IPL 2026 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल-2026 : ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेल लखनऊ को चखाया जीत का स्वाद, सनराइजर्स ने आखिरी ओवर तक किया संघर्ष
हैदराबाद। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 68) और एडन मार्करम (45) की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी।

मार्श सस्ते में पवेलियन लौटे :

157  रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडन मार्करम ओर मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए अभी 37 रन ही जोड़े थे कि पांचवें ओवर में इशान मलिंगा ने मिचेल शर्मा (14) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत ने एडन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिये 40 रन जोड़े। 10वें ओवर में शिवांग कुमार ने एडन मारक्रम को आउट किया। एडन मारक्रम ने 27 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 45 रनों की पारी खेली। इसके बाद जल्द ही आयुष बदोनी (12) और निकोलस पूरन (एक) को आउट कर गेंदबाजों ने हैदराबाद की मैच में वापसी कराने का प्रयास किया।  लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवर में पांच  विकेट पर 160 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पंत ने बनाए नाबाद 68 रन :

ऋषभ पंत ने 50 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 68 रनों की नाबाद पारी खेली। पंत ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजयी चौका लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है। सनराइजर्स हैदराबाद की दूसरी हार।

दुबे ने लिए दो विकेट :

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्ष दुबे ने दो विकेट लिए। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

क्लासन-नीतीश की फिफ्टी :

इससे पहले आज यहां  हेनरिक क्लासन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से सनराइर्ज हैदराबाद ने लखनऊ सपुर जायंट्स के खिलाफ नौ विकेट पर 156 रनों का स्कोर बनाया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी सनाइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 26 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (शून्य), ट्रैविस हेड (7), ईशान किशन (1) और लियम लिविंगस्टन (14) रन बनाकर आउट हुए।

क्लासन-रेड्डी की शतकीय साझेदारी :

ऐसे संकट के समय हेनरिक क्लासन और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 116 रन जोड़े। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक बनाये। 18वें ओवर में एम सिद्धार्थ ने नीतीश कुमार रेड्डी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नीतीश कुमार रेड्डी ने 33 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए (56) रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में आवेश खान ने हाइनरिक क्लासन को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग-2026 : केकेआर वापसी की तलाश में, पंजाब लय बरकरार रखना चाहेगी
कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इंडियन प्रीमियर लीग-2026 के 12वें मैच में ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें इस मुकाबले में बिल्कुल अलग फॉर्म और आत्मविश्वास के स्तर के साथ उतर रही हैं। केकेआर जहां वापसी की तलाश में होगी वहीं पंजाब किंग्स जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन की शुरुआत मुश्किल रही है, उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है और वे अंक तालिका में नीचे खिसक गए हैं। उनकी बैटिंग यूनिट ने अपनी क्षमता की झलक तो दिखाई है, लेकिन उसमें निरंतरता की कमी रही है। उम्मीद है कि कप्तान अजिंक्य रहाणे टॉप ऑर्डर को स्थिरता प्रदान करेंगे। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी अब तक टीम के लिए एक सकारात्मक पहलू रहे हैं, जबकि फिन एलन पावरप्ले में आक्रामक तेवर दिखाते हैं।  केकेआर की गेंदबाजी आक्रमण को नियंत्रण बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ा है, और वरुण चक्रवर्ती को अभी तक मिडिल ओवर्स में अपनी लय नहीं मिल पाई है।

वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे तेज गेंदबाज शुरुआती सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि सुनील नारायण और अनुकूल रॉय जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। मनीष पांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम की बेंच स्ट्रेंथ और भी मजबूत हो जाती है।  इसके विपरीत, पंजाब किंग्स ने लगातार जीत के साथ इस सीजन की जोरदार शुरुआत की है और टीम के सभी विभाग काफी संतुलित नजर आ रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में हैं और केकेआर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है, जिससे वह टीम की बैटिंग लाइनअप के एक अहम खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात
चेन्नई। कप्तान श्रेयस अय्यर (50)  की अगुवाई  में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने आईपीएल-2026 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा अपनी दूसरी जीत के साथ 4 अंकों के  साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। वहीं पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन यह लगातार दूसरी हार रही। पहले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। जवाब में पंजाब ने 8 गेंदें शेष रहते 5 विकेट पर 210 रन बना जीत दर्ज की।

210 रन का लक्ष्य लेकर उतरी पंजाब को ओपनर्स प्रियांश आर्य (39) और प्रभसिमरन (43) ने 61 रनों की तेज शुरुआत दी। पांचवे ओवर में  मैट हेनरी ने प्रियांश को बोल्ड कर इस जोड़ी को जुदा किया। प्रियांश ने मात्र 11 गेंदों पर 3 चौको और चार छक्को की  मदद से 39 रन बनाए। कूपर कोनली और प्रभसिमरन ने पंजाब की रन गति को बनाए रखा। नौवें ओवर में प्रभसिमरन रन आउट हो गया। उसने 34 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्का लगा 43 रन जोड़े। अंशुल कम्बोज ने कूपर कोनली (36) को हेनरी को कैच करा चेन्नई को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेलते हुए 5.1 ओवर में 59 रन की साझेदारी बना पंजाब के स्कोर को  186 रनों तक पहुंचा दिया। इस स्कोर पर अंशुज कम्बोज ने श्रेयस अय्यर को चाहर के हाथों लपकवाया और फिर अगले ओवर की पहली गेंद  पर हेनरी ने नेहल वढेरा (10) को नूर अहमद के हाथों लपकवा पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 186 रन कर दिया।  स्टाइनिस ने 19 वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगा पंजाब को जीत तक पहुंचाया।

संजू ने फिर निराश किया :

इससे पूर्व बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने संजू सैमसन (7) को आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए आयुष म्हात्रे और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े।

आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में चल रहे रिनोवेशन और सुरक्षा सुधार कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक और साइट विजिट आयोजित की गई। बैठक में एक निजी एजेंसी द्वारा तैयार स्टेडियम रिनोवेशन एवं सेफ्टी असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर बुलाई गई, जिसमें रिपोर्ट में दर्ज ऑब्जर्वेशन्स और अनुशंसाओं की मौके पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नीतू बारूपाल, पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनुपम गुप्ता, अधीक्षण अभियंता एएन रावत, सलाहकार अखिलेश मित्तल, आर्किटेक्ट भंवर मेहरा तथा खेल परिषद के एईएन मनीष बाजिया के साथ राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना, सिद्धांत नायक और वेदांत शर्मा भी मौजूद थे।  वहीं एमएनआईटी के तकनीकी विशेषज्ञों ने भी अपने सुझाव रखे। साइट निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेडियम के विभिन्न ब्लॉक्स एवं स्टैंड्स का जायजा लेते हुए कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया। इस दौरान स्ट्रक्चरल सेफ्टी, फायर एवं लाइफ सेफ्टी, सर्कुर्लशन और पब्लिक सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही प्रस्तावित टेम्परेरी स्टैंड्स की डिजाइन, लोकेशन और सुरक्षा मानकों की व्यवहार्यता की भी जांच की गई। बैठक में संबंधित एजेंसियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्णय लिया गया कि फ्लडलाइट से जुड़े सभी कार्य परीक्षण सहित, 15 अप्रैल तक पूर्ण कर लिए जाएं।

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
नई दिल्ली। हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके ही घर में 65 रनों से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की। वहीं, कोलकाता की यह लगातार दूसरी पराजय है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने उसे शिकस्त दी थी।

गुरुवार को ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में मात्र 161 रन ही बना सकी।

कोलकाता के लिए फिन एलन (28) ने तेज शुरुआत की। लेकिन दुबे ने उन्हें अपनी ही गेंद पर लपककर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद  केकेआर के  विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 161 रनों पर सिमट गई। अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि उपकप्तान  रिंकू सिंह ने 25 गेंदों पर 35 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों कप्तान अजिंक्या रहाणे (8), कैमरन ग्रीन (2), अनुकुल रॉय (0) और सुनील नरेन (12) ने निराश किया।

वहीं, हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा हर्ष दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया। इससे पूर्व बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड (46) और अभिषेक शर्मा (48) की ओपनिंग जोड़ी ने 5.2 ओवर में 82 रनों की मजबूत शुरुआत दी। इस जोड़ी को कार्तिक त्यागी ने जुदा किया जब उन्होंने हेड को ग्रीन के हाथों लपकवाया। हेड ने 21 गेंदों  पर 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। पारी के नौवें ओवर में मुजारबानी ने ईशान किशन (14) और अभिषेक शर्मा (48) के विकेट लेकर हैदराबाद की रन गति  पर अंकुश लगा दिया।

आईपीएल-2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद शतकीय साझेदारी
लखनऊ। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद समीर रिजवी (अवि. 70) और ट्रिस्टन स्टब्स (अवि. 39) के मध्य पांचवें विकेट के लिए बनाई गई अविभाजित शतकीय साझेदारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2026 के पांचवे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा जीत के साथ शुरुआत की। दिल्ली की लखनऊ पर यह लगातार 5वीं जीत रही। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बना जीत दर्ज की।

142 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। पॉवरप्ले में ही उसके 4 शीर्ष खिलाड़ी मात्र 26 रनों पर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0) को मोहसिन के हाथों लपकवा पवेलियन पहुंचाया।

चौथे ओवर में मोहसिन ने नीतिश राणा (15) को समद के हाथों कैच कराया। पारी के पांचवे ओवर में प्रिस यादव ने पथुम निसंका (1) और कप्तान अक्षर पटेल (0) के विकेट ले दिल्ली की हालत पतली कर दी। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर  के रूप में उतरे समीर रिजवी और स्टब्स ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए पांचवे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी बना दिल्ली को जीत दिलाई। रिजवी को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया।

एसएमएस स्टेडियम में 20 साल पहले लगी फ्लड लाइट को बदलने का काम शुरू, अब जयपुर में नई लाइटों की चकाचौंध में होगा आईपीएल
जयपुर। जयपुर में इस बार आईपीएल मैचों का आयोजन नई एलईडी लाइटों की चकाचौंध में होगा। सवाई मान सिंह स्टेडियम में करीब 20 साल पहले लगाई गई फ्लड लाइटों को अब बदला जा रहा है।  बुधवार को स्टेडियम में नई लाइटें लगाने का काम औपचारिक रूप से शुरू हो गया। पुरानी हैलोजन लाइटों की जगह अब आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे रोशनी की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

रोशनी में 1300 लक्स की बढ़ोतरी :

नई एलईडी लाइट्स अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी। पूर्व में स्टेडियम में जहां 2200 लक्स रोशनी रहती थी, वहीं अब विकेट और पूरे ग्राउण्ड पर 3500 लक्स रोशनी होगी।  बढ़ी रोशनी खिलाड़ियों के साथ दर्शकों के अनुभव को भी बेहतर बनाएगी। एलईडी तकनीक के इस्तेमाल से मैदान पर समान और तेज रोशनी मिलेगी, जिससे मैचों के प्रसारण की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

करीब 8 करोड़ रुपए खर्च होंगे :

राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अत्यंत अल्प समय में सारी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए फ्लड लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। लाइटें लगाने का जिम्मा बेंगलुरु की लाइटिंग टेक्नोलाजी कम्पनी को सौंपा गया है। साथ ही पुराने जेनरेटरों को भी बदला जाएगा। ये काम किर्लोस्कर कंपनी करेगी। इस कार्य पर करीब 8 करोड़ खर्च होंगे, जिसमें 5.62 करोड़ एलईडी लाइटों पर खर्च होंगे।

चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले लगी थी लाइटें :

सवाई मानसिंह स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाने का कार्य तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में 2006 में आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के आयोजन से पहले किया गया था। तब यूनुस खान प्रदेश के खेलमंत्री और ललित मोदी आरसीए के अध्यक्ष थे। तब से अब तक इस ग्राउण्ड पर कई आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं।

विद्याधर नगर स्टेडियम में शिफ्ट हो सकती हैं पुरानी लाइटें :

जयपुर में आईपीएल का पहला मुकाबला 25 अप्रैल को खेला जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने लाइट लगाने का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। स्टेडियम से उतरी पुरानी लाइटों का उपयोग विद्याधर नगर स्टेडियम के फुटबाल ग्राउण्ड पर किया जा सकता है। इसके लिए प्रस्ताव पहले से ही खेल विभाग के पास विचाराधीन है।

आईपीएल-2026 : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हरा जीत से की शुरुआत, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का नाबाद अर्द्धशतक
मुल्लांपुर। कूपर कोनोली (अवि. 72 रन) के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने आईपीएल-2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा जीत से आगाज किया।

मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत पहले गुजरात को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना जीत दर्ज की।

163 रनों का विजयी लक्ष्य लेकर उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रियांश आर्य (7)  को रबाडा ने अशोक के हाथों लपकवाया। इसके बाद डेब्यू मैच खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली ने विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन (37) के साथ दूसरे विकेट की साझेदारी में 76 रन जोड़ पंजाब को जीत की राह पर अग्रसर किया।

राशिद खान ने प्रभसिमरन को आउट कर इस जोड़ी को जुदा किया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रेयस अय्यर (18), शशांक सिंह (4) व मार्को यानसन (0) को और वाशिंगटन सुंदर ने नेहल वढेरा (3) को आउट कर पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 118 रन कर गुजरात की मैच में वापसी कराई। लेकिन एक छोर पर जमे कूपर ने 5 गेंद पूर्व ही पंजाब को  जीत दिलाई। उसने 44  गेंदों का सामना करते हुए 5 चौको और 5 छक्को की मदद से नाबाद 72 रन बनाए।

आईपीएल-2026 : लखनऊ में होगी ऋषभ पंत और केएल राहुल की दिलचस्प टक्कर, इमोशनल रीयूनियन के साथ हाई-इंटेंसिटी मुकाबला
लखनऊ। आईपीएल-2026 में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला सिर्फ दो टीमों की टक्कर नहीं, बल्कि कई दिलचस्प स्टोरीलाइन्स का संगम होगा। ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच कप्तानी की भिड़ंत इस मैच को खास बनाती है, जहां दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी नई टीमों के साथ पुराने रिश्तों के खिलाफ उतरेंगे।

रीयूनियन और इमोशनल फैक्टर :

इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण पंत और राहुल का आमना-सामना है। पंत अब लखनऊ की कमान संभाल रहे हैं और अपनी पूर्व टीम दिल्ली के खिलाफ उतरेंगे, जबकि राहुल, जो पहले एलएसजी का हिस्सा थे, अब दिल्ली के कप्तान हैं। दोनों एक-दूसरे की रणनीतियों और कमजोरियों से भली-भांति परिचित हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो जाता है।

बैटिंग फायरपावर बनाम स्पिन अटैक :

लखनऊ की ताकत उसका आक्रामक टॉप ऑर्डर है। निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं। खासकर बीच के ओवरों में पूरन की आक्रामक बल्लेबाजी गेम-चेंजर साबित हो सकती है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें स्पिनर कुलदीप यादव पर टिकी होंगी। उनकी विविधता और विकेट लेने की क्षमता धीमी पिच पर एलएसजी के बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती है।

दोनों टीमों का संतुलन :

लखनऊ का बैटिंग लाइनअप टॉप-हैवी है, लेकिन गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और एनरिक नॉर्टजे जैसे तेज गेंदबाज उन्हें मजबूती देते हैं। दूसरी ओर दिल्ली की टीम ज्यादा संतुलित नजर आती है। नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर मिडिल ऑर्डर में स्थिरता देते हैं, जबकि अक्षर पटेल का ऑलराउंड प्रदर्शन टीम को अतिरिक्त मजबूती देता है।

पिच और टॉस की भूमिका :

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, जहां स्पिनर्स को मदद मिलती है।  पहली पारी का औसत स्कोर 170-175 के आसपास रहता है। दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स की आसान जीत, धोनी के बिना उतरी चेन्नई को 8 विकेट से हराया
नई दिल्ली। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (नाबाद 38) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-2026 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से 8 विकेट से हरा दिया। सोमवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 128 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वैभव-यशस्वी ने रखी जीत की नींव :

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 75 रन जोड़कर जीत की मजबूत नींव रखी। वैभव ने 17 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने एक बेहतरीन कैच लेकर वैभव की पारी का अंत किया।  यशस्वी ने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल (18) के साथ 24 रन की साझेदारी की। जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 29 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। जायसवाल ने पारी में एंकर की भूमिका निभाई। वह 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके के लिए दोनों विकेट अंशुल कंबोज ने लिए।

बल्लेबाजों ने किया निराश :

राजस्थान ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। राजस्थान के गेंदबाजों ने बारिश की वजह से पिच को मिली नमी का पूरा फायदा उठाया और सीएसके के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। तेज गेंदबाज हों या फिर स्पिनर सीएसके के बल्लेबाजों के लिए आरआर के हर गेंदबाज को झेलना मुश्किल हो रहा था। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके को मजबूत शुरूआत नहीं दे सके। दोनों 6-6 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आयुष म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल सके। मैथ्यू शॉट भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के शीर्ष 4 बल्लेबाजों में कोई भी दो अंकों में नहीं पहुंच सका। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

आईपीएल-2026 : मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6 विकेट से हराया, 13 साल बाद जीता उद्घाटन मैच
मुंबई। रोहित शर्मा (78) और रयान रिकल्टन (81) की सलामी जोड़ी के मध्य शतकीय साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। मुंबई ने 13 साल बाद अपना पहला मुकाबला जीता। इस जीत में मुंबई इंडियंस ने एक और रिकॉर्ड बनाया। उसने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। केके आर ने पहले बल्लेबाजी कतरे हुए 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में मुंकई ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान 204 रन बना जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

221 रनों का विशाल लक्ष्य लेकर उतरी मुंबई को रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने बढिया शुरुआत दी। इन दोनों ने केकेआर के बल्लेबाजों की धुनाई करते हुए पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी निभाई। इस जोड़ी को 12 वें ओवर में  वैभव अरोड़ा ने तोड़ा जब उन्होंने रोहित शर्मा को रॉय के हाथों लपकवाया। रोहित ने अपनी पारी में 38 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए। इसके बाद कार्तिक ने सूर्यकुमार यादव (16) को रिंकू सिंह के हाथों लपकवाया। पारी के 16 वें ओवर में रॉय ने रिकल्टन को रनआउट कर मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 184 रन कर दिया। चौथे विकेट के रूप में सुनील नरेन ने तिलक वर्मा (20) को पवेलियन की राह  दिखाई। हार्दिक पांड्या  18 व नमन धीर 5 रन बना नाबाद लौटे।

इससे पूर्व केकेआर कप्तान अजिंक्या रहाणे (67) और फिन एलेन (37) ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन बनाए। इसके बाद  अंगकृष रघुवंशी (51) और रिंकू सिंह (नाबाद 33) की पारियों की मदद से केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट लिए।

2012 में जीता था पहला मैच :

मुंबई ने 2012 में आखिरी बार टूनार्मेंट में अपना पहला मैच जीता था। तब टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। मुंबई का बेस्ट रन चेज भी सीएसके के खिलाफ ही 2021 में आया था, तब टीम ने 219 रन चेज किए थे। अब मुंबई ने दोनों ही रिकॉर्ड को सुधार लिया।

आईपीएल-2026 : जीत के साथ अभियान का आगाज करने उतरेंगी राजस्थान और चेन्नई, चोट के कारण शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे धोनी
गुवाहाटी। आईपीएल-2026 की शुरूआत हो चुकी है। सत्र का तीसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार नई शुरूआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

सैमसन के लिए भावुक होंगे पल :

इस मुकाबले की सबसे दिलचस्प बात संजू सैमसन का अपनी पूर्व टीम राजस्थान के खिलाफ खेलना है। लंबे समय तक टीम का नेतृत्व करने वाले सैमसन अब चेन्नई की ओर से मैदान में उतरेंगे, जिससे इस मैच में भावनात्मक रंग भी जुड़ गया है। हाल ही में टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद सैमसन आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और सीएसके में कप्तान ऋतुराज के साथ अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, धोनी चोट के चलते शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

जडेजा की घर वापसी :

दूसरी ओर, राजस्थान के लिए यह एक नए दौर की शुरूआत है, जहां टीम की कमान रियान पराग के हाथों में है। रवींद्र जडेजा की वापसी से टीम को अनुभव मिला है, जबकि बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालांकि, टीम की गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है और उसे बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पिछले सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां चेन्नई अंक तालिका में सबसे नीचे रही, जबकि राजस्थान नौवें स्थान पर था।

ब्रेविस शुरूआती 2-3 मैच से हुए बाहर :

आईपीएली-2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के डेवाल्ड ब्रेविस शुरूआती 2-3 मैच से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले एमएस धोनी भी दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट या सरफराज खान को मौका मिल सकता है।