ढाका - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांग्लादेश हिंसा: पहले शरीफ ओस्मान हादी और अब NCP के इस नेता को घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
ढाका। बांग्लादेश में हिंसा रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में, 12 दिसंबर को ढाका में शरीफ ओस्मान हादी को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी जिसके बाद 18 दिसंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। लेकिन ​अब खबर सामने आ रही है कि आज नेशनल सिटीजन पार्टी की लेबर विंग के 42 वर्षीय नेता मोहम्मद मोतलेब सिकदर को उनके घर में घुसकर किसी ने गोली मारी दी, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि ये घटना सोनाडांगा इलाके की है।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि मोहम्मद मोतलेब को गोली लगने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने पहले खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके बाद डॉक्टरों ने उनके सिर के सीटी स्कैन के लिए उन्हें सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा। पुलिस के अनुसार, हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने आते ही मोहम्मद मोतलेब पर आते ही गोलीबारी शुरू कर दी। डॉक्टरों ने बताया कि अभी मोहम्मद मोतलेब की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच जारी है।

शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में​ फिर भभकी हिंसा, अवामी लीग का ऑफिस स्वाहा
ढाका। बांग्लादेश में इंकलाब मंच आंदोलन के एक प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ ने गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक ढाका और कई अन्य शहरों में जमकर उत्पात मचाया और भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर भारत विरोधी नारे लगाए। बांग्लादेश में 'जुलाई विद्रोह' के प्रमुख चेहरे और दक्षिणपंथी संगठन 'इंक़लाब मंच' के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की गुरुवार रात सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। ढाका के बिजोयनगर इलाके में 12 दिसंबर को एक चुनावी अभियान में हुए हमले में उसके सिर में गोली लगी थी। हादी की मौत की खबर फैलते ही समर्थक, कट्टरपंथी छात्र सड़कों पर उतर आए और आगजनी, तोडफ़ोड़ और लक्षित हमले शुरू कर दिए।

आक्रोशित भीड़ ने खुलना और चट्टोग्राम में भारतीय सहायक उच्चायुक्त पर हमला करने की कोशिश की। चट्टोग्राम में प्रदर्शनकारी भारतीय उच्चायुक्त इमारत की ओर बढ़े और जाकिर हुसैन रोड पर पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए और परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए और भारत का बहिष्कार करो, अवामी लीग के अड्डों को जला दो, और हादी का खून बेकार नहीं जाएगा जैसे नारे लगाए। ढाका में प्रदर्शनकारी बुलडोजर लेकर आए और धनमंडी 32 में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के ऐतिहासिक घर के बचे हुए हिस्से को गिरा दिया। अवामी लीग के कई नेताओं के दफ्तरों और घरों पर भी हमला किया गया या आग लगा दी गई, जिसमें चश्मा हिल में पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल का घर और उत्तरा में पूर्व ढाका-18 अवामी लीग सांसद हबीब हसन के भाई का घर शामिल है।

प्रदर्शनकारियों ने ढाका के कारवां बाजार इलाके में समाचार पत्र द डेली स्टार और प्रोथोम आलो के दफ्तरों में तोडफ़ोड़ की और आग लगा दी। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने प्रोथोम आलो बिल्डिंग की कई मंजिलों में तोडफ़ोड़ की, फर्नीचर, दस्तावेज और उपकरण सड़कों पर फेंक दिए और फिर उनमें आग लगा दी।

इतना ही नहीं, द डेली स्टार के दफ्तर में स्थिति गंभीर हो गई। वहां कम से कम 20 पत्रकार और स्टाफ सदस्य घने धुएं के बीच छत पर फंस गए थे और आग तेजी से इमारत में फैल रही थी। अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और उग्र भीड़ को काबू करने के लिए सेना को तैनात किया गया। तेजगांव स्टेशन की दमकम इकाई ने आखिरकार रात करीब 1:40 बजे आग पर काबू पाया।

अपने सहयोगियों के साथ फंसे उप संपादक सुब्रत रॉय ने कहा, अंदर बहुत धुआं है। छत पर भी सांस लेना मुश्किल हो रहा है। एक अन्य रिपोर्टर अब्दुल्ला एमडी अब्बास ने सोशल मीडिया पर अपील करते हुए कहा, मेरे सभी सहयोगी छत पर हैं। वे सांस नहीं ले पा रहे हैं। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें। बाद में सेना के जवानों ने इलाके को सुरक्षित करने और बचाव अभियान में मदद की। अधिकारियों ने इन घटनाओं पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया और यह स्पष्ट नहीं था कि कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं। इन हमलों से बंगलादेश में सुरक्षा स्थिति और राजनयिक मिशनों, पत्रकारों और नागरिक समाज संस्थानों की सुरक्षा को लेकर देश-विदेश में चिंताएं पैदा हो गई है।

बांग्लादेश में निशाने पर भारतीय मिशन, राजशाही में असिस्टेंट हाई कमीशन की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारी
ढाका। बांग्लादेश में भारतीय मिशन के खिलाफ खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राजशाही में भारतीय अस्टिटेंट हाई कमीशन की ओर मार्च करने की कोशिश की। इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए। सुरक्षा स्थित को देखते हुए भारतीय मिशन ने राजशाही और खुलना में भारतीय वीजा एप्लीकेशन सेंटर को बंद कर दिया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सड़क को बैरिकेड्स लगाकर ब्लॉक कर दिया है।

इसके पहले बुधवार को ऐसी ही घटना में प्रदर्शनकारियों ने ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग को घेरने की कोशिश की थी। बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में भारतीय उच्चायोग के लिए मार्च निकाला था। दोपहर करीब 3 बजे यह मार्च शुरू होने के बाद आगे बढ़ा तो इसे पुलिस के ब्लॉकेड का सामना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे और पहला बैरिकेड तोड़ दिया था। इसके बाद दूसरे बैरिकेड पर उनका सामना भारी पुलिस बल से हुआ था, जहां वे सड़क पर ही बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश में सुरक्षा माहौल को लेकर नई दिल्ली में बढ़ती चिंताओं के बीच हुए हैं।

बांग्लादेश के राजदूत को भारत ने किया तलब

भारत ने बुधवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया और कुछ चरमपंथी तत्वों द्वारा ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा संकट पैदा करने की साजिश के ऐलान को लेकर अपनी कड़ी चिंता जतायी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि बांग्लादेश में हाल की कुछ घटनाओं को लेकर चरमपंथी तत्वों द्वारा गढ़ी जा रही झूठी कहानी को भारत पूरी तरह खारिज करता है।

हमीदुल्लाह को तलब किए जाने के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो इन घटनाओं की गहन जांच की है और न ही इनके संबंध में भारत के साथ कोई ठोस सबूत साझा किए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने इन घटनाओं का विस्तृत उल्लेख नहीं किया। उसने कहा, हम अंतरिम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह अपने कूटनीतिक दायित्वों के अनुरूप बांग्लादेश में स्थित मिशनों और कार्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

दो वीजा सेंटर बंद किए

इन सुरक्षा चिंताओं के बीच बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने राजशाही और खुलना में वीजा एप्लीकेशन सेंटर को बंद कर दिया है। आईवीएसी ने वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईवीएसी के राजशाही और खुलना केंद्र आज बंद रहेंगे। हालांकि, बुधवार को बंद किया गया ढाका आईवीएसी सेंटर खोल दिया गया है।