park - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो दिन पूर्व जेल से छूटा युवक पार्क में मिला अचेत, मौत
कोटा। दो दिन पूर्व जेल से छूटकर आया एक युवक गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक पार्क में अचेत अवस्था में पड़ा मिला होने पर  परिजन  उसे एमबीएस अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने  मंगलवार को मेडिकल बार्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया।  परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक ताहिर हुसैन (38) निवासी गुमानपुरा दो दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था, वह  स्मैक का आदी था। पुलिस को उसके घुटने व हाथ की हथेली पर रगड़ के निशान मिले हैं।

गुमानपुरा थानाधिकारी देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस एमबीएस अस्पताल गई थी  परिजनों  ने हत्या की आशंका जताई है। इस पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाकर शव उन्हें सौंप दिया है। ताहिर हुसैन को सोमवार रात को 11 बजे पार्क में अचेत पड़े होने पर एमबीएस अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकत्सकों ने मृत घोषित किया था। फिलहाल मर्ग दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है, अभी तक की जांच में हत्या जैसा कोई निशान नहीं मिला है। उसके हाथ और पैर के टकने पर रगड़ का  निशान था। मृतक ऑटो चालक था। वह स्मैक पीने का आदी था। परिजनों ने ही स्मैक  अधिक पीने की वजह से उसे जेल में बंद करवाया था।   आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

पार्क के बाहर खड़ा था ऑटो

मृतक के पुत्र अयान ने बताया कि उसके पिता सोमवार रात को साढे़ आठ बजे ऑटो लेकर घर से निकले थे और काफी समय होने के बाद भी  घर वापस नहीं आए तो उनको तलाश करने के लिए आया था। इस दौरान पार्क के पास उनका ऑटो खड़ा था। पुत्र का आरोप है कि पार्क का गेट बंद था और गार्ड अंदर था। उसने गार्ड को आवाज दी तो वह बाहर आया और गेट खोलने से इंकार किया ।  इसके बाद वह पार्क में जबरन गया तो देखा कि उसके पिता अचेत पड़े हैं। इसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में एमबीएस अस्पताल  लेकर गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। उसके पिता के शरीर पर चोट के निशान थे। पुत्र का आरोप है कि गार्ड के कपड़ों पर भी खून के धब्बे थे। इससे आशंका है कि उसके पिता की हत्या की गई है। उसका आरोप है कि संभवत: उसके पिता के साथ गार्ड ने मारपीट की है।

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
कोटा। शहर के नयापुरा क्षेत्र में स्थित गोपाल निवास बाग इन दिनों अपनी बदहाल व्यवस्था के कारण लोगों की चिंता का विषय बना हुआ है। कभी इस क्षेत्र का आकर्षण रहा यह पार्क अब लापरवाही और अव्यवस्था की वजह से खतरों का गढ़ बनता जा रहा है। पार्क में खुले पड़े बिजली के बोर्ड लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस पार्क में टहलने आते हैं, ऐसे में खुले बिजली बोर्ड किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। वहीं जगह जगह फैला कचरा पार्क की सुन्दरता को दाग लगा रहा है।

अंधेरे में डूबा पार्क, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ा
शाम ढलते ही पार्क में अंधेरा छा जाता है। लाइट की कोई भी सुविधा उपलब्ध न होने से पार्क पूरी तरह काला हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस अंधेरे का फायदा उठाकर कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा छीना-झपटी और लूट जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। लोग भय के कारण शाम के बाद पार्क में जाना बंद कर रहे हैं।

बच्चों के झूले टूटे, फव्वारे बंद,नर्सरी जर्जर
गोपाल निवास बाग में बच्चों के लिए लगाए गए झूले लंबे समय से टूटे पड़े हैं। परिवार लेकर आने वाले लोगों को यहां बच्चों के मनोरंजन की कोई सुविधा नहीं मिलती। पार्क की शोभा बढ़ाने वाले फव्वारे भी बंद पड़े हैं, जिनके कारण पार्क की सुंदरता पूरी तरह फीकी पड़ चुकी है। पहले जो पार्क हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाता था, आज जर्जरता का प्रतीक बन गया है।

रखरखाव में शून्य व्यवस्था
पार्क में ऊर्जा बचत के लिए लगाए गए सोलर पैनल भी अब केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। न तो उनका रखरखाव हो रहा है और न ही उनसे पार्क को रोशनी मिल पा रही है। इससे साफ है कि पार्क की मरम्मत और देखरेख को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं है।

शहर के नागरिकों का कहना
पार्क में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होने से हादसों और आपराधिक गतिविधियों की आशंका लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने पार्क प्रबंधन से मरम्मत, रोशनी की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति तथा बच्चों के खेल उपकरणों की पुनर्स्थापना की मांग की है। लोगों का कहना है, कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह पार्क अपनी उपयोगिता और पहचान दोनों खो देगा।

इनका कहना है
विद्युत विभाग को सूचना प्रेषित कर दी गई है, जिसके अनुसार आगामी 2,3 दिनों में लाइटिंग व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू का दी जाएगी । वहीं 10-15 दिनों के भीतर पार्क में संपूर्ण व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर दिया जाएगा, ताकि आने वाले प्रत्येक आगंतुक को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
- मनीष कुमार मीणा, अधिशासी अभियंता उद्यान, कोटा विकास प्राधिकरण

कोटा उत्तर वार्ड 51: सफाई व्यवस्था और पार्कों की नहीं हो रही देखरेख, नालियों में गंदगी; टूटे झूले और जाम चैंबर से परेशान वार्डवासी
कोटा। वार्ड में अब तक कई विकास कार्य हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय रहवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड की सड़कों पर लगी रोड़ लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिससे रात में अंधेरा और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग हर रोज परेशान हैं। वहीं, बने हुए पार्कों की उचित देखरेख न होने से उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। वहीं वर्षों से जाम हो रहे चेम्बर समय पर साफ नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।  वार्डवासी का कहना है की कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो पा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नगर निगम ने समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। वार्डवासी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी आवाज जल्द ही सुनी जाएगी और क्षेत्र को गंदगी और असुविधाओं से निजात मिलेगी।

चैंबर हो रहे जाम
अंबेडकर कॉलोनी में बने चैंबरों की स्थिति सही नही है। वार्डवासियों का कहना है कि इन चैंबरों की बनावट ही सही तरीके से नहीं की गई। परिणामस्वरूप बरसात के समय ये चैंबर जाम हो जाते हैं और उनका गंदा पानी सड़क पर फैलकर पूरे क्षेत्र को दुर्गंधयुक्त बना देता है।

वार्ड का एरिया
सम्पूर्ण थर्मल कॉलोनी, कुन्हाडी थाना, संत तुकाराम सामुदायिक भवन, अम्बेडकर कॉलोनी, हनुमानगढी का क्षेत्र शामिल है।

नालियों की समय पर सफाई नहीं होती, जिसके कारण उनमें गंदगी जमा रहती है। गंदा पानी भरने से मच्छर व अन्य कीड़ पनपते हैं और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है जब गंदा पानी घरों के पास तक भर जाता है।
- राजेश वैष्णव, वार्डवासी

वार्ड के अंदर मौजूद पार्कों की स्थिति भी नाराजगी का कारण बनी हुई है। पार्कों में लगाए गए झूले लंबे समय से टूटे पड़े हैं और उनकी मरम्मत नहीं की गई है। यही नहीं, पार्कों में बड़ी-बड़ी जंगली घास फैली हुई है जिससे बच्चों के खेलने की जगह पूरी तरह असुरक्षित हो गई है।
- कमलेश, वार्डवासी

आवारा कुत्तों की समस्या भी लगातार बढ़ रही है।रात के समय कुत्तों का भय इतना ज्यादा होता है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। कई बार कुत्तों के झुंड हमला भी कर देते हैं।
- महावीर शर्मा, वार्डवासी

इनका कहना है
मेरे द्वारा वार्ड में कई विकास कार्य करवाए गए है। सफाई व्यवस्था भी काफी सही है। लेकिन वार्ड में जो समस्याएं है इन सभी समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगर निगम केवल कागजों में सफाई और विकास कार्यों का दावा करता है, जबकि वास्तविक स्थिति बिल्कुल अलग है। सरकार बदलतें ही अधिकारियों का रवैया भी बदल गया र्है। जिसका खामियाजा वार्डवासीयों को भुगतना पड़ रहा है।
- अनिल सुवालका, पार्षद

कोटा उत्तर वार्ड 69 - साहब! वार्ड में अतिक्रमण की भरमार, नहीं सुन रहे जनप्रतिनिधि हमारी पुकार
कोटा।  दृश्य-1 पार्क में जंगली घास उगी हुई है तथा पार्क के बाहर लगी ट्रांसफार्मर की डिपी भी खुली है। पार्क के चारों तरफ साफ-सफाई के अभाव में गदंगी फैली हुई है। यहां से गुजरने वाले राहगीर भी परेशान है। रात के समय श्वान वाहनचालकों के पीछे भागते हैं जिससे चालकों के गिरने का भी डर बना रहता है।

दृश्य-2 नालों में पानी की निकासी नहीं होने के कारण पास स्थित खाली प्लाट में पानी जा रहा है। वहीं नाले पर भी अतिक्रमण है। वहां बने सामुदायिक भवन के बाहर अतिक्रमण होने से सड़क संकरी हो गई है। मुख्य सड़क पर लगी सब्जीमंडी के कारण पशुओं का विचरण रहता है जिसके कारण वहां से गुजर रहे वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

शहर में स्थित नगर निगम कोटा उत्तर के 69 वार्ड में बदहाली का आलम है। वार्ड की मुख्य सड़क पर सब्जी मंडी लगने से सड़क संकरी हो गई है तथा शाम को जाम की स्थिति बन जाती है। कोई भी शहर जब तक स्मार्ट नहीं बन सकता जब तक वार्डों की दशा नहीं सुधर जाती। वार्डों में बने नालों पर अतिक्रमण हो रखा है। हालात यह हैं, वार्ड की नालियों की समय से सफाई नहीं होने से जाम हो गई, खाली पड़े प्लॉट में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जमा पानी में  खतरनाक बीमारियों का लार्वा पनपने का खतरा बना रहता है। वहीं संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। कॉलोनी में कचरा संग्रहण डिपर आने के बावजूद भी कचरा सड़क पर फैला रहता है।  वहीं, गली मोहल्लों की सड़कों पर बेसहारा मवेशियों व श्वानों का जमावड़ा भी रहता है। कुछ जगह कम दबाव से हो रही जलापूर्ति से लोग परेशान हैं। कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड 69 के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। वार्ड में दो पार्क बने हुए है। एक में तो जंगली घास उगी हुई है तथा रहवासियों ने उसे कचरा घर बना रहता है। पार्क के चारों तरफ कचरा फैला हुआ है। वहां पर बनी ट्रांसफार्मर की डिपी के तार भी खुले पड़े है। वार्ड में बनी सीसी रोड में दरारें आ रखी है। वार्ड में बने सामुदायिक भवन के पास लोगों ने अतिक्रमण करके पक्की झोंपड़िया बना रखी हैं तथा उसमें खुलेआम बिजली चोरी कर टेलीविजन देख रहे हैं।

कॉलोनी में पानी की समस्या भी बनी हुई है। धीमी गति से हो रही जलापूर्ति से लोग परेशान हैं। अलसुबह ही मध्यम गति से जलापूर्ति होती है लेकिन 9 बजे बाद से प्रेशर डाउन हो जाता है। मोटर के बिना नलों में पानी नहीं आता। जरूरत के मुताबिक पानी एकत्रित करने के लिए दिनभर मोटर चलानी पड़ती है, जिससे बिजली का बिल बढ़ रहा है। वार्डवासी दोहरी समस्या से गुजर हैं।
- संतोष परिहार, वार्डवासी

वार्ड में सब्जीमंडी है, जहां मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। कई कॉलोनियों में श्वानों की समस्या अधिक हैं। शाम ढलते ही कॉलोनियों की सड़कों पर वाहनचालकों के पीछे भागते रहते है। इनसे बचने के चक्कर में कई बार गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। वहीं सड़कों के बीच मवेशी घूमते रहते है। जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, सड़कों के किनारे नाले अटे पड़ है।
- सीताराम अग्रवाल, वार्डवासी

हमारे वार्ड मों नालों का निर्माण चल रहा है। जल्द ही पार्कों की सफाई भी करवाकर उसमें बच्चों के खेलने के लिए झूले भी लगवाने का प्रयास कर रहे है। कचरे उठाने के डिपर भी दो बार आ रहे है। पार्क के पास ट्रांसफार्मर की डिपी में खुले तार के लिए अधिकारियों को बता रखा है।
- ममता कंवर, पार्षद वार्ड 69

कोटा उत्तर वार्ड 26- वार्ड में मंदिर है ना पार्क, ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं
कोटा। दृश्य-1 भीमगंजमंडी थाने के पीछे जवाहर लाल नेहरु स्कूल के पास ही बिजलीपोल के पास डीपी खुली हुई है।  बरसात के समय पानी भरने से करंट फैलने का खतरा बना रहता है। वहां से गुजरने वाले स्कूली छात्रों व राहगीरों के लिए हमेशा जोखिम बना रहता है।

दृश्य-2 डडवाड़ा रहवासीय क्षेत्र में घरों के आगे तथा सड़क किनारे पर निकासी व्यवस्था सही नहीं से बरसात का पानी जमा हो रखा है। वहां जलभराव के कारण मच्छर पनपने व मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है।

नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 26 में प्रशासन की अनदेखी के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना समस्याओं से झुंझना पड़ता है। वार्ड में नाली, सड़क व सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद को भी कई बार अगवत करवाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में न मंदिर बना हुआ है और ना  ही पार्क... ऐसे में धार्मिक आयोजनों के लिए दूसरे वार्डों पर निर्भर रहना पड़ता है। बच्चों के खेलने के लिए पार्क भी होना जरूरी है। लोगों का कहना है कि वोट लेने के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं तथा बाद में भूल जाते है। जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद जनहित मुद्दों से मुंह फेरे हुए है।

जगह-जगह नालियां जाम, मच्छर पनपने का डर
वार्ड में सड़क बनाने के समय पानी की निकासी की व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा।  जिसके कारण सड़क पर ही पानी जमा हो जाता है। गंदे व बदबूदार पानी से वहां से निकलने वाले राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वार्ड में सीसी सड़क तो बना दी लेकिन वहां नालिया गंदगी से अटी पड़ी है। साफ-सफाई नहीं होने से पानी आगे नहीं जा पाता तथा वहीं सड़क किनारे फैल जाता है। वहां जमा गंदे पानी में मच्छर पनपने व डेंगू जैसी बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।

वार्ड का एरिया
भीमगंज मंडी थाना, अजय आहूजा स्कूल, नगर निगम सेक्टर आॅफिस, जवाहर लाल नेहरू स्कूल, चर्च, निर्मला स्कूल, इनानी भवन, राजेन्द्र होटल, आनन्द विहार, शान्ति नगर व सॉयल कन्जर्वेशन क्षेत्र तक का एरिया वार्ड में आता है।

बरसात के दौरान नालियां ओवरफ्लो
बरसात के दौरान नालियां ओवरफ्लो होकर पानी वार्ड की सड़कों पर फैल जाता है। राहगीरों को वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। सफाईकर्मी वार्ड के मुख्य मार्गों पर ही सफाई करते हैं लेकिन कॉलोनियों में समय पर नहीं आते।
- धर्मेन्द्र चौधरी, वार्डवासी

ड्रेनेज सिस्टम फेल
इलाके में सीसी रोड बनवाने के समय पानी की निकासी की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। बरसात के दौरान नालियों से गंदा पानी बाहर आ जाता है। गंदे पानी में मच्छरों के पनपने से मौसमी बीमारियों का डर भी बना रहता है।
- अंकित शर्मा, वार्डवासी

वार्ड में पार्क जरूरी
वार्ड में पार्क व मंदिर होना चाहिए। स्थानीय रहवासियों को धार्मिक आयोजनों के लिए अन्य वार्डों में जाना पड़ता है। बच्चों के लिए पार्क भी जरूरी है।
- करन वर्द्धवानी, वार्डवासी

इनका कहना है
वर्तमान में मंदिर व पार्क बनवाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। इस कारण वार्डवासियों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। कुछ जगहों पर पानी निकासी की समस्या है तो वहां सही करवा देंगे।
- सुनिल शर्मा, पार्षद वार्ड 26, कोटा उत्तर

कोटा दक्षिण वार्ड 61 - मेन रोड पर ठेले बने परेशानी, गलियां गंदी
कोटा। शहर के दादाबाड़ी क्षेत्र में इलाके में स्थित वार्ड 61 में मेन रोड की सड़कों पर साफ-सफाई तो प्रतिदिन होती हैं पर वार्ड के अंदर की जो गलियां है उनमें साफ व्यवस्थित रूप से नहीं हो पाती हैं। क्योकि मेन रोड की सफाई तो दिन में दो बार होती हैं। वहीं व्यापारी दिनेश, राजेंद्र ने बताया कि मेन रोड पर लगाने वाले ठेलों से बार-बार मेन रोड पर जाम की स्थिति रहती हैं।

टॉयलेट से आ रही बदबू
मेन रोड पर स्थित टॉयलेट गंदगी से अटा पड़ा हैं। साथ ही इसमें से बदबू आ रही वहीं इसके मेन गेट भी गायब हैं। साथ ही इसके आस-पास भी ठेलों वालों ने कब्जा कर रखा हैं। वहीं दूसरे टॉयलेट के आस पास भी दिनभर रिक्शा खड़े रहते हैं।

पार्क बदहाल स्थिति में
वार्ड में स्थिति पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगाएं गए खिलोने टूटे हुए वहीं पार्क में घूमने वाली गृहिणी रानू, मीना, मेघा ने बताया कि शाम के समय पर पार्क में चौकीदार की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं पार्क में सफाई करने वाले कर्मचारी ने झाड़ियां कटकर पार्क में डाल दी। ठेकेदार द्वारा पार्क के पेड़ की कटाई करने के बाद शाम तक झाड़ियां पार्क के अंदर ही रखी रहीं।

गलियों में पार्किंग की समस्या
दादाबाड़ी निवासी राजू, दिनेश ने बताया कि लोगों के द्वारा घर के सामने गाड़ी खड़ी करना बहुत बड़ी समस्या हैं। जिससे आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही रोड की चौड़ाई भी कम हो  गई जिससे कई बार लड़ाई  झगड़े की नौबत तक आ जाती हैं।

वार्ड का एरिया
दादाबाड़ी सेक्टर 1 व 2 संपूर्ण, पी एंड टी कॉलोनी।

इनका कहना है
शाम के समय पर पार्क में चौकीदार की व्यवस्था होनी चाहिए। क्योकि शाम के समय पर अधिकतर पार्क में घूमने के लिए महिलाएं आती हैं।
- मुकेश कुमार, वार्डवासी

मेन रोड पर साफ - सफाई प्रतिदिन होती हैं। गली में एक - दो दिन छोड़कर होती हैं।
- सुनील कुमार, वार्डवासी

वार्ड में मेन रोड पर गड्डे हो रहे हैं। वहीं डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं जिससे आने-जाने में परेशानी होती हैं
- राहुल वार्डवासी

मैंने पार्क में रखी कटी झाड़ियां उठवाने के लिए ठेकेदार को बोल रखा हैं। बारिश की वजह से रोड पर जो गड्डे हुए हैं उनको भरवाने के लिए संबंधित विभाग को अवगत करा रखा हैं।
- रामबाबू सोनी, बीजेपी पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 25 - पर्याप्त बजट मिले तो पार्क में सुविधाओं का हो विस्तार
कोटा। यूं तो हर जनप्रतिनिधि अपने वार्ड में विकास करने के लिए बोर्ड बैठक मे आवाज मुखर करता है पर वार्ड 25 के हालात देखकर तो नहीं लगता है कि यहां पर विकास के कुछ ज्यादा कार्य हुए होंगे। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड की अधिकतर नालियां चौपहिया वाहन खड़े करने के लिए  उन नालियों पर पट्टियों का ढ़कान कर उनको पैक कर दिया व उन पर वाहन खड़ा करने लगे। बारिश के समय पर पानी बाहर आता है व मौसम जनित बीमारियां होने का अंदेशा बना रहता है।

वार्ड में सामुदायिक भवन की दरकार
वार्ड निवासी राधेश्याम श्रृंगी, प्रमिला, मनमोहन सहित अन्य ने बताया कि करीब शहर के हर वार्ड में करीब सामुदायिक भवन है। वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण कार्यक्रम करने के लिए वार्डवासियों को अन्य वार्ड के भवन में कार्यक्रम करना पड़ता है। जिसे आवागमन में हमारा आधा से ज्यादा समय खर्च हो जाता है। साथ ही अधिक खर्चा भी होता है, भवन नहीं होने पर महंगी जगह पर आयोजन करना पड़ता है।

ये इलाका आता है वार्ड में
सम्पूर्ण शास्त्री नगर दादाबाड़ी

खुले पैनल बॉक्स दे रहे हादसे को न्यौता
वार्ड में करीब चार से पांच बिजली के पैनल बॉक्स खुले हैं जिसे दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। वार्डवासियों ने बताया कि हमने इसके लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को शिकायत की पर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।

पार्क बदहाल स्थिति में
प्रताप नगर में स्थित पार्क में घूमने वालों ने बताया कि पार्क की लाइटें खराब है व चौकीदार की व्यवस्था भी नहीं है। पार्क में बड़ी-बड़ी घास उगी है। पार्क में घूमने आने वाले व खेलने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, सफाई करने वाले पार्क में ही कचरा छोड़कर चले गए। दादाबाड़ी के पार्क में बैठे गोपाल लाल, मनोज ने बताया कि पार्क में नियमित सफाई नहीं होती। पार्क के अंदर वाटर कूलर, फव्वारे व पार्क में जो लाइट लगी हुई है वह भी खराब है। बैठने की कुर्सियां टूटी हुई हैं। पार्क की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर पार्क में ही कचरा डाल रखा है।

वार्ड में स्थित पार्क पूरी तरह से बदहाली का शिकार है ना ही तो इनमें लाइट की व्यवस्था है, बैंचें टूटी हुई है। महिलाएं घूमने आती है पर चौकीदार की व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं में डर का माहौल है।
- मनोज अग्रवाल, वार्डवासी

हमारे तरफ की गलियों में एक दिन छोड़कर एक दिन सफाई होती है जिससे रोड़ गंदा रहता है। और कचरा गाड़ी दोनों समय आनी चाहिए।
- राहुल कुमार, वार्डवासी

घर के सामने पार्क स्थित है इसमें हम प्रत्येक दिन शाम को टेनिस खेलते हंै पर बारिश आने के बाद इसमें पानी भर जाता है। जो पानी रोड पर बहता है जिससे कई बार बाइक सवार हादसों का शिकार हो जाते है। पार्क की चारदीवारी के पास नाले का निर्माण होना चाहिए।
- गोविंद गुप्ता, वार्डवासी

वार्ड में सुबह व शाम को सफाई होनी चाहिए। साथ ही रोड लाइट भी बारिश के समय खराब रहती है। नालियों की सफाई होनी चाहिए।
- मांगीलाल पारीक, वार्डवासी

इनका कहना है
पार्क का रखरखाव अब केडीए कर रही पर हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। साथ ही पार्क में बरसों पुरानी लाइटिंग के तार हैं । पार्क में विभिन्न सुविधा विकसित करने के लिए हमें पर्याप्त बजट की जरूरत है। चौकीदार की व्यवस्था के लिए हमने अधिकारियों को सूचना दे रखी है। कचरा फेंकने वालों पर निगम को कार्यवाही करनी चाहिए।
- प्रमिला वर्मा, बीजेपी पार्षद

पार्क का ट्रेक उखड़ा हुआ और टूटे हैं झूले
कोटा। कहने को तो यह पार्क है। लेकिन उसकी हालत ऐसी है कि न तो उसका ट्रेक चलने लायक है। और न ही वहां बच्चों के लिए झूले सही है। रोशनी के लिए लगी लाइटें गायब हैं और फव्वारे में गंदगी का अम्बार है। यह हालत है केशवपुरा स्थित आल्हा उदल पार्क की। नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 79 में आने वाला यह पार्क वैसे तो मेन रोड पर है। साथ ही तलवंडी जैसे पॉश इलाके में आता है। लेकिन इस पार्क की हालत ऐसी है कि उसे देखने से यह पार्क कम और दुर्दशा का शिकार अधिक लगता है।

शुरुआत से अंत तक बदहाल
पार्क की हालत शुरुआत से अंत तक बदहाल है।  पार्क में प्रवेश के लिए लगे चकरी गेट का एक हिस्सा ही गायब है। जिससे इस चकरी गेट को बंद नहीं किया जा सकता। संभावना है कि इसे स्मैकची या चोर चोरी कर ले गए। अंदर जाने पर पूरे पार्क में पैदल चलने वाला ट्रैक जगह-जगिह से उखड़ा हुआ है। जिससे उस पर चलने पर ठोकर लगकर गिरने का खतरा बना हुआ है।  मेन रोड की तरफ की पार्क की चार दीवारी के सहारे अतिक्रमण तो बाहर की तरफ हो रहा है। जिससे उसकी चार दीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है।  चार दीवारी का हिस्सा टूटकर अंदर की तरफ लटका व गिरा हुआ है। पार्क में लाइटों के लिए खम्बे तो लगे हुए हैं लेकिन उनमें से अधिकतर की लाइटें ही गायब है। लोगों का कहना है कि यहां से अधिकतर लाइटें चोरी हो चुकी है। या नशा करने वालों ने तोड़ दी है। जिससे अंधेरे में वे सुनसान जगह पर नशा कर सकें।

बच्चों के लिए झूले ही नहीं
कहने को तो पार्क में कई झूले लगे हुए हैं। लेकिन उनमें से छोटे बच्चों के काम के अधिकतर झूले टूटे हुए हैं। जिससे वे न तो उनमें झूल सकते है। यदि झूलने का प्रयास भी करेंगे तो उनके चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। अधिकतर स्कूलों में परीक्षाएं समाप्त हो गई है। लोग बच्चों के साथ परिवार समेत पार्कों में घूमने के जाएंगे। लेकिन  पार्कों की ऐसी हालत देखकर किसी का भी मन वहां घूमने को नहीं करेगा।

पानी की टंकी है कूलर गायब
पार्क में आने वालों के लिए पीने के पानी का इंतजाम वाटर कूलर लगाकर किया गया है। लेकिन वहां हालत यह है कि जाली से कवर होने के बावजूद वहां पानी की टंकी ऊंचाई पर होने से वह तो बची हुई है। जबकि  पानी को ठंडा करने वाली उसकी मशीन ही गायब है। जिससे वह कूलर वहां लगा होने के बाद भी लोगों को चिढ़ा रहा है और उसकी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।

बीमारी का कारण बन रहा फव्वारा
पार्क के बीच में एक बड़ा फव्वारा लगा हुआ है। यह फव्वारा चलतो तो कम है। लेकिन इसमें भरा पानी इतना अधिक गंदा हो रहा है कि उसमें मच्छर पनप रहे हैं। साथ ही इसके आस-पास भी गंदा पानी जमा है। इससे वहां  घूमने आने वालों के लिए यह बीमारी का खतरा बना हुआ है।

सुबह के समय मजदूरों का जमावड़ा
जिस जगह पर पार्क है वहां सुबह के समय मजदूर मंडी लगती है। ऐसे में सुबह के समय यहां बड़ी संख्या में मजदूर बैठे रहते है। जबकि रात के समय अंधेरा होने पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।  तलवंडी निवासी अमित शर्मा का कहना है कि पार्क है तो वहां सब कुछ सही होना चाहिए। झूले झृलने लायक व ट्रेक चलने लायक होने चाहिए। नगर नियम या केडीए जिसके भी अधीन आता है उन्हें इसे सही करवाना चाहिए।  केशवपुरा निवासी अशोक नागर का कहना है कि यह शहर का प्रसिद्ध पार्क है। जिसे सभी लोग जानते है। लेकिन उसके बाद भी इसकी दशा सुधारने पर किसी का ध्यान नहीं है। यहां आस-पास के लोग घूमने आना चाहते हैं लेकिन  इसकी हालत देखकर नहीं आते।

इनका कहना है
आल्हा उदल पार्क का ट्रेक उखड़ा हुआ व झूले टूटे हुए हैं। इन्हें सही करवाने के लिए केडीए में लिखित में पत्र दिया हुआ है। अधिकािरयों ने शीघ्र ही सही करवाने का आश्वासन दिया है।
- संजीव विजय, पार्षद, नगर निगम कोटा दक्षिण

शहर के सभी पार्कों का सर्वे कराया गया है। जिसके आधार पर उनका एस्टीमेट भी तैयार किया गया है। केडीए की ओर से सभी 400 से अधिक पार्कों का जीर्णोद्धार व मरम्मत के काम 120 करोड़ रुपए की लागत से करवाए जाने है। यह काम शीघ्र ही शुरु किए जाएंगे।उसमें कोई एक या दो पार्क नहीं सभी पार्क सही करवाए जाएंगे।
- रिषभ मंडल, आयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण

कुन्हाड़ी लक्ष्मण विहार के पार्क बदहाली के शिकार
कोटा । कुन्हाड़ी क्षेत्र के लक्ष्मण विहार में निगम पार्क में रख रखाव नहीं होने से बदहाली का शिकार हो चुका है। पार्क के पास बन रही पानी की टंकी के कारण गार्डन की दीवार तोड़ दी जिससे पार्क में लावारिस मवेशी विचरण करते हैं। जगह जगह से मिट्टी धंसने से बडेÞ बड़े गड्ढे हो गए हैं। मार्निंग वॉक करने वालों व बच्चों को परेशानी हो रही है। स्थानीय वासियों का कहना है कि पानी की टंकी निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिसके कारण पूरा पार्क उजड़ चुका है। नियमित सफाई नहीं होने से जगह जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं।

टूटे झूले,वाटर कूलर खराब
माली नहीं होने पेड़ पौधों नहीं हो रही देखभाल लोगों ने बताया कि इस पब्लिक पार्क में अच्छी सफाई बनी रहती थी,पर साल भर से टंकी निर्माण कार्य चलने से दीवार तोङ दी गई जिससे आवारा मवेशियों का विचरण,कचरें का फैलाव आदि बढ गया हैं। पार्क में वाटरकुलर न लगा होने से पेयजल समस्या भी बनी है। सफाई के लिए पार्क में कोई माली न होने से सफाई के अभाव में कचरें का बिखराव हो रखा है। पेङ-पौधों को पानी देने के लिऐ कोई माली की व्यवस्था नहीं हैं। बीच में कोई छायादार पौधे न लगे होने से धूप  से बैठने में परेशानी होती हैं।

लक्ष्मण विहार पार्क में बैठने सहित दीवारों पर गंदगी का आलम बना हैं
इसी तरह के हालात कुन्हाड़ी लक्ष्मण नगर पब्लिक पार्क के हैं।  कुछ समस्या के चलते यहां सुबह-शाम वाक पर पर जाने वाले आम-जन को दिक्कतों का सामना करना पङता हैं। लोगों ने बताया कि मोहल्ले का काफी पुराना पार्क हैं । इसमें सवेरे जल्दी व शाम को युवा ,बच्चों व महिला सहित सेवानिवृत सिनियर सिटीजन लोग वाक करने आते हैं। इसमें बीच-बीच में  जगह गड्ढे हो गए हैं जिनसे छोटे बच्चे क्रिकेट आदि खेलते है तो उनका गड्ढों में पैर धंसने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती हैं।  लम्बें समय  से पार्क में पेड़ों की छंगाई भी नहीं हो पाई हैं। दुसरा कभी -कभार पार्क की लाइटे बुझी रहती हैं। एक-दो लाइटस हैं जिन्हें दुरूस्त कराने की आवश्यकता है।

पार्क में ट्यूबवैल हैं पर चालू नहीं हैं
पार्क की सफाई समयबद्ध होनी चाहिए जिससे गंदगी का आलम न रहे। व पार्क आने वालों को भी सकून महसूस हों।
- राधेश्याम, देहेत जैनमन्दिर के पास लैण्डमार्क।

पार्क में छायादार पौधे व वाटर कूलर की महती आवश्यकता है ताकि कोई भी थका-हारा दो मिनिट टहलकर सुकून से बैठ सके।
- विक्रम बंजारा,स्थानीय।

वहीं पार्क की दीवारे गंदी पडी हैं। इनकी पुताई कराने की आवश्यकता हैं ।पार्क में बैठने की बैंचें घटिया किस्म की हैं,यह अच्छी लगनी चाहिए, दूसरा  पार्क की दीवारे गंदी हो चली हैं, इनका रंग-रोगन होना चाहिए।
- सीमा मित्तल,स्थानीय लक्ष्मण विहार,कुन्हाङी।

थाने के नजदीक पार्क में दिनभर नशेड़ियों का जमावड़ा
कोटा । शहर में नशा करने वाले पहले जहां सुनसान जगहों को तलाश रहे थे। वहीं अब उनके मन से पुलिस का खौफ खत्म होने पर वे खुलेआम नशा करने लगे हैं। वह भी थाने के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर। दिनदहाड़े नशा करने वालों के कारण आए दिन जेबकटी व मोबाइल चोरी की घटनाएं भी हो रही हैं। यह मामला है नयापुरा थाने के नजदीक नगर निगम के उम्मेद पार्क का। राज परिवार के पूर्व सदस्य महाराव उम्मेद सिंह के नाम पर बने इस पार्क की हालत यह है कि यहां सुबह से ही नशा करने वालों का जमघट लगना शुरू हो जाता है। कई लोग तो बाहर से नशा करके इस पार्क में आकर जहां जगह मिल जाए वहीं पड़ जाते हैं। फिर उन्हें यह भी होश नहीं रहता कि वे बीच राह फुटपाथ पर पड़े हैं या गीले में। उनके पास श्वान बैठा है जा सूअर। वहीं नशे के कई शौकीन ऐसे भी हैं जिन्हें न पुलिस का खौफ है और न ही लोगों का। वे पार्क में आकर ही नशा करने लगते हैं। वह भी अंधेरा होने पर या रात के समय नहीं। दिनदहाड़े ही नशा करने वाले शुरू हो जाते  हैं। इस पार्क की हालत यह है कि यहां पुरुष ही नहीं बड़ी संख्या में महिलाएं तक नशा करने में पीछे नहीं हैं। पार्क में गुरुवार को भी दिन के समय बड़ी संख्या में नशेडी पड़े हुए थे। नशा करने वालों में स्मैक व गांजे के आदी तो हैं ही शराब का नशा करने वाले भी शामिल हैं।

रात के अंधेरे में संख्या अधिक
पार्क में घूमने वालों ने बताया कि यहां दिन में जब हालत इतनी अधिक खराब है कि पार्क की कोई जगह ऐसी नहीं हैं जहां नशेड़ी नहीं हो। कोई बैंच पर लेटा हुआ है तो कोई बीच में।
जबकि रात के समय अंधेरा होने पर इनकी संख्या काफी अधिक बढ़ जाती है। यहां लाइटें नहीं जलने का भी लोग फायदा उठाकर देर रात तक बैठे नशा करते रहते हैं।

दिनभर झगड़ते और अभद्रता करते रहते
पार्क में घूमने आए लोगों ने बताया कि पार्क सैर करने वालों के लिए है। लेकिन यहां जिस तरह से नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। उससे यह पार्क कम और नशे का अड्डा अधिक बन गया है। नशा करने वाले लोग नशा करने के बाद यहीं आपस में या घूमने वालों से झगड़ा करते रहते हैं। साथ ही अभद्र भाषा बोलते रहते हैं। जिससे महिलाओं व बच्चों को शर्म महसूस होती है।

जेबकटी व मोबाइल चोरी बढ़ी
पार्क में तैनात गार्ड ने बताया कि नशा करने वालों को पहले पुलिस ने भगा दिया था। लेकिन फिर से इनकी संख्या बढ़ गई है। नशा करने वाले आए दिन किसी न किसी का मोबाइल चोरी कर रहे हैं तो किसी की जेब तक काट रहे हैं। अधिकतर लोग तो इनसे डरने के कारण थाने में शिकायत तक नहीं देते।

इनका कहना है
पार्क में पहले भी कई बार कार्रवाई की गई है। लेकिन यदि फिर से नशेडी वहां आने लगे हैं तो पुलिस गश्त लगाने के साथ ही वहां सख्ती करवाई जाएगी। -कालूराम वर्मा, उप अधीक्षक पुलिस

सफेद बाघों की कब्रगाह बना नाहरगढ़ जैविक उद्यान
जयपुर। नाहरगढ़ जैविक उद्यान सफेद बाघ-बाघिन के लिए कब्रगाह साबित हो रहा है। यहां अब तक तीन बाघ-बाघिन लाए गए, जिससे पर्यटकों की रुचि बढ़ी, लेकिन सभी की मौत हो गई। प्रदेश में एक मात्र सफेद बाघ चीनू ने रविवार को 12 बजकर, 18 मिनट पर दम तोड़ दिया। चीनू के शुरुआती लक्षण लेप्टोस्पायरोसिस के लगे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट से मौत होना आया है। वन विभाग ने मेडिकल बोर्ड बनाकर उसका पोस्टमार्टम कराया और बाद में उसका अन्तिम संस्कार किया।

बीमार था चीनू
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सफेद बाघ चीनू दो जुलाई से बीमारी के चलते कभी आधा तो कभी एक किलो ही डाइट ले रहा था। 5 जुलाई से इनसे खाना बंद कर दिया था, केवल सूप और पानी पी रहा था।

मॉनिटरिंग की कमी से हो रही मौतें
विशेषज्ञों का मानना है कि अप्रशिक्षित वन्यजीव चिकित्सक, प्रशासनिक लापरवाही और मॉनिटरिंग की कमी ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान में आए दुर्लभ सफेद बाघ जीवित नहीं बचे। जब सफेद बाघ राजा में लेप्टोस्पायरोसिस मिलने की बात सामने आई थी, उस समय भी उसे कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया। ऐसा ही सीता के समय हुआ था।

पिंजरे में केवल हाइब्रीड शेरनी, प्योर एशियाटिक सफारी में
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बिग कैट्स की बात करें तो अब बाघ नाहर, शिवाजी, बाघिन रंभा, महक और रानी बचे हैं। यहां एक हाइब्रीड शेरनी सुहासिनी पिंजरे में डिस्प्लेड है। इसके अतिरिक्त विजिटर्स को प्योर एशियाटिक लॉयन केवल लॉयन सफारी में ही देखने को मिलेंगे। यहां शेर त्रिपुर, शेरनी तारा और सृष्टि रहवास कर रहे हैं, जिन्हें रोटेशन के आधार पर सफारी में छोड़ा जाता है।

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में इससे पूर्व भी दो सफेद बाघ-बाघिन की मौत हो चुकी है। दिल्ली जू एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सफेद बाघिन सीता को 2013 में जयपुर चिड़ियाघर लाया गया था और इसका जोड़ा सफेद बाघ राजा के साथ बनाया गया। नाहरगढ़ जैविक उद्यान बनाए जाने के बाद सभी वन्यजीवों का यहां शिफ्ट कर दिया। इनकी वंश बढ़ोतरी होती, उससे पहले ही सफेद बाघिन सीता की 27 सितंबर, 2019 को केनाइन डिस्टेंपर से मौत हो गई। सफेद बाघ राजा ने भी 4 अगस्त, 2020 को लेप्टोस्पायरोसिस से दम तोड़ दिया।

19 सितम्बर, 2019 को शेरनी सुजैन की कैनाइन डिस्टेंपर से मृत्यु
21 सितम्बर, 2019 को नौ माह की शावक बाघिन रिद्धि की कैनाइन डिस्टेंपर से मृत्यु
9 जून, 2020 को 18 माह के शावक बाघ रुद्र की लेप्टोस्पायरोसिस से मृत्यु
11 जून, 2020 को लेप्टोस्पायरोसिस से शेर सिद्धार्थ की मृत्यु
18 अक्टूबर, 2020 को कॉर्डियक अरेस्ट से शेर कैलाश की मृत्यु
3 नवम्बर, 2020 को लेप्टोस्पायरोसिस से शेर तेजस की मृत्यु
12 दिसम्बर, 2020 को शेरनी तारा के शावक की कमजोरी से मृत्यु

राहुल गांधी को ईडी नोटिस के खिलाफ कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना
टोंक। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्टÑीय नेता राहुल गांधी को ई.डी. के दिए गए नोटिस व लगातार पिछले 2 दिनों से हो रही पूछताछ के खिलाफ  जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण चौधरी गाता के नेतृत्व में गांधी पार्क टोंक में भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ  धरना दिया गया। तत्पश्चात गांधी पार्क घण्टाघर चौराहे तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च के बाद जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए लक्ष्मण गाता ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार बदले और नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी जैसे  वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जांच एजेंसियों का केन्द्र सरकार गलत इस्तेमाल कर रही है। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

पूर्व विधायक कमल बैरवा, ने कहा कि अनावश्यक रूप से हमारे राष्टÑीय नेता राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी  पिछले 8 सालों से भाजपा की तानाशाही केन्द्र सरकार के विरूद्ध आवाजÞ उठा रहे है तथा देश के  वलंत मुद्दों को संसद एवं सड़क तक संघर्ष कर आमजन तक पहुंचा रहे है। इसी से घबराई हुई केन्द्र सरकार बदले की राजनीति कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जर्रार खान ने बताया कि सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, पार्षद शब्बीर अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आतीफ नकÞवी, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद यूसुफ इंजिनियर, ब्लॉक संगठन महासचिव अहसान बाबा, पूर्व डी.आर. मणिन्द्र बैरवा, शिक्षक नेता मेहमूद शाह, जिला प्रवक्ता जर्रार खान आदि ने धरने को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर एडवोकेट चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट शकीलुर्रहमान खान, धमेन्द्र सालोदिया, आई.टी. सैल प्रदेश महासचिव अरशद चिश्ती, नईम अपोलो, पार्षद विकास लोदी, एडवोकेट मूलचन्द बैरवा, युवा नेता हंसराज चौधरी, युवा कांग्रेस पंकज यादव, मुराद गांधी, जावेद चिश्ती, अजमल देवपुरा, रशीद इंटक, विनोद राय, अर्जुन लक्षकार सेवादल, फिरोज नागौरी, राजीव मीमरोट, आमिर, फारूक, आकाश बैरवा, एन.एस.यू.आई. के पूर्व जिलाध्यक्ष जसराम मीणा, राजेश किराड़, विनोद मराठा, मनोज महावर, राजीव रेगर, कवि खान, पूर्व पार्षद वसीम अकरम, पूर्व पार्षद शकील मियां, मासूम अली, इरशाद खान सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष, शोकत हुसेन सेवादल, सुरेन्द्र रेगर, बाबू लाल रेगर, सत्यनारायण रेगर, लालसिंह आदिवासी, मोहम्मद नईम, उमर खान रोड़वेज, मोती लाल बैरवा, देवेन्द्र रेगर, उमर अली, नफीस अहमद, बनवारी आदिवासी, महावीर जी, अकबर गुलजार बाग, राजेन्द्र, मनमोहन गुर्जर, देवकिशन गुर्जर, पार्षद रमेश महावर के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।