parvan major irrigation project - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परवन वृहद सिंचाई परियोजना का मुद्दा सदन में गूंजा, मंत्री सुरेश रावत ने कहा- शिलान्यास आपकी सरकार ने किया, स्वीकृति हमारी सरकार ने ली
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक प्रमोद जैन भाया ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना का सवाल उठाया। विधायक प्रमोद जैन भाया के प्रश्न पर मंत्री सुरेश रावत ने जवाब देते हुए परियोजना की विभिन्न स्वीकृति की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि योजना का शिलान्यास 2013 में कर दिया।

विधायक प्रमोद जैन ने कहा कि विलंब हुआ उसके लिए कौन दोषी और कब पूरा हुआ। मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि शिलान्यास आपकी सरकार ने किया, स्वीकृति हमारी सरकार ने ली थी। पांच साल आपने लटकाए रखी थी। 2018 से 2023 तक लटकाए रखी, लेकिन भाजपा सरकार में 26.85 प्रतिशत प्रगति की, हम इसी वित्तीय साल में जल संग्रहित कर लेंगे।

परवन वृहद सिंचाई परियोजना : डूब क्षेत्र के 18 गांवों को मानसून 2026 से पहले खाली करने की चेतावनी, सार्वजनिक सूचना जारी
जयपुर। परवन वृहद सिंचाई परियोजना के तहत पूर्ण एवं आंशिक डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के प्रभावित परिवारों को मानसून 2026 से पहले वर्तमान निवास स्थल खाली करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जल संसाधन विभाग, कालीसिंध परियोजना खंड झालावाड़ के अधिशाषी अभियंता ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है। सूचना के अनुसार पूर्ण डूब क्षेत्र में आने वाले ग्राम भीलखेड़ा, खेरखेड़ा, मानपुरा, बुखारी, सेवनिया, हथोला, हथोली, समरोल, छापीहेड़ा और कांगनीखेड़ा सहित कई गांवों के साथ आंशिक डूब प्रभावित ग्राम दौलाड़ा, अकावदखुर्द, महुआखेड़ा, बरेड़ा, बोरखेड़ी, हनोती और खोखेरालाला शामिल हैं। इन गांवों के प्रभावित परिवारों का पुनर्वास प्रस्तावित कॉलोनियों में किया जाना है, लेकिन अब तक सभी परिवार वहां विस्थापित नहीं हुए हैं।

विभाग ने बताया कि प्रभावितों को गत वर्ष भी आवंटित भूखंडों पर पुनर्वास कॉलोनियों में बसने के लिए सूचित किया जा चुका है, फिर भी कई परिवारों ने स्थानांतरण नहीं किया है। परवन बांध निर्माण कार्य लगभग 94 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और कुल 15 में से 14 गेट बनकर तैयार हैं। आगामी वर्षाकाल में बांध में जल भराव किया जाना प्रस्तावित है। विभाग ने जनहित में चेतावनी दी है कि सभी प्रभावित परिवार समय रहते स्थल खाली कर दें, ताकि जानमाल की हानि से बचा जा सके। बांध भराव के बाद होने वाले किसी भी नुकसान या जनहानि के लिए संबंधित प्रभावित स्वयं जिम्मेदार होंगे।

परवन वृहद सिंचाई परियोजना का दायरा बढ़ा : लागत 7355 करोड़ से अधिक, 571 गांव होंगे लाभान्वित
जयपुर। परवन वृहद सिंचाई परियोजना को लेकर सरकार ने विधानसभा में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की है। परियोजना की प्रारंभिक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 30 अगस्त 2013 को 2360.43 करोड़ रुपए की लागत से जारी की गई थी। उस समय गुरुत्वीय बहाव प्रणाली के माध्यम से कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के 313 गांवों में 1.314 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया था तथा 317 मिलियन घन मीटर जल सिंचाई के लिए और 50 मिलियन घन मीटर जल पेयजल के लिए आरक्षित किया गया था।

क्रियान्वयन के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक संशोधनों के बाद परियोजना का स्वरूप बदला गया। अब दाब आधारित पाइप जल वितरण तंत्र से सिंचाई का प्रावधान किया गया है। संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 22 मई 2018 को 7355.23 करोड़ रुपये की जारी हुई। संशोधन के बाद सिंचित क्षेत्र बढ़ाकर 2.01 लाख हेक्टेयर कर दिया गया है तथा लाभान्वित गांवों की संख्या 571 हो गई है। परियोजना का कार्य तीन पैकेजों में कराया जा रहा है,  इस परियोजना को केंद्र सरकार की त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम योजना के तहत 31 मार्च 2022 को 733.86 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई ।

परवन वृहद सिंचाई परियोजना : बिलेंडी गांव पूर्ण विस्थापित घोषित, 76.30 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण
जयपुर। परवन वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत बारां जिले के बिलेंडी गांव को पूर्ण विस्थापित श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। इस निर्णय के साथ ही परवन बांध से प्रभावित क्षेत्र में आने वाली भूमि के अवाप्ति (अधिग्रहण) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। परियोजना के कारण बिलेंडी गांव की कुल 76.3074 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होगी, जिसे अधिग्रहित किया जाएगा। जल संसाधन के अनुसार अधिग्रहित की जाने वाली भूमि में 23.7307 हेक्टेयर निजी भूमि तथा 49.1369 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। परियोजना के तहत बांध निर्माण और जल संग्रहण क्षेत्र के विस्तार के कारण गांव का बड़ा हिस्सा डूब क्षेत्र में आ रहा है, जिसके चलते इसे पूर्ण विस्थापन की श्रेणी में रखा गया है।

राज्य सरकार द्वारा प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन को लेकर नियमानुसार मुआवजा, वैकल्पिक भूमि और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रशासन का कहना है कि विस्थापित परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से पुनर्वास योजना लागू की जाएगी। परवन वृहद सिंचाई परियोजना को हाड़ौती क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है, जिससे सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा और किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। हालांकि, परियोजना से प्रभावित गांवों के पुनर्वास को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।