bomb squad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर एक स्कूटी में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे कार्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में विस्फोट हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और भाजपा कार्यालय के अंदर भी कोई क्षति नहीं पहुंची है। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की टीम के साथ फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौजूद हैं, जो साक्ष्य जुटाने में लगे है।

महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा इमारत को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक गुमनाम ईमेल मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे परिसर को खाली कराकर सभी स्थानों की गहन तलाशी ली है। गुरुवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से कुछ देर पहले यह ईमेल मिला था जिसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने परिसर को खाली करा लिया और पूरी सुरक्षा जांच शुरू कर दी।

जिस समय यह धमकी मिली, उस समय वहां विधानसभा और विधान परिषद के कई सदस्य, अधिकारियों के साथ परिसर में मौजूद थे। अलर्ट के बाद पुलिस कर्मियों ने सभी को परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत एक श्वान दस्ते के साथ बम डिस्पोजल स्क्वॉड को तैनात किया। इमारत के सभी कमरों सहित पूरे परिसर में अभी एक व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा कड़ी करने का भी निर्देश दिया है। इस बात की भी संभावना है कि विधानसभा में प्रवेश के लिए आगंतुक पास को एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से स्थगित किया जा सकता है।

डर के साए में दिल्ली ! खालिस्तानी धमकियों भरे ईमेल से संसद और नौ स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
नई दिल्ली। दिल्ली के कई स्कूलों को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने वाली धमकी मिली, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया गया। खालिस्तानी समर्थकों ने दिल्ली में संसद भवन को उड़ाने की धमकी दी है जिसके बाद संसद परिसर के आसपास सुरक्षा बहुत बढ़ा दी गयी है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि धमकी भरे मेल में हिंदुस्तान बनेगा खालिस्तान के नारे लिखे हुए थे। ये ईमेल जौकरी जेनकिंस नाम के व्यक्ति ने भेजे थे और भेजने वाले ने धमकी में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल किया है।

ईमेल में लिखा था, दिल्ली खालिस्तान बनेगा। आज शहीद अफजल गुरु की याद में दोपहर 1:11 बजे बम विस्फोट होगा। आज स्कूलों में धमाके होंगे। संसद में बम फटेगा। यह घटना 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे होगी। मोदी, शाह और जयशंकर खालिस्तान समर्थकों के दुश्मन हैं। पंजाब खालिस्तान है। खबरों के अनुसार करीब नौ स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिनकी पुष्टि बाद में पुलिस सूत्रों ने की।

जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासनपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल और सीएम स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूलों में पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर परिसर में तुरंत गहन तलाशी अभियान शुरू किया। आगे की जांच जारी है।

तरबूजों की आड़ में 100 बक्सों में मिले 18000 जिलेटिन स्टिक और 4800 डेटोनेटर, विस्फोटकों की तस्करी से केरल में हड़कंप
पलक्कड़। केरल की पलक्कड़ साउथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद की है। इसे एक मिनी लॉरी में तरबूज की आड़ में तस्करी कर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई बुधवार रात करीब 9 बजे पलक्कड़ गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पास याक्कारा सर्विस रोड पर की गई। इस मामले में पुलिस ने लॉरी चालक सेंथिल कुमार को हिरासत में लिया है। जो कि तमिलनाडु का रहने वाला बताया जा रहा है।

कहां की कार्रवाई: पुलिस के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई साउथ इंस्पेक्टर विपिन कुमार को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक मिनी लॉरी को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ने लगा। इसके बाद पुलिस ने लॉरी का पीछा किया और आखिरकार सर्विस रोड पर उसे घेरकर रोक लिया।

तरबूज की आड़ में तस्करी

जब पुलिस ने लॉरी की तलाशी ली तो सभी हैरान रह गए। तरबूजों से भरी दिखने वाली लॉरी के नीचे 100 से ज्यादा बॉक्स छिपाए गए थे, जिनमें करीब 18 हजार जिलेटिन स्टिक और 4,800 डेटोनेटर रखे हुए थे। पुलिस का कहना है कि ये बेहद खतरनाक और महंगे विस्फोटक हैं। इनका इस्तेमाल आमतौर पर खदानों और पत्थर तोड़ने के काम में किया जाता है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर बम स्क्वॉड को भी बुलाया गया ताकि विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से संभाला जा सके।

तमिलनाडु का रहने वाला है चालक

शुरूआती पूछताछ में चालक सेंथिल कुमार ने बताया कि यह विस्फोटक तमिलनाडु के धारापुरम इलाके के थुप्पूर से लाया जा रहा था और इन्हें केरल के त्रिशूर जिले तक पहुंचाया जाना था। हालांकि, पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा तस्करी नेटवर्क काम कर रहा है। इसी वजह से चालक से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये विस्फोटक किसके लिए और किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं विस्फोटक

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल भी पलक्कड़ और कोयंबटूर पुलिस ने मिलकर तमिलनाडु से केरल लाए जा रहे 40 हजार से ज्यादा जिलेटिन स्टिक और करीब 5,000 डेटोनेटर जब्त किए थे। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

अमृतसर में स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में की छुट्टी
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को 15 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उपायुक्त के आदेश पर सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस की पुष्टि करते हुए कहा कि स्कूलों की प्रबंधकों को ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत अमृतसर पुलिस को सूचित किया।

धमकी मिलने के बाद उपायुक्त के आदेश पर जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों को सूचित गया कि वह तुरंत अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जाएं। सभी स्कूल वैन को बुलाकर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। वहीं पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया। मौके पर बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई है।

इस बीच स्कूल की अचानक सूचना से अभिभावक भी घबराते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं अचानक छुट्टी किए जाने से बच्चों में भी हड़कंप मच गया। वे घर पहुंचने की जल्दी में दिखे। पुलिस की टीमें अंदर जाकर क्लासरूम की जांच कर रही हैं। ई-मेल की जांच साइबर सैल को भेज दी गई है। यह धमकी किस संगठन या व्यक्ति ने दी, अभी इसका खुलासा नहीं हआ है। पुलिस ने भी जांच के बाद इस बारे में बयान जारी करने की बात कही है।

अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि ऐसे शैतानी काम करने वालों पर पंजाब सरकार की पूरी नजर है। किसी को भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब कर ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जिस ईमेल से धमकी भेजी गई है, पुलिस उस स्रोत की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।