Ashish Sood - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली: रेखा गुप्ता ने किया 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ, 3 हजार से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी में 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ कर तीन हज़ार से अधिक छात्राओं को साइकिलें वितरित की। सीएम गुप्ता ने आज पूर्वी विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'विद्या वाहिनी' का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली सरकार के विद्यालयों की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 3,000 से अधिक छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद किया, उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और सपनों के बारे में जानकारी ली और उन्हें पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा आज का कार्यक्रम नारी शक्ति के सम्मान और प्रत्येक बेटी को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के हमारे सामूहिक संकल्प का उत्सव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण में महिला-नेतृत्व वाले विकास को केंद्र में रखा है और शिक्षा को महिला सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम माना है। 'विद्या वाहिनी' योजना उसी दूरदर्शी सोच से प्रेरित होकर प्रारंभ की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'विद्या वाहिनी' योजना के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से दिल्ली सरकार के विद्यालयों में पढ़ने वाली लगभग 1 लाख 40 हजार छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह योजना आगे के वर्षों में भी इसी तरह जारी रहेगी। यह योजना छात्राओं के विद्यालय तक सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करेगी, उनके समय की बचत करेगी, विद्यालयों में नियमित उपस्थिति बढ़ाएगी, ड्रॉपआउट की संभावना को कम करेगी और अभिभावकों की दैनिक चिंता को भी कम करेगी।

उन्होंने कहा कि एक साइकिल केवल परिवहन का साधन नहीं होती, बल्कि यह स्वतंत्रता, आत्मविश्वास, गरिमा, आत्मनिर्भरता और अवसर का प्रतीक है। शिक्षा सशक्तीकरण की सबसे मजबूत नींव है। जब एक बेटी शिक्षित होती है तो वह केवल ज्ञान ही नहीं प्राप्त करती, बल्कि आत्मविश्वास, जागरूकता और अपने भविष्य से जुड़े सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करती है। यह साइकिल केवल एक उपहार नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे पूरी लगन और अनुशासन के साथ अध्ययन करें, साइकिल का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और सदैव सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए भी विशेष है क्योंकि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला मुख्यमंत्री के हाथों में है, जो यह सुनिश्चित कर रही हैं कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहे। जब महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलता है तो नीतियों के केंद्र में महिलाओं का सम्मान, उनकी शिक्षा और उनका सशक्तिकरण स्वतः आ जाता है और आज का कार्यक्रम इसका सशक्त उदाहरण है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 9 में पहुंचने के बाद विद्यालय की दूरी और परिवहन की कठिनाइयों के कारण अनेक छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होती रही है। 'विद्या वाहिनी' योजना उन बाधाओं को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे किये गये, लेकिन अनेक सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं और छात्राओं की वास्तविक आवश्यकताओं की अनदेखी होती रही। वर्तमान सरकार ने प्रचार के बजाय शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का माध्यम मानते हुए प्राथमिकताएं बदली हैं।

आशीष सूद ने केजरीवाल से शिक्षकों के बारे में 'भ्रामक बयान' को लेकर माफी मांगने को कहा, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती को लेकर दिये गये उनके 'गलत एवं भ्रामक बयानों' के लिए माफी मांगने को कहा है। आशीष सूद ने पांच जनवरी को लिखे पत्र में केजरीवाल के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि शिक्षकों को लावारिस कुत्तों की गिनती के काम में लगाया जा रहा है। उन्होंने इस दावे को गलत और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़ा सरकारी परिपत्र पहले से ही सार्वजनिक है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि केजरीवाल के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उनके ऐसे बयानों को केवल एक गलतफहमी मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां सार्वजनिक सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण पहल को पटरी से उतारने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास लगती हैं। आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाकर भाग जाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के आचरण से अनावश्यक अशांति पैदा होती है, जनता का भरोसा कम होता है और शासन व्यवस्था में बाधा आती है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वह बच्चों के कल्याण या स्कूलों के कामकाज में किसी भी गलत सूचना को बाधा नहीं बनने देंगे। उन्होंने पूर्व सीएम केजरीवाल से दुष्प्रचार करने की जिम्मेदारी लेने और दिल्ली की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने का आग्रह किया। आशीष सूद ने कहा कि जिम्मेदार राजनीतिक चर्चा के लिए संयम, ईमानदारी और सच्चाई के प्रति सम्मान की आवश्यकता होती है। उन्होंने केजरीवाल से भविष्य में झूठे और भ्रामक बयान देने से बचने की अपील की।

दिल्ली शिक्षा मंत्री आशीष सूद का आरोप, बोलें-आवारा कुत्तों के नाम पर झूठ फैला रही आम आदमी पार्टी, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राजधानी के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती के लिए लगाये जाने के आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए कहा आम आदमी पार्टी (आप) सिर्फ झूठ फैलाने का काम कर रही है। आशीष सूद ने मंगलवार को यहाँ संवाददाता सम्मेलन में कहा, तथाकथित स्वघोषित बेरोजगार नेता और आप के तथाकथित राष्ट्रीय नेता दिल्ली के सामाजिक ताने-बाने को खराब करने के उद्देश्य से सोमवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर झूठ फैलाते रहे।

कल सोशल मीडिया पर एक संगठित अभियान चलाया गया कि दिल्ली के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती के लिए लगाया गया है  यह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने कहा, मैं आम आदमी पार्टी को खुली चुनौती देता हूँ अगर शिक्षकों को कुत्तों की गिनती के लिए लगाए जाने का कोई आदेश या सर्कुलर है तो उसे तुरंत सार्वजनिक करें। अन्यथा झूठ फैलाने के लिए लिए दिल्ली की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

इसके आगे शिक्षा मंत्री ने कहा, आप द्वारा दिल्ली के तहसीलदारों और सब रजिस्ट्रार के निलंबन को लेकर झूठ फैलाकर प्रशासनिक अराजकता पैदा करने की कोशिश की गई। आप को भ्रष्टाचारियों से इतना प्रेम क्यों है? आप के शासनकाल में इन कार्यालयों में खुलेआम भ्रष्टाचार होता था और आज जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रही है तो आप भ्रष्टाचारियों के पक्ष में क्यों खड़ी है?

आशीष सूद ने कहा, 25 दिसम्बर के आसपास भी आप ने झूठा ट्वीट किया कि दिल्ली सरकार ने राजधानी के स्कूलों को आदेश दिया है कि स्कूलों में सांता क्लॉस बनकर आने वाले बच्चों पर कार्रवाई होगी। यदि ऐसा कोई आदेश आप के पास है तो आप उसे सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही? उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप के तथाकथित शिक्षा मॉडल, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और तथाकथित भारत रत्न के दावेदारों को चुनाव में सिरे से नकार दिया। धोखाधड़ी, जालसाजी और झूठ पर आधारित आप की राजनीति की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। आप अपनी राजनीतिक हार के 10 महीने बाद भी उसे स्वीकार नहीं कर पा रही है और पूरी तरह राजनीतिक जमीन खो चुकी है। बिना साक्ष्य झूठ बोलना और फिर भाग जाना, इससे आम आदमी पार्टी की खोई हुई साख वापस नहीं आने वाली।

उन्होंने कहा कि आप ने न दिल्ली में शिक्षा के लिए कोई ठोस काम किया और न ही प्रशासनिक स्तर पर दिल्ली का विकास किया। उन्होंने सिर्फ झूठ और शोर का सहारा लेकर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति की। आम आदमी पार्टी के तथाकथित दिल्ली के शिक्षा मॉडल को दिल्ली की जनता ने नकार दिया। उनके शिक्षा मंत्री हारे, उनके मुख्यमंत्री हारे तथाकथित भारत रत्न के दावेदार भी बुरी तरह पराजित हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार जनहित से जुड़े काम कर रही है और इसी कारण आप सोशल मीडिया पर झूठ और अफवाह फैलाकर दिल्ली सरकार को बदनामी करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिये सरकारी स्कूलों में लगेंगे 10,000 एयर प्यूरीफायर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार पहले चरण में सरकारी स्कूलों के 10,000 क्लासरूम में एयर प्यूरीफायर लगायेगी। इस योजना के लिये जल्दी ही निविदायें आमंत्रित की जायेंगी।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, इस पहल का मकसद छात्रों के लिए एक स्वस्थ माहौल सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, स्मार्ट क्लास के साथ-साथ अब बच्चों को 'शुद्ध हवा' भी मिलेगी। आने वाले चरणों में दिल्ली सरकार के स्कूलों के हर क्लास रूम में चरणबद्ध तरीके से एयर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि प्रशासन बच्चों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं करेगा। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, हम अपने बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते और न ही किसी और को ऐसा करने देंगे। इसके आगे शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण सिर्फ एक मौसम या कुछ महीनों की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, यह कोई मौसमी या दस महीने का मुद्दा नहीं है। दिल्ली का अपना मौसम नहीं है। जब जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होती है तो यहां ठंड बढ़ जाती है और जब राजस्थान में धूल भरी आंधी आती है तो दिल्ली भी प्रभावित होती है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी नेता सिर्फ सरकार की आलोचना करने के लिए अलग-अलग मुद्दों पर विशेषज्ञ बन जाते हैं। उन्होंने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मॉनिटिरिंग स्टेशनों के बारे में आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 2017 और 2018 में 20 नये एक्यूआई मॉनिटिंरिंग स्टेशन लगाये गये थे, जिनमें से लगभग 30 प्रतिशत ग्रीन बेल्ट में थे। उन्होंने आरोप लगाया, वे साफ हवा चाहते थे, सटीक डेटा नहीं।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्व मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, विपक्षी नेता अब सवाल उठा रहे हैं कि ऑड-ईवन योजना क्यों लागू नहीं की गयी। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल एक तथाकथित 'वैज्ञानिक' ऑड-ईवन योजना लाये थे, लेकिन अदालतों ने भी उस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पिछली सरकार की 'रेड लाइट पर इंजन बंद' जैसे अभियानों की भी आलोचना करते हुये  दावा किया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने कहा था कि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया, आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली का प्रदूषण एक जन संपर्क गतिविधि थी और अभी भी बनी हुई है।