दिल्ली प्रदूषण - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली की हवा हुई और भी जहरीली, एक्यूआई 400 के पार, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानीवासियों के लिए मंगलवार थोड़ा राहत भरा रहा जहां घन कोहरे की चादर के बीच सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक श्रेणी से गिरकर गंभीर स्थिति पर रहा। राजधानी का एक्यूआई 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सुबह 07:05 बजे एक्यूआई 'गंभीर' स्तर को पार करते हुए 414 तक पहुँच गया।

दिल्ली के 40 सक्रिय वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों में से 29 ने 'गंभीर' या 'गंभीर प्लस' एक्यूआई दर्ज की। आनंद विहार सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र में शीर्ष पर बना रहा, जहाँ आज सुबह एक्यूआई 466 तक पहुँच गया। यह पिछले पांच दिनों की तुलना में तेजी से बढ़ा है। दिल्ली में सोमवार को 416, रविवार को 418, शनिवार को 440, शुक्रवार को 430, और गुरुवार को 438 दर्ज किया गया है। हाल के दिनों में स्टेशन पर सबसे अधिक एक्यूआई 14 दिसंबर को 492 रिकॉर्ड की गयी थी।

दिल्ली में 450 के स्तर को पार करने वाले अन्य प्रदूषण हॉटस्पॉट्स में मुंडका में 451, नेहरू नगर में 453 और ओखला फेज-2 में 452 शामिल हैं, जबकि कई अन्य स्टेशन 'गंभीर प्लस' श्रेणी के करीब करीब रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 101 से 200 के बीच होने पर वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी, 201 से 300 के बीच 'खराब', और 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' श्रेणी मानी जाती है जबकि 400 से ऊपर को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैव) के तहत आपात उपायों के लिए एक्यूआई 450 और उससे ऊपर को 'गंभीर प्लस' श्रेणी में रखा जाता है। एक्यूआई 400 से अधिक होने पर इसके संपर्क में आने पर स्वस्थ व्यक्ति की प्रभावित हो सकता है और पहले से सांस और हृदय से संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

राजधानी में तेज हवा नहीं चलने, तापमान में गिरावट आने तथा वायु प्रदूषण फैलने से वायु गुणवत्ता और बिगड़ गयी है। इसके अलावा घना कोहरा छाये रहने से दृश्यता में कमी देखी जा रही है। राजधानी के सफदरजंग और पालम में आज सुबह 07:30 बजे बहुत घना कोहरा देखा गया और दृश्यता 100 मीटर से घटकर 50 मीटर हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों के लिए दिल्ली के सभी 11 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया।

धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली, दृश्यता कम होने से लोगों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना, कई फ्लाइट्स रद्द
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी सोमवार सुबह जहरीली धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही और कम दृश्यता होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, सुबह 6.05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 था, जो एक दिन पहले दर्ज किए गये 24 घंटे के औसत 377 से थोड़ा बेहतर था। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई 101 और 200 के बीच मध्यम स्तर का होता है। इसके बाद 201 और 300 के बीच खराब और 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' होता है। वहीं, 400 से ऊपर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में आता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बहुत खराब हवा में लंबे समय तक रहने से सांस की समस्या हो सकती है। यह उन लोगों के लिए खतरनाक है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं है। दिल्ली में रविवार को दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही थीं और पिछले 24 घंटों में हवा की गति 12 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी, जिससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ, हालांकि दृश्यता काफी कम रही।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, लगभग सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलने के बावजूद पालम स्टेशन पर ²श्यता कम होती रही। रविवार रात 9.30 बजे दृश्यता  800 मीटर से घटकर सोमवार सुबह सात बजे तक 350 मीटर हो गयी, जिसके कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को उड़ानों के परिचालन में संभावित रुकावट की चेतावनी देते हुए यात्रा परामर्श जारी करना पड़ा। सफदरजंग स्टेशन पर भी हल्की धुंध देखी गई, जहां रात भर शांत हवाओं के कारण ²श्यता रविवार रात 1,000 मीटर से घटकर सोमवार सुबह 600 मीटर हो गयी।

वीरेन्द्र सचदेवा का गंभीर आरोप, बोलें-केजरीवाल सरकार और पंजाब सरकार की लापरवाहियों का परिणाम भुगत रहे हैं दिल्ली वाले
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा, राजधानी के लोग पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार और आप की मौजूदा पंजाब की सरकारों की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि भारद्वाज द्वारा प्रदूषण जैसे गम्भीर विषय पर सुपरमैन, स्पाइडरमैन, बैटमैन और सेंटा क्लोज की बेहोशी का हास्य व्यंग्य करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली वाले जो भुगत रहे हैं, वह अरविंद केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब की सरकारों की लापरवाही का परिणाम है।

उन्होंने कहा, भारद्वाज जब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे तब उनकी सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया, प्रदूषण की रोकथाम पर दस साल में कोई काम नहीं किया। उनके स्वास्थ्य मंत्री रहते दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाएं बटने का मामला सामने आया और मोहल्ला क्लीनिक तो घोटालों के केन्द्र बन गये थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, केजरीवाल और भारद्वाज जब सत्ता में थे तब प्रदूषण को नहीं सम्भाल पाये और आज जब विपक्ष में हैं तो हास्यास्पद बातें कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते काम ना करके और अब प्रदूषण पर हास्यास्पद बातें कर केजरीवाल और भारद्वाज दोनों ही जनता के बीच अपनी छवि खो रहे हैं। बेहतर होगा ये लोग गम्भीरता से काम करें और प्रदूषण पर हास्य व्यंग्य नौटंकी करने की जगह दिल्ली वालों तथा सरकार को प्रदूषण की रोकथाम पर काम करने दें।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की 'अरावली बचाओ' अभियान में शामिल होने की अपील, केंद्र सरकार पर लगाया लापरवाह नीतियों का आरोप
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली के निवासियों से'अरावली बचाओ' अभियान में शामिल होने की भावुक अपील की है। अखिलेश यादव ने चेतावनी दी है कि अरावली पर्वतमाला के विनाश का शहर के पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और जीवन की गुणवत्ता पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा, अरावली पर्वतमाला दिल्ली का प्राकृतिक सुरक्षा कवच और इसकी पारिस्थितिक जीवनरेखा है। अगर हमने अरावली को नहीं बचाया, तो दिल्ली रहने के लायक नहीं रहेगी। यहाँ की हवा सांस लेने लायक नहीं होगी, पानी पीने लायक नहीं रहेगा और तापमान असहनीय हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने दिल्ली के निवासियों, विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर प्रदूषण के विनाशकारी प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अरावली पर्वतमाला की रक्षा नहीं की गई, तो चिकित्सा पर्यटन, वाणिज्य और संस्कृति के केंद्र के रूप में शहर की प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति होगी।

उन्होंने आरोप लगाया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लापरवाह नीतियां दिल्ली को प्रदूषण का केंद्र बना देंगी, जिससे व्यवसाय, निवेश और पर्यटक यहाँ से दूर चले जाएंगे। हमें अरावली को बचाने के लिए एकजुट होना होगा और भाजपा की गंदी राजनीति को नकारना होगा।

अखिलेश यादव की यह अपील खनन और निर्माण गतिविधियों के कारण अरावली पर्वतमाला के तेजी से हो रहे क्षरण पर चिंताओं के बीच आई है। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक फैली यह पर्वतमाला इस क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 'अरावली बचाओ'अभियान को पर्यावरण कार्यकर्ताओं, व्यापारिक नेताओं और नागरिक समाज संगठनों सहित विभिन्न क्षेत्रों से समर्थन मिल रहा है।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिये सरकारी स्कूलों में लगेंगे 10,000 एयर प्यूरीफायर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार पहले चरण में सरकारी स्कूलों के 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगायेगी। इस योजना के लिये जल्दी ही निविदायें आमंत्रित की जायेंगी।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, इस पहल का मकसद छात्रों के लिए एक स्वस्थ माहौल सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, स्मार्ट क्लास के साथ-साथ अब बच्चों को 'शुद्ध हवा' भी मिलेगी। आने वाले चरणों में दिल्ली सरकार के स्कूलों के हर क्लास रूम में चरणबद्ध तरीके से एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं करेगा। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, हम अपने बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते और न ही किसी और को ऐसा करने देंगे। इसके आगे शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण सिर्फ एक मौसम या कुछ महीनों की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, यह कोई मौसमी या दस महीने का मुद्दा नहीं है। दिल्ली का अपना मौसम नहीं है। जब जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होती है तो यहां ठंड बढ़ जाती है और जब राजस्थान में धूल भरी आंधी आती है तो दिल्ली भी प्रभावित होती है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी नेता सिर्फ सरकार की आलोचना करने के लिए अलग-अलग मुद्दों पर विशेषज्ञ बन जाते हैं। उन्होंने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मॉनिटिरिंग स्टेशनों के बारे में आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 2017 और 2018 में 20 नये एक्यूआई मॉनिटिंरिंग स्टेशन लगाये गये थे, जिनमें से लगभग 30 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट में थे। उन्होंने आरोप लगाया, वे साफ हवा चाहते थे, सटीक डेटा नहीं।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्व मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, विपक्षी नेता अब सवाल उठा रहे हैं कि ऑड-ईवन योजना क्यों लागू नहीं की गयी। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल एक तथाकथित 'वैज्ञानिक' ऑड-ईवन योजना लाये थे, लेकिन अदालतों ने भी उस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पिछली सरकार की 'रेड लाइट पर इंजन बंद' जैसे अभियानों की भी आलोचना करते हुये  दावा किया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने कहा था कि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया, आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली का प्रदूषण एक जन संपर्क गतिविधि थी और अभी भी बनी हुई है।

Delhi-NCR में एक्यूआई का स्तर नीचे स्तर पर, दृश्यता 50 मीटर से कम
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब होने के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर भर के हवाईअड्डों पर बहुत घना कोहरा छा गया है, सफदरजंग में दृश्यता शून्य और पालम में 50 मीटर रह गयी है।

आईएमडी ने आज सुबह 5.30 बजे अगले दो से तीन घंटों के लिए दिल्ली के सभी जिलों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। गुरुवार को दोपहर तीन बजे से दृश्यता कम होने लगी, जबकि दोपहर में तेज धूप में यह 800 मीटर थी, अगले 12 घंटों में यह धीरे-धीरे खराब होती गई और देर रात ढाई बजे बजे तक 50 मीटर तक पहुंच गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 07:05 बजे दिल्ली का एक्यूआई गिरकर 387 हो गया। यह गुरुवार के 373 के औसत से और खराब है। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई का स्तर 101-200 के बीच मध्यम और 301-400 के बीच बहुत खराब और 400 से ऊपर 'गंभीर' श्रेणी में आता है। हालांकि, आपातकालीन जीआरएपी उपायों को लागू करने के लिए 450 के एक्यूआई मान को 'गंभीर प्लस' श्रेणी में रखा गया है। 400 से ऊपर एक्यूआई स्तर स्वस्थ लोगों को प्रभावित करते हैं और पहले से बीमार लोगों पर गंभीर असर डालता हैं।

मौसम विशेषज्ञों ने कहा, आज हवाओं में सुधार होने की संभावना है, लेकिन सप्ताहांत में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हवा की गुणवत्ता को फिर से खराब कर सकता है। दिल्ली के 40 सक्रिय प्रदूषण निगरानी स्टेशनों में से 17 में 'गंभीर' एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि कई अन्य 400 के निशान के आसपास थे। दिल्ली के रिहायशी इलाके में प्रदूषण हॉटस्पॉट आर. के. पुरम सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक था, जहाँ एक्यूआई स्तर 441 तक पहुँच गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस से ज्यादा कम था, जबकि शहर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य करीब था। अधिकतम 20.1 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने अगले पाँच दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जतायी है। शुक्रवार, रविवार और सोमवार को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।  आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार, मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार है।