businessman kidnapped - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण : 14 लाख की वसूली फिरौती, बंदूक की नोक पर उठाया
बारां। बारां शहर में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बदमाशों ने एक व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण कर उससे लाखों रुपए की फिरौती वसूल ली। घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित व्यापारी सतीश गौड़ के अनुसार वह शुक्रवार सुबह ईदगाह क्षेत्र में गया था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने पहले विवाद किया और फिर बंदूक दिखाकर जबरन उन्हें कार में डालकर ले गए।

अपहरण के बाद आरोपियों ने व्यापारी को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर करीब 10 घंटे तक बंधक बनाए रखा। पहले उन्हें आमापुरा क्षेत्र के एक खेत में ले जाया गया, जहां मारपीट कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। रकम नहीं होने की बात कहने पर बदमाशों ने उन्हें पास के एक मकान में ले जाकर फिर प्रताड़ित किया।लगातार धमकियों और मारपीट से डरे व्यापारी ने अपने परिजन के माध्यम से 14 लाख रुपए आरोपियों तक पहुंचवाए। इसके बावजूद बदमाशों ने उन्हें तुरंत नहीं छोड़ा और शाम तक बंधक बनाए रखा। बाद में ईदगाह क्षेत्र के पास छोड़ते हुए घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

इनका कहना है:
डीएसपी हरिराम सोनी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द अपहरणकर्ताओंं की गिरफ्तारी की जाएगी।

कारोबारी का अपहरण : अश्लील वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की दी धमकी, मांगी दस करोड़ की फिरौती
कोटपूतली। पुलिस ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण के बाद महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उससे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार नकाबपोश इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने कारोबारी को सुनसान खंडहरनुमा तिबारे में ले जाकर मारपीट की और महिला के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए फिरौती की मांग की। रकम की व्यवस्था के लिए समय देने के बाद बदमाश कारोबारी को दूसरे स्थान पर छोड़ने ले जा रहे थे। इसी दौरान इलाके में पुलिस की नाकाबंदी से घबराकर बदमाश कारोबारी को छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि 12 दिसंबर की सुबह प्रोपर्टी कारोबारी कैलाश विजयवर्गीय डाबला रोड पर कॉलोनी के मंदिर में पूजा-पाठ के लिए गया था।

इस दौरान सफेद कार में आए चार बदमाश उसे जबरन कार में बैठाकर सुंदरपुरा के पास सुनसान व खंडहरनुमा तिबारे में ले गए। वहां पहले से मौजूद एक महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई और डराने के लिए फायर भी किया गया। इसी दौरान कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाकर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। अलग-अलग स्थानों से विकास उर्फ विक्का गुर्जर निवासी सुंदरपुरा, संदीप उर्फ धोलाराम गुर्जर निवासी सुंदरपुरा, कृष्ण गुर्जर निवासी टोरड़ा गुजरान व शेरसिंह राजपूत निवासी भैसलाना को गिरफ्तार कर लिया। इनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।