Under 19 Asia Cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंडर-19 एशिया कप : पाकिस्तान ने जीता खिताब, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया
दुबई। समीर मिन्हास (172) और अहमद हुसैन (56) की शानदार पारियों के बाद अली रजा (4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत को 191 रनों से हरा दिया।  348 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआती विकेट गिराने के बाद दबाव को झेल नहीं पाई और  26.2 ओवरों में 156 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट 32 के स्कोर कप्तान आयुष म्हात्र (2) के रूप में गिरा। इसके बाद 49 के स्कोर पर भारत दो महत्वपूर्ण विकेट और गंवा दिये। ऐरन जॉर्ज (16) और वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों में (26) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके।  हालांकि भारत की आखिरी जोड़ी ने चौके, छक्के लगाते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। इस दौरान दीपेश देवेंद्रन ने छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (36) रनों की पारी खेली और भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए अली रजा ने चार विकेट लिए।

हुसैन मिन्हास ने जोड़े 137 रन :

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 31 रन के स्कोर पर हम्जा जहूर (18) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद उस्मान खान ने समीर मिन्हास के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े व अहमद हुसैन ने समीर मिन्हास के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन जोड़कर बड़े लक्ष्य की नींव रखी। अहमद हुसैन ने 72 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 56 रनों की पारी खेली।

दीपेश ने मिन्हास को आउट किया :

43वें ओवर में दीपेश देवेंद्रन ने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे समीर मिन्हास को कनिष्क चौहान के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 17 चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए 172 रनों की पारी खेली। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के रनों पर लगाम लगाई और उसके बल्लेबाजों तो सस्ते में आउटकर पवेलियन भेज दिया।

अंडर-19 एशिया कप : बांग्लादेश ने नेपाल को 7 विकेट से किया पराजित, अबरार ने खेली 70 रनों की नाबाद पारी
दुबई। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जवाद अबरार (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 151 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नेपाल की पूरी टीम 31.1 ओवर में 130 के स्कोर पर सिमट गई। अभिषेक तिवारी ने नेपाल के लिए सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली।

आशीष लुहा (23), सहिल पटेल (18) और नीरज कुमार यादव (14) नेपाल के अन्य शीर्ष स्कोरर रहे। नेपाल के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। बांग्लादेश के लिए एम सोबुज ने तीन विकेट लिए। साद इस्लाम, शहरयार अहमद और अजीजुल हकीम को दो-दो विकेट मिले। शहरिया अल-अमीन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बंगलादेश ने 24.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। हालांकि बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। रिफत बेग 5 और कप्तान अजीजुल हकीम एक रन बनाकर आउट हुए। ऐसे संकट के समय कलाम सिद्दीकी ने अबरार के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। 23वें ओवर में युवराज खत्री ने कलाम सिद्दीकी (35) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जवाद अबरार ने 68 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 70 रनों की पारी खेली। रिजान हसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। नेपाल के लिए युवराज खत्री और अभिषेक तिवारी ने एक-एक विकेट लिए।

अंडर-19 एशिया कप : वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक शतक से जीती टीम इंडिया, यूएई को 234 रनों से हराया
दुबई। वैभव सूर्यवंशी (171) की विस्फोटक शतकीय पारी के दम पर भारत ने अंडर-19  एशिया कप के ग्रुप ए के पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 234 रनों से पराजित कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 433 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बड़े लक्ष्य के जवाब में यूएई की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी।

यूएई की ओर से उद्दीश सूरी ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 78 रनों की पारी खेली, वहीं पृथ्वी मधु ने 50 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा सालेह अमीन (नाबाद 20), कप्तान यायिन किरण राय (17) और मोहम्मद रयान (19) दहाई की संख्या में पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज रहे। भारत के दीपेश देवेन्द्रन ने दो विकेट लिए, जबकि किशन सिंह, हेनिल पटेल, खिलन पटेल और विहान मल्होत्रा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पूर्व टॉस जीतकर संयुक्त अरब अमीरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में कप्तान आयुष म्हात्रे (4) का विकेट गंवा दिया। ऐरन जॉर्ज ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपना शतक 56 गेंदों में पूरा किया। ऐरन जॉर्ज ने भी अपना अर्धशतक बनाया। 28वें ओवर में यायिन राय ने ऐरन जॉर्ज को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। ऐरन जॉर्ज ने 73 गेंदों में सात चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 69 रनों की पारी खेली।

भारत का तीसरा विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में 33वें ओवर में गिरा। वैभव ने 95 गेंदों में नौ चौके और 14 छक्के उड़ाते हुए 171 रनों की पारी खेली। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी 38 और विहान मल्होत्रा 69 रन बनाकर आउट हुए। विहान ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का भी लगाया। कनिष्क चौहान (28) छठे विकेट के रूप में आउट हुए। अभिज्ञान कुंडु 32 और खिलन पटेल 5 रन बनाकर नाबाद रहे। यूएई की ओर से युग शर्मा और उद्दीश सुरी ने दो-दो विकेट लिए। यायिन किरण राय और शलोम डिसूजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।