Umang Singhar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की जीत पर धार में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
धार। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर धार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उत्साह के साथ जश्न मनाया। शहर के मोहन टॉकीज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों की थाप पर नृत्य किया, आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। शहर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और जीत के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की जनता का संदेश है कि वह भ्रष्टाचार, पक्षपात, अन्याय और प्रतिशोध की राजनीति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की रणनीति की जीत है।

उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सत्ता के दुरुपयोग और अहंकार की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है तथा प्रदेश में बदलाव की दिशा में स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा चलाए गए आंदोलनों को जनता का समर्थन मिला, जिसका परिणाम उपचुनाव में देखने को मिला। जश्न में युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार, अजय सिंह ठाकुर, अभिनव बिंजवा, बंटी डोड, श्रीजीत तोमर, मनोज चौहान, मुफ्फू सैफी, भानू जहाजपुरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मध्य प्रदेश में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने फिर साधा सरकार पर निशाना, अब तक 29 लोगों की हो चुकी है मौत, जांच के आदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल मामले से जुड़ी एक और व्यक्ति की मौत के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर फिर से हमला बोला है। सिंघार ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 29वीं मौत हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार आज भी झूठे दावों और कागजी रिपोर्टों में उलझी है। नाले जैसे गंदे पानी को 'शुद्ध' बताकर जनता को ठगा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार तुरंत साफ पेयजल की ठोस व्यवस्था करे और इस 'जलहत्याकांड' की जिम्मेदारी ले। इसी बीच मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने इस संबंध में जारी किए गए अपने आदेश में कहा कि दूषित पेयजल के इस मामले में स्वतंत्र और निष्प्क्ष आयोग से जांच कराया जाना आवश्यक है। इस फैसले के बाद अब इस मामले में न्यायिक जांच होगी। न्यायिक जांच के लिए बनाए गए आयोग का नेतृत्व सेवानिवृत न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता करेंगे।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 16 दिसंबर 2025, मंगलवार को शाम 7:30 बजे भोपाल स्थित बी-12 (ए), 74 बंगला में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार करेंगे। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बैठक का उद्देश्य 17 दिसंबर 2025, बुधवार को प्रस्तावित मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की रणनीति और रूपरेखा तय करना है। विशेष सत्र में मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने विषय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है।

बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विकास से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों पर विचार किया जाएगा। साथ ही सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए विशेष सत्र में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश को वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोखले नारों नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और ईमानदार राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय विशेष सत्र केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि इसमें किसानों की आय, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासी और दलित समाज के अधिकारों तथा प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल विशेष सत्र में जनता की वास्तविक समस्याओं और प्रदेश के भविष्य की ठोस रूपरेखा को मजबूती से रखेगा।