Christmas Festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया : चर्च रंगीन फर्रियों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आए, प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों से सजे गिरजाघर
जयपुर। पूरी दुनिया में प्रेम, दया, शांति का संदेश देने वाले यीशु का जन्मोत्सव गुरुवार को क्रिसमस-डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म की झांकियों से सजे गिरजाघरों में ईसाई समाज के लोग उमड़ पड़े। गुलाबी नगरी के भी सभी चर्च रंगीन फ र्रियों और बल्बों की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते दिखे। ईसाई समाज के लोगों ने घर में क्रिसमस ट्री लगाए। क्रिसमस केक काट कर लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया। एक-दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। राजधानी के सभी चर्च में सुबह से दोपहर तक विशेष प्रार्थना सभाओं का दौर चला। पादरी, पास्टर, फादर ने ईसा मसीह के विशेष संदेशों का उल्लेख किया। बाइबिल पाठ के साथ सुख-समृद्धि सहित विश्व में अमन चैन के लिए प्रार्थना की गई। पादरियों ने युवाओं को प्रभु यीशु के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने कैरल्स गाए। मोमबत्ती जलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। सांता क्लॉज ने छोटे बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट बांटी। जयपुर के ऑल सेंट चर्च, सेंट जेवियर चर्च में सुबह से रौनक छाई रही। क्रिसमस ट्री और गौशाला की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च पर खासी चहल पहल रही। यहां अन्य धर्मों के लोग भी मसीह समाज के श्रद्धालुओं को बधाई देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने क्रिसमस-डे की बधाइयां दी। विशेष प्रार्थना सभा के दौरान छोटे बच्चे सांता के वेश में नजर आए।

बाजारों में परिवार सहित पहुंचे लोग :

राजधानी के बाजारों, मॉल, होटल सहित अन्य स्थानों पर क्रिसमस का उल्लास छाया रहा। क्रिसमस थीम पर सजे शॉपिंग मॉल पर ईसाई समाज के लोग शाम को परिवार सहित पहुंचे। क्रिसमस पर लोगों ने जरूरतमंदों को उपहार, कपड़े, मिठाइयां और खाने की चीजें बांटी।

क्रिसमस और नववर्ष का शाही जश्न : अंतरराष्ट्रीय फेस्टिव टूर बना आकर्षण, पैलेस ऑन व्हील्स से 84 विदेशी पर्यटक करेंगे राजस्थान और आगरा का भ्रमण
जयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स में इस सीजन का अंतरराष्ट्रीय फेस्टिव टूर आयोजित किया जा रहा है। क्रिसमस और नववर्ष 2025 के अवसर पर अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से 84 विदेशी पर्यटक विशेष रूप से भारत पहुँचे हैं। यह शाही रेल यात्रा इस वर्ष की सबसे खास और बहुप्रतीक्षित यात्रा मानी जा रही है, क्योंकि इस एक ही टूर में मेहमानों के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर-दोनों उत्सव पारंपरिक भारतीय एवं शाही अंदाज़ में मनाए जाएंगे।

यह विशेष फेस्टिव टूर नई दिल्ली से प्रारंभ होकर राजस्थान की शाही विरासत और ऐतिहासिक स्थलों की भव्य यात्रा कराएगा। यात्रा के दौरान पर्यटक जयपुर (पिंक सिटी), सवाई माधोपुर (रणथंभौर नेशनल पार्क), चित्तौड़गढ़, उदयपुर (झीलों की नगरी), जोधपुर (ब्लू सिटी), जैसलमेर (स्वर्ण नगरी) और भरतपुर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। साथ ही आगरा में ताजमहल दर्शन भी इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहेगा।

क्रिसमस सेलिब्रेशन ट्रेन के अंदर विशेष रूप से सजाए गए शाही सैलून में मनाया जाएगा, जहाँ अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए विशेष केक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फेस्टिव डिनर की भव्य व्यवस्था की गई है। वहीं नववर्ष की पूर्व संध्या पर रॉयल न्यू ईयर गाला नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक राजस्थानी लोकनृत्य, विशेष आतिशबाज़ी और शाही भोज शामिल होगा।

इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक किले-महल, लोककला, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों से रूबरू कराया जाएगा। जयपुर में आमेर किला, उदयपुर में सिटी पैलेस, जोधपुर में मेहरानगढ़ किला, जैसलमेर में सोनार किला और भरतपुर में केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान जैसे स्थलों का भ्रमण भी कार्यक्रम में शामिल है।

न्यू पैलेस ऑन व्हील्स का यह फेस्टिव टूर न केवल पर्यटन की दृष्टि से बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। विदेशी पर्यटकों ने इस शाही अनुभव को जीवनभर की यादगार यात्रा बताते हुए भारत की मेहमाननवाज़ी और आयोजन व्यवस्था की सराहना की है। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, यह विशेष क्रिसमस-न्यू ईयर टूर राजस्थान के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समाज में उत्साह चरम पर, शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर कैरल गीतों की मधुर धुनें सुनाई देने लगीं
जयपुर। क्रिसमस पर्व को लेकर गुलाबी नगरी के ईसाई समाज में उत्साह चरम पर है। शहर के चर्च और ईसाई कॉलोनियों में सजावट की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घरों और चर्चों को आकर्षक रोशनी, क्रिसमस ट्री और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जा रहा है। शाम होते ही विभिन्न स्थानों पर कैरल गीतों की मधुर धुनें सुनाई देने लगी हैं। बाजारों में भी क्रिसमस केक, सजावटी सामान और उपहारों की खरीदारी बढ़ गई है। क्रिसमस को लेकर जयपुर के शॉपिंग मॉल और बाजार भी सजे हुए नजर आ रहे हैं। मॉल क्रिसमस थीम पर सजाए जा रहे हैं। गुलाबी नगरी के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, एमआई रोड, ऑल सेंट्स चर्च, सी-स्कीम सेंट जेवियर्स चर्च, अशोक मार्ग होली रिडीमर चर्च, मालवीय नगर एलएलजेएम चर्च सहित अन्य चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। क्रिसमस को लेकर केक के आॅर्डर दिए जा रहे हैं और करीबियों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। युवा वर्ग और बच्चों में विशेष उत्साह है।

20 से 25 तक होंगे आयोजन :

20 दिसंबर से चर्चों में विशेष प्रार्थना का आयोजन होगा। 21 दिसंबर से शहर के विभिन्न इलाकों में कैरल सिंगिंग का आयोजन शुरू होगा। भजन मंडलियां घर-घर जाकर प्रभु यीशु के आगमन का संदेश देंगी। 24 दिसंबर की रात चर्चों में विशेष सज्जा की जाएगी और रात्रि 11 बजे वॉच नाइट सर्विस का आयोजन होगा। इसी रात्रि प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया जाएगा। 25 दिसंबर को जयपुर के सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होंगी।