Oil Tankers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव : ट्रंप का ऐलान-ईरानी नौकाएं दिखते ही तुरंत नष्ट करें, अमेरिकी नौसेना प्रमुख ने त्यागपत्र दिया
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव को और बढ़ाते हुए अपनी नौसेना को कड़े आदेश दिए हैं तथा कहा है कि यदि ईरान से जुड़ी कोई भी नाव इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाती हुई पाई जाए, तो उसे तुरंत ‘नष्ट’ कर दिया जाए। ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि इस तरह की हरकतों को रोकने में किसी भी तरह की झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अमेरिकी नौसेना की टीमें इस रास्ते को साफ करने के काम में जुटी हुई हैं और सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाना जरूरी है।

ईरान की घेराबंदी : 31 जहाजों को वापस लौटने का निर्देश

ईरान के खिलाफ अपनी समुद्री घेराबंदी को और सख्त करते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसने ‘ईरान के विरुद्ध अमेरिकी घेराबंदी के हिस्से के रूप में 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।’वापस लौटाए गए जहाजों में अधिकांश तेल टैंकर बताये जा रहे हैं।

अमेरिका पहले हार माने, तभी होगी बातचीत: ईरान

ईरान के सांसद हामिदरज़ा हाजी बाबाई ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी हार स्वीकार नहीं करता, तब तक उससे किसी भी प्रकार की वार्ता संभव नहीं है। ईरानी संसद के उपाध्यक्ष हाजी बाबाई ने कहा, अमेरिका के हार स्वीकार किए बिना कोई भी बातचीत निषिद्ध है।

अमेरिकी नौसेना प्रमुख जॉन फेलन ने त्यागपत्र दे दिया है। इसकी जानकारी अमेरिका के युद्ध विभाग ने दी। विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा, नौसेना प्रमुख जॉन सी. फेलन तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं। बयान में कहा गया है कि उप प्रमुख हंग काओ नौसेना के कार्यवाहक प्रमुख के रूप में सेवा देंगे।

ट्रंप ने तेल टैंकरों की पूर्ण नाकेबंदी का दिया आदेश, कहा- वेनेजुएला अब तक के सबसे बड़े सैन्य बेड़े से घिरा
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूर्ण नाकेबंदी का आदेश दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह आदेश वेनेजुएला और निकोलस मादुरो सरकार पर और दबाव बढ़ाने की कोशिशों का परिणाम है। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला अब तक के सबसे बड़े सैन्य बेड़े से घिरा हुआ है। यह नाकेबंदी मुख्य रूप से वेनेजुएला के प्राथमिक राजस्व स्रोत को निशाना बना रही है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में पूर्ण और संपूर्ण नाकेबंदी शब्दों पर जोर देते हुए संकेत दिया कि सैन्य तैनाती को और भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि वेनेजुएला अपनी जमीन, तेल और अमेरिका को सौंप दे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अमेरिका के सैन्य अभियान का उद्देश्य नशीली दवाओं के व्यापार को रोकने से कहीं अधिक है।

ट्रंप प्रशासन ने बार-बार वेनेजुएला पर नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया है। सितंबर के बाद से फेंटानिल और अन्य अवैध दवाएं ले जाने के आरोपी जहाजों पर अमेरिकी सैन्य हमलों में कथित तौर पर कम से कम 90 लोग मारे गए हैं।

हाल के महीनों में अमेरिका ने क्षेत्र में अतिरिक्त युद्धपोत भी तैनात किए हैं, जो बढ़ती सैन्य उपस्थिति का संकेत देते हैं। दुनिया के सबसे बड़े प्रमाणित तेल भंडार वाले वेनेजुएला ने अमेरिका पर उसके प्राकृतिक संसाधनों को जब्त करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

ट्रंप ने कहा- वेनेजुएला पूरी तरह से दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े नौसैनिक बेड़े से घिरा हुआ है। यह और बड़ा होता जाएगा और उन्हें लगने वाला झटका ऐसा होगा जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। जब तक कि वे अमेरिका को वह सारा तेल, जमीन और अन्य संपत्तियां वापस नहीं कर देते जो उन्होंने पहले हमसे चुराई थीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- अवैध मादुरो शासन इन चोरी किए गए तेल क्षेत्रों के तेल का उपयोग खुद को वित्तपोषित करने, आतंकवाद', मानव तस्करी, हत्या और अपहरण के लिए कर रहा है। हमारी संपत्ति की चोरी और आतंकवाद, नशीली दवाओं की तस्करी व मानव तस्करी सहित कई अन्य कारणों से वेनेजुएला शासन को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया- मादुरो शासन ने कमजोर और अकुशल बाइडन प्रशासन के दौरान जिन अवैध प्रवासियों और अपराधियों को अमेरिका भेजा है, उन्हें तेजी से वेनेजुएला वापस भेजा जा रहा है। अमेरिका अपराधियों, आतंकवादियों या अन्य देशों को हमारे राष्ट्र को लूटने, धमकाने या नुकसान पहुँचाने की अनुमति नहीं देगा और इसी तरह, किसी शत्रु शासन को हमारी जमीन, तेल या कोई अन्य संपत्ति लेने की अनुमति नहीं देगा। जिसे तुरंत अमेरिका को लौटाया जाना चाहिए।

अमेरिका के इस कदम के वेनेजुएला के तेल निर्यात पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं, क्योंकि तेल वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वेनेजुएला अपने कच्चे तेल को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह से टैंकरों पर निर्भर है और किसी भी व्यवधान से गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो सकता है।

इसके अलावा, अमेरिका ने पिछले कैरिबियन सागर में क्यूबा और चीन जाने वाले वेनेजुएला के तेल से लदे एक टैंकर को जब्त कर लिया था। एक न्यायाधीश ने यह पता चलने के बाद इस जब्ती को वैध करार दिया था कि जहाज ने हाल ही में ईरान से तेल का परिवहन किया था। ईरान एक अन्य देश है, जिसपर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा है।