history sheeter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कानोता पुलिस को बड़ी कामयाबी, हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर गिरफ्तार
जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन चोर राजेन्द्र मीना (32) निवासी सेवापुरा खो-घाटी कानोता को  गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लकड़ियों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। आरोपी कानोता थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध 14 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि दो जनवरी 2026 को परिवादी राजू लाल मीना ने रिपोर्ट दी कि 1 जनवरी की रात को उसने लकड़ियों से भरे हुए ट्रेक्टर-ट्रॉली को अपने परिचित नरसी मीना निवासी मीनों का बाढ़ नायला के घर के बाहर खड़ा करके आया था, सुबह जाकर देखा तो ट्रेक्टर-ट्रॉली वहीं नहीं मिले। पुलिस ने वारदातस्थल के पास सीसीटीवी कैमरे चैक किए तथा लकड़ी का काम करने वाले आरा मशीन वालों से पूछताछ की गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में हड़कम्प : युवक को जेसीबी पर उल्टा लटका बेरहमी से पीटा, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार
ब्यावर-सेंदड़ा। ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को जेसीबी से बांध कर उल्टा लटकाने और लाठी से बेरहमी से मारपीट कर उसे घायल करने का गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस हरकत में आ गई। रायपुर पुलिस ने मामले में एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मारपीट के आरोपी की पहचान कर हिस्ट्रीशीटर तेजपालसिंह पुत्र चंदनसिंह सहित परमेश्वर को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में लिप्त तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि रायपुर थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव के हिस्ट्रीशीटर की एक मिनी सीमेंट इकाई है। जिसमें सराधना गांव निवासी याकूब डंपर चालक है। पिछले कुछ दिनों से याकूब पर डंपर से डीजल चोरी करने एवं सीमेंट कट्टे चुराने का शक हो रहा था। 7 अप्रैल को जब याकूब जयपुर से डंपर लेकर वापस गुडिया गांव की ओर आ रहा था तभी हिस्ट्रीशीटर तेजपालसिंह के गुर्गों ने उसे सराधना के पास रोक लिया तथा उसे डंपर से उतार कर एक कार में डाल कर गुडिया ले गए। गुडिया सीमेंट इकाई में याकूब को तेजपालसिंह ने जेसीबी से बांधा और उसे उलटा लटकाकर लाठियों से बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना को लेकर किसी को कुछ नहीं बताने की शर्त पर उसे छोड़ा गया। पीड़ित याकूब ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। वह डर के मारे अस्पताल में उपचार करवाकर वापस घर चला गया। मगर घटना के करीब डेढ़ माह बाद शनिवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस  पूछताछ में सामने आया कि तेजपालसिंह हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ विभिन्न प्रकार के 12 मामले दर्ज हैं।

पूर्व सीएम गहलोत व नेता प्रतिपक्ष जूली ने उठाए सवाल
मामले पर विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार को घेरते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीखे सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लिखा कि राजस्थान में यह माफिया राज आखिर कब तक चलता रहेगा? जनता पूछ रही है कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा इस प्रकार का डरावना खेल कब रुकेगा? वहीं नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने लिखा कि यह केवल अपराध नहीं, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। प्रशासन की निष्क्रियता और भाजपा सरकार की विफलता का वास्तविक आईना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में माफियाओं की गुंडागर्दी चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यह घटना प्रशासन की नाकामी और माफिया को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण का ज्वलंत प्रमाण है।

हिस्ट्रीशीटर के घर पर की थी फायरिंग, ब्लैकिया गैंग के चारों बदमाशों की पुलिस ने बाजार में कराई परेड
झुंझुनूं। हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग करने के मामले में पकडे गए ब्लेकिया गैंग के चारों बदमाशों का पुलिस ने गुढागौड़जी भरे बाजार में जूलुस निकाला। पुलिस ने बदमाशों को गुढागौड़जी के मुख्य बाजार में पैदल घुमाया। बदमाश हाथ जोड़कर अपने गुनाह की माफी मांगते नजर आए। बदमाशों ने हाथ जोड़कर कहा कि गलती हो गई, आगे से कभी बदमाशी नहीं करेंगे। जुलूस के दौरान डीएसपी राजवीर सिंह, सीआई राममनोहर ठोलिया, डीएसटी और साइबर टीम का कस्बे के लोगों ने माला पहनाकर सम्मान भी किया।

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 24 जनवरी तक रिमांड पर लिया है। घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जाएगी। वारदात के दौरान काम में लिए गए हथियार भी बरामद किए जाएंगे। बदमाशों ने 10 जनवरी को हांसलसर में गब्बर गैंग के आदित्य मीणा व 13 जनवरी की रात बढ़ की ढाणी में हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। एक जगह 9 तो दूसरी जगह 25 राउंड फायर किए थे। पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपी लोकेश उर्फ लक्की गुर्जर व सुनील खटाणा को रंगपुरी महिपालपुर नई दिल्ली व हेमंत मान को विश्वकर्मा जयपुर व उसके भाई हिमांशु मान को अलवर से पकड़ा था।

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर को किया गिरफ्तार
जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने ई-रिक्शा और वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर चोरी हुए 4 ई-रिक्शा और एक मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहरुख उर्फ बकरी की निशानदेही पर शहर के अलग अलग स्थान इलाका थाना इलाकों -अशोक नगर,  मोतीडूंगरी व एस.एम.एस. से अलग समय पर चुराए गए 4 ई-रिक्शा व एक एचएफ डील्क्स मोटरसाईकिल बरामद की है। आरोपी शाहरुख उर्फ बकरी से अन्य वारदातों के संबंध में अनुसंधान जारी है। आरोपी पुलिस थाना माणक चौक का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध पूर्व से करीब एकदर्जन आपराधिक प्रकरण पंजिबद्ध है।

हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधियों को लग गया शनि
जोधपुर। जोधपुर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ के निर्देश की पालना मे जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ विशेष रूप से जोधपुर के शहरी इलाके में ऑपरेशन चलाया गया। एसीपी सेंट्रल छवि शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाही की।

एहतियात के तौर पर सघन चेकिंग के के अलावा संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। कुछ महीनो बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की टीमे पूरी तरह गंभीर और सक्रिय है। डीसीपी अमृता दुहन और पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ नियमित रूप से फीडबैक ले रहे है। डीजीपी उमेश मिश्रा के आदेशो की पालना में जोधपुर के अलग-अलग इलाको में पुलिस की टीमो ने दबिश दी। डीसीपी अमृता दुहन के निर्देशन में कार्यवाही चल रही है।

वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ तलाशी अभियान चल रहा है। एक दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटर को डिटेन किया गया। जोधपुर के एयरपोर्ट और रातानाडा क्षेत्र में सघन कार्यवाही की गई। पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ इसको लेकर मॉनिटरिंग कर रहे है।

होली के दिन चाकू से गोदकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या
कोटा । कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में होली के दिन चाकू से गोदकर एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है।  शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि बालिता रोड निवासी राहुल जैन उर्फ राहुल गांधी की होली के दिन मंगलवार शाम को लैंडमार्क सिटी में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी । इस मामले में आरोपी बालिता रोड कच्ची बस्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर रवि मालव उर्फ झींगा को गिरफ्तार किया गया । आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले के दस मुकदमे दर्ज हैं। वह कुन्हाड़ी  थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि मृतक राहुल जैन और आरोपी रवि मालव उर्फ झींगा के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी । दोनों आपस में परिचित भी थे। मृतक राहुल के मित्र ने रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि वह और राहुल दोनों पार्टी करने के लिए होली के दिन मेनाल गए थे । वहां से वापस कार से घर लौट रहे थे तो राहुल ने उसे लैंडमार्क सिटी होते हुए घर छोड़ने की बात कही । इसी दौरान लैंडमार्क सिटी में रवि झींगा चाय की दुकान पर बैठा हुआ था । राहुल ने कहा कि रवि कार रोकने के लिए कह रहा है जैसे ही उन्होंने कार रोकी और दोनों कार से नीचे उतरे इसी दौरान रवि और राहुल आपस में बात करने लगे बात के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद पर रवि ने चाकू निकाले और राहुल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया । जब उसने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गए।  घायल राहुल को जब वह अस्पताल लेकर गए तो वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  एसपी ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कुन्हाड़ी थाना अधिकारी गंगा सहाय शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई।  टीम ने आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया । शहर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक राहुल जैन भी हिस्ट्रीशीटर था और आरोपी रवि झींगा भी हिस्ट्रीशीटर है।  उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

न्यायाधीश के घर पेशी के दौरान हंसता रहा हिस्ट्रीशीटर चिश्ती, थम्स अप का भी इशारा किया
अजमेर। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा की गर्दन काटने वाले व्यक्ति को अपनी सम्पत्ति गिफ्ट में देने के विवादित बयान का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती के तेवर बता रहे हैं कि उसे पुलिस कार्यवाही से कोई फर्क नहीं पड़ा है। उसके इस अन्दाज का वीडियो भी सोशल मीडिया और टीवी चैनल पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, आरोपी सलमान चिश्ती को जब दरगाह थाना पुलिस बुधवार को पुख्ता सुरक्षा घेरे में लेकर न्यायाधीश के सरकारी आवास पर पेश करने पहुंची तो उस दौरान सलमान के चेहरे पर जरा भी अफसोस नहीं था। इतना ही नहीं उसने मीडिया के सामने हंसते हुए वीडियो बनवाया व फोटोग्राफ खिंचवाए। आरोपी ने हद उस वक्त कर दी, जब उसने हथियारबन्द पुलिसकर्मियों के बीच पुलिस गाड़ी में बैठे हुए भी लोगों को दोनों हाथों से थम्स अप का इशारा किया। मानो वह कह रहा हो कि उसके जोश व इरादों को पुलिस जरा भी कमजोर नहीं कर सकती। वह अभी पुलिस अभिरक्षा में भी स्वस्थ है। इससे साफ है कि उसके इरादे नापाक हैं। वह खुद भी आपराधिक प्रवृति का तो है ही दूसरे लोगों को भी अपराध करने के लिए खुलेआम उकसा रहा है। ऐसे में आरोपी का वीडियो देखने वालों का कहना है कि पुलिस को उससे अब सख्ती से पेश आना चाहिए। जिससे इस तरह की हरकत वह भविष्य में ना करे और लोगों को भी पुलिस कार्यवाही का भय रहे।

हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार, दो दिन के रिमाण्ड पर
अजमेर। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा की गर्दन काटने वाले व्यक्ति को अपनी सम्पत्ति गिफ्ट में देने के विवादित बयान का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती को दरगाह थाना पुलिस ने बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को अपने घर में देखकर आरोपी के होश उड़ गए। पुलिस ने उसे भागने का जरा भी मौका नहीं दिया। ऐसे में वह खुद ही हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। जिसे पुलिस टीम दबोच कर थाने ले आई।

सीओ (दरगाह) संदीप सारस्वत ने बताया कि खादिम मोहल्ला दरगाह बाजार निवासी आरोपी खादिम सलमान चिश्ती को गहनता से पूछताछ करने के बाद बुधवार शाम न्यायाधीश के समक्ष उनके आवास पर पेश किया गया। जिसे न्यायाधीश ने दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर दरगाह थाना पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को पेश करने के दौरान पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मौके पर सीओ दरगाह संदीप सारस्वत के अलावा सीओ नॉर्थ छवि शर्मा, दरगाह थाना सीआई दलबीर सिंह, सिविल लाइन थाना सीआई अरविन्द सिंह चारण, क्रिश्चियनगंज थाना सीआई डॉ. रवीश सामरिया सहित पुलिस के हथियारबन्द जवानों की टीम भी मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने सार्वजनिक रूप से अपने बयान का एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने नुपूर शर्मा की गर्दन काटने वाले को अपनी पूरी सम्पत्ति खुशी से गिफ्ट में देने का ऐलान किया था। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ आईपीसी व आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मोबाइल की गहनता से होगी जांच

सीओ सारस्वत ने बताया कि रिमाण्ड के दौरान उस मोबाइल फोन को भी बरामद किया जाएगा, जिससे उसने विवादित वीडियो बनाया था। पुलिस को उसके मोबाइल की जांच में और भी साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। पुलिस मोबाइल से यह भी जानकारी जुटाएगी कि आरोपी मामले से जुड़े अन्य किन-किन लोगों के सम्पर्क में था।

खादिम मोहल्ले में ही छिपा था

सीओ सारस्वत ने बताया कि आरोपी की लोकेशन मंगलवार देर रात खादिम मोहल्ला में ट्रेस की गई। मुखबिरतंत्र भी सक्रिय कर रखे थे। उसके वहां होने की पुख्ता सूचना मिलने पर रात को ही एडीशनल एसपी सिटी आईपीएस विकास सांगवान भी दरगाह थाने पहुंच गए थे। सीआई दलबीर सिंह व थाने के जाप्ते और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम बनाई गई। खादिम मोहल्ला संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पुलिस जाप्ते ने पहले आसपास के क्षेत्र को कवर किया। उसके बाद उस घर को घेर लिया, जहां सलमान छिपा हुआ था। उसे भागने का जरा भी मौका नहीं दिया। उसे वहां से दस्तयाब कर थाने लाया गया। जहां पूछताछ कर गिरफ्तार किया।

खादिम मोहल्ले से लाना ही चुनौतीपूर्ण

आरोपी हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती को खादिम मोहल्ला से लेकर आना भी पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। क्योंकि खादिम मोहल्ला समुदाय विशेष के लोगों का है। बड़ी संख्या में खादिम परिवार रहते हैं। जहां पुलिस कार्यवाही का पूर्व में भी कई बार खुलेआम विरोध किया जा चुका है। ऐसे में आरोपी सलमान को उसके ही घर से लेकर आना भी पुलिस के लिए बड़ी बात है।

अदालत में विरोध देख नहीं लाया गया

अदालत में पेश करने के दौरान आरोपी के बयान से नाराज कुछ वकील एकत्रित हो गए थे, जो आरोपी के अदालत में पेशी के दौरान विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार थे। ऐसे में सलमान पर भी गुस्साई भीड़ में से कोई हमला कर सकता था। सीओ सारस्वत व सीआई दलबीर सिंह ने मौके की नजाकत को देखते हुए तुरन्त सलमान को सुरक्षा की दृष्टि से अदालत में नहीं लाकर न्यायाधीश के घर पर पेश करने का फैसला लिया। ऐसे में शाम को नारेबाजी की गई। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हुए थे।

हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर आधा दर्जन लोगों ने किया हवाई फायर
कोटा । उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में मंगलवार सुबह आधा दर्जन लोगों ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर हवाई फायर किया । हालांकि फायरिंग में किसी के चोट नहीं लगी । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उद्योग नगर थाना अधिकारी मनोज सीकरवालों ने बताया कि गोविंद नगर निवासी गुड्डू हजरत की पत्नी नरगिस ने रिपोर्ट दी है कि सुबह करीब 6:00 बजे उसके पति घर पर सो रहे थे। उसी समय दो बाइक पर आधा दर्जन लोग आए और उसके घर के बाहर फायर कर वहां से फरार हो गए। फायरिंग करने वालों में अमन ,लाला सरफराज, आशीष ,लकी समेत कई लोग शामिल हैं ।

पुलिस ने घटना के बाद घर के बाहर से तीन खाली खोल बरामद किए हैं । थाना अधिकारी ने बताया कि गुड्डू हजरत और आरोपी आपस में परिचित और अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। पुरानी रंजिश को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है । इसी मामले को लेकर फायरिंग की गई है । पुलिस ने फरियादी नरगिस की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ  जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड एएसआई की मौत
उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड एएसआई की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उद्योग नगर पुलिस ने बताया कि लाजपत नगर बोरखेड़ा निवासी 61 वर्षीय रघुराज सिंह रिटायर्ड एएसआई है । वह सोमवार देर शाम को बाइक से कैथून से अपने घर लौट रहे थे । तभी उम्मेदगंज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि मृतक रघुराज सिंह के पुत्र योगेंद्र की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ फरार
झुंझुनूं। जिले के बुहाना थाने में मारपीट के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गए। पुलिस ने सोमवार देर रात तक आरोपियों को तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आरोपियों में से एक बुहाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

दोनों आरोपी पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गए। बुहाना पुलिस ने भिर्र के प्रदीप उर्फ  संजय पुत्र धर्मवीर जाट व भिर्र का ही रहने वाला हिस्ट्रीशीटर विरेंद्र उर्फ विनेंद्र पुत्र दलीप सिंह को एक होटल पर पहुंच कर मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी पुलिस रिमांड चल रहे थे। सोमवार रात करीब 9 बजे आरोपियों ने टॉयलेट जाने के लिए कहा तथा इस दौरान जैसे ही पुलिसकर्मी ने लॉकअप का दरवाजा खोला तो आरोपियों ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर थाने के गेट से फरार हो गए। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

शातिर स्नैचर संजय उर्फ डेमो गुर्जर व विशाल गिरफ्तार
जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने शनिवार को दो शातिर स्नेचरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक पावर बाइक और लुटा गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व)  प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने बताया कि  जवाहर नगर इलाके में दिनांक 27 मई 2022 को परिवादिया अम्बिका अरोडा निवासी व्यास मार्ग राजापार्क जवाहर नगर जयपुर अपनी मां इंदु अरोड़ा के साथ समय करीब 2-20 पी एम पर बाजार में स्कुटी पर सामान खरिदने गयी थी पंचवटी से आगे पुलिया न. 1 रोड़ पर दो लड़के ब्लैक रंग की पावर बाईक पर आए और स्कूटी पर पीछे बैठी परिवादिया की माँ के हाथ से पर्स छीन कर भाग गए, पर्स में रु 13500 नकद व एक मोबाइल काले रंग का था, परिवादिया ने स्नैचरों का स्कूटी से पीछा किया तो स्नैचरों ने धक्का देकर स्कूटी सहित मां-बेटी को गिरा दिया, जिससे उनके शरीर पर कई गहरी चोटे आई और परिवादिया की माँ का पैर फैक्चर हो गया। इस पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना पर शातिर स्नैचर विशाल उर्फ नकचा व संजय उर्फ डेमो गूर्जर को गिरफ्तार किया गया ।

टीम ने  घटना स्थल के आसपास व स्नैचरों के आने व जाने के रूट पर लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज अभय कमाण्ड के सहयोग से देखे जाकर मुल्जिमानो की पहचान की गई एवं साईबर सैल की मदद से मुल्जिमानों की लोकेशन का पता किया जाकर शातिर चैन, मोबाईल और  पर्स स्नैचर व शातिर वाहन चोर मुल्जिम विशाल उर्फ नकचा व संजय उर्फ डेमो गूर्जर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार विशाल उर्फ नकचा पुत्र  विनोद कच्चा बन्धा हरिजन बस्ती राजामल का तालाब थाना सुभाष चौक और  संजय उर्फ डेमू उर्फ कालू पुत्र सन्तोष गुर्जर इन्दा गाँधी नगर जगतपुरा थाना खोनागोरियान का रहने वाला है।

हिस्ट्रीशीटर की हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर सैलून में हत्या
रावतभाटा। शहर के व्यस्ततम चौराहा कोटा बेरियल पर कोटा के आरकेपुरम कोटा थाने के हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की दिनदहाड़े 15 से 20 अज्ञात हमलावरों ने सैलून की दुकान पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। बदमाशों ने न केवल धारदार हथियार से भी वार किए और तमंचे से फायर भी किए। जानकारी के अनुसार बोराबास निवासी देवा गुर्जर पडियार कोटा बेरियल चौराहे पर सैलून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अचानक 15 से 20 लोग लाठी-डंडे, सरिये, कुल्हाड़ी और तमंचे के साथ आए और हमला बोल दिया।

हमलावर वारदात को अंजाम देकर बदमाश फायरिंग करते हुएअपने वाहनों में बैठकर फरार हो गए। लोगों ने सैलून की दुकान में अचेत पड़े देवा को उठाया और रेफरल अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के बजाय उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया।  जहां पहुंचते ही उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या
मृतक के खिलाफ रावतभाटा में भी इसके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं। राजनीतिक रसूख के चलते यह भी शहर में दबदबा कायम करना चाहता था। कई बार इसमें कई संदेश जारी किए जो आपत्तिजनक थे। हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है।