विरोध प्रदर्शन - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मनरेगा खत्म करने के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला
नई दिल्ली। सरकार के मनरेगा की जगह वीबी जी-राम-जी विधेयक पारित करने के खिलाफ कांग्रेस आज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है और इस पर उसकी आगे की रणनीति तय करने के बारे में 27 दिसंबर को यहां पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में विचार किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) को प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया है और रोजगार गारंटी के इस अधिकार को अनुग्रह में बदल दिया है।

वेणुगोपाल ने कहा, मनरेगा का काम करने का एक कानूनी अधिकार था, न कि कोई कल्याणकारी योजना। इसकी निधि सीमित और नियंत्रण केंद्रीकृत कर इसकी मांग-आधारित प्रकृति को बदलकर, भाजपा ने इस अधिकार को बजट पर निर्भर योजना में बदल दिया है, जिससे करोड़ों ग्रामीण परिवार असुरक्षा और संकट में धकेल दिये गये हैं। इसके विरोध में कांग्रेस आज देश भर के जिला मुख्यालयों में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है और उन श्रमिकों के साथ खड़ी है जिनकी आजीविका और गरिमा पर हमला हो रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि काम के अधिकार पर इस गंभीर हमले को लेकर पार्टी की कार्यसमिति की 27 दिसंबर को होने वाली बैठक में  इस पर चर्चा की जाएगी। इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जहां विचार-विमर्श करेंगे वहीं इसकी आगे की रणनीति और कार्रवाई के बारे में भी निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्य समिति की बैठक के अगले दिन 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता महात्मा गांधी के चित्र को लेकर देशभर के मंडलों और पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे और नागरिकों के लिए आदर्शों, न्याय, गरिमा और काम के अधिकार के संवैधानिक वादे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे।

बांग्लादेश में निशाने पर भारतीय मिशन, राजशाही में असिस्टेंट हाई कमीशन की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारी
ढाका। बांग्लादेश में भारतीय मिशन के खिलाफ खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने राजशाही में भारतीय अस्टिटेंट हाई कमीशन की ओर मार्च करने की कोशिश की। इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए। सुरक्षा स्थित को देखते हुए भारतीय मिशन ने राजशाही और खुलना में भारतीय वीजा एप्लीकेशन सेंटर को बंद कर दिया है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सड़क को बैरिकेड्स लगाकर ब्लॉक कर दिया है।

इसके पहले बुधवार को ऐसी ही घटना में प्रदर्शनकारियों ने ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग को घेरने की कोशिश की थी। बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में भारतीय उच्चायोग के लिए मार्च निकाला था। दोपहर करीब 3 बजे यह मार्च शुरू होने के बाद आगे बढ़ा तो इसे पुलिस के ब्लॉकेड का सामना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे और पहला बैरिकेड तोड़ दिया था। इसके बाद दूसरे बैरिकेड पर उनका सामना भारी पुलिस बल से हुआ था, जहां वे सड़क पर ही बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश में सुरक्षा माहौल को लेकर नई दिल्ली में बढ़ती चिंताओं के बीच हुए हैं।

बांग्लादेश के राजदूत को भारत ने किया तलब

भारत ने बुधवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया और कुछ चरमपंथी तत्वों द्वारा ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा संकट पैदा करने की साजिश के ऐलान को लेकर अपनी कड़ी चिंता जतायी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि बांग्लादेश में हाल की कुछ घटनाओं को लेकर चरमपंथी तत्वों द्वारा गढ़ी जा रही झूठी कहानी को भारत पूरी तरह खारिज करता है।

हमीदुल्लाह को तलब किए जाने के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो इन घटनाओं की गहन जांच की है और न ही इनके संबंध में भारत के साथ कोई ठोस सबूत साझा किए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने इन घटनाओं का विस्तृत उल्लेख नहीं किया। उसने कहा, हम अंतरिम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह अपने कूटनीतिक दायित्वों के अनुरूप बांग्लादेश में स्थित मिशनों और कार्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

दो वीजा सेंटर बंद किए

इन सुरक्षा चिंताओं के बीच बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने राजशाही और खुलना में वीजा एप्लीकेशन सेंटर को बंद कर दिया है। आईवीएसी ने वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईवीएसी के राजशाही और खुलना केंद्र आज बंद रहेंगे। हालांकि, बुधवार को बंद किया गया ढाका आईवीएसी सेंटर खोल दिया गया है।