North India - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार होने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि का अनुमान जताया है। जिससे क्षेत्र में दिन का तापमान मौसमी औसत से ऊपर रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 फरवरी और फिर दो-तीन मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इनके प्रभाव से कल और आज जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तथा आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दो से चार मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मध्य भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढने का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। गुजरात में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद अगले चार दिनों में तापमान तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पांच दिनों में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि सप्ताह के अंत तक पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इस बीच, गुरुवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।इसी तरह का मौसम 27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी बिजली गिर सकती है।

दिल्ली में हवा में सुधार: धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, हल्की बारिश के आसार, वायु गुणवत्ता खराब बनी रही
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जबकि पूरे उत्तर भारत में सर्दी का असर अभी बना हुआ है। इस हफ्ते के आखिर में इस इलाके में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है।

भारी बारिश की हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है। एक नये पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी बेल्ट पर असर डालने का अनुमान है, जिससे बादल छाये रहेंगे और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस बीच, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

प्रदूषण के मामले में, लोग खराब वायु गुणवत्ता से जूझ रहे हैं। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 था, जो खराब श्रेणी में आता है। हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषक जमा हो गये हैं, जिससे हवा गुणवत्ता में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया कि वायु गुणवत्ता स्तर में पहले थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन शहर की हवा अभी भी ठीक नहीं है। वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली ने बताया है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 के आस-पास रह सकता है, जो मध्यम श्रेणी के दायरे में चला जाएगा, लेकिन अभी तक कोई खास राहत नहीं मिली है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर, मध्य भारत में कोहरा, बारिश, बर्फबारी का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान गिरने के बीच गुरुवार को दिल्ली में दृश्यता में सुधार हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पालम को 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दिल्ली में सबसे ठंडा जगह बताया और चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में कई पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और मध्य भारत में कोहरा, बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सुबह तड़के पालम में न्यूनतम दृश्यता 1,100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विज्ञान ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है जिससे पांच-छह फरवरी और फिर नौ-दस फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति छह फरवरी तक बने रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में सात फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरपूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड और मेघालय में अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान लगाया है, जहां अगले दो से तीन दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने का अनुमान है। मध्य भारत में अगले 48 घंटों में तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

गुजरात के न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों तक कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है, जिसके बाद इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान स्थिर रहने के बाद अगले दो दिनों में भी इसी तरह की गिरावट हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में तापमान में कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में पांच और छह फरवरी को तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छह फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में नौ और 10 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चार और पांच फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट पाला पडऩे की संभावना पर चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

घने कोहरे और प्रदूषण से उड़ानें बाधित, एयर इंडिया-इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो सहित विभिन्न एयरलाइंस ने उड़ानों में संभावित देरी और रुकावटों को लेकर यात्रियों के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। एयर इंडिया ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि सोमवार सुबह दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में दृश्यता कम रहने के कारण उड़ानों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने कहा कि उसने रुकावटों को कम करने के लिए पहले से ही कदम उठाए हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि देरी, मार्ग परिवर्तन  या रद्द होने की स्थिति में हवाई अड्डा पर मौजूद कर्मचारी सहायता प्रदान करेंगे।

एयर इंडिया ने कहा कि कोहरे से प्रभावित होने वाली उड़ानों के यात्रियों को पहले से चेतावनी मिलेंगी, जिसमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उड़ान रीशेड्यूल करने या रद्द होने की स्थिति में  बिना किसी जुर्माना के पूरी राशि पाने का विकल्प होगा। एयरलाइन ने यात्रियों को हवाई अड्डा के लिए निकलने से पहले उड़ान की अद्यतन स्थिति जांच करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी है।

इसी तरह से इंडिगो ने भी कई परामर्श जारी किये हैं, जिसमें कहा गया है कि सुबह के समय कोहरे से अमृतसर, चंडीगढ़ और लखनऊ में दृश्यता कम होने होने की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती है। वहीं, कम दृश्यता की स्थिति दिल्ली, राजकोट और सूरत में भी है, जिससे उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने कहा कि वह मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और उसकी टीमें संचालन को प्रबंधित करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए अपनी उड़ान की अद्यतन स्थिति पर नजर रखें और हवाई अड्डा जाने से पहले नवीनतम जानकारी हासिल कर लें। इंडिगो ने कहा कि प्रभावित यात्री नीति के अनुसार दूसरे विकल्प चुन सकते हैं या राशि को वापस पाने का दावा कर सकते हैं।

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई, जबकि पालम में यह सिर्फ 100 मीटर रही। मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने का अनुमान है जिससे हवाई यातायात में और रुकावटें आ सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं।

" उड़ानों पर असर, स्कूल बंद" दिल्लीवासियों के लिए राहतभरी खबर, AQI में सुधार, एयरलाइंस ने जारी किया परामर्श
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार के साथ 299 दर्ज किया गया। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी भी 'खराब' श्रेणी में बनी रही। मंगलवार को राजधानी का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर मोबाइल एप्लिकेशन से आज सुबह 9.05 बजे लिए गए नेहरू नगर (360), आनंद विहार (349), पूसा (345), चांदनी चौक (342), जहांगीरपुरी (342), ओखला फेज-2 (342), और सिरीफोर्ट (342) जगहों पर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, नरेला में 295, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 299, आईटीओ में 291, अलीपुर में 283, नजफगढ़ में 281 और दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में एक्यूआई 280 दर्ज की गयी, जो कि 'खराब' श्रेणी रही। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर पांच-सात डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। विभाग ने कई जगहों पर हल्के कोहरे और सुबह के समय कुछ जगहों पर घने कोहरे की भी चेतावनी दी है।

इस बीच, एयरलाइंस ने आज यात्रियों के लिए कई यात्रा परामर्श जारी किए। कल देर रात एक परामर्श में एयर इंडिया ने कहा कि बुधवार सुबह दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में भारी कोहरे और कम दृश्यता के पूर्वानुमान के कारण इन स्थितियों का उनके नेटवर्क में फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और रुकावटों को कम करने के लिए कुछ नियंत्रित कदम उठाए हैं। अगर कोई अप्रत्याशित देरी, डायवर्जन या रद्दीकरण होता है, तो हमारा ग्राउंड स्टाफ हमारे यात्रियों की सहायता के लिए आपकी सेवा में मौजूद रहेगा। परामर्श में यात्रियों को हवाईअड्डे के लिए निकलने से पहले अपडेटेड फ्लाइट स्टेटस जांच करने की भी सलाह दी गयी।

इंडिगो ने भी अपने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। विमान कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा दृश्यता कम बनी हुई है, और कई विमान अब बदले हुए समय पर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने लिखा, कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है और मौसम में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, इसलिए उड़ान रद्द भी हो सकती हैं। यह परामर्श उदयपुर, जयपुर, इंदौर, गुवाहाटी और अगरतला जाने वाली उड़ानों के लिए जारी किया गया था।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अधिकारियों ने शीतलहर, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। यह निर्देश सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

राजधानी दिल्ली में घने कोहरे का कहर, 150 से ज्यादा उड़ाने रद्द
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को 150 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द हो गई है।      दिल्ली में बीती देर रात से ही घना कोहरा छा गया था। रात करीब 9:00 के बाद से दृश्यता कम हो गई थी और आधी रात के बाद से कैट 3 की प्रक्रिया के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा है।

उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों से भी घने कोहरे की खबर है। इस कारण बड़ी संख्या में आने वाली और जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही है।    उल्लेखनीय है कि, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से उड़ानों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है।