Storytelling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

90 की उम्र में दलाई लामा मिला पहला ग्रैमी अवार्ड, जानें आखिर क्यों मिला इनको ये अवार्ड ?
लॉस एंजिल्स। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु, दलाई लामा को यहां रविवार देर रात संपन्न हुए 68वें ग्रैमी अवाड्र्स में 'बेस्ट ऑडियोबुक, नरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिर्काडिंग श्रेणी में विजेता चुना गया। इस श्रेणी के लिए चार अन्य लेखक भी दौड़ में थे लेकिन दलाई लामा को पुरस्कार के लिए चुना गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके ऑडियोबुक प्रोजेक्ट'मेडिटेशंस : द रिफलेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा के लिए मिला है। उनके अलावा इस श्रेणी में मशहूर कॉमेडियन और लेखक ट्रेवर नोआ ( इंटू द अनकट ग्रास), केतनजी ब्राउन जैक्सन (लवली वन) और कैथी गार्वर (एल्विस रॉकी एडं मी) जैसे नाम शामिल थे।

पुरस्कार की घोषणा के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आध्यात्मिक संत दलाई लामा ने अपनी चिर-परिचित सादगी और विनम्रता का परिचय दिया। उन्होंने कहा, मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूँ। मैं इसे किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि हमारी साझा वैश्विक जिम्मेदारी की पहचान के रूप में देखता हूँ। मेरा मानना है कि शांति, करुणा, पर्यावरण की देखभाल और मानवता की एकता को समझना आज दुनिया के आठ अरब लोगों की भलाई के लिए अनिवार्य है।

दलाई लामा की कृति मेडिटेशंस महज एक किताब का पाठ नहीं, बल्कि यह आत्म-चिंतन और शांति की एक यात्रा है। इसमें उनके गहरे आध्यात्मिक चिंतन और प्रवचनों का संग्रह है। इसमें उनके द्वारा 'निर्देशित ध्यान और करुणा के दर्शन को आवाज दी गई है। इस ऑडियो नैरेशन का उद्देश्य भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति प्रदान करना है।

एआई अभिव्यक्त को दोहराता है, मानव बुद्धि अनकहे को रचती है: प्रसून जोशी
जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के फ्रंट लॉन में रविवार को आयोजित सत्र में गीतकार और लेखक प्रसून जोशी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानव रचनात्मकता के बीच मूलभूत अंतर को रेखांकित किया। किश्वर लाल देसाई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि एआई में वास्तव में “आर्टिफिशियल” जैसा कुछ नहीं होता, क्योंकि उसका समूचा आधार मानव द्वारा तैयार किए गए डेटा पर टिका होता है। एआई वही बता सकता है जो पहले से कहा, लिखा या व्यक्त किया जा चुका है।

प्रसून जोशी ने स्पष्ट किया कि मानव बुद्धि की विशिष्टता यह है कि वह अभिव्यक्त से आगे जाकर अनकहे को रच सकती है-ऐसे विचार, दर्शन और दृष्टियां जो अब तक देखी या लिखी नहीं गईं। उन्होंने कहा कि रचनात्मक लेखन महज तकनीक नहीं, बल्कि गहरी संवेदनशीलता की उपज है। संवेदना ही वह शक्ति है जो कल्पना को जन्म देती है और नई राहें खोलती है। सत्र में श्रोताओं ने इस विचारोत्तेजक संवाद का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जयपुर टाइगर फेस्टिवल 11 दिसंबर से, जेकेके में सजेगी बाघों की दुनिया
जयपुर। वन्यजीव संरक्षण की प्रदेशव्यापी मुहिम के रूप में पहचान बना चुका जयपुर टाइगर फेस्टिवल कला, साहित्य और संस्कृति के रंगों के साथ आयोजित होने जा रहा है। राजस्थान हेरिटेज, आर्ट एंड कल्चरल फाउंडेशन की ओर से जवाहर कला केन्द्र की सहभागिता में 11 से 14 दिसंबर तक शिल्पग्राम में फेस्टिवल होगा। 11 दिसंबर को शाम 4 बजे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ विशिष्ट अतिथि हिस्सा लेंगे। चार दिवसीय 7वें जयपुर टाइगर फेस्टिवल में सुबह 10 से रात 9 बजे तक फोटो-स्केच प्रदर्शनी, वर्चुअल शो, स्टोरी टेलिंग, पंचतंत्र कथाएं, साहित्यिक संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ओपन स्टेज सहित कई विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। फेस्टिवल में न केवल कला, संगीत और लोक परंपरा का खूबसूरत संगम होगा, बल्कि बाघ संरक्षण, एथिकल सफारी, प्रकृति-प्रेम और जिम्मेदार पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित विशेष चर्चाएँ भी होंगी। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

योग से शुरुआत शाम को संगीत का सुकून

फेस्टिवल में प्रतिदिन 10 बजे से योगा सेशन होगा। पहले दिन नीरज चंद्रा स्टोरी टेलिंग, उमा जोशी पंचतंत्र कथाओं का सेशन लेंगी। ओपन स्टेज के बाद शाम 4 बजे से उद्घाटन समारोह होगा, इसके बाद राजस्थानी संगीत संस्था सजेगी। 12 दिसंबर को सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक नीरज चंद्र का स्टोरी टेलिंग सेशन होगा। आरुण्या प्रशार ‘एथिकल सफारी’ पर कविता एवं अभिनय की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद उमा जोशी पंचतंत्र कथाओं का सेशन लेंगी। दर्श पेसवानी 'प्रीकर्शन पल्स' सेशन लेंगे। ओपन स्टेज के बाद आरपीएस सिद्धांत शर्मा का स्टोरी टेलिंग सेशन होगा। शाम 5 से 7:30 बजे तक युवा कलाकार राहगीर अपनी कविताओं और गीतों से संगीतमय महफिल को गुलजार करेंगे।

बाघों पर मंथन और वाइल्ड लाइफ फिल्ममेकर सुब्बैया नल्ला मुत्थु की मास्टर क्लास

13 दिसंबर को योग और स्टोरी टेलिंग सेशन के बाद सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुब्बैया नल्ला मुत्थु, फोटोग्राफर अपारूपा डे, संगीतकार और गायक अभिषेक रे टॉक शो में अपने विचार रखेंगे। बाघों पर गौरव नक्रा की पुस्तक का विमोचन भी इस दौरान होगा। 'बाघ' नामक पुस्तक पर अभिषेक रे संवाद व स्टोरी टेलिंग सेशन लेंगे। पंचतंत्र कथा सेशन के बाद सायं  5 से 07:30 बजे तक डॉ. रीला होता एवं टीम के कलाकार ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देंगे, म्यूजिक परफॉर्मेंस के साथ शाम का समापन होगा। 14 दिसंबर को योगा शो, स्टोरी टेलिंग, पंचतंत्र कथा, ओपन स्टेज के बाद दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक सुब्बैया नल्ला मुत्थु मास्टर क्लास लेंगे। कथक की मनोरम प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।