिल हैं। जिस व्यक्ति के यहां यह बरामदगी हुई है, उसके खिलाफ तस्करी और प्राणियों एवं वनस्पतियों के संरक्षण कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

कोरोना से ठीक होने के बाद भी शरीर में छिपा रहता है वायरस: शोध
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण ने अपना कहर बरपाया। धीरे-धारे पूरे विश्व से संक्रमण की रफ्तार कम होती दिख रही है। भारत में भी कोरोना के मामलों में गिरावट हो रही है। इसी बीच एक अंतरराष्टÑीय शोध दल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शोध दल के मुताबिक कोरोना वायरस प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देते हुए संक्रमित मरीजों के शरीर में छिप सकते हैं। मेडिकल रिसर्च  टीम ने दो अध्ययनों में पाया कि कोरोना संक्रमित के शरीर से वायरस की पूरी तरह से निकासी काफी कठिन है। शोधकर्ताओं ने बताया कि कैसे कोरोना वायरस विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं में विकसित हो सकते हैं। साथ ही कोरोना संक्रमित मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा दे सकते हैं। कोरोना के विभिन्न वेरिएंट की एक निरंतर श्रृंखला ने मूल वायरस को पूरी तरह से बदल दिया है।

छुटकारा पाना मुश्किल
शोध के निष्कर्षों से पता चला है कि कोरोना संक्रमित के शरीर में कई अलग-अलग वायरस हो सकते हैं। इनमें से कुछ किडनी या स्प्लीन कोशिकाओं में छुपे हो सकते हैं। वहीं शरीर प्रमुख वायरस से बचाव के लिए संघर्ष कर रहा होता है। इसके कारण संक्रमितों के लिए कोरोना से पूरी तरह से छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है।

वायरस म्यूटेशन
वायरस के शरीर में छिपे रहने के अलावा एक और चिंताजनक बात सामने आई है। कई लोगों को एक ही समय में अलग-अलग वेरिएंट से संक्रमित देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्कर्ष बताते हैं कि समय के साथ वायरस में होने वाला म्यूटेशन इसे और भी खतरनाक बनाता जा रहा है। प्रतिरक्षा प्रणाली से छिपते हुए वायरस का शरीर के अंगों में मौजूद रहना और लोगों में एक साथ एक या अधिक वेरिएंट से संक्रमण का पता चलना काफी चिंताजनक है।

सेंसेक्स एवं निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद : शेयर बाजार में रौनक बरकरार
मुंबई।  वैश्विक बाजार की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर कम भाव पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत गुरूवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी रौनक बरकरार रही और सेंसेक्स एवं निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए।

बीएसई की तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 776.50 अंक की छलांग लगाकर 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 58,461.29 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 234.75 अंक की तेजी लेकर 17,401.65 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप 1.01 प्रतिशत मजबूत होकर 25,186.16 अंक और स्मॉलकैप 1.12 प्रतिशत चढ़कर 28,327.64 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई में कुल 3400 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 2185 में लिवाली जबकि 1065 में बिकवाली हुई वहीं 150 के भाव स्थिर रहे। एनएसई में 47 कंपनियों के शेयर हरे जबकि तीन लाल निशान पर रहे। वैश्विक स्तर पर गिरावट का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.63, जर्मनी का डैक्स 0.95, जापान का निक्केई 0.65 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.09 प्रतिशत गिर गया जबकि हांगकांग के हैंगसैंग में 0.55 प्रतिशत की तेजी रही।

चौतरफा लिवाली के बल पर बीएसई के सभी 19 समूह में तेजी रही। यूटिलिटीज 2.21, पावर 2.11, बेसिक मैटेरियल्स 1.38, सीडीजीएस 1.00, ऊर्जा 1.00, एफएमसीजी 1.11, वित्त 1.21, हेल्थकेयर 0.86, इंडस्ट्रियल्स 1.20, आईटी 1.88, दूरसंचार 1.19, ऑटो 1.00, कैपिटल गुड्स 0.74, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.74, धातु 1.50, तेल एवं गैस 1.74, रियल्टी 1.10 और टेक समूह के शेयर 1.85 फीसदी चढ़े।

सेंसेक्स करीब 97 अंक बढ़कर 57,781.48 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली के दबाव में थोड़ी देर बाद ही 57,680.41 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 58,513.93 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में 57,684.79 अंक के मुकाबले 1.35 फीसदी की उछाल लेकर 58,461.29 पर पहुंच गया। निफ्टी 17,183.20 अंक पर लगभग सपाट खुला और सत्र के दौरान 17,149.30 अंक के न्यूनतम जबकि 17,420.35 अंक के उच्चतम स्तर पर भी गया। अंत में 17,166.90 अंक की तुलना में 1.37 फीसदी चढ़कर 17,401.65 अंक पर रहा।

इस दौरान एचडीएफसी 3.92, पावरग्रिड 3.65, सन फार्मा 3.11, टाटा स्टील 2.80, टेक मङ्क्षहद्रा 2.60, एचसीएल टेक 2.55, बजाज ऑटो 2.35, बजाज फिनसर्व 2.14, बजाज फाइनेंस 1.99, इंफोसिस 1.91, टीसीएस 1.76, मङ्क्षहद्रा एंड मङ्क्षहद्रा 1.67, ङ्क्षहदुस्तान यूनीलीवर 1.59, आईटीसी 1.58, भारतीय एयरटेल 1.55, एशियन पेंट 1.46 और एचडीएफसी बैंक ने 1.40 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

इसी तरह लाभ में रही अन्य कंपनियों में इंडसइंड बैंक 1.20, टाइटन 1.08, डॉ. रेड्डी 1.05, एनटीपीसी 0.86, रिलायंस 0.69, मारुति 0.69, कोटक बैंक 0.51, एसबीआई 0.37, एलटी 0.35 और नेस्ले इंडिया 0.21 प्रतिशत शामिल रहीं। वहीं आईसीआईसीआई बैंक 0.78, एक्सिस बैंक 0.55 और अल्ट्रासिमको ने 0.03 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

बेरोजगारों का अनशन खत्म : बीजेपी का बयानबाजी जारी : रामलाल का बयान आया सामने
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने बयान जारी कर कहा है कि बेरोजगारी की मांगों पर सरकार हठधर्मिता अपना रही है। उन्होंने कहा कि भर्तियों में देरी, जो भर्तियां पहले हो चुकी है उनमें धांधली और अन्य मांगों को लेकर बेरोजगार लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।  लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है जबकि परीक्षाओं में धांधली साबित हो चुकी है। सरकार की यह हठधर्मिता उसकी  असंवेदनशीलता को दर्शाती है। जनता चुनावो में इसका कांग्रेस को जवाब देगी।

बरकरार है डाक विभाग की प्रासंगिकता
सन् 1874 में बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में प्रति वर्ष 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है और इसी के साथ हर साल भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत होती है, जो 9 से 15 अक्तूबर तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के रोजमर्रा के जीवन में डाक क्षेत्र की भूमिका और देशों के सामाजिक व आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जनता और मीडिया के बीच अपनी भूमिका और गतिविधियों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्यक्रम व गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।राष्ट्रीय डाक सप्ताह समारोह के कार्यक्रमों के अंतर्गत 9, 10 तथा 12 अक्तूबर को क्रमश: विश्व डाक दिवस, बैंकिंग दिवस तथा पीएलआई दिवस मनाया गया और 13, 14 तथा 15 अक्तूबर को क्रमश: डाक टिकट संग्रह दिवस, व्यवसाय विकास दिवस तथा डाक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर डाक विभाग द्वारा अब डाकघरों की नई सेवाओं और नागरिक केन्द्रित सेवाओं (पीओपीएसके, आधार नामांकन और अपडेशन सुविधा, सीएससी सुविधाएं इंडिया पोस्ट पीआरएस सेंटर, गंगाजल की उपलब्धता इत्यादि) की उपलब्धता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ऑनलाइन जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया जाता है।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान विश्व डाक दिवस के अवसर पर डाकघर परिसरों में पोस्ट फोरम की बैठक का आयोजन, सॉफ्ट स्किल्स, पब्लिक इंटरैक्शन, सामान्य शिष्टाचार पर स्टाफ  के लिए कार्यशालाएं इत्यादि का आयोजन होता है, जबकि बैंकिंग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पीओएसबी अथवा आईपीपीबी खाते खोले जाने, आम जनता को विभाग के बचत बैंक उत्पादों तथा अन्य नई सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए बचत बैंक शिविरों या मेलों का आयोजन किया जाता है। डाक जीवन बीमा दिवस मनाने का उद्देश्य पीएलआई क्लेम सेटलमेंट को प्राथमिकता देते हुए पीएलआई दिवस तक लंबित दावों के निपटारों को न्यूनतम करना है। डाक टिकट संग्रह दिवस के अवसर पर डाक टिकट संग्रह विभाग राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान सभी दिन राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय में कार्यक्रम आयोजित करता है। विभाग डाक टिकट संग्रह संबंधी उत्पाद (टिकट विषयों के आधार पर टाईए स्कार्फ, बैग, मग आदि) शुरू करने पर भी विचार कर रहा है। व्यवसाय विकास दिवस के अवसर पर सभी डाक सर्किल वर्तमान और संभावित व्यावसायिक ग्राहकों के साथ बातचीत करने पर जोर देते हैं। डाक दिवस के अवसर पर इस बार कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डाकियों की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा और पीएमए का शत-प्रतिशत उपयोग करने का प्रयास किया जाएगा ताकि डाक सामग्री डिलीवरी की जानकारी उपलब्ध हो और ग्राहक को शिकायत करने का कोई अवसर न हो।

भारतीय डाक विभाग में डाकघरों को चार श्रेणियों में बांटा गया है, प्रधान डाकघर, उप-डाकघर, अतिरिक्त विभागीय उप-डाकघर तथा अतिरिक्त विभागीय शाखा डाकघर। निर्धारित जनसंख्या, दूरी एवं आय से संबंधित मानकों के अनुरूप ही किसी क्षेत्र में डाकघर खोला जाता है। भारतीय डाक विभाग द्वारा देशभर में पिन कोड नम्बर (पोस्टल इंडेक्स नम्बर) के आधार पर ही डाक वितरण का कार्य किया जाता है। पिन कोड नम्बर की व्यवस्था की शुरूआत 15 अगस्त 1972 को की गई थी, जिसके तहत विभाग द्वारा देश को नौ भौगोलिक क्षेत्रों में बांटा गया। 1 से 8 तक की संख्या भौगोलिक क्षेत्र हैं जबकि संख्या 9 सेना डाक सेवा के लिए आवंटित की गई। छह अंकों वाले पिन कोड में पहला अंक क्षेत्र, दूसरा उपक्षेत्र, तीसरा जिले को प्रदर्शित करता है तथा आखिर के तीन अंक उस जिले के विशिष्ट डाकघर को दर्शाते हैं। दुनिया में सर्वाधिक ऊंचाई पर बना डाकघर भारत में ही स्थित है, जो हिमाचल प्रदेश के हिक्किम में है। देश में आजादी के समय कुल 23344 डाकघर अस्तित्व में थे, जिनमें 19184 ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 4160 शहरी क्षेत्रों में थे। इनकी संख्या बढ़कर अब डेढ़ लाख से भी अधिक हो चुकी है। करीब 90 फीसदी डाकघर ग्रामीण अंचलों में कार्यरत हैं और देशभर में डाकघरों में लगभग साढ़े चार लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। इस प्रकार आजादी के बाद भारत डाक विभाग के नेटवर्क में सात गुना से भी अधिक वृद्धि के साथ यह विश्व का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क बन चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर स्थापित करने पर सरकार द्वारा काफी सब्सिडी दी जाती है, जो पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों व रेगिस्तानी इलाकों में 85 फीसदी तक होती है जबकि सामान्य ग्रामीण इलाकों में 68 फीसदी तक होती है। देश में प्रत्येक डाकघर औसतन 21-23 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में 8086 लोगों की जनसंख्या को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार नवम्बर 1947 में एक डाक टिकट व दिसम्बर 1947 में दो डाक टिकट छापे गए, जिनमें से एक पर अशोक स्तंभ, दूसरे पर राष्ट्रीय ध्वज और तीसरे पर हवाई जहाज का चित्र छापा गया था। उसके बाद से अब तक विभिन्न अवसरों पर भारत की संस्कृति और गौरव के विभिन्न आयामों को दर्शाते सैंकड़ों डाक टिकट जारी हो चुके हैं और स्वतंत्र भारत में जारी हुए डाक टिकटों की एक गौरवशाली श्रृंखला तैयार हो चुकी है। देश में अभी तक का सबसे बड़ा डाक टिकट पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर 20 अगस्त 1991 को जारी किया गया था।
भारत में मनीऑर्डर प्रणाली की शुरूआत 1880 में ही हो गई थी, जबकि त्वरित डाक सेवा प्रदान करने के लिए स्पीड पोस्ट की शुरूआत 1986 में की गई थी।

-योगेश कुमार गोयल
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

देश-विदेश तक सूचनाएं पहुंचाने का सर्वाधिक विश्वसनीय, सस्ता और सुगम साधन रहा भारतीय डाक विभाग पिछले कुछ वर्षों में सूचना तकनीक के नए माध्यमों के प्रसार तथा डाक वितरण क्षेत्र में निजी कम्पनियों के बढ़ते प्रभुत्व के कारण भले ही पिछड़ता नजर आया है लेकिन समय के बदलाव को भांपते हुए डाक विभाग ने मौजूदा सेवाओं में अपेक्षित सुधार करते हुए स्वयं को कुछ नई तकनीकी सेवाओं से जोड़ते हुए डाक, पार्सल, पत्रों इत्यादि को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस सेवाएं शुरू की हैं। करीब तीन दशक पहले नई तकनीक आधारित सेवाओं की शुरूआत करने के बाद से इन सेवाओं का निरन्तर तकनीकी विकास किया गया। बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर डाकघरों को भी ग्राहकों को बैंकों जैसी बेहतर सुविधाएं देने के लिए 1 सितम्बर 2018 से ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के रूप में स्थापित किया जा चुका है, जिसके जरिए अब बैंकों के साथ-साथ डाकघर भी लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। डाकघरों में अब बुनियादी डाक सेवाओं के अलावा बैंकिंग, वित्तीय तथा बीमा सेवाएं भी ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि डाक व्यवस्था पर डाक विभाग का एकाधिकार भले ही खत्म हो गया है, लेकिन इसकी प्रासंगिकता खत्म नहीं हुई है।

दुनिया में सर्वाधिक ऊंचाई पर बना डाकघर भारत में ही स्थित है, जो हिमाचल प्रदेश के हिक्किम में है। देश में आजादी के समय कुल 23344 डाकघर अस्तित्व में थे, जिनमें 19184 ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 4160 शहरी क्षेत्रों में थे। इनकी संख्या बढ़कर अब डेढ़ लाख से भी अधिक हो चुकी है।