Tennis Tournament - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया
न्यूयॉर्क। जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन पुरुष एकल फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को 6-3, 7-6(2), 5-7, 6-2 से हराकर इस साल अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। टॉप-सीडेड जर्मन खिलाड़ी ज्वेरेव ने रविवार रात शेल्टन की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए अपने संग्रह में एक और ग्रैंड स्लैम खिताब जोड़ा। 29 वर्षीय ज्वेरेव ने पहले सेट की शुरुआत में ही शेल्टन की सर्विस तोड़ी और अपना दबदबा बनाए रखा, फिर 5-3 के स्कोर पर एक और ब्रेक हासिल करके सेट अपने नाम किया। इसके बाद जर्मन खिलाड़ी ने दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में दबदबा बनाया और शुरुआती पांच अंक जीतकर दो सेट की बढ़त बना ली।

अमेरिका के शेल्टन, जो 2003 में एंडी रॉडिक के बाद ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष बनने की कोशिश कर रहे थे, को आखिरकार तीसरे सेट में सफलता मिली। उन्होंने मैच में अपने पहले ब्रेक पॉइंट हासिल किए और सेट के आखिर में दूसरे मौके को भुनाते हुए मैच को चौथे सेट तक खींच लिया। हालांकि ज्वेरेव ने चौथे सेट में तुरंत वापसी की और शुरुआती गेम में ही शेल्टन की सर्विस तोड़ दी। दबाव के बावजूद वे शांत रहे। सेट में अपनी सर्विस पर केवल चार अंक गंवाए और एक ऐसी सर्विस के साथ चैंपियनशिप जीती जिसे शेल्टन वापस नहीं कर पाए। ज्वेरेव फाइनल में शेल्टन के खिलाफ 5-0 के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ उतरे थे और दोनों के बीच खेले गए पिछले सभी चार टाई-ब्रेक सेट जीते थे। यह जीत ज्वेरेव का छठा ग्रैंड स्लैम फाइनल और इस साल का तीसरा फाइनल था, जबकि शेल्टन अपना पहला बड़ा फाइनल खेल रहे थे। ज्वेरेव अपनी पहली सर्विस पर विशेष रूप से हावी रहे और इस शॉट पर 80 में से 68 अंक, यानी 85 प्रतिशत अंक जीते।

मैच के बाद समारोह के दौरान ज्वेरेव ने कहा- हम 30 साल तक कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीत पाए थे और अब हमने तीन महीने के अंदर दो खिताब जीत लिए हैं। उन्होंने अपनी मां को भावुक श्रद्धांजलि भी दी और याद किया कि जब चार साल की उम्र में उन्हें डायबिटीज होने का पता चला था, तो उनकी मां ने किस तरह उनका साथ दिया था। ज्वेरेव ने कहा, उन्होंने कहा था, मेरा बेटा जो चाहेगा, वही बनेगा। उन्होंने खेल की दुनिया में शीर्ष तक पहुंचने के सफर के दौरान परिवार के संघर्ष का जिक्र किया।

मियामी टेनिस : जैनिक सिनर ने जीत के साथ रचा इतिहास, दानिल मेदवेदेव हुए उलटफेर का शिकार
मियामी। विश्व के नंबर दो खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में एटीपी मास्टर्स  1000 में इतिहास रच दिया, जहां उन्होंने कोरेंटिन माउटेट के खिलाफ 6-1, 6-4 से शानदार जीत हासिल की, लेकिन दुनिया के पूर्व नम्बर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव उलटफेर का शिकार बन गए। इंडियन वेल्स में कार्लोस अल्कारेज को हराने वाले फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने मेदवेदेव को 6-0, 4-6, 7-5 से पराजित कर दिया।

तीसरे राउंड की जीत के साथ इटैलियन खिलाड़ी सिनर ने अब मास्टर्स 1000 लेवल पर लगातार 26 सेट जीते हैं, और नोवाक जोकोविच से आगे निकल गए हैं, जिनके नाम पहले 24 का रिकॉर्ड था। सिनर ने शनिवार को मियामी में अपनी दूसरे राउंड की जीत के साथ उस निशान की बराबरी की थी, फिर तीसरे राउंड में इसे पार कर लिया।सिनर का यह सिलसिला पिछले नवंबर में रोलेक्स पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ, जहां उन्होंने बिना कोई सेट गंवाए टाइटल जीता था। उन्होंने मार्च में भी यही फॉर्म जारी रखा और परीबाओपन में भी यही कमाल दोहराया।

रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
जयपुर। रियाज अहमद और दिल्ली की विभा चौधरी ने सम्पन्न रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स 400 टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तिहरे खिताब जीते।

प्रतियोगिता के चौथे एवं अंतिम दिन सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष 40+ एकल वर्ग के फाइनल में रियाज अहमद ने पुनर भसीन को 6-4, 7-5 से पराजित किया।

पुरुष युगल वर्ग में रियाज अहमद ने स्वर्णदीपसिंह डोडी के साथ मिलकर पुनर भसीन एवं रोहन भसीन की जोड़ी को तीन सेटों के कड़े और रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-2, 10-8 से हराकर खिताब जीता। मिक्स्ड डबल्स में रियाज अहमद ने रानी स्मिता जैन के साथ मिलकर एलिस जॉय एवं स्वर्णदीप सिंह डोडी की जोड़ी को 2-6, 6-1, 10-5 से हरा अपना तीसरा खिताब जीता।

महिला वर्ग में दिल्ली की विभा चौधरी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तिहरे खिताब जीते। महिला 45+ एकल वर्ग में उसने स्मिता रविन्द्र को 6-2, 6-1 से हराया। महिला युगल में विभा चौधरी ने रानी स्मिता जैन के साथ एिलिस जॉय एवं संजना जैन की जोड़ी को 6-3, 6-0 से शिकस्त दी। मिक्स्ड डबल्स में उसने नरेंद्र सिंह चौधरी के साथ मिलकर रुचि शर्मा एवं जगदीश तंवर को 6-4, 2-6, 10-7 से हराकर तीसरा खिताब हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जयपुर क्लब के अध्यक्ष अजीत सक्सेना, विशिष्ट अतिथि जयपुर क्लब के सचिव हिमांशु सहगल एवं प्रो. राजीव शर्मा उपस्थित ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।  इस प्रतियोगिता में 6 विदेशी खिलाड़ियों सहित देशभर के 22 राज्यों के नामी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रघु सिन्हा आईटीएफ 400 टेनिस टूर्नामेंट का आगाज : कौशिक, नितेश, रंजू, दानवीर और अभिजीत क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
जयपुर। कौशिक गांगुली, नितेश रूंगटा, रंजू चेरियन और रोहन भसीन ने जय क्लब कोर्ट्स पर शुरू हुए रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स 400 टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन अपने मुकाबले जीत पुरुषों के 45+ कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। राउण्ड ऑफ 16 के मुकाबलों में कौशिक ने गौरव बहल को 6-3, 6-1 से, नितेश ने अरुण चौधरी को 6-4, 6-0 से, रंजू ने दीपक कुमार शुक्ला को 6-4, 6-4 से और रोहन भसीन ने सुदीप जैन को 6-0, 6-2 से पराजित कर अंतिम आठ में जगह बनाई।

50+ कैटेगरी में दानवीर वर्मा ने अरुण कुमार को 6-2, 6-2 से, अभिजीत पाठक ने ललित सिंह तालेड़ा को 6-1, 6-1 से हरा प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि 40+ कैटेगरी के राउण्ड ऑफ 32 में राजीव जाखड़ ने हरीश जाखड़ को 6-3, 6-3 से, पुनर भसीन ने रामकुमार चौधरी को 6-3, 7-5 से, अनिंदितो गुहा ने अभिषेक कुमार साहू को 6-0, 6-1 से पराजित किया।  गंगाधरन पोकाला को शशि कुमार जैन के खिलाफ और मधुसुदन वेलराज को अंजय कुमार के खिलाफ वॉकओवर मिल गया।  इससे पूर्व सुबह उद्योगपति सुरेन्द्र गोलछा और राजस्थान टेनिस एसोसिएशन महासचिव राजीव शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में टूर्नामेंट डायरेक्टर प्रदीप जैन, मैच रैफरी तेजल कुलकर्णी और ललित सिंह तालेड़ा समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे।