University Event - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

UEM जयपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, करियर और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर दिया गया जोर
जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर में बुधवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित कर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विभागों, नेतृत्व, सुविधाओं और करियर के अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगीत से हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय का परिचय प्रस्तुत किया गया तथा चांसलर सत्यजीत चक्रवर्ती की स्मृति में विशेष वीडियो दिखाया गया। कुलपति डॉ. बिस्वजय चटर्जी ने विद्यार्थियों से शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, नवाचार और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने नियमितता, व्यावसायिक आचरण और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, प्रकाशन, मानव संसाधन और कॉर्पोरेट क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया। पूर्व छात्रों के वीडियो संदेश भी प्रस्तुत किए गए। चांसलर प्रो. बनानी चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जीवन ज्ञान, कौशल, चरित्र और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

जयपुर छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की तकनीकें, एएसपी सुनीता मीना ने दिए लाइव डेमो
जयपुर । महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जयपुर पुलिस की कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने एक निजी विश्वविद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें सिखाई गईं, जिससे उन्हें आत्मविश्वास की नई उड़ान मिली। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनीता मीना ने मुख्य भूमिका निभाई और छात्राओं को सुरक्षा का मंत्र दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। एएसपी मीना ने छात्राओं को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया, बल्कि लाइव डेमो के माध्यम से आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के तरीके भी सिखाए। उन्होंने जोर देकर कहा, "आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं है, बल्कि सुरक्षा का आधार है।"

छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक सतर्कता के महत्व को समझा।विश्वविद्यालय की पीओएसएच एक्ट की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की अध्यक्ष डॉ. ऋतु शर्मा ने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान का मूल आधार आत्मविश्वास में निहित है।  यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) एस.एल. गोदारा और प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) भावना देठा ने इस पहल को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए पुलिस के प्रयासों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। निदेशकों, प्राचार्यों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।इस आयोजन से यह संदेश मजबूत हुआ कि सशक्त महिला ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है।