Food Safety Department - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र
जयपुर। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर प्रथम क्षेत्र में खाद्य व्यापारियों और फूड हैंडलर्स के लिए फॉस्टेग (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 17 मार्च को दो विभिन्न स्थलों पर दो बैच में आयोजित होगा। प्रशिक्षण  सामुदायिक केन्द्र, दूध मंडी, सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर (शास्त्री नगर) में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 01 से सांय 04 बजे तक  आयोजित होगा। इसी प्रकार पतासे वालों की बगीची, मोती डूंगरी रोड, जयपुर में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 01 से सांय 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली से अधिकृत एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी फूड हैंडलर्स को फूड अथॉरिटी की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के मिठाई विक्रेता, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक, अन्नपूर्णा रसोई के फूड हैंडलर्स, मिड-डे मील कुक, आवासीय विद्यालयों के भोजन बनाने वाले कर्मचारी, राजीविका समूह के सदस्य, डेयरी संचालक, किराना व्यापारी, घी-तेल व्यापारी, फल-सब्जी विक्रेता, चाय-थड़ी संचालक तथा कचौरी-पकौड़ी बनाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स सहित सभी खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।

डॉ. शेखावत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खाद्य व्यापारियों को रीयूज्ड कुकिंग ऑयल (RUCO) के उपयोग से होने वाले नुकसान और सुरक्षित खाद्य सामग्री तैयार करने के नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट
जयपुर। खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में अवधि पार अमूल ब्राण्ड की करीब डेढ़ लाख किलो सामग्री नष्ट की है। इस अवधिपार सामग्री की तिथि मिटाकर नई तिथि अंकित कर बेचने की तैयारी थी। चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि पिछले दिनों 181 हेल्पलाइन पर किसी नागरिक ने शिकायत दर्ज करवाई कि जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मैसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा अवधिपार अमूल ब्राण्ड की खाद्य सामग्री को बेचने की तैयारी की जा रही है। इस पर विभाग ने सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा।

3000 कार्टून में रखे पैकेट से एक्सपायरी डेट मिटाई :

राठौड़ ने बताया कि टीम को एक बड़े गोदाम में भारी मात्रा में खाद्य सामग्री के कार्टन मिले, जिनमें मैसर्स कायरा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन गुजरात द्वारा उत्पादित एवं मैसर्स एडवनसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सप्लाई किए गए अमूल ब्रांड के अनेक नॉन डेयरी फूड प्रोडक्ट नूडल्स, केचअप एम्योनीज, एनर्जी ड्रिंक आदि उत्पाद थे। लगभग 12 हजार कार्टन एक्सपायरी डेट के मिले, जिनमें से 3000 कार्टून में रखे पैकेट से एक्सपायरी डेट मिटा दी गई थी। मौके पर डेट मिटाने के लिए थिनर, एसीटोन, केमिकल एवं अन्य सामग्री पाई गई। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के कारण एक्सपायरी सामग्री को नष्ट किया गया है। चार दिन तक चली कार्रवाई में 27 ट्रकों में भरकर यह सामग्री कचरागाह ले जाई गई।

फूड सेफ्टी विभाग ने कूड़ेदान में फेंकी मिलावटी मिठाईयां : कचरे के डिब्बे से उठाकर घर ले गए लोग, लापरवाही और लोगों की जागरूकता को लेकर बहस तेज
हापुड़। हर साल त्योहारों के दौरान फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट अच्छी मात्रा में मिलावटी मिठाईयां पकड़ता है। इस साल भी सक्रियता से काम करते हुए यूपी के हापुड़ से फूड सेफ्टी विभाग वालों ने मिठाईयां पकड़ी, लेकिन आलस के चलते या किसी अन्य वजहों के कारण वह उसे नष्ट करने के बजाय कूड़े के डिब्बे में ही फेंककर चले जाते हैं। इस उम्मीद में कि भला यहां से कौन ही उठाएगा? लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा है! जी हां, लोग कूड़ेदान से भी मिठाई उठाकर ले जाते हैं।

विभाग ने मिठाइयां नष्ट नहीं की :

फूड सेफ्टी वालों ने ही मिलावटी मिठाई पकड़ने के बाद उसे नष्ट नहीं किया। बल्कि कूड़े में फेंक दिया। जिसके बाद लोग वहां से भी मिठाई को उठाकर ले गए। वायरल वीडियो में लोगों को आपस में बात करते हुए साफ सुना जा सकता है कि ले लो, उठा लो मिठाई। कुछ लोग वहां खड़े होकर सिर्फ तमाशा ही देख रहे होते हैं।

डस्टबिन से मिठाई उठाते लोग :

एक शख्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- यूपी के हापुड़ जिले में फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटी मिठाई पकड़ी और करने की जगह डस्टबिन में फिंकवा दी। लोग डस्टबिन से ही उस मिठाई को उठाकर ले गए।

न पकड़ी जाती, तो दुकान में बिकती :

कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपने दिमाग का सारा हिस्सा इस्तेमाल करके इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हद है लोगो की, क्या क्या करते हैं? दूसरे यूजर ने कहा कि अगर छापा मारकर पकड़ा न जाता तो यही मिठाई दुकान में बिकती। बस यही सोचकर आदमी खा लेगा। गरीबी भारत में वैसे भी बहुत है। 1200 रुपए की काजू कतली, कम से कम लोग ऐसे ही खा लेंगे। एक अन्य यूजर ने कहा कि मतलब लोग खुद खराब खाने को लूट रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की दो प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई : गाजर का हलवा और समोसे खाकर बीमार पड़े पुलिसकर्मी, चिकित्सा विभाग ने लिए सैंपल
जयपुर। शहर के एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार के यहां से गाजर का हलवा और अन्य प्रतिष्ठान से समोसे के सेवन के बाद शहर के पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद करीब एक दर्जन पुलिसकर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। सीएमएचओ डॉ. शेखावत ने बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार गाजर का हलवा और समोसे के सेवन के बाद पुलिस अधिकारी व जवानों के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने टोंक रोड स्थित स्पेशल शंकर मिष्ठान भंडार पर छापामार कार्रवाई कर निरीक्षण किया। यहां से गाजर के हलुवे का सेम्पल लिया गया। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने तक इस प्रतिष्ठान का लाईसेंस निलंबित किया गया है।

इसी के साथ ही समोसे के आपूर्तिकर्ता सोढ़ानी स्वीट्स पर भी कार्रवाई की गई।  विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की  जाएगी।