Cultural Event - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान दिवस पर ‘ओडीओपी’ और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का आगाज़, 120 स्टॉल पर सजे प्रदेश के अनूठे उत्पाद
जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में राज्य स्तरीय ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती पूनम, जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी तथा उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त श्री सुरेश ओला ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के उपलक्ष्य में 14 से 19 मार्च तक पूरे प्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य स्तर के साथ-साथ सभी जिलों में ओडीओपी प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाना है।

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी जिलों के विशिष्ट ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। हस्तशिल्प, वस्त्र, खाद्य उत्पाद, कलात्मक वस्तुएं और पारंपरिक कारीगरी की झलक इन स्टॉलों में देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी में कुल 120 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां आगंतुक इन उत्पादों को देख ही नहीं, बल्कि सीधे खरीद भी सकते हैं। आमजन के लिए प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक 19 मार्च तक खुली रहेगी।

जेम्स एंड ज्वेलरी की विशेष प्रदर्शनी ‘जयपुर रत्नम्’
जयपुर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) द्वारा ‘जयपुर रत्नम्’ जेम्स एंड ज्वेलरी प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस विशेष प्रदर्शनी में जिले के ओडीओपी उत्पादों और रत्न-आभूषणों की आकर्षक श्रृंखला को प्रदर्शित करने के लिए 80 स्टॉल स्थापित किए गए हैं।

सभी जिलों में ओडीओपी प्रदर्शनी
राजस्थान दिवस समारोह के तहत प्रदेश के सभी जिलों में ओडीओपी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इन प्रदर्शनियों में स्थानीय कारीगर अपने उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं और सीधे बिक्री के माध्यम से उन्हें बाजार उपलब्ध हो रहा है। यह पहल न केवल स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन दे रही है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी मजबूत कर रही है।

जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
जयपुर। जयपुर से जुड़े युवा चित्रकार लाखन सिंह जाट की सोलो पेंटिंग प्रदर्शनी “The Language of Togetherness” 16 मार्च से मुंबई में शुरू होगी। यह प्रदर्शनी दी आर्ट सेलर में आयोजित होगी और 20 अप्रैल तक चलेगी। राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट से एमएफए कर चुके लाखन सिंह जाट की कला में ग्रामीण जीवन की स्मृतियाँ, रिश्तों की आत्मीयता और भारतीय गाँवों की सादगी प्रमुख रूप से दिखाई देती है। उनकी पेंटिंग्स में जीवंत रंग, खुरदरी बनावट और शांत ग्रामीण परिवेश का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

इस नई श्रृंखला में ज्यामितीय आकृतियों और अमूर्त रूपों के माध्यम से वे गाँव के सामान्य और खास जीवन को नई संरचना में प्रस्तुत करते हैं। ‘विलेज टू Virtual वर्ल्ड’, ‘Couple in Love’ और ‘Wandering in Dreams’ जैसी श्रृंखलाओं के बाद यह उनका नया प्रयोग है। लगभग 16 वर्षों से कला साधना कर रहे लाखन को राजस्थान ललित कला अकादमी का राज्य पुरस्कार और मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की जूनियर फेलोशिप भी मिल चुकी है। यह उनका 11वां सोलो शो है।

‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान
जयपुर। पर्यटन विभाग व स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “अनहद” संगीत श्रृंखला की सातवीं कड़ी शनिवार शाम जयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए खास संगीतमय अनुभव लेकर आएगी। विश्वविख्यात सरोद वादक और पद्मविभूषण सम्मानित अमजद अली खान अपनी अद्वितीय सरोद वादन शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

यह कार्यक्रम आर.आई.सी के मुख्य सभागार में शाम 6:30 बजे से आयोजित होगा। प्रस्तुति के दौरान तबले पर रोहन बोस और जुहेब खान संगत करेंगे।

सरोद की समृद्ध परंपरा के ध्वजवाहक अमजद अली खान अपने विलक्षण राग विस्तार और मधुर अभिव्यक्ति के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। आयोजकों के अनुसार “अनहद” श्रृंखला के माध्यम से देश के श्रेष्ठ कलाकारों को जयपुर के मंच पर लाकर शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया जा रहा है।

‘रंग राजस्थान’ महोत्सव का तीसरा दिन, शाम को मंचित होगा मैथिली नाटक ‘जनक नंदिनी’
जयपुर। ‘रंग राजस्थान’ कला महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति होगी। शाम 7:00 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में प्रसिद्ध निर्देशक प्रकाश झा द्वारा निर्देशित मैथिली नाटक ‘जनक नंदिनी’ का मंचन किया जाएगा, जिसमें माता सीता के अंतर्मन की भावनात्मक यात्रा को दर्शाया जाएगा।

महोत्सव में सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर जयपुर में अपनी प्रस्तुति देंगी। उनकी मधुर आवाज में लोकगीतों की प्रस्तुति समापन संध्या को यादगार बनाएगी और दर्शकों को भारतीय लोक संगीत की समृद्ध परंपरा से रूबरू कराएगी।

‘अनहद’ की चौथी प्रस्तुति : रितेश–रजनीश मिश्र की जुगलबंदी से गूंजेगा जवाहर कला केंद्र, श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से कराएंगे रूबरू
जयपुर। स्पिकमैके एवं राजस्थान पर्यटन विभाग के तत्वावधान में चल रही “अनहद” श्रृंखला की चौथी प्रस्तुति आज शाम आयोजित की जाएगी। श्रृंखला की संयोजक अनु चंडोक एवं हिमानी खींची ने बताया कि कार्यक्रम आज शाम 6 बजे जवाहर कला केंद्र के मध्यवर्ती में होगा। इस संगीतमय संध्या में बनारस घराने के सुप्रसिद्ध गायक रितेश मिश्र और रजनीश मिश्र अपनी भावपूर्ण जुगलबंदी से श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की गहराइयों से रूबरू कराएंगे।

पंडित राजन मिश्र एवं पंडित साजन मिश्र के शिष्य रहे दोनों कलाकारों की गायकी में परंपरा और नवीनता का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में तबले पर संजू सहाय और हारमोनियम पर सुमित मिश्रा संगत करेंगे।