md drugs factory - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एमडी ड्रग्स का मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा रेगिस्तान : युवाओं की रगों में जहर घोलने की गहरी साजिश, करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त
जैसलमेर। स्वर्ण नगरी जैसलमेर की शांत फिजाओं में अब सिंथेटिक ड्रग्स का घातक जहर घुलने लगा है। कड्टाी केवल तस्करी के लिए ट्रांजिट रूट माना जाने वाला यह सीमावर्ती जिला अब ड्रग मैन्युफैक्चरिंग हब में तब्दील हो रहा है। पिछले कुछ महीनों में रेगिस्तानी ढाणियों और सुनसान खेतों में पकड़ी गई एमडी (मेफेड्रोन) की अवैध फै्ट्रिरयों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। कच्चे मकानों और टिनशेड की आड़ में चल रही इन प्रयोगशालाओं ने साबित कर दिया है कि तस्करों ने अब यहाँ जड़ें जमा ली हैं।

भौगोलिक चुनौतियों का फायदा उठा रहे तस्कर : जैसलमेर की भौगोलिक स्थिति-जहां मीलों तक फैली निर्जन भूमि, दूर-दराज की बिखरी हुई ढाणियां और पुलिस की सीमित पहुंच है-तस्करों के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन गई है। तस्कर खेतों के बीच अस्थायी लैब बनाकर घातक रसायनों से एमडी तैयार कर रहे हैं। कम आबादी वाले इन क्षेत्रों में रसायनों की गंध और संदिग्ध गतिविधियों का आसानी से पता नहीं चल पाता, जिसका फायदा उठाकर यह सिंडिकेट बड़े शहरों तक सप्लाई चेन चला रहा है।

खतरनाक आंकड़े और उभरता जाल : हालिया पुलिसिया कार्रवाई और खुफिया इनपुट चौंकाने वाले सच बयां कर रहे हैं जिसमे पिछले छह महीनों में बाड़मेर-जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों में करोड़ों की ड्रग्स और कच्चा माल जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के तार गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब के बड़े ड्रग माफियाओं से जुड़े मिले हैं। जैसलमेर के स्थानीय युवाओं में अफीम, स्मैक और एमडी की लत के मामले पिछले दो वर्षों में 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

सीधे भविष्य पर प्रहार : यह महज कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के विनाश का संकेत है। यदि समय रहते इन अवैध यूनिट्स को जड़ से खत्म नहीं किया गया, तो सीमावर्ती क्षेत्र का यह ड्रग जाल युवाओं के भविष्य को पूरी तरह जकड़ लेगा। जानकारों का मानना है कि सिंथेटिक ड्रग्स का यह बढ़ता प्रचलन न केवल अपराध की दर को बढ़ाएगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

एजीटीएफ ने किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कर्ज चुकाने के लिए घर को बनाया मौत की लैब, 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी और केमिकल बरामद
जोधपुर। जोधपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में मकान की छत पर चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी है। एजीटीएफ ने मौके से 3.055 किलोग्राम एमडी ड्रग्स और 55 किलो 725 ग्राम घातक रसायन बरामद किए हैं। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपए आंकी गई है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एजीटीएफ ने मंडली बालोतरा, हाल निवासी शंकर नगर, बनाड़ निवासी गणपतराम बेनीवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 12 लाख का कर्ज चुकाने के लिए सांचौर के तस्कर आसुराम उर्फ लक्की और भानु के साथ सौदा किया था। इसके लिए उसने अपने ही घर बेनीवाल सदन को जहर बनाने की लैब में तब्दील कर लिया था। जानकारी के अनुसार मौके से बरामद खतरनाक रसायनों से 60 किलो एमडी ड्रग्स तैयार करने की योजना थी।

बल्ब की रोशनी में बन रहा था जहर
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान एजीटीएफ को लगातर सूचना मिल रही थी कि जोधपुर शहर में माफिया द्वारा भारी मात्रा में ड्रग्स पेडलरों को एमडी ड्रग्स सप्लाई की जा रही है। इसी क्रम में एजीटीएफ ने गोपनीय सूचना पर एसपी ज्ञानचंद यादव और एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की। इसके बाद एजीटीएफ, एटीएस, डीएसटी और बनाड़ थाना पुलिस ने सुनसान इलाके में बने मकान की रात के अंधेरे में घेराबंदी की। जब टीम मकान की छत पर पहुंची तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई। बिजली के बल्ब की रोशनी में गद्दे पर एमडी ड्रग्स सुखाई जा रही थी। वहां रसायनों के ड्रम व इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे बिखरे पड़े थे। मौके से 3.055 किलोग्राम निर्मित एमडी ड्रग्स, डाइक्लोरोमीथेन, मैक्स फाइन केम, डी-आयोनाइज्ड वाटर और ज्योति हाईड्रोटेक जैसे घातक केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, 9 बाल्टियां, स्टील के बर्तन और ड्रग्स सुखाने के उपकरण जब्त किए हैं। मामले की तफ्तीश अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमृत लाल जीनगर को सौंपी गई है। पुलिस अब मुख्य सरगना आसुराम उर्फ लक्की और भानु की तलाश में दबिश दे रही है।

एंटी नारकोटिक्स सेल की छापेमारी : झुंझुनूं में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर चला बुलडोजर, मुर्गी फार्म में बने स्टोरेज हाउस और मशीनों के कमरों को किया ध्वस्त
झुंझुनूं। जिले के ग्राम नांद का बास में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर बुधवार को पुलिस ने बुलडोजर चला दिया। दो दिन पहले महाराष्ट्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की छापेमारी में इस फैक्ट्री का खुलासा  हुआ था। यहां से खतरनाक केमिकल, मशीनों के साथ 10 किलो  एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए आंकी गई। बुधवार को झुंझुनूं पुलिस ने मुर्गी फार्म में बने स्टोरेज हाउस और मशीनों के कमरों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार धनुरी थाना क्षेत्र के नांद का बास निवासी अनिल सिहाग इस फैक्ट्री को चलाता था। महाराष्ट्र पुलिस और झुंझुनूं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया।

अनिल 12वीं पास है और खेती करता था। वर्ष 2016-17 से वह अपने चाचा सुरेश सिहाग के मुर्गी फार्म में काम कर रहा था। करीब 15 दिन पहले उसने अपने साथी सुभाष जाट के साथ यहां ड्रग्स बनाना शुरू किया था। जांच में सामने आया कि अनिल और सुभाष पहले डोडा-चूरा की तस्करी करते थे। सुभाष अपनी कार से नीमच से डोडा पोस्त लाता था। अनिल ने उसके साथ कई बार सप्लाई की और प्रति चक्कर पांच हजार रुपए कमाए। बाद में उसने खुद डोडा पोस्त लाना शुरू किया और तारानगर में अपने परिचितों को बेचने लगा।