2 arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. प्रभाकर शेट्टी के घर हुई करीब 50 लाख रुपए की चोरी का मास्टरमाइंड नौकर सुमित खेतान और नौकरानी सीमा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 33 लाख रुपए की नकदी बरामद कर ली है। बाकी रकम की तलाश जारी है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि मालकिन ने बड़ी रकम को सुरक्षा के लिहाज से रसोई में बर्तनों के रैक के पीछे छिपाकर रखा था। यह तरकीब उन्होंने एक उपन्यास से प्रेरित होकर अपनाई थी। इसी दौरान साफ-सफाई करने वाली सीमा की नजर नोटों से भरे बैग पर पड़ गई और उसने सुमित के साथ मिलकर चोरी का षड्यंत्र रचा।

सीसीटीवी के तार काटे, श्वान की संदिग्ध मौत
आरोपियों ने वारदात को बाहरी दिखाने के लिए घर के पालतू डॉग को मार डाला, ताकि कोई बाधा न रहे। डॉग की मौत पानी पीने के तुरंत बाद हो गई। जिससे जहर देने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों ने घर के सीसीटीवी कैमरों के तार अंदर से काट दिए थे और खिड़कियों के शीशे तोड़कर जबरन प्रवेश का नाटक रचा, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।  पूछताछ में सामने आया कि चोरी के बाद दोनों ने रकम को आपस में बांट लिया और उससे अपने कर्ज चुकाने शुरू कर दिए। इस तरह दोनों ने मिल कर आठ साल से किए जा रहे भरोसे का भी गला काट डाला।

गुब्बेड़ियों को पकड़ने गई पुलिस का विरोध, बाएं हाथ की कलाई को दांतों से काटा ; दो शख्स गिरफ्तार
जोधपुर। शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र शिकारगढ़ में रात के समय में दुकान में गुब्बा खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को विरोध झेलना पड़ा। गुब्बेड़ी ने एक पुलिसकर्मी की कलाई को दांतों से काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके से दो शख्स को गिरफ्तार किए जाने के साथ गुब्बा की पर्चियां और खाली व लिखित डायरियां आदि जब्त की गई। आरोपी संगठित गिरोह बनाकर गुब्बा खाईवाली कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे थे। एक का दस गुना पर गुब्बा खेला जा रहा था। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि 30 मार्च की रात 12.07 बजे हैड कांस्टेबल रामखिलाडी, कांस्टेबल अजय एवं वाहन चालक कांस्टेबल राकेश आदि शिकारगढ़ में कन्हैया नगर एसबीआई बैंक के पास एक दुकान में गुब्बा खेलने की जानकारी पर वहां पहुंचे। तब पुलिस को देखकर दो तीन लोग फरार हो गए।

फिर पुलिस ने मौके से सुभाष विश्रोई पुत्र सत्यनारायण एवं सांसी कॉलोनी निवासी सोहनलाल पुत्र मोतीलाल को पकड़ा। वक्त घटना एसबीआई बैंक के पास स्थित जगदम्बा वाइंस शॉप के पास वाली दुकान के अन्दर लाइट जलती नजर आई तथा दुकान का शटर बाहर से नीचे किया हुआ था तथा उसके किसी प्रकार का लॉक नहीं लगा हुआ था तथा अन्दर से काफी जोर से आवाज आ रही थी। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे गुब्बा खाईवाली कर रहे है। अंक खुलने पर दस गुना तक देते है। फरार हुए व्यक्तियों की पहचान दिलीप, मोहन एवं संजय प्रजापत के रूप में की गई।

फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता : दोनों ईनामी बदमाश रवि मेहरा व राहुल टांटिया गिरफ्तार, पहाड़ियों में घेराबंदी कर दबोचे
जयपुर। ब्रह्मपुरी पुलिस ने गंगापोल कोली बस्ती में हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में फरार चल रहे दोनों मुख्य ईनामी आरोपी रवि मेहरा और राहुल वर्मा उर्फ टांटिया को पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दस्तयाब कर लिया है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि दिनांक 19 जनवरी 2026 को परिवादी श्री रतन लाल (63 वर्ष), निवासी कोली मौहल्ला, गंगापोल ने थाना ब्रह्मपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसी दिन रात करीब 9 बजे आरोपी रवि मेहरा अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और परिवादी के पुत्र राधामोहन उर्फ बबलू पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली राधामोहन की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एसएमएस अस्पताल जयपुर में भर्ती कराया गया। इस रिपोर्ट पर टीम ने शाम को पुलिस ने कूकस के पास खुराड़ गांव की पहाड़ियों में घेराबंदी कर दोनों ईनामी आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तारी से पूर्व आरोपी पुलिस से बचने के लिए पहाड़ी, फिसलनयुक्त और ढलाननुमा रास्तों से भागने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान गिरने से दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को तुरंत पुलिस टीम द्वारा एसएमएस अस्पताल जयपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इलाज के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे अनुसंधान किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी रवि मेहरा पुलिस थाना ब्रह्मपुरी का ईनामी बदमाश है, सुभाष चौक थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी है तथा पुलिस थाना सोडाला जयपुर में भी मारपीट के एक प्रकरण में वांछित है। वहीं दूसरा आरोपी राहुल टांटिया पूर्व में दिल्ली के तिहाड़ जेल में साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है। इस प्रकरण में फायरिंग की वारदात में मोटरसाइकिल उपलब्ध कराने एवं रुपये देकर सहायता करने वाले एक अन्य अभियुक्त विकास प्रजापत (25 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती, जयपुर को पुलिस द्वारा पहले ही दिनांक 23 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

नशे के लिए लूट और हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात छिपाने के मकसद से मर्डर
जयपुर। सेज थाना पुलिस ने कृष्णा रेजीडेंसी कॉलोनी की सुनसान सड़क पर हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूरज सैन उर्फ दिलदार उर्फ दिल्लो (26) निवासी नाइयों का मौहल्ला पालड़ी सांगानेर सेज और रोहित बैरवा (22) निवासी बैरवों का मौहल्ला पालड़ी सांगानेर सेज को गिरफ्तार किया है। दोनों ने नशे के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि 27 जनवरी को कृष्णा रेजीडेंसी कॉलोनी की सड़क पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिस पर नुकीली वस्तु से वार किया था। मृतक की पहचान राजूलाल बैरवा पुत्र गोपाल लाल बैरवा निवासी पालड़ी परसा सेज के रूप में हुई। मृतक के भाई सीताराम बैरवा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दी।

ऐसे हुआ खुलासा: डीसीपी प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी के आधार पर आरोपी सूरज और रोहित की पहचान हुई। जब टीम ने दबिश दी तो आरोपी अपने घर से फरार हो गए। इसके बाद गोपनीय सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

वारदात छिपाने के मकसद से हत्या
सूरज और रोहित दोनों निजी कम्पनी में मजदूरी करते हैं और शराब के आदी हैं। वारदात के दिन दोनों आरोपी छुट्टी पर थे। दोनों ने साथ मिलकर शराब पी। आरोपियों ने राजूलाल बैरवा को पैदल जाता देख उसे लूटने के इरादे से नेवटा गांव छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे जबरन कृष्णा रेजीडेंसी कॉलोनी कलवाड़ा की सुनसान सड़क पर ले गए। जहां आरोपियों ने राजूलाल से शराब के लिए रुपए मांगे और नहीं देने पर मारपीट की लेकिन राजूलाल की जेब में रुपए नहीं मिले। एक ही गांव के होने के कारण आरोपियों ने घटना को छिपाने के मकसद से राजूलाल पर नुकीले पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए।

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
जयपुर। थाना सुभाष चौक, जयपुर उत्तर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 147 एटीएम कार्ड, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की क्रेटा कार तथा 49,000 नकद बरामद किए हैं। आरोपियों ने जयपुर, हरियाणा व दिल्ली में 100 से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है। 15.12.2025 को पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि दिनांक 03.12.2025 को परिवादिया कुमारी राखी दास पुत्री श्री सुजीत दास, जाति बंगाली, निवासी हाल किरायेदार मकान संख्या 347-ए, पुराना आमेर रोड, गली नंबर 1, सुभाष चौक, जयपुर ने थाना सुभाष चौक में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम कार्ड से सुभाष चौक सर्किल स्थित एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन से रुपये निकालने गई थी।

परिवादिया द्वारा 40,000 निकालने के दौरान दो अज्ञात युवक वहां आए और कार्ड चालू होने की बात कहकर उसे दोबारा मशीन में कार्ड लगाकर पिन डालने को कहा। इसी दौरान बातों में उलझाकर आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में दिनांक 03.12.2025 से 07.12.2025 के बीच उसके खाते से कुल 1,53,000 की राशि निकाल ली गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व आसूचना संकलन के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की क्रेटा कार, विभिन्न बैंकों के 147 एटीएम कार्ड तथा धोखाधड़ी से प्राप्त 49,000 नकद बरामद किए गए।