changed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - सुबह 7.30 से 11 बजे तक खुलेंगे स्कूल, 16 मई तक बदला समय
कोटा। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को कोटा के सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अब प्री-प्राइमरी से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का स्कूल समय सुबह 7:30 से 11 बजे तक का रहेगा। इस संबंध में जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें, दैनिक नवज्योति ने 18 अप्रेल को 43 डिग्री तापमान में लू से झुलस रहा बचपन...शीर्षक से खबर प्रकाशित कर प्रशासन को अभिभावकों की चिंता व बच्चों की तकलीफों से रुबरू करवाया था। इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए स्कूलों का समय बदलने के आदेश जारी किए।

16 मई तक बदला समय
आदेश के तहत 22 अप्रेल से 16 मई तक जिले के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी (आरबीएससी व सीबीएसई) सभी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से 11 बजे रहेगा। जिन स्कूलों में मिड डे मील संचालित है, उन स्कूलों द्वारा मिड डे मील भोजन व दूध पिलाने की व्यवस्था सुबह 10:30 बजे से पहले ही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्मिक अपने निर्धारित विभागीय समय अनुसार स्कूल में उपस्थित देंगे। निदेर्शों की अवहेलना करने वाले सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट
इधर, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 25-26 अप्रेल से तापमान में अन्य दिनों की अपेक्षा तेजी से वृद्धि होगी जिससे टेम्प्रेचर 45 डिग्री पर पहुंचने की संभावना जताई है। जिसके चलते 23 अप्रेल को राज्य के कई जिलों में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

एक ही पारी में हो राज्य स्तरीय समान परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा 24 अप्रेल से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय समान परीक्षा  का समय में भी बदलाव किया जाना चाहिए। कक्षा 9 व 11वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा दो पारियों में आयोजित करवाई जाएगी। प्रथम पारी सुबह 7:45 से 11 बजे तक तथा द्वितीय पारी 11:30 से दोपहर 2:45 तक रहेगी। जबकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी गर्मी और तापमान में वृद्धि का अलर्ट जारी किया हैं, जिसके चलते शिक्षा विभाग को दोनों कक्षाओं की परीक्षा पहली पारी में ही आयोजित करनी चाहिए। ताकि, विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। वहीं, छोटे विद्यार्थियों का स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक किए जाने की आवाज उठाने पर दैनिक नवज्योति का आभार।
-मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान

जिले में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों का समय बदल दिया गया है। मंगलवार से सुबह 7.30 बजे से 11 बजे तक विद्यालय संचालित होंगे। जिला कलक्टर के आदेश की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। निर्देशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-योगेश पारीक, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी कोटा

पश्चिमी विक्षोभ के असर कई जिलों में बदला मौसम : कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीती रात कई जिलों में मौसम बदल गया। जयपुर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत कई शहरों में देर रात बादल छाए और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से प्रदेश में मौसम साफ रहने और अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें मार्च के आखिरी तक राज्य में मौसम साफ रहने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

8 वीं बोर्ड के बदले नियम, अब 33 प्रतिशत से कम आए नम्बर तो होंगे फेल
क ोटा। 8वीं बोर्ड परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम नम्बर आने पर अब विद्यार्थियों को फेल घोषित किया जाएग। उन्हें फिर से आठवीं कक्षा में ही पढ़ना होगा। सरकार ने आठवीं बोर्ड परीक्षा के नियम में बदलाव कर यह व्यवस्था की है। ताकि, विद्यार्थी व अभिभावक पढ़ाई के प्रति गंभीरता बरते और फेल होने की चिंता के चलते बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देंगे। इसके दो बड़े फायदे होंगे, बच्चे व अभिभावक फेल न होने की मानसिकता से बाहर आएंगे। परीक्षा में बोर्ड की गरिमा बनी रहने से विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति गंभीर होंगे। वहीं, आगे 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में रिजल्ट सुधरेगा। साथ ही उनका शैक्षणिक स्तर भी मजबूत होगा।

ई-ग्रेड वाले अगली कक्षा में नहीं होंगे क्रमोन्नत
आठवीं बोर्ड की पूरक परीक्षा में 33 फीसदी से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को फेल घोषित किया जाएगा। ऐसे में इन्हें वापस आठवीं कक्षा में ही अध्ययन करना होगा। वहीं, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2019(संशोधित)  के तहत पिछले सत्र से आठवीं कक्षा में यह नया प्रावधान लागू कर दिया गया था। इस बार आठवीं कक्षा की पूरक परीक्षा में अनुत्तीर्ण यानी ई-ग्रेड प्राप्त विद्यार्थियों को आगामी कक्षा में क्रमोन्नत नहीं किया जाएगा। हालांकि, पांचवी कक्षा में अनुत्तीर्ण करने का प्रावधान नहीं है।

8वी-5वीं की पूरक परीक्षाएं 10 को
शिक्षा विभाग ने 8वीं और 5वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी है। इन दोनों कक्षाओं की पूरक परीक्षाएं अगले सप्ताह 10 अगस्त से शुरू होंगी, जो 17 अगस्त जारी रहेंगी। हालांकि, 5वीं की परीक्षाएं एक दिन पहले 16 अगस्त को ही खत्म हो जाएगी। वहीं, 8वीं की पूरक परीक्षा में राज्यभर से 69 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि, पांचवी में 37 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

वर्ष 2020 को जारी हुआ था गजट नोटिफिकेशन
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को फेल नहीं करने का नियम हैं। हालांकि इसमें ग्रेडिंग सिस्टम निर्धारित किया हुआ है। आठवीं कक्षा के लिए अब नियम बदल गए हैं। केंद्र व राज्य सरकार का गजट नोटिफिकेशन के जरिए यह बदलाव किए हैं। 16 सितंबर 2020 को गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ था। जिसमें बताया था कि आठवीं में अब विद्यार्थी फेल भी हो सकेंगे। इस संबंध में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। इसके अनुसार आठवीं कक्षा की मुख्य परीक्षा में यदि कोई विद्यार्थी पास नहीं होता है तो उसे सप्लीमेंट्री घोषित किए जाने का प्रावधान तय हुआ है। सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 60 दिन के भीतर होगा। इसमें फेल होने पर विद्यार्थी को कक्षा नवीं में दाखिला नहीं दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को फिर से कक्षा आठवीं पढ़नी होगी।

यह है ग्रेडिंग का फॉमूर्ला
कक्षा एक से आठवीं तक परीक्षा परिणाम में डिविजन की बजाए ग्रेडिंग सिस्टम निर्धारित किया हुआ है। जिसके तहत 86 से 100 प्रतिशत तक मार्क्स आने पर अभ्यर्थियों को ए ग्रेड मिलती है। इसी तरह 71 से 85 प्रतिशत अंक पर बी ग्रेड, 51 से 70 प्रतिशत अंक लाने पर सी ग्रेड, 33 से 50 प्रतिशत तक लाने वाले स्टूडेंटस को डी ग्रेड दिया जाता है। वहीं, 33 प्रतिशत से कम यानी 0 से 32 प्रतिशत अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को ई-ग्रेड दी जाती है। जिसे प्रावधान के अनुसार फेल घोषित किया जाएगा।

8वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा में किसी विद्यार्थी के 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं तो उसे प्रावधान के तहत फेल घोषित किया जाएगा।ो विद्यार्थियों का 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट में सुधार आएगा।शैक्षणिक स्तर भी मजबूत होगा। वहीं, 8वीं और 5वीं की पूरक परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
- यतीश विजय, अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा विभाग

होली से पहले पलटा मौसम, बादल छाए हुई बूंदाबांदी
कोटा । मार्च का महीना शुरू होने के साथ ही और होली से पहले मौसम अचानक पलट गया है । शनिवार को दोपहर बाद अचानक बादल छाए और बूंदाबांदी होने लगी।  मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार 4 मार्च से 8 मार्च तक कोटा समेत राजस्थान के कई जिलों में मौसम में बदलाव होगा। जिसके तहत दोपहर बाद बादल छाएंगे , ठंडी हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी होगी।  जिससे दिन के तापमान में गिरावट होगी और ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी को सही साबित करते हुए दोपहर तक तेज धूप खिली रही जिससे गर्माहट रही लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और दिन में ही बादल  इतने घने छाए कि अंधेरा हो गया । उसके बाद तेज ठंडी हवाएं चलने लगी और बूंदाबांदी शुरू हो गई । कई जगह पर हल्की  तो कहीं तेज बूंदाबांदी होने से सड़के  गीली हो गई। अचानक बिगड़े मौसम को देखते हुए रहा चलते लोग जहां थे वहीं ठहर गए। नदी पार कुन्हाड़ी समेत कई क्षेत्र में धूल भरी आंधी भी चली। वही नयापुरा समेत कई इलाकों में इतना अधिक अंधेरा हो गया कि दिन के समय ही वाहन चालकों को हेड लाइट जलानी पड़ी । मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 4 से 8 मार्च तक मौसम बिगड़ेगा और बादल छाने के साथी बूंदाबांदी भी होने का अनुमान है जिससे होली के समय में भी बरसात होने का अनुमान है।

ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का सोमवार, पहले 29 आईएएस और फिर 16 आईपीएस बदले, टीना डाबी जैसलमेर की कलेक्टर
जयपुर। प्रदेश में सोमवार को ब्यूरोक्रेसी में भारी फेरबदल हुआ। पहले 29 आईएएस और फिर 16 आईपीएस के तबादले कर दिए गए है। पांच कलेक्टर बदलने के साथ ही तीन जिलों के एसपी बदले गए है। वहीं 4 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि आर ए एस नारायण सिंह चारण को एपीओ किया है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में प्रकाश राजपुरोहित को जयपुर जिला कलेक्टर बनाया गया है। वही विश्राम मीणा को नगर निगम हेरिटेज आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ बनाया गया है। अवधेश मीणा को जोधपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। टीना डाबी को जिला कलेक्टर और उनके पति प्रदीप गवांडे को प्रबंध निदेशक खान एवं खनिज निगम लिमिटेड बनाया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में डॉ वीणा प्रधान को विभागीय जांच आयुक्त, कैलाश चंद मीणा को संभागीय आयुक्त जोधपुर, डॉ प्रतिभा सिंह को निदेशक पंचायती राज, विजय पाल सिंह को प्रबंध निदेशक राजस्थान पर्यटन विकास निगम, कुमारी रेणु जयपाल को आयुक्त महिला अधिकारिता विभाग जयपुर, रश्मि गुप्ता को निदेशक जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर, जितेंद्र कुमार सोनी को जिला कलेक्टर अलवर, विश्व मोहन शर्मा को संयुक्त शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर, नकाते शिवप्रसाद मदन को प्रबंधन निदेशक रीको, संदेश नायक को निदेशक स्वच्छ भारत मिशन जयपुर, अनिल कुमार अग्रवाल को जिला कलेक्टर, धौलपुर ओम प्रकाश कसेरा को आयुक्त निवेश संवर्धन ब्यूरो जयपुर, आशीष गुप्ता को आयुक्त doit, मनीषा अरोड़ा को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान हथकरघा विकास निगम, डॉ इंद्रजीत यादव को जिला कलेक्टर डूंगरपुर, प्रताप सिंह को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, डॉ अमित यादव को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी डॉ रविंद्र गोस्वामी को जिला कलेक्टर बूंदी, अर्तिका शुक्ला को सीईओ जिला परिषद अलवर, गौरव सैनी को सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी, सुशील कुमार को आयुक्त नगर निगम अजमेर, देवेंद्र कुमार को संयुक्त शासन सचिव कार्मिक क- वन विभाग, श्रीनिधि पीटी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भरतपुर और टी शुभमंगला को सीईओ जिला परिषद सिरोही बनाया गया है।

इन आईपीएस के तबादले
वहीं आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा को महा निरीक्षक पुलिस कोटा रेंज , गौरव श्रीवास्तव को महा निरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज , विकास कुमार को महा निरीक्षक पुलिस एटीएस जयपुर , कैलाश चंद विश्नोई को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पुलिस आयुक्तालय जयपुर , श्वेता धनकड़ पुलिस उपायुक्त जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन , प्रीति जैन को निदेशक इंटेलिजेंस ट्रेंनिंग अकैडमी जयपुर , प्रदीप मोहन शर्मा को कमांडेंट हाड़ी रानी बटालियन अजमेर , राजीव प्रचार को पुलिस आयुक्त पूर्व पुलिस आयुक्त जयपुर , पहलाद सिंह को पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर , अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ , मृदुल कच्छावा को पुलिस अधीक्षक झुंझुनू , अमृता दोहुन पुलिस उपायुक्त जोधपुर शहर पूर्व पुलिस आयुक्तालय , वंदिता राणा को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिम , राजकुमार चौधरी को कमांडेंट बटालियन आरएसी बीकानेर , संजीव नैन को पुलिस अधीक्षक दौसा , योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त जयपुर से दक्षिण  को लगाया गया है .

एक नवाचार से बदली कारागार की तस्वीर, रचनात्मक काम में जुटे हैं कैदी
चूरू। सुबह-सुबह कोई भजन-कीर्तन में डूबा है तो कोई प्राणायाम-योगाभ्यास में। कोई माला फेर रहा है, ध्यान लगा रहा है तो कोई पक्षियों को चुग्गा डाल रहा है। कुछ लोग पेड़-पौधों की देखभाल में व्यस्त हैं। दिन चढ़ने के साथ ही अब सबके हाथों में अपनी-अपनी रूचि की किताबें हैं। कोई महापुरुषों की जीवनी पढ रहा है तो कोई धार्मिक संतों के प्रवचन। बाकी भी अपने-अपने हिसाब से कहानियां, कविताएं, गजलें, भजन, गीत और चुटकुले न केवल पढ रहे हैं, अपितु दूसरों को भी सुनाकर उनका मनोरंजन कर रहे हैं। जिनकी पेंटिंग में रूचि है, उन्होंने परिसर की दीवारों पर ऐसे सुंदर भित्ति चित्र बनाए हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। यह खूबसूरत और मोहक दृश्य किसी आश्रम या हॉबी क्लास का नहीं, अपितु चूरू के जिला कारागार का है, जहां एक सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश तंवर की सोच के साथ शुरू हुए नवाचार ने सारी तस्वीर ही बदल दी है। अब यह जेल किसी सुधार गृह या आश्रम जैसी नजर आती है, जहां बंदी जन किसी न किसी रचनात्मक काम में जुटे रहते हैं।

जेल उपाधीक्षक कैलाश सिंह शेखावत बताते हैं कि चूरू के इस जिला कारागृह में लगभग दो सौ पचास बन्दी हैं। ये सभी विचाराधीन हैं। इनसे किसी भी प्रकार श्रम नहीं करवाया जा सकता। आज से करीब ढाई साल पहले 22 अक्टूबर 2019 को राजस्थान के जेल महानिदेशक की अनुमति से तत्कालीन जिला कलेक्टर संदेश नायकए पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और जिला एवं सत्र न्यायाधीश अयूब खान के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम के सचिव तथा सेवानिवृत्त व्याख्याता ओमप्रकाश तंवर ने जिला कारागार को एक हजार पुस्तकें और दो बड़ी आलमारी भेंट कर वाचनालय गतिविधि शुरू की। उसके बाद से इन बंदियों की दिनचर्या ही बदल गई है।

इस नवाचार, यहां की आवश्यकता और बंदीजनों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय विधायक राजेंद्र राठौड़ द्वारा विधायक कोष से दस लाख पचास हजार रूपये की राशि से पुस्तकालय कक्ष बनाने की घोषणा की गई है। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने निरक्षर बन्दियों को साक्षरता किट वितरित किए। इस कार्य में फोरम के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश फगेड़िया, चैनरूप दायमा, कुलदीप व्यास अन्य सदस्यों तथा भामाशाहों का विशेष योगदान रहा है।

फिर बदली EXAM DATE: 2 जुलाई को होगी कॉन्स्टेबल भर्ती की रद्द की गई परीक्षा, 22 जून को होनी थी परीक्षा
जयपुर। कॉन्स्टेबल भर्ती की 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित की गई  लिखित परीक्षा अब 22 जून के स्थान पर 2 जुलाई को होगी। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से 2 जुलाई को परीक्षा कराये जाने के नये आदेश जारी किये गए है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिनीता ठाकुर ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की 14 मई 2022 को दूसरी पारी में आयोजित लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से 17 मई के आदेश द्वारा निरस्त कर दी गई थी। इस पारी में उपस्थित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दुबारा 2 जुलाई,2022 को आयोजित की जाएगी। एडीजी ठाकुर ने बताया कि इस परीक्षा की सफलता के लिए व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं। अभ्यार्थी के परीक्षा केंद्र की जानकारी शीघ्र ही राजस्थान पुलिस की वेबसाइट http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।

बदला मौसम का मिजाज: राजस्थान में जयपुर सहित कई स्थानों पर आंधी एवं हल्की वर्षा
जयपुर। राजस्थान में मौसम में आये बदलाव के कारण आंधी एवं जयपुर, अलवर एवं अन्य कई स्थानों पर हल्की बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश में अलवर में चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह चुरु में 0.4 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके अलावा झुंझुनूं जिले में सूरजगढ़, उदयपुरवाटी एवं खेतड़ी एवं करौली के ङ्क्षहडौन तथा भरतपुर में भी हल्की बारिश हुई।

मौसम आये इस बदलाव से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई जिससे तेज गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। विभाग के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा गंगानगर में सामान्य से तीन डिग्री अधिकता के साथ 44.8, बाड़मेर में 44.2, चुरु में 43.4, बीकानेर में 43, अलवर में 41.8, जयपुर में 41.6, सीकर में 40, चित्तौडग़ढ़ एवं भीलवाड़ा में 39.8, जोधपुर में 39.2, अजमेर 39 और उदयपुर में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। उदयपुर ही एक ऐसा स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा।

इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी कई जगहों पर गिरावट आई और चुरु में 22.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। हालांकि जयपुर सहित अन्य कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।  विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में जयपुर, सीकर भीलवाड़ा सहित अन्य कुछ स्थानों पर आंधी आने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

जोधपुर में दंगों के पांच दिन बाद बदली शहर की तस्वीर: कर्फ्यू के 5वें दिन ढील में उमड़ी भीड़
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में हिंसा की घटना के बाद शहर के दस थाना क्षेत्रों में लगाये गये कर्फ्यू के पांचवें दिन शनिवार सुबह चार घंटे की ढील दी गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्रों में अब शांति हैं और कर्फ्यू में सुबह आठ से बारह बजे तक छूट दी गई। इस दौरान लोग दूध, सब्जी-फल एवं किराना सामान सहित आवश्यक खरीददारी के लिए घरों से बाहर निकले और अपनी जरुरत के सामान की खरीददारी की। इस दौरान किराना की दुकानों पर लोगों की भीड़ ज्यादा नजर आई।

शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही हैं। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई। शुक्रवार को कर्फ्यू में सुबह दो घंटे ढ़ील देने के दौरान एवं उसके बाद भी शांति बने रहने के बाद शनिवार को छूट को दो घंटे और बढ़ा दिया गया और इन चार घंटों की कर्फ्यू ढ़ील में शांति बनी रही और कहीं से कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई जो बड़ी राहत की बात है। हालांकि कर्फ्यू के दौरान जरुरी सेवाओं एवं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को छूट दे रखी है।

पुलिस ने बताया कि कर्फ्यूग्रस्त उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागोरी गेट, खांडाफलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देव नगर, सूरसागर और सरदारपुरा थाना क्षेत्रों में अब तक 289 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें उपद्रव के बाद अब तक दर्ज 31 मुकदमों में 28 तथा दंड संहिता की धारा 151 के तहत 251 लोग शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि गत दो मई की रात जालोरी गेट चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुद बिस्सा की मूर्ति स्थल पर झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव हो गया और इसके अगले दिन तीन मई को भी पथराव एवं तोडफ़ोड़ एवं आगजनी आदि उपद्रव के बाद शहर के दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया दिया गया था।

पंचायती राज दिवस विशेष: 3 दशक में बदला सियासत का चेहरा
जयपुर। एससी, एसटी और ओबीसी के साथ-साथ सभी वर्गो की महिलाओं ने प्रदेश की राजनीति में स्थान बनाया है। यह आंकड़ा बेहद चौंकाने वाला और 360 डिग्री बदलाव को दिखाता है। पिछले तीन दशक में 200 जिला प्रमुख, 2100 प्रधान और 68,000 सरपंच के रूप में नए लोग सामने आ चुके हैं। इनमें आधी तादाद महिलाओं की है। प्रदेश में पंचायतीराज में जातियों, वर्गों और महिलाओं का आरक्षण हर बार बदल जाने से यह बदलाव हुआ है।

राजस्थान से पंचायतीराज शुरू
दो अक्टूबर, 1959 को नागौर से पंचायतीराज की नींव रखने के बाद 1960 में पहला चुनाव हुआ। इसके बाद 1965, 1978, 1981 और 1988 में चुनाव हुए। फिर 1995, 2000, 2005, 2010, 2015 और 2020 में हुए।

ग्रामीण राजनीति में पहचान बनाई
महिलाओं के लिए पहले 33 प्रतिशत और बाद में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से लाखों महिलाओं ने ग्रामीण राजनीति में पहचान बनाई।

छह चुनावों से निकले सात लाख नए नेता
1991 में जहां 27 जिले, 197 तहसीलें और साढेÞ सात हजार ग्राम पंचायतें थींं, वो 2020 तक 33 जिले, 352 पंचायत समिति और 11,341 ग्राम पंचायत तक पहुंच गई। 2000 में 9186 पंचायतें, 32 जिले और 248 पंचायत समितियां थी। इन चुनावों में हर बार एक लाख से अधिक वार्ड पंच, 5000 से अधिक पंचायत समिति सदस्य, एक हजार से अधिक जिला परिषद सदस्यों ने चुनाव लड़ा।

गोविन्द सिंह डोटासरा पहले प्रधान और बाद में पार्टी चीफ पद तक पहुंचे
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा पहले प्रधान और बाद में पार्टी चीफ पद तक पहुंचे। कांग्रेस के दिग्गज नेता विश्वेन्द्र सिंह, रामेश्वर डूडी, महिपाल मदेरणा, टीकाराम जूली, भरोसीलाल जाटव जिला प्रमुख से लेकर बड़े ओहदों तक पहुंचे। गिर्राज तिवाड़ी भरतपुर प्रधान से लेकर विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तक पहुंचे। पूर्व मंत्री अमीन खां, विधायक मेवाराम जैन सरपंच रहे। पूर्व मंत्री भरत सिंह जिला परिषद सदस्य से शुरुआत कर मंत्री बने और मंत्री बनने के बाद वार्ड पंच भी बने।

प्रधान का चुनाव लड़ने के बाद मिली पहचान से एक किसान का बेटा राजनीति में बड़े मुकाम तक पहुंच पाया। पंचायत स्तर से ही राजनीति निखरती है व धरातल की समस्याओं को समझा जा सकता है।
- गोविंद सिंह डोटासरा, पीसीसी चीफ

सीटों पर आरक्षण बदलने से प्रदेश की राजनीति में ऐसा बदलाव आया कि हाशिये के लोग भी मुख्यधारा की राजनीति में स्थापित हुए। इस संशोधन की यह बड़ी बात है।
- रफीक पठान, प्रवक्ता, सरपंच संघ, राजस्थान

पुणे की जगह ब्रेबोर्न में होगा दिल्ली और पंजाब का मैच
मुम्बई। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की जगह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। खेल की  सुबह कैपिटल्स के खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट होने के बाद ही मैच को हरी झंडी मिलेगी। यदि मैच 20 अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो पाता है, तो आईपीएल इस मैच को पुनर्निर्धारित करेगा। क्रिकइंफो को पता चला है कि आईपीएल प्रबंधन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के कई सदस्यों के पॉजिटिव आने के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

मार्श अस्पताल में भर्ती
कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मार्श के अलावा, दो सहायक स्टाफ सदस्यों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में आईपीएल प्रबंधन बायो बबल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए टीमों को यात्रा करने देने के पक्ष में नहीं है।

5 दिन में 4 सदस्य पॉजिटिव आए
आईपीएल प्रबंधन के अनुसार दिल्ली की टीम के पांच सदस्य पिछले चार दिनों में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। फिजियो पैट्रिक फारहार्ट के अलावा इसमें आॅल राउंडर मार्श, मसियूज चेतन कुमार, टीम के चिकित्सक डॉ. अभिजीत सालवी और सोशल मीडिया टीम के सदस्य आकाश माने शामिल हैं। कैपिटल्स की पूरी टीम का मंगलवार की सुबह टेस्ट किया गया। इसके नतीजे के अनुसार सभी सदस्य निगेटिव आए हैं। बुधवार सुबह खिलाड़ियों की एक ताजा राउंड में टेस्टिंग की जाएगी।

5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा का बदला समय
जयपुर। प्रदेश के स्कूलों की 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा का समय शिक्षा विभाग ने बदल दिया है। अब 5वीं बोर्ड की परीक्षा का समय सुबह 7.30 से 10 बजे तक होगा। वहीं, 8वीं बोर्ड की परीक्षा का समय सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक होगा। नई समय सारणी में तीन रविवार भी शामिल हैं, जिनमें परीक्षाएं होंगी। प्रदेश में 16 अप्रैल से 8वीं बोर्ड और 19 अप्रैल से 5वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होगी। भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों ने चिंता जाहिर की थी। वहीं, अभिभावकों ने समय बदलने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात भी की थी, जिसके बाद आज समय बदल दिया गया। पहले परीक्षाओं का समय दोपहर 2 से 4 बजे के बीच रखा था, जिसे अब बदला गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर रखा है। माना जा रहा है कि अगने कुछ दिनों में पारा 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है। नए समय चक्र के अनुसार तीन रविवार यानि 17 अप्रैल, एक मई और आठ मई को भी परीक्षाएं होंगी। परीक्षाएं 17 मई को समाप्त होंगी। विभाग के अनुसार 17 मई के बाद कॉपी जांचने और परिणाम तैयार करने का काम होगा। इस निर्णय से गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों के अवकाश भी प्रभावित होना तय है।