India Economy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डिजिटल फ्रॉड वालों की अब खैर नहीं: कर्ज वसूली एजेंटों पर लगाम की तैयारी, धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन पर लगेगा 25 हजार तक का हर्जाना
मुंबई। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए कई उपायों की घोषणा की जिनके तहत कर्ज वसूली एजेंटों पर लगाम लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने और धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन के मामले में 25,000 रुपये तक का हर्जाना देने का प्रावधान शामिल है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद जारी बयान में इन उपायों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कम मूल्य के धोखाधड़ी वाले ट्रांजेक्शन के मामलों में 25,000 रुपये तक का हर्जाना देने के लिए एक फ्रेमवर्क लाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा ऋण वसूली के लिए रिकवरी एजेंटों के इस्तेमाल से संबंधित एक प्रारूप दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा।

बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा उनके काउंटर पर तीसरे पक्ष के उत्पादों के विज्ञापन, विपणन और बिक्री के नियमन के लिए भी एक दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन में धोखाधड़ी रोकने के लिए विलंबित भुगतान और बुजुर्गों तथा अन्य विशेष श्रेणी के ग्राहकों के लिए अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था की जा सकती है।

रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 14.4 अरब डॉलर की बड़ी बढ़त 723.8 अरब डॉलर पर पहुंचा
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 14.4 अरब डॉलर की बड़ी बढ़त के साथ 723.8 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार 30 जनवरी को 723.8 अरब डॉलर पर रहा जो 11 महीने के वस्तु आयात के लिए पर्याप्त है।

इससे पहले 23 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 8.05 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह 709.41 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। मल्होत्रा ने कहा कि बाह्य सेक्टर के मोर्चे पर भारत मजबूत स्थिति में है और हम बाहरी वित्तीय जरूरतों को आसानी से पूरा करने को लेकर आश्वस्त हैं।

विदेशी मुद्रा भंडार में चार कारक हैं-विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि और विशेष आहरण अधिकार। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 23 जनवरी को समाप्त सप्ताह में करीब 563 अरब डॉलर पर और स्वर्ण भंडार 123 अरब डॉलर पर था। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में डॉलर के अलावा यूरो, ब्रितानी पाउंड और जापानी येन शामिल होता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026- 27 के बजट को दी मंजूरी, वित्त मंत्री सीतारमण लगातार नौवीं बार करेगी बजट पेश
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026- 27 के केंद्रीय बजट को रविवार सुबह मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही  वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी। बता दें कि सीतारमण लगातार नौंवीं बार बजट पेश करेंगी।

इससे पहले वित्त मंत्री बजट की प्रति के साथ वित्त मंत्रालय के कार्यालय कर्तव्य भवन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन गई। राष्ट्रपति मुर्मु ने दही और चीनी खिलाकर उनका पारंपरिक स्वागत किया।

वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति के साथ बजट के संबंध में कुछ चर्चा भी की। इस अवसर पर उनके साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने सीतारमण और उनकी टीम को बजट पेश करने के लिए शुभकामनाएं दी।

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 82,344 पर बंद
मुंबई। शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी जारी रही है। इसी के चलते सेंसेक्स 487.20 अंक चढ़कर 82,344.68 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 167.35 अंक की मजबूती के साथ 25,342.75 अंक पर बंद हुआ।

यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार संधि की घोषणा के बाद से निवेश धारणा सकारात्मक बनी हुई है। रुपये में तेजी से भी बाजार में लिवाली को समर्थन मिल रहा है।

तेल एवं गैस, निजी बैंकिंग, रियलटी, मीडिया और धातु समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, सार्वजनिक बैंक और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फिलहाल तेजी में हैं जबकि इंफोसिस, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर फिलहाल नीचे हैं।

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी, इन शेयरों पर रखें नजर
मुंबई। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार संधि की घोषणा के बाद से निवेश धारणा सकारात्मक बनी हुई है। रुपये में तेजी से भी बाजार में लिवाली को समर्थन मिल रहा है। सेंसेक्स 34.88 अंक की मजबूती के साथ 81,892.36 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 324.98 अंक (0.40 प्रतिशत) ऊपर 82,182.46 अंक पर था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 83.45 अंक की मजबूती के साथ 25,258.85 अंक पर खुलकर खबर लिखे जाते समय यह 71.25 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त में 25,246.65 अंक पर रहा।

तेल एवं गैस, निजी बैंकिंग, रियलटी, मीडिया और धातु समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, सार्वजनिक बैंक और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फिलहाल तेजी में हैं, जबकि इंफोसिस, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर फिलहाल नीचे हैं।

चावल-दालों में साप्ताहिक तेजी: गेहूं, चीनी नरम, खाद्य तेलों में घटबढ़
नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के विपरीत गेहूं और चीनी में नरमी रही। दालों के भाव बढ़ गये जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,818 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 28 रुपये सस्ता हुआ और सप्ताहांत पर 2,839 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा 12 रुपये सस्ता हुआ और 3,299 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। सरसों तेल की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वनस्पति भी 12 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल  का भाव 98 रुपये और पाम ऑयल का 85 रुपये बढ़ गया। मूंगफली तेल 77 रुपये और सोया तेल 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 83 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ी। उड़द दाल 42 रुपये और मसूर दाल 32 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मूंग दाल की कीमत 29 रुपये और चना दाल की 19 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव छह रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। वहीं, चीनी सात रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, नवंबर में खुदरा महंगाई दर 0.71 प्रतिशत
नई दिल्ली। सब्जियों और दालों की कीमतों में भारी गिरावट के कारण उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति (खुदरा महंगाई) की दर नवंबर में 0.71 प्रतिशत दर्ज की गयी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में खुदरा महंगाई की दर में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी और यह अक्टूबर 2025 के 0.25 प्रतिशत से बढ़कर 0.71 प्रतिशत पर पहुंच गयी। पिछले साल नवंबर में खुदरा महंगाई 9.04 प्रतिशत पर रही थी।

खाद्य मुद्रास्फीति की दर शून्य से 3.91 प्रतिशत नीचे रही। यह लगातार छठा महीना है जब खाद्य मुद्रास्फीति दर शून्य से कम रही है। यह अक्टूबर में 5.02 प्रतिशत और पिछले साल नवंबर में 5.48 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। आंकड़ों में बताया गया है कि सब्जियों की कीमतों में एक साल पहले के मुकाबले 22.20 प्रतिशत और दालों तथा उनके उत्पादों की कीमतों में 15.86 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

वहीं, तेल एवं अन्य वसा युक्त उत्पादों के दाम 7.87 प्रतिशत, फलों के दाम 6.87 प्रतिशत, चीनी तथा कंफेक्शनरी उत्पादों के 4.02 प्रतिशत और अंडों के 3.77 प्रतिशत बढ़े। दूध तथा उनसे बने उत्पाद भी 2.45 प्रतिशत महंगे हुए हैं। आवास की महंगाई दर 2.95 प्रतिशत और ईंधन एवं बिजली की 2.32 प्रतिशत रही।