diya kumari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सरकारी कर्मियों के 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने के जल्द जारी होंगे आदेश
जयपुर। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग द्वारा प्रस्तावित इस बढ़ोतरी की पत्रावली को वित्त मंत्री दिया कुमारी की स्वीकृति मिल चुकी है। इस निर्णय के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग ने अनुमोदन के लिए फाइल मंत्री को भेजी थी, जिस पर अब अंतिम स्वीकृति मिल गई है। वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर चुकी है, जिसके अनुरूप राज्य सरकार ने भी यह निर्णय लिया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं बनेंगी नीति निर्माता : दिया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं से संवाद करते हुए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मातृशक्ति के विचार, सुझाव और अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को एक बड़ा मंच मिलेगा, जिससे वे सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी और नीति निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में और अधिक सशक्त बनाएगा। यह बिल महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करेगा और उन्हें पुरुषों के समान अधिकार व अवसर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले कई सरकारों ने वादे किए, लेकिन इस सपने को साकार करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कदम से देश में बड़ा बदलाव आएगा और महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करती नजर आएंगी।

शाही ठाठ-बाट से निकली गणगौर माता की शोभायात्रा: 210 लोक कलाकारों के अलग-अलग समूह ने लोक कला की ऐसी रंगत बिखेरी कि दर्शक निहारते ही रहे
जयपुर। जयपुर की विश्व प्रसिद्ध गणगौर की शोभायात्रा को देखने के लिए शनिवार को जयपुरवासी उमड़ पड़े। चारदीवारी पूरी तरह गणगौर और ईसर के रंग में रंग गई। पहली बार 210 लोक कलाकारों के अलग-अलग समूह ने लोक कला की ऐसी रंगत बिखेरी कि दर्शक निहारते ही रहे। वहीं, 32 पारंपरिक लवाजमों के भव्य संयोजन ने गणगौर माता की शाही सवारी में चार चांद लगा दिए। लोक कला और परंपरा की जुगलबंदी ने शहरवासियों और पर्यटकों को आनंदित कर दिया।

सिटी पैलेस में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और पूर्व राजपरिवार की महिलाओं ने गणगौर माता का विधिवत पूजन किया। इसके बाद जनानी ड्योढ़ी से शाही सवारी में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज, लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों और बैंड की स्वर लहरियों के साथ लाल वस्त्रधारी कहार माता को कंधों पर उठाकर त्रिपोलिया गेट से चौड़ा रास्ता पहुंचे। शाही परंपरा के अनुसार गणगौर माता चलायमान सिंहासन पर विराजमान रही। यहां गणगौर माता के दर्शन के लिए काफी देर से खड़े श्रद्धालुओं ने जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

सजी-धजी झांकियों और पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मार्ग के दोनों ओर एकत्र होकर माता के दर्शन करते नजर आए। गणगौर माता का श्रृंगार आकर्षण का केन्द्र रहा। माता को लगभग 1.5 किलो के मुकुट, 150 ग्राम के मांग टीका, 900 ग्राम के चंपाकली हार सहित पारंपरिक शाही आभूषणों से अलंकृत किया गया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन भवन में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के चैयरमैन ओंकार सिंह लाखावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन,कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व प्रवीण गुप्ता की उपस्थिति में पर्यटन व कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग से सम्बंधित विभिन्न विषयों, योजनाओं तथा बजट घोषणाओँ के क्रियान्वयन  के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उपमुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में  वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-2026 की लंबित बजट घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन तथा वर्ष 2026-2027 के लिए की गई बजट घोषणाओं की समय सीमा बनाकर संबंधित कार्यकारी एजेंसीज के साथ समन्वय कर डीपीआर/ लागत प्रस्ताव तैयार करवा कर अग्रिम कार्यवाही कराने निर्देश प्रदान किए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस सप्ताह को पूर्ण भव्यता के साथ प्रदेश भर में आयोजित किया जावे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जाए तथा राज्य की कला एवं संस्कृति को केंद्र में रख कर राजस्थान दिनस समारोह को सफल  बनाया जाए। उन्होंने इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए की 18 नवंबर 2027 में जयपुर के स्थापना के तीन सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसके लिए एक समग्र कार्य योजना बनाकर इसे एक भव्य महोत्सव के रूप में मनाए जाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जाएं।

दिया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं की अनुपालना में राज्य के प्रत्येक संभाग स्तर पर वहां की प्रसिद्ध नृत्य शैलियों पर आधारित नृत्य उत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए। जिससे कि उस क्षेत्र के लोक कलाकारों को स्थानीय स्तर पर मंच प्राप्त हो सके। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ वहां आने वाले पर्यटकों को क्षेत्रीय लोक संस्कृति से परिचित होने का अवसर भी मिल सके।

उपमुख्यमंत्री ने जयपुर में आने वाले पर्यटकों को दिन व रात में भ्रमण कराने हेतु पर्यटन विभाग- निजी सहभागिता से डे व नाइट बस टूअर ऑपरेट करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि अच्छी लग्जरी बसें  जोकि पर्यटन स्मारकों के भव्य चित्रों से सुसज्जित हो ऐसी बसों का संचालन किए जाने की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटक सहायता बल की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की गाइड्स को स्थानीय कला, संस्कृति, इतिहास की अधिकृत  जानकारी देने हेतु रिफ्रेशर कोर्स कराए जाए। इन्हें संस्कृति एवं इतिहास के विशेषज्ञों से व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि पर्यटकों को भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक जानकारी मिल सके।  उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से तैयार किए जाने वाले एप व वैबपोर्टल पर शीघ्रता से कार्य करने क निर्देश दिए साथ ही उक्त एप व पोर्टल पर पर्यटक सहायता बल की आवश्यक जानकारियां भी उल्लेखित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट, पुष्कर प्रोजेक्ट , ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट आदि महत्वपूर्ण घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा करते हुए शेखावाटी की हवेलियों की संरक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उन्होंने निर्देश दिए की इस कार्य को और गति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि इस बार वित्तीय वर्ष-2026-27 में की गई बजट घोषणा की क्रियान्विति की संबंध में शेखावाटी  हवेलियों के क्लस्टर चिन्हित कर कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक स्मारक के संरक्षण का प्रश्न उठा। विधायक कल्पना देवी ने यह सवाल उठाया।
विधायक के प्रश्न पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं है। बजट उपलब्धता, कार्य प्राथमिकता के आधार पर युक्ति युक्त निर्णय लिया जाएगा।

कल्पना देवी ने पूछा कि चंदेश्वर शिवमठ मंदिर 11वीं सदी में बना मंदिर है इसका संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। कल्पना देवी ने पूछा कि मंदिर पर कौन-कौन से संरक्षण कार्य और जीर्णोद्धार पहले हुए। दीया कुमारी ने सवाल के जवाब में  2008 में हुए सभा मंडप का जीर्णोद्धार समेत अन्य कार्यों की दी जानकारी दी। कल्पना देवी ने शिखर में आई दरार को लेकर पूछा तो दीया कुमारी ने कहा कि वहां जो कंजर्वेशन का कार्य है उसे हम तुरंत ही करवाएंगे।

पवन खेड़ा राज्य सराकर पर हमला, कहा-एपस्टीन फाइल्स पर उपमुख्यमंत्री कोई जवाब नहीं दे रहीं
जयपुर: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एपस्टीन फाइल्स विवाद को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। खेड़ा ने रविवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री पर फिर निशाना साधा। खेड़ा ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि एपस्टीन फाइल्स को लेकर राजस्थान की डिप्टी सीएम कोई जवाब नहीं दे रही हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इस मामले में जवाब नहीं दे रहे हैं।

पिछले 12 सालों में बीजेपी की एक परंपरा रही है कि वे सवाल सुनते नहीं हैं या जो सवाल दरवाजे पर दस्तक देते हैं, उनका जवाब नहीं देते। उन्हें नजरअंदाज करते हैं और हैडलाइन मैनेजमेंट में लग जाते हैं, लेकिन अब यह सब चलने वाला नहीं है। जनता सब जान चुकी है। पहले ये लोग शक के घेरे में थे, अब शक यकीन में बदल गया है. प्रधानमंत्री जो कभी चीन के सामने तो कभी अमेरिका के सामने सरेंडर कर देते थे, अब समझ में आया है कि वे अमेरिका के सामने क्यों सरेंडर कर रहे हैं।

राजस्थान बजट 2026-27 : स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क में कटौती, अन्य राज्य से वाहन खरीदकर रजिस्टर कराने पर 50% की मिलेगी छूट; जीएसटी के मामलों में सुनवाई का होगा सरलीकरण
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की। बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान। वित्त मंत्री ने टैक्स को लेकर भी घोषणाएं की। अब प्रदेश में किसी अन्य राज्य से वाहन खरीदकर रजिस्टर करवाने पर 50% की छूट दी जाएगी। इसके अलावा बजट में स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क में कटौती की  घोषणा की गई है। लोन पर स्टैंप ड्यूटी अब केवल 0.125% होगी, जबकि रजिस्ट्रेशन शुल्क 0.5% कर दिया गया है।

बजट में टैक्स को लेकर घोषणाएं :

सरकारी बिल्डिंग के निर्माण में 50 प्रतिशत तक एम सैंड का इस्तेमाल होगा, इसे 25 फीसदी से बढ़ाते हुए 50 प्रतिशत किया जाएगा।

भूमि कर, खनन, परिवहन से जुड़े बकाया टैक्सों के लिए एमनेस्टी स्कीम्स लाई जाएगी।

जीएसटी के मामलों में सुनवाई का सरलीकरण होगा। रजिस्ट्रेशन की अपीलों को 60 दिन में निपटारा होगा।

कर्ज दस्तावेजों पर पंजीयन दर 1 प्रतिशत से कम कर के  0.5 प्रतिशत और अधिकतम एक लाख की।

राजस्थान बजट 2026-27 : दस्तावेज के अभाव में ईलाज से वंचित नहीं रहेगा आम आदमी, सभी को मिलेगी मुफ्त ईलाज की सुविधा; अस्पतालों में परिजनों के रुकने के लिए बनेगी धर्मशालाएं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की। बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान। इस दौरान उन्होंने मेडिकल और हेल्थ को लेकर भी कई घोषणाएं की।

कुमारी ने बजट में चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने किहा कि जो लोग दस्तावेजों के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते है। उन लोगों को भी अब मुफ्त में ईलाज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चिकित्सा आरोग्य योजना एवं निरोगी राज्य योजना के तहत उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा।

हेल्थ को लेकर प्रमुख घोषणाएं :

जिला अस्पतालों में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर खोलने की घोषणा।

जयपुर के जेके लोन अस्पताल में 75 करोड़ की लागत से नया आईपीडी टावर बनेगा।

गंभीर मरीजों और एक्सीडेंट के मामलों में तत्काल इलाज मिलेगा। इसके लिए नई योजना शुरू होगी।

अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरणाों के लिए 300 करोड़ खर्च करने की घोषणा।

अस्पतालों में मरीजों और परिजनों के रुकने के लिए धर्मशालाएं बनाई जाएगी।

हाईवे पर एंबुलेंस तैनात होगी।

जिला अस्पतालों में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर खोलने की घोषणा।

आत्महत्याएं रोकने और मानसिक स्वास्थ्य पर राज ममता के नाम से नया प्रोग्राम शुरू करेंगे।

जिन मरीजों के पास दस्तावेज नहीं है, उन्हें भी मुफ्त ईलाज का लाभ दिया जाएगा।

कॉलेजों में मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग के लिए काउंसलर भेजे जाएंगे।

बजट 2026-27 : प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- विकसित राजस्थान विजन 2047 पर आधारित है बजट, युवाओं-किसानों-गरीबों पर फोकस
जयपुर। बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राज्य का बजट “विकसित राजस्थान विजन 2047” को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है और इसमें विजन का स्पष्ट एक्शन प्लान शामिल है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को सार्थक करने वाला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 392 घोषणाएं की थीं, जिन्हें दो वर्ष में पूरा कर लिया गया है। यह बजट सरकार के 10 प्रमुख संकल्पों के साथ पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 2 हजार रुपए के स्तर पर पहुंच रही है, जो वर्ष 2023-24 की तुलना में करीब 21.5 प्रतिशत अधिक है। युवाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने एक लाख भर्तियों की घोषणा का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि सरकार चाहती है कि युवा नौकरी लेने वाले ही नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें।

इसके लिए युवाओं को 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, जिसकी गारंटी सरकार देगी। किसानों के हित में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के खातों में 10,900 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है और उनकी आय बढ़ाने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। जल क्षेत्र में कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बीबीजी रामजी योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। इस वर्ष ग्रीन बजट में भी पिछले साल की तुलना में अधिक प्रावधान किया गया है। बजट के प्रावधान आमजन, युवा, महिला, किसान और गरीब वर्ग को ध्यान में रखकर किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बेरवा तथा बजट प्रक्रिया से जुड़े प्रबंध अधिकारी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा-केंद्रीय बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, महिला सशक्तिकरण और रोजगार पर केंद्रित; विकसित भारत के लिए ठोस कदम
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट देश को विकसित भारत की दिशा में मजबूती से आगे ले जाने वाला बजट है। पहली बार कर्तव्य भवन में केन्द्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमन की ओर से प्रस्तुत बजट तीन कर्तव्यों पर आधारित है। इसमें आर्थिक स्थिरता समावेशी विकास, भविष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ सबका साथ-सबका विकास को बल दिया गया है। यह बात उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार मेें प्रेसवार्ता के दिया कुमारी ने बताया कि इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश है।

इण्डिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 रेयर अर्थ कॉरिडोर, केमिकल पार्कÑ कैपिटल गुड्स प्रोडक्शन को बढ़ावा दिया गया है। इलेक्ट्रोनिक्स कम्पोनेंट्स योजना का विस्तार 40 हजार करोड़ की लागत से किया गया है। दस हजार करोड़ से बायो फॉर्मा शक्ति योजना बनाई गई हैं। चैम्पियन एमएसएमई को बनाने की एक नई पहल से मध्यम एवं लघु उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसी सेक्टर के ग्रोथ के लिए 10 हजार करोड़ का एसएमई ग्रोथ फंड का प्रावधान किया गया है। वहीे पर्यटन क्षेत्र, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ाने का माध्यम बनाया गया है। उन्होेंने कहा कि बजट में सभी वर्गों जैसे महिला, किसान, युवा, गरीब आदि के उत्थान का ध्यान रखा गया है।

महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के अवसर

महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए डेढ़ लाख केयर गिवर्स और एक लाख एएचपी को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण महिला उद्यमियों के उत्थान के लिए (सेल्फ हेल्प इंटरप्रेन्योर) शीमार्ट को अब कम्यूनिटी स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा। एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं के लिए 10 हजार करोड़ के एसएमई ग्रोथ फण्ड की स्थापना की गई है। यह महिला उद्यमियों को इक्यूविटी सपोर्ट प्रदान करेगा। साथ ही लखपति दीदी योजना का भी विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत की सैन्य शक्ति को मजबूती प्रदान करने एवं आधुनिकीकरण करने के लिए रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सरकार ने वित्तीय घाटे को जीडीपी 4.4 प्रतिशत पर नियंत्रित रखते हुए यह संदेश दिया है कि विकास के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन भी जरूरी है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से किये जा रहें विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक
जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण ओंकार सिंह लखावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामरतन शर्मा की उपस्थिति में शासन सचिवालय में पर्यटन विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग की ओर से पुष्कर प्रोजेक्ट पर चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली तथा इस हेतु शीघ्रता से कार्य किये जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में कल्चररल सेंटर बनाने की सम्भावना पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राजस्थान की परंपरिक पेंटिंग, भित्ति चित्रकारी तथा इससे जुड़ी अन्य कलाओं का नई पीढ़ी को सिखाई जाए। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से इस के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा झुन्झुनू में बनवाये जाने वाले वार म्यजियम निर्माण पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आमेर के अंदरूनी क्षेत्र हेतु मास्टरप्लान बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आमेर का इंटेग्रेटेड डेवलपमेंट किया जाए। जिसमें सुरक्षा और पार्किंग, सफाई, दुकानों का व्यस्थिकरण तथा अन्य सुविधाओं का योजना अनुसार विकास किया जाए। उन्होंने जवाहर कला केन्द्र से सम्बंधित विकास कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एएसआई के मॉन्यूमेंट पर प्रॉपर लाइटिंग के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को पर्यटन विभाग की विकास शाखा/टीआरसी जयपुर की ओर से जेडीए को जयपुर में कॉन्सर्ट पर्यटन के विकास हेतु भूमि आवंटन की प्रगति की जानकारी दी गई।  बैठक में आरटीडीसी लैंड डिस्पोजल रूल्स में जल्दी परिवर्तन की जानकारी दी गई।

उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि श्री खाटू श्याम जी मंदिर परिसर में विकास कार्य प्रगतिरत है। खाटू श्याम जी सीएसएस वर्क जल्दी किये जाने की जानकारी दी गई।  इसके साथ ही अवगत कराया गया कि ट्राईबल सर्किट बनाने के क्रम में टीएडी के सुझाव के लिए पत्रावली प्रेषित की गई है।

दिया कुमारी ने निर्देश दिए कि एकीकृत ग्रामीण पर्यटन विकास हेतु कार्य किए जाए। उन्होंने इसके लिए शुरुआती तौर पर शेखावाटी और आभानेरी में कार्य किये जाने की संभावना पर कार्य किये जाने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बैठक में अभानेरी में ग्रामीण पर्यटन और मॉडल टूरिस्ट विलेजज हेतु अवगत कराया कि कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से पायलेट रूप में पांच गाँवों के लिए संस्कृति पोर्टल प्रस्तावित है। इसी प्रकार शेखावाटी में दो तीन स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।

राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पर्यटन लगातार नए माइलस्टोन स्थापित कर रहा है और विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी नई पहचान बना रहा है। पिछले दो वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में मिली अभूतपूर्व सफलता ने राजस्थान को वैश्विक स्तर पर सशक्त उपस्थिति दिलाई है।

दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप राजस्थान को भारत का अग्रणी पर्यटन राज्य बनाने के लिए प्रदेश की समृद्ध विरासत का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में प्रदेश की ऐतिहासिक बावड़ियों के संरक्षण के लिए पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा एक व्यापक कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में आयोजित पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता, आयुक्त रुक्मणी रियाड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागीय योजनाओं की प्रगति को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जवाहर कला केंद्र, जयपुर स्थित शिल्प ग्राम को लोक कलाओं और लोक कलाकारों के संरक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया। दिया कुमारी ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक विकास यात्रा को साथ लेकर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।