cyber alert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पुराना मोबाइल खरीदने से पहले करें केवाईएम से जांच, नहीं तो हो सकते हैं साइबर ठगी का शिकार
जयपुर। साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन को मोबाइल खरीदते समय सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि नया या पुराना (सेकण्ड हैंड) मोबाइल खरीदने से पहले उसकी वैधता, चोरी अथवा ब्लैकलिस्ट होने की स्थिति की जांच अवश्य कर लें। इसके लिए केंद्रीय दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित सीईआईआर पोर्टल की केवाईएम (नो योर मोबाइल) सेवा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई है। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि कई बार लोग बिना सत्यापन के सेकण्ड हैंड मोबाइल खरीद लेते हैं, जो बाद में चोरी का, ब्लैकलिस्टेड या क्लोन पाया जाता है। ऐसे मामलों में आर्थिक नुकसान के साथ कानूनी परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं।

केवाईएम सेवा से क्या जानकारी मिलेगी
मोबाइल का ब्रांड और मॉडल वही है या नहीं, जो विके्रता बता रहा है।
मोबाइल असली है या क्लोन (नकली)।
मोबाइल चोरी, गुमशुदा या ब्लॉक तो नहीं है।

ऐसे करें मोबाइल का सत्यापन
मोबाइल का आईएमईआई नंबर जानने के लिए अपने फोन से *#06# डायल करें। इसके बाद निम्न में से किसी भी माध्यम से सत्यापन किया जा सकता है।
एसएमएस के माध्यम से
मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें, केवाईएम स्पेस आईएमईआई नम्बर और इसे 14422 पर भेज दें। कुछ ही क्षणों में मोबाइल का स्टेटस एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।

केवाईएम मोबाइल ऐप के माध्यम से
गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से केवाईएम-नो योर मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। ऐप में आईएमईआई नंबर दर्ज करें अथवा मोबाइल बॉक्स पर मौजूद बारकोड को स्कैन कर जानकारी प्राप्त करें।

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से
सीईआईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आईएमईआई वेरीफिकेशन विकल्प में मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज कर उसका स्टेटस जांचा जा सकता है।

साइबर अलर्ट : अनजान एसएमएस लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी, फर्जी चालान और पेमेंट गेटवे से हो रही है धोखाधड़ी
जयपुर। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक नया तरीका अपनाया है। अपराधी वाहन चालकों को गैर-सरकारी नंबरों से यातायात उल्लंघन ट्रैफिक चालान का फर्जी संदेश भेज रहे हैं। एडीजी वीके सिंह ने बताया कि ये संदेश तत्काल भुगतान का दबाव बनाते हैं। रटर में एक फर्जी लिंक दिया जाता है और जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करके भुगतान करता है, उसके बैंक खाते से पैसे निकलने की संभावना बन जाती है।

फर्जी वेबसाइटों की पहचान: डोमेन में छिपा है धोखा
आमजन को इस धोखाधड़ी से बचाने के लिए साइबर पुलिस ने फर्जी वेबसाइटों की पहचान के तरीके बताए हैं। नकली वेबसाइटों का निर्माण सरकारी वेबसाइटों से मिलते-जुलते डोमेन नामों से किया जाता है। साइबर क्राइम विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान नंबर से आए एसएमएस के लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी स्थिति में अपना बैंकिंग पासवर्ड, ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी साझा नहीं करें और न ही ऐसे संदेशों में दिए गए अनजान नंबरों पर कॉल करें।

तत्काल रिपोर्ट करें
यदि आपके साथ ऐसी धोखाधड़ी होती है या आपको कोई संदिग्ध संदेश प्राप्त होता है तो तुरंत कार्रवाई करें। धोखाधड़ी की सूचना देने के लिए साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 या साइबर हेल्प डेस्क नम्बर 9256001930-9257510100 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्तआप साइबर क्राइम रिपोटिंर्ग पोर्टल या अपने निकटतम पुलिस स्टेशन साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।