director - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विवेक त्रिपाठी बने एयू बैंक के पूर्णकालिक निदेशक, नियुक्ति के आदेश जारी
जयपुर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) और पिछले एक दशक में यूनिवर्सल बैंक में परिवर्तन के लिए रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) से इन‑प्रिंसिपल स्वीकृति प्राप्त करने वाला पहला संगठन, ने आज घोषणा की कि आरबीआई (RBI) ने विवेक त्रिपाठी की 3 वर्ष की अवधि के लिए बैंक के पूर्णकालिक निदेशक (कार्यकारी निदेशक) Whole Time Director (Executive Director) के रूप में नियुक्ति को मंज़ूरी प्रदान कर दी है।

विवेक त्रिपाठी की बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति, एयू एसएफबी की आंतरिक रूप से अगली पीढ़ी के नेतृत्व को विकसित करने और दीर्घकालिक उत्तराधिकार योजना को संस्थागत स्वरूप देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वर्तमान में एयू एसएफबी के चीफ़ क्रेडिट ऑफ़िसर के रूप में कार्यरत विवेक त्रिपाठी वर्ष 2014 से बैंक से जुड़े हुए हैं और उन्होंने कमर्शियल बैंकिंग, होलसेल बैंकिंग, क्रेडिट एवं स्ट्रैटेजी सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएँ निभाई हैं।

Birth Anniversary: अपनी निर्मित फिल्मों से दर्शकों को दीवाना बनाया विमल रॉय ने
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत में विमल रॉय को एक ऐसे फिल्मकार के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने पारिवारिक सामाजिक और साफ सुथरी फिल्में बनाकर लगभग तीन दशक तक सिने प्रेमियों के दिल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

विमल रॉय का जन्म 12 जुलाई 1909 को ढ़ाका (वर्तमान में बंगलादेश) में हुआ था। उनके पिता जमींदार थे। पिता की मृत्यु के बाद पारिवारिक विवाद के कारण उन्हें जमींदारी से बेदखल होना पड़ा। इसके बाद वह अपने परिवार को लेकर कलकत्ता चले गये। कलकता में उनकी मुलाकात फिल्मकार पी.सी. बरूआ से हुयी जिन्होंने उनकी प्रतिभा पहचान कर प्रचार सहायक के तौर पर काम करने का मौका दिया। इस बीच उनकी मुलाकात न्यू थियेटर के नितिन बोस से हुयी जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचाना और बतौर छायाकर काम करने का मौका दिया। इस दौरान उन्होंने डाकू मंसूर, माया, मुक्ति जैसी कई फिल्मों में छायांकन किया लेकिन इनसे उन्हें कोई खास फायदा नही पहुंचा। वर्ष 1936 में प्रदर्शित फिल्म देवदास बिमल राम्य के सिने करियर की अहम फिल्म साबित हुयी।फिल्म देवदास में उन्होंने बतौर छायाकार के अलावा निर्देशक पी.सी. बरूआ के साथ सहायक के तौर पर भी काम किया था।फिल्म हिट रही और वह फिल्म इंडस्ट्री में कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।

वर्ष 1944 में विमल रॉय ने बंग्ला फिल्म 'उयर पाथेर' का निर्देशन किया। यह फिल्म भारतीय समाज में फैले जातिगत भेदभाव से प्रेरित थी। फिल्म को जोरदार सफलता मिली। चालीस के दशक के अंत में न्यू थियेटर के बंद होने से वह मुंबई आ गये। मुंबई आने पर उन्होंने बांबे टॉकीज से जुड़े। इस काम के लिये अभिनेता अशोक कुमार ने उनकी काफी मदद की। वर्ष 1953 में प्रदर्शित फिल्म 'दो बीघा जमीन' के जरिये उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिये प्रतीक चिह्न बंबई विश्वविद्यालय का राजा भाई टावर रखा। फिल्म दो बीघा जमीन उनके सिने करियर में अहम पड़ाव साबित हुई।इस फिल्म की कामयाबी के बाद बलराज साहनी और विमल रॉय शोहरत की बुंलदियों पर जा पहुंचे।

फिल्म दो बीघा जमीन के माध्यम से विमल रॉय ने एक रिक्शावाले के किरदार में बलराज साहनी के रूप में पेश किया। फिल्म की शुरूआत के समय निर्देशक विमल राय सोचते थे कि बलराज साहनी शायद इस किरदार को अच्छी तरह से निभा सके। बहुत कम लोगो को मालूम होगा कि शंभू महतो के किरदार के लिये विमल राय पहले बलराज साहनी का चयन नहीं कर नासिर हुसैन, जसराज या त्रिलोक कपूर को मौका देना चाहते थे। इसका कारण यह था कि बलराज वास्तविक जिंदगी में वह बहुत पढ़े लिखे इंसान थे। लेकिन उन्होंने विमल रॉय की सोच को गलत साबित करते हुये फिल्म में अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया। फिल्म दो बीघा जमीन से जुड़ा एक रोचक तथ्य है कि रिक्शेवाले को फिल्मी पर्दे पर साकार करने के लिये बलराज साहनी ने कोलकाता की सड़कों पर 15 दिनों तक खुद रिक्शा चलाया और रिक्शेवालों की जिंदगी के बारे में उनसे बातचीत की।
दो बीघा जमीन को आज भी भारतीय फिल्म इतिहास की सर्वश्रेष्ठ कलात्मक फिल्मों में शुमार किया जाता है। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी सराहा गया तथा कान फिल्म महोत्सव के दौरान इसे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इन सबके साथ ही जब फिल्म इंडस्ट्री के महान शो मैन राजकपूर ने यह फिल्म देखी तो उनकी प्रतिक्रिया रही ''मैं इस फिल्म को क्यों नहीं बना सका। '' विमल रॉय की यह खूबी रही कि वह फिल्म की पटकथा पर जोर दिया करते थे। वर्ष 1954 में प्रदर्शित फिल्म विराज बहू के निर्माण के दौरान जब उन्होंने अभिनेत्री कामिनी कौशल से पूछा कि उन्होंने उपन्यास को कितनी बार पढ़ा है तो कामिनी कौशल ने जवाब दिया ''दो बार'' इस पर उन्होंने कहा ''बीस बार पढ़ो'' बाद में फिल्म बनी तो अभिनेत्री कामिनी कौशल के अभिनय को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये।

वर्ष 1955 में उनके सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ''देवदास'' प्रदर्शित हुयी। शरत चंद्र के उपन्यास पर बनी इस फिल्म में दिलीप कुमार, सुचित्रा सेन और वैजयंती माला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता दिलीप कुमार ने कहा ''मैंने फिल्म इंडस्ट्री में जितना अभिनय करना था कर लिया'' वहीं वैजयंती माला को जब बतौर सह अभिनेत्री फिल्म फेयर पुरस्कार दिया जाने लगा तो उन्होंने यह कहकर पुरस्कार लौटा दिया कि यह उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म थी। वर्ष 1959 में प्रदर्शित फिल्म ''सुजाता'' विमन राय के सिने करियर के लिये एक और अहम फिल्म साबित हुयी। फिल्म में उन्होंनें अछूत जैसे गहन सामाजिक सरोकार वाले मुद्दे को अपनी फिल्म के माध्यम से पेश किया। फिल्म में अछूत कन्या की भूमिका नूतन ने निभायी थी।

वर्ष 1963 में प्रदर्शित फिल्म बंदिनी भारतीय सिनेमा जगत में अपनी संपूर्णता के लिये सदा याद की जायेगी। इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक पहलू यह भी है फिल्म के निर्माण के पहले फिल्म अभिनेता अशोक कुमार की निर्माता विमल रॉय से अनबन हो गयी थी और वह किसी भी कीमत पर उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन वह नूतन ही थी जो हर कीमत में अशोक कुमार को अपना नायक बनाना चाहती थी। नूतन के जोर देने पर अशोक कुमार ने फिल्म बंदिनी में काम करना स्वीकार किया था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सर्वाधिक फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त करने का कीर्तिमान विमल रॉय के नाम दर्ज है। उनको अपने सिने कैरियर में सात बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बिमल रॉय ने अपनी बनायी फिल्मों के जरिए कई छुपी हुयी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जिनमें संगीतकार सलिल चौधरी और गीतकार गुलजार जैसे बड़े नाम शामिल है। वर्ष 1963 में प्रदर्शित फिल्म बंदिनी के जरिये गुलजार ने गीतकार के रूप में जबकि वर्ष 1953 में प्रदर्शित फिल्म दो बीघा जमीन की कामयाबी के बाद ही सलिल चौधरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुये थे ।

फिल्म इंडस्ट्री में विमल रॉय उन गिने चुने चंद फिल्मकारों में शामिल थे जो फिल्म की संख्या से अधिक उसकी गुणवत्ता पर यकीन रखते हैं इसलिये उन्होंने अपने तीन दशक के सिने करियर में लगभग 30 फिल्मों का ही निर्माण और निर्देशन किया। फिल्म निर्माण के अलावा उन्होंने महल, दीदार, नर्तकी और मेरी सूरत तेरी आंखे जैसी फिल्मों का संपादन भी किया। अपनी निर्मित फिल्मों से लगभग तीन दशक तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले महान फिल्माकार विमल रॉय 08 जनवरी 1965 को इस दुनिया को अलविदा कह गये। उनके निधन के बाद उनकी मौत के बाद उनके पुत्र जॉय विमल राय ने उनपर 55 मिनट की डाक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया।

Aryan Khan ने पूरी की डेब्यू सीरीज स्टारडम की शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपनी पहली वेब सीरीज स्टारडम की शूटिंग पूरी कर ली है।

आर्यन, एक्टिंग में करियर नहीं बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने निर्देशन के फील्ड में कदम रखा है। आर्यन की डेब्यू सीरीज़ स्टारडम की शूटिंग भी पूरी हो गई है। वेब सीरीज़ स्टारडम की रैप-अप पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आर्यन खान एक तीन मंजिला केक काट रहे हैं और उन्हें सीरीज की कास्ट और क्रू मेबर्स ने चारों ओर से घेरा हुआ है।इस दौरान वहां स्टारडम में काम कर रहे बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। आर्यन के केक कटिंग के दौरान सभी लोग वहां तालियां भी बजाते दिखाई दे रहे हैं।

आर्यन खान की स्टारडम में ग्लैमर की दुनिया को करीब से दिखाया जाएगा। इस सीरीज़ में फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की जिंदगी, उनके करियर के उतार-चढ़ाव और बड़ा स्टार बनने की ललक लिए सितारों का संघर्ष की कहानियां दिखाई जाएगी। आर्यन ने स्टारडम के निर्देशन के अलावा इस सीरीज का लेखन भी किया है। इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। सीरीज़ में बॉबी देओल और मोना कपूर जैसे सितारे भी दिखेंगे।शाहरुख खान,रणबीर कपूर और रणवीर ङ्क्षसह जैसे सितारों का इसमें कैमियो होगा।

अपेक्षा ग्रुप ठगी मामला : एक और डायरेक्टर बारां से गिरफ्तार
कोटा । अपेक्षा ग्रुप  नाम से फर्जी कम्पनी बनाकर निवेशकों से करोड़ो की ठगी करने के मामले में शुक्रवार को एसआईटी ने अपेक्षा ग्रुप के एक और डायरेक्टर को बारां से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपी हेमंत विजय पुत्र नवल किशोर विजय निवासी चौमुखा बाजार बारां को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया । एसआईटी आरोपी से पूछताछ कर रही है । आरोपी हेमंत विजय  का स्टेशनरी का काम है। स्कूलों में कॉपी - किताबें सप्लाई करता है। साल 2015 से वह अपेक्षा ग्रुप से जुड़ा है। उसने करीब 50 निवेशकों को लालच देकर अपेक्षा ग्रुप की अलग- अलग कम्पनियों में 1 करोड़ 19 लाख रूपए का निवेश करवाया । एसआईटी टीम ने ठगी के आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से  12 जून तक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी मीडिया से बचने के लिए अपना चेहरा छिपाता रहा। उल्लेखनीय है कि अपेक्षा ग्रुप द्वारा ठगी के मामले में अब तक कंपनी के मुख्य आरोपी सीएमडी मुरली मनोहर नामदेव सहित अन्य 24 सक्रिय डायरेक्टर- सदस्यों को  गिरफ्तार किया जा चुका है। दो दिन पहले भी कोटा के कमिश्नर आॅफिस (संभागीय आयुक्त कार्यालय) में तैनात सहायक प्रशासनिक अधिकारी चेतन स्वरूप नामा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

ये था मामला
अपेक्षा ग्रुप का निदेशक मुरली मनोहर नामदेव बारां का निवासी है। इसने रकम दुगुनी करने का झांसा देकर कम्पनी में कई लोगों को डायरेक्टर बनाया। फिर एक कम्पनी से 12 से 14 कम्पनियां खड़ी की।  लोगों को अमीर बनाने के सपने दिखाकर उनसे ठगी की। अनुमान के मुताबिक  कम्पनी ने कोटा संभाग  के (कोटा, बूंदी,बारां झालावाड़) के करीब ढाई से 3 हजार निवेशको को  करीब 200 करोड़ का चूना लगाया। पिछले साल जनवरी में अपेक्षा ग्रुप कम्पनी के 38 डायरेक्टर्स के खिलाफ गुमानपुरा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। कम्पनी के डायरेक्टर्स के खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में करीब 100 से ज्यादा मामले दर्ज है। इस मामले कुछ आरोपियों ने सभी मुकदमों के लिए हाईकोर्ट में याचिका पेश की थी जिसे हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए एसपी से मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे । इस पर एसपी ने हाईकोर्ट से निवेदन किया तो हाईकोर्ट ने मामले में जांच के लिए एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी को देने का आदेश दिया था।  इसके बाद मामले की जांच एडिशनल एसपी ठाकुर चंद्र शील कुमार  को दी गई थी।

स्टारडम से बतौर निर्देशक डेब्यू करेंगे आर्यन खान
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान के पुत्र आर्यन खान वेब सीरीज 'स्टारडम' से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान लेखन और निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं। चर्चा है कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन तले बनने जा रही आर्यन खान के डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट का नाम 'स्टारडम' होगा जो फिल्म इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर सेट होगी।

बताया जा रहा है कि आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम'  6 एपिसोड वाली वेब सीरीज होगी। यह सीरीज फिलहाल अपने प्रोडक्शन फेज में है और इसके इसी साल फ्लोर्स पर जाने की उम्मीद है। आर्यन खान ने हाल ही में एक एड फिल्म शूट की है जिसमें उन्हें अपने पिता शाहरुख खान को निर्देशित करने का मौका मिला है।

शिक्षक भर्ती-2021 में सफल होने के बावजूद नियुक्ति नहीं देने का मामला, प्रमुख शिक्षा सचिव और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सहित अन्य से मांगा जवाब
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2021 में सफल होने के बावजूद नियुक्ति नहीं देने पर प्रमुख शिक्षा सचिव और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सहित अन्य से जवाब मांगा है। वहीं अदालत ने एक पद याचिकाकर्ता के लिए रिक्त रखने को कहा है। जस्टिस इन्द्रजीत सिंह ने यह आदेश कन्हैया लाल पाटीदार की याचिका पर दिए।

याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि विभाग ने गत 31 दिसंबर 2021 को तृतीय श्रेणी शिक्षक पद के लिए भर्ती निकाली थी। याचिकाकर्ता 12वीं के साथ बीएसटीसी योग्यता रखता है। वहीं रीट के अंकों के आधार पर उसका चयन इस भर्ती में हो गया था, लेकिन विभाग ने यह कहते हुए उसे नियुक्ति से इनकार कर दिया कि उसने बीएसटीसी के अंतिम वर्ष के साथ स्नातक की परीक्षा भी दी है। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता ने शिक्षक भर्ती के आवेदन में अपनी योग्यता बीएसटीसी और 12वीं दिखाई है। ऐसे में उसे स्नातक की परीक्षा के आधार पर नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगते हुए एक पद याचिकाकर्ता के लिए रिक्त रखने को कहा है।

करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी अपेक्षा ग्रुप का मास्टरमाइंड निदेशक गिरफ्तार
कोटा । रुपए दो गुना करने का झांसा देकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोपी मास्टर माइंड अपेक्षा ग्रुप के निदेशक संजय कश्यप को एसआईटी ने शुक्रवार देर रात को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया । एसआईटी ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे पांच दिन के  रिमांड पर सौंपा गया है।

पुलिस उप-अधीक्षक अमर सिंंह राठौड़ ने बताया कि अपेक्षा ग्रुप के डायरेक्टरों के खिलाफ गुमानपुरा सहित कई थानों में  करोड़ों की राशि का गबन करने का मामला दर्ज है।  इस मामले में गुमानपुरा पुलिस ने दो डायरेक्टर  हरिओम सुमन तथा संजय कश्यप को गिरफ्तार किया था, लेकिन गुमानपुरा थानाधिकारी ने पुलिस कस्टड़ी में रहते हुए  दोनों को रजिस्ट्री कराने के  लिए रजिस्ट्रार कार्यालय  पहुंचा दिया था। आरोपियों ने  इस दौरान पांच लोगों के नाम सोगरिया में एक करोड़ से अधिक राशि के प्लाटोंं की सुशीला मीणा सहित अन्य चार के नाम रजिस्ट्री करवा दी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों की कोर्ट से जमानत हो गई थी। जमानत के बाद दोनों  फरार हो गए थे। इस मामले में एसपी ने गुमानपुरा थानाधिकारी लखनलाल मीणा, एएसआई  रिहाना अब्बास तथा कुन्हाड़ी थाने के एएसआई लतीफ अहमद को भी निलंबित कर दिया था। मामले की जांच एसआईटी को दी गई थी। जांच में  कंपनी डारेक्टर मुरली मनोहर, उसकी पत्नी राधिका, हरिओम सुमन, संजय कश्यप सहित अन्य 38 के खिलाफ मुकदमा दर्जं हुआ था । इसके बाद से आरोपियों के खिलाफ गुमानपुरा, कुन्हाड़ी, जवाहर नगर, बोरखेड़ा सहित कोटा शहर के विभिन्न पुलिस थानों में करीब 45 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी जमानत मिलने के बाद गोरखपुर, दिल्ली तथा बिहार सहित अन्य स्थानों पर फरारी काट रहा था। आरोपी को टीम ने गिरफ्तार किया तथा उसके पास से ढाई लाख रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने मुरली मनोहर नामदेव पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है।

पुलिस ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टरों ने अब तक 35 सौ से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। इन लोगोंं को रकम तीन गुनी करने का झांसा देकर करीब दो सौ से अधिक करोड़ की रशि को हड़प लिया था। हालांकि गुमानपुरा थाने में दो जनवरी को को अपेक्षा गु्रप के 38 डारेक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। जिसमें से मात्र चार को ही गिरफ्तार किया गया था।

रूबी को-ऑपरेटिव सोसायटी का निदेशक किशनगढ़ में गिरफ्तार
अजमेर। कोतवाली थाने में निवेशकों द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत पर रूबी को-ऑपरेटिव सोसायटी के निदेशक राहुल दवे को किशनगढ़ थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।  इससे पूर्व अहमदाबाद, भीलवाड़ा सहित अन्य जगहों पर धोखाधड़ी की शिकायत पर गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस उप अधीक्षक (सिटी) किशनगढ़ मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी दवे से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जानकारों की मानें तो दवे की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि सोसायटी ने अच्छी ब्याज दर का सुनहरा ख्वाब दिखाकर अजमेर सहित जिलेभर में करोड़ों रुपए का निवेश करवाया गया। लेकिन जब लोगों की एफडीआर, आरडी सहित योजनाओं में निवेश की गई राशि लौटाने का समय आया, तो निवेशकों को लॉकडाउन के नाम पर राशि का भुगतान बाद में करने का आश्वासन दिया गया।

अजमेर में भी करोड़ों का निवेश

सोसायटी की विभिन्न योजनाओं में अजमेर जिले के निवेशकों ने करीब 20 से 25 करोड़ का निवेश कर रखा है। निवेशकों की मानें तो सोसायटी संचालकों द्वारा कुछ समय तक उनकी राशि लौटाने का आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन बाद में सोसायटी का दफ्तर ही बंद हो गया। ऐसे में निवेशक चक्कर काटने को मजबूर हैं।

अजमेर में काफी कंपनियां हुईं गायब

अजमेर जिले में लोगों की मेहनत की कमाई लेकर चंपत होने वाली फर्जी कम्पनियों की सूची काफी लम्बी है। जिनके द्वारा लोगों को सुनहरे ख्वाब दिखाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई। जिसमें मुख्यतय: एमबीडी, गोल्डसुख, पर्ल्स एग्रोटेक कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल), प्रीजम इन्फ्रोकोन, भारती मल्टी स्टेट क्रेडिट को-आॅपरेटिव सोसायटी लि. सहित अन्य कंपनियां शामिल हंै। जिनके द्वारा लोगों से करोड़ों का निवेश करवाया गया और अब उनके दफ्तरों पर ताले लटके हैं। इन कंपनियों द्वारा लोगों को एक मुश्त राशि जमा कराने पर मोटी ब्याज के साथ भूखंड, कार, मोटरसाइकिल सहित विभिन्न प्रकार के प्रभोलन देकर लोगों को झांसे में फंसाया गया। जानकारों की मानें तो सरकार इस तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए कानून बनाने की तैयारी कर रही है।

पदभार ग्रहण: आईएएस कन्हैया लाल स्वामी, कानाराम, ओम कसेरा और नवीन जैन ने किया पदभार ग्रहण
जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कन्हैया लाल स्वामी ने सोमवार को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा आयुक्त पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के बाद स्वामी ने अधिकारियों से परिचय करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर चर्चा की। स्वामी ने कहा कि परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग राजस्व अर्जन के साथ-साथ आमजन से सीधे तौर पर जुड़ने वाला अहम विभाग है। परिवहन सेवाएं आमजन को आसानी से और निर्बाध रूप से मिलें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुगम और सड़क दुर्घटना मुक्त परिवहन ही विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ मिलकर प्रयास किए जाएंगे।

अभियान चलाकर किया जाएगा जागरूक
आमजन को परिवहन नियमों की पालना कराने के लिए अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। साथ ही परिवहन साधनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए भी प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि परिवहन सेवाओं में पारदर्शिता लाई जायेगी। अभी भी कई सेवाएं ऑनलाइन मोड पर आ गई है। परिवहन टीम का प्रयास रहेगा कि और सेवाओं को ऑनलाइन किया जायें। इससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएंगी। स्वामी इससे पहले राजस्व विभाग में संयुक्त शासन सचिव, राजस्थान सहकारिता डेयरी फेडरेशन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग में संयुक्त शासन सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे है।

कानाराम ने कृृषि आयुक्त का पदभार किया ग्रहण
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कानाराम ने सोमवार को पंत कृृषि भवन में कृृषि आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कानाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं की त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्विति के साथ खेती-किसानी से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं का काश्तकारों को समय पर फायदा पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए खेती में नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने किसानों को अनुदान योजनाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ देने के लिए ‘राज किसान साथी’ पोर्टल का बेहतर संचालन, काश्तकारों के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था, फसलों को कीट प्रकोप से बचाने के लिए उचित तकनीकी मदद और कीटनाशक उपलब्ध कराने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान फसल खराबे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए समय पर बीमा योजना का क्लेम मुहैया कराने पर बल दिया।

ओम कसेरा ने पंचायती राज निदेशक का किया पदभार ग्रहण
आईएएस ओम प्रकाश कसेरा ने सोमवार को पंचायती राज भवन में पंचायती राज निदेशक का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कसेरा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के मूल उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक मिल सके। बजट घोषणाओं की क्रियान्विति और लंबित पड़े प्रकरणों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाएगा। इसके लिए सभी को समन्वित रूप से समर्पण  भाव से कार्य करने की आवश्यकता है। कसेरा इससे पहले प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य खान और खनिज निगम लिमिटेड और निदेशक पेट्रोलियम उदयपुर के पद पर कार्यरत थे।

नवीन जैन ने शासन सचिव पंचायती राज  विभाग का किया पदभार ग्रहण
आईएएस नवीन जैन ने सोमवार को शासन सचिवालय में  शासन सचिव पंचायती राज के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। जैन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप  पंचायती राज विभाग की योजनाओं का अच्छे ढंग से क्रियान्वयन किया जाएगा। धरातल पर कार्य करने का काफी अनुभव रहा है इसलिए विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ धरातल पर आमजन को पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जैन इससे पहले शासन सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पद पर कार्यरत थे।

अक्षय की मसाला डोज है ‘बच्चन पांडे’
अक्षय कुमार ने दीवाली पर आई सूर्यवंशी के बाद अब होली पर बच्चन पांडे साथ दस्तक दी है। यह तय है कि ये फिल्म भी दर्शकों को निराश नहीं करेगी। फिल्म में सभी तरह के मसाले हैं। सबसे खास है अक्षय कुमार की अदाकारी। इस बार अक्षय ने अपना गेट अप भी बदला है और उनको गैंगस्टर के किरदार और गेटअप में देखना दर्शकों को अच्छा भी लगता है। मुद्दत बाद अक्षय कुमार ने अपना गेटअप बदला है। अक्षय की अदाकारी भी शानदार रही है। वे दर्शकों के दिल में काफी हद तक खौफ पैदा करने में कामयाब रहते है। फिल्म में कृति सेनन ने भी अपना किरदार बेहतरीन निभाया है। अलबत्ता जैकलीन फर्नाडीस के पास कुछ भी फिल्म में करने को नहीं था। अरशद वारसी अर्से बाद स्क्रीन पर दिखे हैं, लेकिन वे टुकड़ों में मनोरंजन करते है। अलबत्ता संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी जैसे अदाकार जरूर फिल्म में हास्य का पुट देने में कामयाब हुए हैं। निर्देशक फरहद सामजी का निर्देशन मजबूत है। वे अपने निर्देशन से सामान्य फिल्म को भी दर्शनीय बना देते है।
( समीक्षक: अभय जोशी)

DGP लाठर ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं
जयपुर। महानिदेशक पुलिस  एम एल लाठर ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के समस्त पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों तथा प्रदेश वासियों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। लाठर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ साथ भाईचारे का पर्व है और इसे इसी भावना के साथ मनाया जाए। उन्होंने इस अवसर पर पटाखों व आतिशबाजी के संदर्भ में न्यायालय द्वारा  दिए गए दिशा निर्देश की पालना स्वयं करने के साथ ही सभी से करवाने का आग्रह किया।उन्होंने निर्देशानुसार केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करने एवं  प्रतिबंधित पटाखे और आतिशबाजी का प्रयोग बिल्कुल भी ना करने पर बल दिया। डीजीपी लाठर ने दीपावली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस फोर्स के जवान और अधिकारी सदैव की भांति कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को आजीनव कारावास
जयपुर। राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण ने शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक की ओर से नियमों के विपरीत जाकर किए गए करीब एक दर्जन द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला आदेशों को रद्द कर दिया है। अधिकरण के चैयरमेन रविशंकर श्रीवास्तव और सदस्य मातादीन शर्मा की खण्डपीठ ने प्रेमलता शर्मा व अन्य की अपीलों पर दिए। अधिकरण ने अपने आदेश में कहा है की तबादला आदेशों को देखने से लगता है कि इनको जारी करते समय टीए नियमों की पालना नहीं की गई है।

अपीलों में अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा ने अधिकरण को बताया की शिक्षा विभाग के अजमेर मंडल के निदेशक ने गत 30 सितंबर को प्रशासनिक हित का हवाला देते हुए संभाग के करीब एक दर्जन द्वितीय श्रेणी शिक्षकों का अलग-अलग जगह तबादला कर दिया। नियमों के तहत प्रशासनिक हित में तबादला करने पर संबंधित कर्मचारियों को टीए, डीए का भुगतान किया जाता है। कर्मचारी की इच्छा पर तबादला होने पर ही इसका भुगतान नहीं किया जाता। इसके बावजूद तबादले के लिए ना तो अपीलार्थियों से उनकी इच्छा पूछी गई और ना ही उन्हें टीए, डीए का भुगतान किया गया। ऐसे में तबादला आदेशों को रद्द किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने तबादला आदेशों को निरस्त कर दिया है।