currently - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंदिरा गांधी की 73 किलो चांदी का वारिस कौन? कोई नहीं है दावेदार
बिजनौर। बिजनौर का जिला कोषागार पिछले 50 सालों से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 73 किलो चांदी को अमानत के तौर पर संभालकर रखे हुए है। आज तक इस चांदी को वापस लेने के लिए इंदिरा गांधी परिवार की ओर से कोई दावा नहीं किया गया। चांदी की कीमत आज के रेट के हिसाब से लगभग 33 से 34 लाख रुपए है। कोषागार अधिकारियों की ओर से इस चांदी को भारतीय रिजर्व बैंक को सौंपने के लिए भी पत्र भी लिखे गए हैं, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इसे यह कहते हुए लेने से इनकार कर दिया कि यह निजी संपत्ति है। इसके बाद प्रदेश सरकार से भी राय मांगी गई लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं आया और इस तरह इंदिरा गांधी की अमानत आज भी बिजनौर कोषागार में रखी हुई है। दरअसल, बिजनौर के कालागढ़ में एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध बनाया जाना था। इसका निर्माण चल रहा था और इस पर धन्यवाद देने के लिए बिजनौर के लोगों ने 1972 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कालागढ़ में आमंत्रित किया था। इस सभा में कालागढ़ बांध निर्माण के लिए काम करने वाले मजदूर और जिले के लोगों ने इंदिरा गांधी को चांदी से तौला था। जिसका वजन 72 किलो के करीब था। इसके साथ ही कुछ अन्य उपहार के साथ कुल वजन 73 किलो पहुंच गया था।

कोषागार में रखवाया गया चांदी को
जाते समय इंदिरा गांधी इस भेंट को अपने साथ नहीं ले गईं। तत्कालीन प्रशासन ने इस चांदी को बिजनौर के जिला कोषागार में रखवा दिया और तब से लेकर आज तक इंदिरा गांधी की यह अमानत वहीं रखी हुई है। कोषागार के अधिकारियों की ओर से चांदी को लौटाने के लिए पत्र भी लिखे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार सिंह का कहना है कि यह चांदी तभी वापस की जा सकती है जब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के परिवार का कोई सदस्य इस पर दावा करे। कोषागार के नियम अनुसार कोई भी निजी संपत्ति कोषागार में 1 साल से ज्यादा नहीं रखी जा सकती, लेकिन यह संपत्ति पिछले 50 साल से रखी हुई है और इसका हर साल नवीनीकरण दस्तावेजों में करना पड़ता है। अभी यह कहना भी संभव नहीं है कि यह चांदी गांधी परिवार के लोग वापस लेंगे या यह पिछले 50 साल की तरह जिला कोषागार में अमानत के रूप में ही रखी रहेगी।

रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, मरीज हो रहे परेशान
जयपुर। नीट कॉउंसलिंग में देरी का विरोध कर रहे देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स के समर्थन में प्रदेश के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। ये कार्य बहिष्कार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी है। ऐसे में मरीजों की परेशानी फिलहाल काम होती दिखाई नहीं दे रही है।

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स की ओर से आज मंगलवार को भी एसएमएस अस्पताल सहित एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य अस्पतालों में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर रेजिडेंट्स सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार पर हैं। अस्पताल में हर दिन करीब 10 हजार की ओपीडी है। हर विभाग में तीन से चार सीनियर डॉक्टर के बाद 5 से 6 रेजिडेंट्स पर इन मरीजों के उपचार का जिम्मा होता है, लेकिन  अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार से सारी सेवाएं बाधित हो रही हैं। मरीजों को इलाज में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां ओपीडी में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है और घंटों इंतजार के बाद भी नंबर नही आने के कारण बिना इलाज ही मरीज वापस लौटने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इलाज के लिए जाना पड़ रहा है।  हालांकि सीनियर डॉक्टरों ने मोर्चा संभाल रखा है लेकिन मरीजों की भीड़ के आगे मुट्ठी भर सीनियर डॉक्टर नाकाफी साबित हो रहे हैं।

कोर्ट में चल रहा है मामला:
रेजिडेंटस नीट पीजी काउंसलिंग को लेकर हो रही देरी पर विरोध जता रहे हैं, जबकि यह पूरा मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने मामले में 6 जनवरी की तारीख दी है। इसके बाद फेडरेशन ऑफ आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने घोषणा कर दी कि काउंसलिंग में देरी होने पर देशभर में रेजिडेंट कार्य बहिष्कार करेंगे।

जार्ड अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि केंद्र सरकार पीजी कॉउंसलिंग को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। कोर्ट में तारीख लेने की बजाय इस पर केंद्र सरकार को इस मामले पर फैसले की कोशिश करनी चाहिए। इसी विरोध में फेडरेशन ऑफ आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की घोषणा के बाद संपूर्ण राजस्थान के मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स विरोध कर रहे हैं। आंदोलन और भी तेज किया जा सकता है। उनका कहना है कि अभी दो बैच के रेजिडेंटस पर कार्यभार है। यह इतना ज्यादा है कि रेजिडेंट्रस मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। यदि नीट पीजी काउंसलिंग पूरी होती है तो रेजिडेंट्स का एक और बैच मिलने से कार्यभार कम होगा।

देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 18 आईएएस और 39 आईपीएस के तबादले
जयपुर। राज्य सरकार ने बुधवार आधी रात 18 आईएएस और 39 आईपीएस के तबादले कर दिए। 12 जिलों के एसपी बदले गए हैं। भ्रष्टाचार के मामले में विवादों में आए आईएएस नीरज के पवन को उपनिवेशन आयुक्त (बीकानेर) लगाया है जबकि प्रदीप के गावंडे को जयपुर में पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशक बनाया गया है। छुट्टियों से जुड़े विवाद के कारण सैकंडरी स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर सौरभ स्वामी को स्टेट हेल्थ एश्योरेंश एजेंसी में भेज दिया। उनकी जगह कानाराम लेंगे। कुमार पाल गौतम आरपीएससी के सचिव होंगे। पांच को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  राज्य सरकार ने बीकानेर, अजमेर ,पाली, बूंदी, भीलवाड़ा, बाड़मेर, कोटा ग्रामीण, श्रीगंगानगर, झालावाड़,बांसवाड़ा, बारां, जालौर और झुंझूनु के एसपी बदले गए हैं। बीकानेर एसपी प्रीति चंद्रा एक दिन पहले ही अपने भाई के कारण विवादों में आई थीं। भीलवाड़ा एसपी विकास शर्मा को अजमेर भेजा गया है लेकिन उनकी जगह खाली रह गई है। आईपीएस योगेश यादव, कल्याण मल मीणा, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, मोनिका सैन, हर्षवर्धन अग्रवाल और राजेश मीणा को जिलों की कमान सौंपी गई है।

18 आईएएस और 39 आईपीएस अफसरों के तबादले
राज्य सरकार ने देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईएएस और 39 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को नवीन पद पर लगाया है।

नाम    नवीन पद
भानूप्रकाश एटरू    शासन सचिव, श्रम, रोजगार, कौशल एवं उद्यमिता कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं ईएसआई विभाग एवं अध्यक्ष राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम राजस्थान जयपुर
डॉ. नीरज कुमार पवन    आयुक्त, उप निवेशन विभाग, बीकानेर
उर्मिला राजोरिया    निदेशक, आईसीडीएस, राजस्थान जयपुर
शैली किशनानी    विशिष्ट शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग जयपुर
कुमार पाल गौतम    सचिव, राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर
लक्ष्मण सिंह कुड़ी    निदेशक, मत्स्य विभाग राजस्थान जयपुर
नलिनी कठोतिया    प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम राजस्थान जयपुर
राजेन्द्र सिंह शेखावत    निदेशक, सिविल एविएशन जयपुर एवं उप मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग एवं कंट्रोलर सर्किट हाऊस
अनुप्रेरणा सिंह कुंतल    आयुक्त, चाईल्ड राईटस एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग जयपुर
संदेश नायक    आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग एवं प्रबंध निदेशक, राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड जयपुर
काना राम    निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर
निकया गोहाएन    संयुक्त शासन सचिव टीएडी जयपुर
प्रदीप के गावंडे    निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग जयपुर
सुश्री शुभम चौधरी    आयुक्त, श्रम विभाग जयपुर
सौरभ स्वामी    संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेन्सी राजस्थान जयपुर
प्रताप सिंह    संयुक्त शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग राजस्थान जयपुर
देवेन्द्र कुमार    आयुक्त, नगर निगम अजमेर
मुहम्मद जुनैद पीपी    उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट नदबई भरतपुर

आईपीएस के तबादले

नाम    नवीन पद
सौरभ श्रीवास्तव     एडीजी पुलिस मुख्यालय, जयपुर
स्मिता श्रीवास्तव    एडीजी पुलिस , सिविल राइट्स,जयपुर
हवा सिंह घुमारिया    महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
यूएल छानवाल    महानिरीक्षक जेल, जयपुर
संजय कुमार श्रोत्रिय    महानिरीक्षक जयपुर रेंज, जयपुर
गौरव श्रीवास्तव    उपमहानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
शरद कविराज    उपमहानिरीक्षक पुलिस एससीआरबी, जयपुर
विष्णु कांत    उपमहानिरीक्षक पुलिस एसीबी, मुख्यालय जयपुर
राजेन्द्र सिंह    उपमहानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (क्राइम ब्रांच) जयपुर
राहुल प्रकाश    उपमहानिरीक्षक पुलिस, एसओजी जयपुर
हैदर अली जैदी     अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (द्वितीय), पुलिस आयुक्तालय जयपुर
डॉ. रवि    उपमहानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक,जयपुर
कैलाश चन्द्र बिश्नोई     उपमहानिरीक्षक पुलिस, एसीबी, जोधपुर
प्रीति चन्द्रा     पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) सिविल राइट्स, जयपुर
जगदीश चन्द्र शर्मा    पुलिस अधीक्षक(एंटी ह्युमन ट्राफिकिंग) सीआईडी सीबी, जयपुर
कालूराम रावत    पुलिस अधीक्षक, एसीबी, मुख्यालय, जयपुर
योगेश यादव    पुलिस अधीक्षक, बीकानेर
कल्याणमल मीणा    पुलिस अधीक्षक, बारां
प्रदीप मोहन शर्मा     पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं
दीपक भार्गव    पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर
शिवराज मीणा    कमांडेट, 12वीं बटालियन आरएसी, नई दिल्ली
विकास शर्मा     पुलिस अधीक्षक, अजमेर
आनंद शर्मा    पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर
शरद चौधरी     पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (सीबी), जयपुर
राजन दुष्यंत    पुलिस अधीक्षक, पाली
किरन कैंग सिद्धू    कमांडेंट 8वीं बटालियन आरएसी, नई दिल्ली
जय यादव     पुलिस अधीक्षक, बूंदी
मोनिका सेन    पुलिस अधीक्षक, झालावाड़
कविन्द्र सिंह सागर     पुलिस अधीक्षक, कोटा ग्रामीण, कोटा
हर्षवर्धन अग्रवाल     पुलिस अधीक्षक, जालोर
डॉ. अमृता दुहान     पुलिस उपायुक्त, क्राइम, आयुक्तालय, जयपुर
राजेश कुमार मीणा     पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ा
रिचा तोमर     पुलिस उपायुक्त, जयपुर शहर (पश्चिम) पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
दिगंत आनंद     पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर शहर, पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर
अरशद अली     पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
आलोक श्रीवास्तव     पुलिस उपायुक्त, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उदयपुर
विनीत कुमार बंसल     पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात), पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर
श्याम सिंह     कमाण्डेन्ट, 14वीं बटालियन, आरएसी, पहाड़ी, भरतपुर
मनीष त्रिपाठी     पुलिस अधीक्षक, एसओजी, राजस्थान, जयपुर