rghs authorized - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
जयपुर। जयपुर में राज्यव्यापी धरना राजस्थान में Rajasthan Government Health Scheme (RGHS) से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार लगातार जारी है। इस आंदोलन का प्रमुख मुद्दा 2200 करोड़ से अधिक लंबित भुगतान, क्लेम प्रोसेसिंग में बाधाएं तथा व्यवस्थागत खामियां हैं। साथ ही, डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी रिहाई की मांग भी जोर पकड़ रही है।

Indian Medical Association Rajasthan के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है, जिससे डॉक्टर, अस्पताल, फार्मेसिस्ट और पेंशनर्स सभी प्रभावित हैं। इसी के विरोध में 4 मई को सुबह 9:30 बजे Swasthya Bhawan Jaipur के सामने राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। चिकित्सकों का आरोप है कि स्पष्ट SOP की कमी, TPA द्वारा अनावश्यक आपत्तियां, क्लेम रिजेक्शन और एम्पैनलमेंट में अनियमितताओं ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।

आरजीएचएस अधिकृत केमिस्टों को छह महीने से नहीं हुआ भुगतान, सरकार से लगाई गुहार
जयपुर। राजस्थान सरकार की राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के अंतर्गत कार्यरत अधिकृत केमिस्टों को पिछले लगभग छह माह से उनके बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में केमिस्टों ने राज्य सरकार से भुगतान की गुहार लगाई है। प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय ने बताया कि योजना के अंतर्गत केमिस्ट आमजन एवं सरकारी कर्मचारियों को जीवन रक्षक दवाइयाँ उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन लंबे समय से भुगतान न मिलने के कारण केमिस्टों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दवा वितरकों को समय पर भुगतान न हो पाने, बैंक ऋण, कर्मचारियों के वेतन तथा दुकान के अन्य खर्चों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में केमिस्टों के लिए योजना को सुचारु रूप से चलाना अत्यंत कठिन हो गया है।

यदि शीघ्र ही भुगतान की व्यवस्था नहीं की गई तो कई केमिस्ट RGHS योजना के अंतर्गत दवाइयाँ देने में असमर्थ हो सकते हैं, जिसका सीधा प्रभाव लाभार्थियों के उपचार पर पड़ेगा। इसलिए संबंधित विभाग एवं राज्य सरकार से विनम्र अनुरोध है कि RGHS अधिकृत केमिस्टों के लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि योजना निर्बाध रूप से चलती रहे और केमिस्टों को राहत मिल सके।