sp - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अखिलेश का केंद्र पर हमला: 2027 चुनाव से पहले महिला आरक्षण पर सरकार अपना रुख साफ करें, बंगाल में मिली प्रंचड़ जीत पर साधा निशाना
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की स्पष्ट मांग है कि संसद में पारित महिला आरक्षण को उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव में लागू करने की तत्काल घोषणा की जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि यह विधेयक समस्त विपक्ष के सहयोग से पारित हुआ है, ऐसे में अब केंद्र सरकार को अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए। यदि सरकार इस पर घोषणा नहीं करती है, तो उसे यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या केंद्र सरकार और उसके सहयोगी दल महिलाओं को आरक्षण देने के खिलाफ हैं।

उन्होने कहा कि जब तक इस मुद्दे पर सरकार की ओर से स्पष्ट घोषणा नहीं की जाती, तब तक उनकी पार्टी इस मांग को लगातार उठाती रहेगी। पार्टी हर सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और महिला आरक्षण लागू कराने के लिए दबाव बनाएगी। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए कहा कि प्रदेश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाना समय की मांग है।

गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली पार्टी कार्यालय में समर्थकों को संबोधित करते हुए सपा पर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि समाजवादी पार्टी ने महिला आरक्षण का विरोध किया था लेकिन महिलायें उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। आने वाले समय में महिलायें समाजवादी पार्टी को सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव का गंभीर आरोप, बोलें सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण फल उत्पादकों की आजीविका खतरे में
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से भारतीय फल उत्पादकों की आजीविका खतरे में पड़ गयी है। अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में किसानों की कड़ी मेहनत का फल विदेशी कंपनियों की जेब में जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को व्यापारियों और बिचौलियों की पार्टी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार असल में उत्पादन और औद्योगिक विकास के बजाय कमीशन को प्राथमिकता देती है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणियां इस चिंता पर केंद्रित है कि अंतरराष्ट्रीय कारोबारी घरेलू फल उत्पादन और व्यापार क्षेत्रों पर तेजी से कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने हाल के रुझानों और विज्ञापनों को भारतीय बागवानी उद्योग के लिए विनाश का पत्र बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के राज में खेती और बागवानी करने वालों को धोखा दिया जाएगा। अब फल का फल भी विदेशी कंपनियां ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव कोई अचानक हुआ आर्थिक विकास नहीं है, बल्कि सत्ताधारी पार्टी की सोच को दिखाता है।

इसके आगे उन्होंने कहा, असल में केंद्र सरकार की सोच व्यापारियों वाली है। वे न तो उत्पादन करना चाहते हैं और न ही विनिर्माण। ये ऐसे लोग नहीं हैं जो काम करके कमाते हैं, ये ऐसे लोग हैं जो बीच में से खाते हैं। सपा प्रमुख ने सरकार पर अर्थव्यवस्था को बिचौलियों का खेल का मैदान बनाने का आरोप लगाया है और दावा किया है कि सरकार का ध्यान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई ) और कोर उद्योगों को सहयोग करने करने की बजाय सुविधा शुल्क और कमीशन इकटटा करने पर चला गया है।

अखिलेश यादव के अनुसार, यह बिचौलिया संस्कृति भारत में महंगाई और बेरोजगारी के दोहरे संकट का सीधा कारण है। उन्होंने कहा कि बिचौलियों के दखल से आखिरी उपभोक्ता के लिए कीमतें कृत्रिम तरीके से बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पादन पर ध्यान की कमी का मतलब युवाओं के लिए कम नौकरियां होना है। उन्होंने कहा, जब देश में कोई काम ही नहीं होगा, तो लोगों को काम कहां से मिलेगा?

अखिलेश यादव ने कहा, यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब समाजवादी पार्टी अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संपर्क पहुंच कार्यक्रम को तेय कर रही है और केंद्र की कॉरपोरेट-समर्थक नीतियों के खिलाफ ग्रामीण और कृषि हितों के मुख्य रक्षक के रूप में काम कर रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि जब केंद्र सरकार जाएगी तभी खेती और बागवानी बच पाएगी।

कोडीन सिरप की तस्करी पर मुख्यमंत्री योगी का कड़ा रूख, सपा पर लगाए कई गंभीर आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि इस संबंध में गलत तरीके से तस्करी के पुख्ता सबूत सामने आए हैं, जिसके बाद सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनके संबंध समाजवादी पार्टी (सपा) से हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

सीएम योगी ने कहा, इस बारे में तभी कुछ कहा जाएगा जब जांच पूरी हो जाएगी। जांच पूरी होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर अपराधी के संबंध सपा से होते हैं। समाजवादी पार्टी बार-बार वही गलती करती है। धूल चेहरे पर होती है और साफ आईने को किया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार नशे और अवैध तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ग़ौरतलब है कि, एक दिन पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर करोड़ों रुपये के कोडीन-युक्त कफ सिरप की अवैध आपूर्ति में संलिप्त लोगों को बचाने का आरोप लगाया था।

अखिलेश यादव ने सपा विधायकों की बैठक के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा के आने वाले सत्र में उठाए जाने वाले कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें कथित कोडीन और कफ सिरप रैकेट एक बड़ी चिंता का विषय था।

संसद शीतकालीन सत्र 2025: धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में उठाया नकली कफ सीरप का मामला, बच्चों के स्वास्थय पर जताई चिंता
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव ने शून्यकाल के दौरान नकली कफ सीरप का मामला उठाया और इससे जान के नुकसान पर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल विशेषकर बनारस के आसपास जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ और भदोई में नकली कफ सीरप का पूरा रैकेट चल रहा है। बनारस सेंट्रर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह की नकली कफ सीरप की वजह से लगभग एक साल पहले मौत हो गयी थी। उनकी पत्नी भारती सिंह एक साल से बनारस में दर दर की ठोकरें खाती रही लेकिन किसी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब इस मामले को उठाया और मीडिया में आया तब प्राथमिकी दर्ज की गयी। अखिलेश यादव ने क​हा कि, नकली कफ सीरप की चपेट में सैकड़ों बच्चे जान गवां चुके हैं। वाराणसी के अंदर एक जाति विशेष का माफिया इस नकली सीरप के रैकेट चला रहे हैं। इस मामले में सरकार को जांच करवानी चाहिए और दोषियों को कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके आगे सपा प्रमुख ने कहा कि यहां से नकली सीरप सिर्फ वाराणसी नहीं बल्कि देश के दूसरे हिस्सों और विदेशों में भी आपूर्ति की गयी है जिससे लोगों के स्वास्थ्य खराब हुआ है।

सपा के लोग अधिकांश अपराधों में होते हैं लिप्त : BJP
देवरिया। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जाली नोट का कारोबार के कारोबार में समाजवादी पार्टी (सपा) लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान उर्फ बबलू का नाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने तंज कसा कि सपा के लोग बिना अपराध किये रह नहीं सकते।

सिंह ने कहा कि जिस तरह से सपा का एक बड़ा नेता जाली नोट के कारोबार में गिरफ्तार हुआ है, तो अब प्रदेश की जनता पूछ रही है कि क्या सपा अपराध की पाठशाला बन गई है। दुष्कर्म और होने वाले अपराधों में अधिकांश में सपा के लोगों का नाम आ रहा है। चाहे वह अयोध्या, कन्नौज में दुष्कर्म की घटना हो प्रदेश में लूट आदि की घटना हो।

उन्होंने कहा कि पुलिस जब कार्रवाई करती है तो सपा मुखिया अखिलेश यादव को दर्द होने लगता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मछली बिना पानी के नहीं रह सकती है, वैसे ही सपा के लोग बिना अपराध के नहीं रह सकते।

जिला कलेक्टर एवं एसपी ने कृषि महाविद्यालय एवं महाविद्यालय फार्म का किया भ्रमण
दौसा। कृषि महाविद्यालय लालसोट में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने कृषि महाविद्यालय एवं महाविद्यालय फॉर्म का भ्रमण किया। जिसमें महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर दिनेश कुमार यादव ने कृषि महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों एवं विकास कार्यों को विस्तार से बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ प्रजनक बीज उत्पादन,मशरूम ईकाई, केंचुआ खाद ईकाई तथा अजोला की खेती के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों के माध्यम से खेती करने से किसानों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति होती है तथा उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न का उत्पादन कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के प्रति प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।

जिला कलेक्टर ने बताया कि कृषि ऐसा क्षेत्र है जिसमें छात्र-छात्राएं स्वयं रोजगार सृजन कर आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपके पास जमीन है तो किसान बनो, स्टार्टअप के साथ नौकरी देने वाले बनो। साथ ही जिला कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से देश की सेवा कर सकते हैं। जैसे कृषि वैज्ञानिक बनकर उन्नत बीज एवं तकनीक विकसित कर कृषि अधिकारी एवं कृषि अनुसंधान अधिकारी बनकर किसानों को उन्नत खेती के बारे में बता सकते हैं। पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने भी छात्रों को प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए कहा कि विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं में भी अपना योगदान दे सकते हैं। जिससे किसान एवं देश इतनी अपनी अच्छी नीतियां बना सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. बी एल जाट प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र दौसा ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को महाविद्यालय भ्रमण पर आभार जताया एवं उनके सुझावों को क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर आर के मीणा, डॉ. बबीता डीगवाल, आर के मीणा, डॉ. तरुण कुमार जाटवा, डॉ. आर सी आसीवाल, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. जे के गुप्ता, डॉ. किरण यादव सहित सभी ए शैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की अटकलों पर मायावती ने लगाया विराम, बोली, अंतिम सांस तक पार्टी से जुड़े रहने का फैसला अटल
लखनऊ। सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की अटकलों को सिरे से नकारते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक पार्टी मूवमेंट से जुड़ी रहेंगी। उन्होने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़ने की अफवाहों पर भी विराम देते हुये दोनो ही दलों पर तंज कसे।

मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया कि बहुजनों के अम्बेडकरवादी कारवाँ को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को विफल करने के संकल्प हेतु बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम जी की तरह ही मेरी जिन्दगी की आखिरी सांस तक बीएसपी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट को समर्पित रहने का फैसला अटल।

उन्होने कहा कि सक्रिय राजनीति से मेरा सन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। जबसे पार्टी ने आकाश आनन्द को मेरे ना रहने पर या अस्वस्थ विकट हालात में उसे बीएसपी के उत्तराधिकारी के रूप में आगे किया है तब से जातिवादी मीडिया ऐसी फेक न्यूज प्रचारित कर रहा है जिससे लोग सावधान रहें।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले भी मुझे राष्ट्रपति बनाए जाने की अफवाह उड़ाई गयी, जबकि कांशीराम ने ऐसे ही ऑफर को यह कहकर ठुकरा दिया था कि राष्ट्रपति बनने का मतलब है सक्रिय राजनीति से सन्यास लेना जो पार्टी हित में उन्हें गवारा नहीं था, तो फिर उनकी शिष्या को यह स्वीकारना कैसे संभव।

मायावती ने कहा कि सपा जिसने 2 जून 1995 में बीएसपी द्वारा समर्थन वापिसी पर मुझ पर जानलेवा हमला कराया था तो इस पर कांग्रेस कभी क्यों नहीं बोलती है जबकि उस दौरान केन्द्र में रही कांग्रेसी सरकार ने भी समय से अपना दायित्व नहीं निभाया था। तभी फिर कांशीराम जी को अपनी बीमारी की गम्भीर हालत में भी हॉस्पिटल छोड़कर रात को इनके मा. गृह मन्त्री को भी हड़काना पड़ा था तथा विपक्ष ने भी संसद को घेरा, तब जाकर यह कांग्रेसी सरकार हरकत में आई थी।

उन्होने कहा कि उस समय केन्द्र की कांग्रेसी सरकार की भी नीयत खराब हो चुकी थी, जो कुछ भी अनहोनी के बाद यहाँ यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर, पर्दे के पीछे से अपनी सरकार चलाना चाहती थी, जिनका यह षडय़न्त्र बीएसपी ने फेल कर दिया था। साथ ही, उस समय सपा के आपराधिक तत्वों से बीजेपी सहित समूचे विपक्ष ने मानवता व इन्सानियत के नाते मुझे बचाने में जो अपना दायित्व निभाया है तो इसकी कांग्रेस को बीच-बीच मे तकलीफ क्यों होती रहती है, लोग सचेत रहें।

इसके इलावा, बीएसपी वर्षों से जातीय जनगणना के लिए पहले केन्द्र में कांग्रेस पर और अब बीजेपी पर भी अपना पूरा दबाव बना रही है, जिसकी पार्टी वर्षों से इसकी पक्षधर रही है तथा अभी भी है लेकिन जातीय जनगणना के बाद, क्या कांग्रेस एससी, एसटी व ओबीसी वर्गों का वाजिब हक दिला पायेगी जो एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर को लेकर अभी भी चुप्पी साधे हुए है, जवाब दे।

18वीं लोकसभा का पहला सत्र : कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन ने संविधान की प्रतियां लहराईं
नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र में नए सांसदों में खासा उत्साह एवं उमंग दिखा। कई सांसदों ने अपने पहनावे से अपने क्षेत्र को प्रतिबिंबित किया। तो कई सांसद पहली बार प्रवेश करने पर संसद भवन की चोखट पर अपना मस्तक झुकाते नजर आए।

सिरोही-जालोर से चुनकर आए सांसद चुबाराम चौधरी ने श्रद्धाभाव से संसद की सीढ़ियों सिर झुकाया। इसी प्रकार आंध्रप्रदेश की विजयनगरम सीट से चुनकर आए टीडीपी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू अपनी पीली साइकिल पर सवार होकर आए। दुर्गापुरा, पश्चिम बंगाल से जीतकर आए कीर्ति आजाद ने अपनी वेशभूषा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

वहीं, महिला सांसद भी पीछे नहीं रहीं। कई नई महिला सांसद अपने-अपने क्षेत्र के पहनावे में नजर आईं। जिसने भारत की विविधता को प्रदर्शित किया। उत्साहित महिला सांसद संसद के नए भवन के सामने खड़े होकर समूह में फोटो खिंचवाती नजर आईं। एनसीपी शरद पवार गुट से जीतकर आईं सांसद सुप्रिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को गले लगाकर उन्हें जीत की बधाई दी और खूब स्नेह जताया।

आईएनडीआइए गठबंधन ने संविधान की प्रतियां लहराईं
इस बीच, संसद भवन परिसर में विपक्षी आईएनडीआइए गठबंधन के सांसद इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने संविधान की प्रतियां हाथ लेकर लेकर संकल्प जताया कि वह सरकार को संविधान के अनुरूप काम करने को मजबूर कर देंगे। सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे। साथ ही जनता से जुड़े जो भी मुद्दे होंगे। उन्हें पुरजोर तरीके से सदन में उठाया जाएगा।

सपा सांसदों ने दिखाई ताकत
वहीं, सपा सांसदों ने अपनी अलग से मौजूदगी दर्ज करवाई। इस बार पार्टी के 37 सांसद चुनकर लोकसभा में आए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में पार्टी सांसदों ने एक साथ प्रवेश किया। उन्होंने हाथों में संविधान की प्रतियां ली और गले में गमछा डाला हुआ था।

पीएम मोदी ने जताया ज्यादा काम करने का संकल्प
इससे पहले, संसद सत्र की शुरूआत होने पर पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी सरकार चलाने के लिए एक अच्छा और जिम्मेदार विपक्ष चाहिए। हंगामा करने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है, जब देश में किसी को लगातार तीसरी बार सरकार चलाने का अवसर मिला हो। हमें यह सौभाग्य मिला है, तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस बार हम तीन गुना ज्यादा मेहनत करेंगे और देश को आगे बढ़ाएगें। उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार होगा। जब नए चुनकर आए सांसद नए भवन में शपथ लेंगे।

सतरंगी सियासत
असर...
आम चुनाव- 2024 के परिणाम का असर एक अलग तरीके का भी। जिन क्षेत्रीय दलों की कभी अपने प्रदेशों में कभी तूती बोलती थी। इस बार उनका एक भी सांसद लोकसभा में नहीं होगा। इसमें ओडिशा की बीजद, तेलंगाना की बीआरएस, तमिलनाडु की एआईएडीएमके और जम्मू-कश्मीर की पीडीपी इस बार गायब हो गई। कभी पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा था। अनुच्छेद- 370 खत्म किया। तो घाटी में कोई तिरंगा उठाने वाला नहीं मिलेगा। लेकिन आज उनकी पार्टी को ढोने वाला कोई नहीं बचा। हां, इस बार खालिस्तानी अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब से सांसद चुना गया। तो फरीदकोट से सरबजीत सिंह भी जीत गया। जो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह का बेटा। और एक अलगाववादी नेता राशिद इंजीनियर भी। जो जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट से सफल रहा। राशिद पर टेरर फंडिंग का आरोप और आजकल तिहाड़ जेल में।

दक्षिण में एंट्री...
केन्द्र में लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ हुई भाजपा केरल में एक, आंध्रप्रदेश में तीन, तेलंगाना में आठ और कर्नाटक में 17 सीटें जीतकर दक्षिण में प्रभावशानी मौजूदगी दर्ज करवागी। हां, तमिलनाडु में कोई सीट नहीं जीत सकी। लेकिन अपना मत 16 फीसदी तक बढ़ा लिया। जो सत्ताधारी डीएमके लिए के लिए 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में परेशानी का सबब होगा। अब कहा जा रहा। भाजपा ने यदि एआईएडीएमके के ओपीएस गुट के साथ ही ईपीएस गुट से मिलकर चुनाव लड़ा होता। तो शायद तस्वीर आंध्रप्रदेश जैसी बन सकती थी। खैर, अब जो होना था। वह हो गया। लेकिन भाजपा की दक्षिण में मानी जानी वाली कमजोर कड़ी अब लगातार मजबूत हो रही। क्योंकि तेलंगाना में वह प्रमुख विपक्षी दल बनने की राह पर। तो आंध्रप्रदेश में अब सत्ता में भागीदार भी। वहीं, केरल में अब भाजपा के तीसरी ताकत होकर उभरने की उम्मीद।

गतिरोध का इंतजाम
जब यह तय हो गया कि कांग्रेसनीत आईएनडीआइए के घटक दल केन्द्र में सत्ता की दावेदारी फिलहाल नहीं करेंगे। और सही समय का इंतजार करेंगे। तो राहुल गांधी एवं उनके रणनीतिकार मुंबई शेयर बाजार में हुए उतार-चढाव का मामले ले आए। मतलब जैसे ही 18 वीं लेकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। विपक्ष का हंगामे के लिए मुद्दा तैयार। यानी कांग्रेस ने शेयर बाजार के बहाने संसद में गतिरोध का इंतजाम कर लिया। सो, 18वीं लोकसभा का पहला ही सत्र हंगामेदार होने के आसार। इससे पहले पेगासस, हिंडनबर्ग रिपोर्ट और मणिपुर हिंसा जैसे मामलों में विपक्ष जेपीसी की मांग कर चुका। सो, इस मामले में भी जेपीसी से जांच की मांग। वैसे सरकार मानेगी नहीं। लेकिन पीएम मोदी को यह अहसास करवाने की तरकीब कि इस बार विपक्ष मजबूत। और उन्हें पूरे समय घेरे रहेगा। हालांकि इसके लिए पीएम मोदी और उनके साथी तैयार होंगे ही।

पेंच बाकी
भले ही आइएनडीआए में सब कुछ सामान्य लग रहा। लेकिन पेंच अभी बाकी। नेता प्रतिपक्ष और संयोजक की जिम्मेदारियां कांग्रेस के पास रहने वाली। लेकिन शरद पवार जैसे नेता इतनी आसानी से कहां मानने वाले? सपा, टीएमसी, डीएमके, शिवसेना-यूबीटी गठबंधन में आखिर कुछ तो चाहेंगी। इस बार गैर भाजपा और गैर कांग्रेस दलों के करीब 200 सांसद। और इनमें से कई सांसद ऐसे। जो कभी भाजपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन में रह चुके। सो, वह इनकी कार्यप्रणाली से परिचित। यह भी सही कि ज्यादातर दल या नेता वहीं जाते। जहां ज्यादा राजनीतिक लाभ हो। ऐसे में आशंका। क्या भाजपा और कांग्रेस इनको पांच साल बांधीे रख पाएंगी? इसीलिए मल्लिकार्जुन खडगे सही समय पर सही कदम उठाने की बात कह गए। वहीं, भाजपा ने भी एनडीए की क्षमता 293 से 300 से ज्यादा संख्या यूं ही नहीं कर ली। मतलब घर को भी साधना होगा।

उलझन बाकी...
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य। जहां क्षेत्रीय दल मजबूत। सो, आइएनडीआइए में अब एक नई उलझन! कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों को एक दूसरे का साथ तो चाहिए। लेकिन इतना भी नहीं कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों से हक मांगने लगे। क्योंकि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव। जबकि पश्चिम बंगाल में दो साल बाद। ऐसे में क्षत्रप कतई नहीं चाहेंगे कि कांग्रेस उनसे अधिक सीटों की मांग करे। सो, फिलहाल आइएनडीआइए गठबंधन के घटक दल खुश हों। लेकिन कांग्रेस की बढती राजनीतिक जमीन। उनके लिए भी खतरा पैदा कर रही। सत्ता चलाना और उसमें बने रहना। कांग्रेस को खूब आता। महाराष्ट्र में अब कांग्रेस ज्यादा हिस्सा मांगेगी। जो शरद पवार और उद्धव ठाकरे के लिए मुश्किल का सबब। जबकि यूपी में तो मानो घमासान की संभावना रहेगी। कांग्रेस, सपा से ज्यादा सीटें चाहेगी। जबकि सपा इससे बचेगी। तो कैसे बात आगे बढे़गी? यह देखना दिलचस्प!

नई सरकार...
नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन सरकार का शपथग्रहण समारोह हो चुका। अब बारी काम करने की। इस बार पीएम मोदी क्षत्रपों पर निर्भर। उन पर दबाव होने का अंदेशा जताया जा रहा। क्योंकि मोदीजी ने कभी गठबंधन सरकार नहीं चलाई। जबकि भाजपा की ओर से लगातार कहा जा रहा। गठबंधन सरकार भी आसानी से चलेगी और मोदीजी भी उसी गति एवं दिशा से काम करेंगे। जैसा पिछले दस साल से करते आ रहे। लेकिन जानकार विश्वास नहीं कर पा रहे। तो सबसे पहली परीक्षा मंत्रिपरिषद का गठन। जिसमें जो नाम शामिल हुए। वह अपने आप में संकेत और संदेश। हां, सरकार की विदेश नीति में बहुत बदलाव नहीं आएगा। ऐसे ही रक्षा क्षेत्र एवं आंतरिक सुरक्षा की नीति भी वैसे ही चलेगी। फिर यह भी कोई नहीं चाहेगा कि देश के ढांचागत विस्तार ने जो गति पकड़ी हुई। उसमें कोई बाधा उत्पन्न हो।

अब आगे...
अगले छह माह नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के लिए महत्वपूर्ण। जिसमें खुद मोदीजी सहज रहेंगे या उनकी चुनौतियां बढ़ेंगी। यह तय हो जाएगा। असल में, इसी साल अक्टूबर-नवंबर में महाराष्ट्र, झारखंड एवं हरियाणा जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले। इसी के साथ केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव की संभावनाएं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दीं। ऐसे में, खासकर महाराष्ट्र एवं हरियाणा में भाजपा सफल रही। तो पीएम मोदी मजबूत होंगे। नहीं तो माना जा रहा। सहयोगी दलों के उन पर हावी होने की संभावना। फिर तो केन्द्र की सरकार भी पूरे रूआब से चला पाना मुश्किल होगा। वहीं, एक बार निचले सदन में बहुमत साबित कर देने के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाने की मियाद भी पूरी हो जाती। ऐसे में, इस साल के अंत तक मोदी सरकार की मजबूती कितनी? यह भी तय हो जाएगा!

दिल्ली डेस्क
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

बाराबंकी में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस सरकार में आईं तो राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस आई तो राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देगी और राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी।

जैदपुर मार्ग के समीप विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने इंडिया गठबंधन को नसीहत भी दी कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं।

उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आपके एक वोट की ताकत ने 500 साल के इंतजार को खत्म करके भव्य राममंदिर में श्रीरामलला को विराजमान कराया। पहले जब लोग रामलला को टेंट में देखते थे तो सरकार को भद्दी भद्दी गालियां देते थे। योगी जी के ओडीओपी मिशन से अब मुझे विदेश जाते वक्त गिफ्ट लेने के लिए चिंता नहीं करनी पड़ती। यूपी में जो सफाई अभियान योगी जी ने चलाया है, उसके कारण यहां निवेश का माहौल बना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने रातों-रात कर्नाटक में ठप्पा मारकर मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण दे दिया है। मोदी कभी हिन्दू-मुसलमान नहीं करता, बल्कि इंडी गठबंधन के पापों को इतिहास बताता है।

अवधी में अपने भाषण की शुरुआत करते हुये उन्होने कहा कि हम आपके कर्जा मा डूब गयन और इस कर्ज को और ज्यादा मेहनत करके चुकाउंगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मोदी हैट्रिक लगाने जा रहा है।

उन्होने इंडिया गठबंधन को ऊटपटांग खिचड़ी बताते हुए कहा कि ये लोग ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गये हैं। मोदी ने कहा कि समाजवादी शहजादे की नई बुआ बंगाल में बनी हैं, जो अब कह रही हैं वो इंडिया गठबंधन को बाहर से समर्थन देंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सरकार में मुझे गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बहुत सारे बड़े फैसले लेने हैं। इसलिए मैं बाराबंकी और मोहनलालगंज के लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज आपके सामने एक तरफ देशहित के लिए समर्पित बीजेपी एनडीए का गठबंधन है। दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन मैदान में है। इनके सपनों की इंतहा देखिए, कांग्रेस के नेता ने कह दिया कि रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे। ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल टूट गया, बस आंसू नहीं निकले, मगर दिल के सारे अरमां बह गये।

मोदी ने कहा कि इस ऊटपटांग खिचड़ी को आप लोग वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें। भाजपा का सांसद होगा तो दिल्ली और लखनऊ से योजनाएं लेकर आएगा। अगर इंडी गठबंधन का सांसद होगा तो उसका मापदंड होगा कि उसने मोदी को कितनी गाली दी। 5 साल मोदी को गाली नहीं, क्षेत्र का विकास करने वाला सांसद चाहिए। इसके लिए आपके पास एक ही विकल्प है ओनली कमल। बाराबंकी से राजरानी रावत और मोहनलालगंज से कौशल किशोर को हर बूथ पर विजयी बनाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश में दमदार सरकार होती है तो फर्क भी साफ साफ दिखता है। कमजोर सरकार आज है कल नहीं है। कमजोर सरकार का पूरा फोकस इस बात पर होता है कि किसी तरह उनकी गाड़ी चलती रहे। भाजपा की दमदार सरकार का मतलब क्या होता है, ये हमारा अवध क्षेत्र बेहतर जानता है। जो पहली बार वोट डाल रहे हैं, जो युवा हैं उन्हें पता ही नहीं होगा कि 500 साल से पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे पूर्वज संघर्ष करते रहे, बलिदान देते रहे, त्याग की पराकाष्ठा करते रहे। आज रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं जो कि इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। ये मोदी के कारण नहीं, बल्कि आपके एक वोट के कारण हुआ है। कमल के निशान पर बटन दबाकर आगे भी ये दमदार सरकार बनानी है और दमदार फैसले भी लेने हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये कांग्रेस और सपा वालों ने पहले रामलला को टेंट में पहुंचाया, फिर वोटबैंक को खुश करने के लिए कहा कि वहां मंदिर की जगह धर्मशाला, स्कूल या अस्पताल बना दो। कांग्रेस तो राममंदिर पर कोर्ट का निर्णय पलटना चाहती है। भ्रम में मत रहिए, यही इनका ट्रैक रिकॉर्ड है। सपा और कांग्रेस सत्ता में आए तो फिर रामलला को टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। इन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि बुलडोजर कहां चलाना है कहां नहीं। यही इनकी साजिश है। ऐसे लोगों को वोट छोड़िए, ऐसी सजा देनी चाहिए कि इनकी जमानत जब्त हो जाए। सपा और कांग्रेस के लिए अपने वोटबैंक से बड़ा कुछ नहीं है। जब इनकी पोल खोलता हूं तो बेचैन हो जाते हैं।

उन्होने कहा कि जब संविधान बन रहा था तो बाबा साहब धर्म के आधार पर आरक्षण के सबसे बड़े विरोधी थे। यहां तक कि इनके परनाना ने भी धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था। कर्नाटक में जितने मुसलमान थे उन सभी को रातों रात ओबीसी बना दिया। क्या एससी, एसटी, ओबीसी का हक आप इन्हें छीनने देंगे। पीएम ने कहा कि बिहार में चारा घोटाला के जो चैंपियन हैं, जिन्हें अदालत ने सजा दी है और तबियत के बहाने बाहर घूम रहे हैं, वो कहते हैं कि पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके अधिकारों की रक्षा के लिए 400 पार मांगता हूं। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि आपकी कमाई का एक्स-रे करेंगे। मतलब आपके लॉकर में क्या है, जमीन कितनी है, गहने कितने हैं, सोना कितना है, चांदी कितनी है, आपके मंगलसूत्र कहां है। वो लूट चलाना चाहते हैं। कहते हैं कि आपके पास जो है आपसे लेकर जिसके पास नहीं है उसको दे दिया जाएगा। मतलब जो वोट जिहाद करेगा उसे दे दिया जाएगा। सपा, कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी है। मोदी जब ये सच्चाई देश को बता रहा है, उनकी बेइमानी, सांप्रदायिकता, हिन्दू मुसलमान करने को बेनकाब कर रहा है तो कहते हैं कि मोदी हिन्दू मुसलमान करता है। मोदी तो उनके पापों का इतिहास देश को बताने के लिए ऐसा करता है।

उन्होने कहा कि ये लोग संविधान विरोधी, दलित और पिछड़े विरोधी हैं। मोदी ने कश्मीर से अनुच्छे 370 हटाया तो जम्मू कश्मीर में संविधान लागू हुआ। वहां दलितों को उनके अधिकार मिले। दो दिन पहले सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता मिलनी शुरू हो गई है। वो खुशी मना रहे हैं। उन्हें कोई पूछने वाला नहीं था। इनमें जो लाभार्थी हैं उनमें ज्यादातर मेरे दलित और पिछड़े समाज के लोग हैं। सपा और कांग्रेस इसका भी विरोध करते हैं। सपा और कांग्रेस ने यूपी में दलितों का जितना अपमान किया है वो देश देखता है। मोदी देश के संविधान को सशक्त कर रहा है तो अफवाहें फैलाते हैं। भाजपा सरकार ने बाराबंकी के किसान रामशरण वर्मा जी को गर्व के साथ पद्म सम्मान देती है, उनके योगदान को नमन करती है। वहीं ये कांग्रेसी बेनीबाबू जैसे नेता का अपमान करते हैं, सपा चुप रहती है। बेनीबाबू ने देश और समाज की सेवा में पूरा जीवन खपा दिया। उनको कांग्रेस और सपा ने अपमानित किया है।

मोदी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास के पवित्र मंत्र पर चलती है। बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ सबको दिया जाता है। सपा के शासन में क्या होता था, उस समय बिजली भी वोट जिहाद करने वालों के लिए रिजर्व रहती थी। वोट बैंक की सच्चाई को जनता समझ चुकी है। रामकाज से आगे अब राष्ट्रकाज के लिए समय आ गया है। रामकाज से राष्ट्रकाज की प्रेरणा मिलती है। पीएम ने कहा कि यहां का गमछा मुझे भेंट दिया गया। जो बहुत प्रसिद्ध हो रहा है। हमारे योगी जी ने यूपी में ओडीओपी मिशन चलाया है। अब मैं विदेश जाता हूं तो गिफ्ट क्या लेकर जाउंगा इसके लिए बहुत मेहनत नहीं करना होता। ओडीओपी की वेबसाइट पर जाकर सामान देख लेता हूं, उसमें से 6-7 चीजें बुक कर लेता हूं। योगी जी ने इसे जीआई टैग दिला दिया है।

पीएम ने कहा कि मैं 2014 से काम में लगा हूं। स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर रहा हूं। सफाई होने के कारण ही यूपी में निवेश का माहौल बना है। लोग विश्वास के साथ यूपी में रुपये लगाने के लिए तैयार हुए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के संभल लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह 94 साल के थे। दिवंगत सांसद के परिवार में एक बेटा ,पोता और पोती हैं। पौत्र रहमान बर्क कुंदरकी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

सपा में मुरादाबाद से सांसद डॉ एस टी हसन ने मंगलवार को बताया कि बर्क मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। मल्टीपल आर्गन फेल हो जाने की वजह से उन्हें सोमवार को दिक्कत हुई थी, मंगलवार उन्हें सुबह उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल समाजवादी आन्दोलन को धक्का लगा है बल्कि हमने एक मुखर योद्धा भी खो दिया है।

चौधरी चरण सिंह से राजनीति का ककहरा सीखने के बाद अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले डॉ शफीकुर्रहमान बर्क की पहचान एक मुखर मुस्लिम नेता के रूप में होती थी। लोकसभा में वंदे मातरम का विरोध हो या बाबरी एक्शन कमेटी के संयोजक के रूप में राम मंदिर मुद्दा, वैश्विक स्तर पर इजराइल और फिलीस्तीनी में युद्ध के हालात पर उनको सियासी तीखे तेवर के लिए जाना जाता था।

मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में डॉ बर्क को होमगार्ड मंत्री बनाया गया था। चार बार के विधायक और पांच बार सांसद की पारी खेलने वाले डॉ बर्क, 1974 में संभल विधानसभा सीट से भारतीय क्रांति दल से विधायक बने थे। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी, और 1985 में लोकदल,1989 में जनता दल से विधायक बने थे। जनता दल के टिकट पर वर्ष 1996 में मुरादाबाद लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1998 में और 2004 में मुरादाबाद से सांसद बने थे। वर्ष 2009 में संभल सीट से बसपा के टिकट पर चौथी बार सांसद चुने गए।वर्ष 2019 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के गठबंधन प्रत्याशी के रूप में पांचवीं बार जीत हासिल कर सांसद बने थे।

इस तरह चार बार के विधायक और पांच बार के सांसद के रूप में डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का सियासी सफऱ अंतिम समय तक जारी रहा।समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव हाल ही में, अस्पताल में भर्ती डॉ बर्क का हाल-चाल लेने मुरादाबाद आए थे। आगामी लोकसभा चुनाव में डॉ बर्क को संभल सीट पर प्रत्याशी घोषित कर पार्टी ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया था। चुनाव से पहले डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के निधन से समाजवादी पार्टी (सपा) और अखिलेश यादव को जहां बड़ा झटका लगा है वहीं उनके निधन की $खबर के बाद से पार्टी समर्थकों और सियासी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

बरेली: आजम खां के पीए सौरभ जायसवाल और सपा कोषाध्यक्ष पर FIR दर्ज
बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां के कथित पीए सौरभ जायसवाल, उसके भाई बरेली सपा जिला कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल, पत्नी प्रिया उर्फ अर्पिता जायसवाल व मां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोपितों के विरुद्ध रंगदारी, लूट, एससी-एसटी एक्ट व धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सौरभ जायसवाल उनके भाई व सपा जिला कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल, पत्नी प्रिया उर्फ अर्पिता जायसवाल व मां के विरुद्ध बिथरी चैनुपर पुलिस ने दो जनवरी रात में धारा  506,392,386 व अनु जाति एवं जनजाति 3( 1) (द  ) और (3) व  ( ध) एक और प्राथमिकी लिखी है।

इससे पहले इंटरनेशनल सिटी निवासी पशु चिकित्सक डा. ओमप्रकाश वर्मा की पत्नी आरजू वर्मा ने 30 नवंबर को गौरव जायसवाल व उनकी पत्नी प्रिया के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई थी। आरोप था कि किराये पर मकान लेने के बाद आरोपियों ने उनके मकान कब्जा कर लिया। खाली करने की बात पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जांच बाद सीओ अनीता चौहान ने मामले में दोनों के विरुद्ध चार्जशीट लगा दी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे उनका मन बढ़ गया। आरजू ने सोमवार को आइजी से शिकायत करते हुए बताया कि 30 दिसंबर की शाम वह घर के बाहर टहल रहीं थीं। तभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा तान दिया। सोने की चेन व मंगलसूत्र लूट लिया और 10 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगी। दिव्यांग बेटे से भी अभद्रता की। आरोपी सौरभ  ने धमकाते हुए कहा कि आजम खां का पीए हूं। योगी बाबा की सत्ता सदा के लिए नहीं है। तुम्हारे परिवार के साथ क्या होगा? सोच भी नहीं पाओगी। आरोपियों से पीड़ति ने जान माल का खतरा बताया।

इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर संजय तोमर ने बताया कि शिकायती पत्र पर मामले में गौरव जायसवाल, सौरभ जायसवाल, प्रिया व उनकी मां के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है। एससी-एसटी की धारा के चलते विवेचना सीओ करेंगीं।