resident - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा दक्षिण वार्ड 61 - मेन रोड पर ठेले बने परेशानी, गलियां गंदी
कोटा। शहर के दादाबाड़ी क्षेत्र में इलाके में स्थित वार्ड 61 में मेन रोड की सड़कों पर साफ-सफाई तो प्रतिदिन होती हैं पर वार्ड के अंदर की जो गलियां है उनमें साफ व्यवस्थित रूप से नहीं हो पाती हैं। क्योकि मेन रोड की सफाई तो दिन में दो बार होती हैं। वहीं व्यापारी दिनेश, राजेंद्र ने बताया कि मेन रोड पर लगाने वाले ठेलों से बार-बार मेन रोड पर जाम की स्थिति रहती हैं।

टॉयलेट से आ रही बदबू
मेन रोड पर स्थित टॉयलेट गंदगी से अटा पड़ा हैं। साथ ही इसमें से बदबू आ रही वहीं इसके मेन गेट भी गायब हैं। साथ ही इसके आस-पास भी ठेलों वालों ने कब्जा कर रखा हैं। वहीं दूसरे टॉयलेट के आस पास भी दिनभर रिक्शा खड़े रहते हैं।

पार्क बदहाल स्थिति में
वार्ड में स्थिति पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगाएं गए खिलोने टूटे हुए वहीं पार्क में घूमने वाली गृहिणी रानू, मीना, मेघा ने बताया कि शाम के समय पर पार्क में चौकीदार की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं पार्क में सफाई करने वाले कर्मचारी ने झाड़ियां कटकर पार्क में डाल दी। ठेकेदार द्वारा पार्क के पेड़ की कटाई करने के बाद शाम तक झाड़ियां पार्क के अंदर ही रखी रहीं।

गलियों में पार्किंग की समस्या
दादाबाड़ी निवासी राजू, दिनेश ने बताया कि लोगों के द्वारा घर के सामने गाड़ी खड़ी करना बहुत बड़ी समस्या हैं। जिससे आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही रोड की चौड़ाई भी कम हो  गई जिससे कई बार लड़ाई  झगड़े की नौबत तक आ जाती हैं।

वार्ड का एरिया
दादाबाड़ी सेक्टर 1 व 2 संपूर्ण, पी एंड टी कॉलोनी।

इनका कहना है
शाम के समय पर पार्क में चौकीदार की व्यवस्था होनी चाहिए। क्योकि शाम के समय पर अधिकतर पार्क में घूमने के लिए महिलाएं आती हैं।
- मुकेश कुमार, वार्डवासी

मेन रोड पर साफ - सफाई प्रतिदिन होती हैं। गली में एक - दो दिन छोड़कर होती हैं।
- सुनील कुमार, वार्डवासी

वार्ड में मेन रोड पर गड्डे हो रहे हैं। वहीं डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं जिससे आने-जाने में परेशानी होती हैं
- राहुल वार्डवासी

मैंने पार्क में रखी कटी झाड़ियां उठवाने के लिए ठेकेदार को बोल रखा हैं। बारिश की वजह से रोड पर जो गड्डे हुए हैं उनको भरवाने के लिए संबंधित विभाग को अवगत करा रखा हैं।
- रामबाबू सोनी, बीजेपी पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 15 - मेन रोड पर ही बड़े-बड़े गड्ढे, बार-बार हो रहा जाम
कोटा। शहर के बीचों-बीच स्थित वार्ड 15 के हाल कुछ अलग ही बयां कर रहे है जिसमें मेन रोड में गड्ढे हो रहे है साथ ही रोड तंग होने के कारण इसमें बार-बार जाम लगता है। व्यापारी दिनेश, आदिल, महावीर सुमन सहित अन्य ने बताया कि हमारी दुकान से आगे जहां पर पशुओं की घास बेचने वाले बैठते हैं वहां तक बार-बार जाम लगता है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेन रोड पर स्थित टॉयलेट से बदबू आ रही थी।  वार्ड में जगह- जगह पर कचरा पड़ा हुआ था। रामचंद्रपुरा स्थित राजपूत कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि हमारी कॉलोनी में पार्क बनाना चाहिए क्योकि यहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क नहीं है। गृहिणी प्रेमलता, सुमन ने बताया कि हमारी गली में रात को आने - जाने वालें राहगीरों को कुत्ते परेशान करते हैं।

वार्ड में एक ही पार्क
वार्डवासियों ने बताया शहर के करीब हर वार्ड में बच्चों के खेलने व मॉर्निंग वॉक के लिए  करीब दो या तीन पार्क है पर हमारे वार्ड में एक भी पार्क नहीं है जिससे बच्चों को खेलने में परेशानी होती है।

गलियों में कचरा पात्र नहीं रखे
वार्ड की गलियों में कचरा गाड़ी तो प्रतिदिन आती है पर कुछ लोगों का कहना है कि गली के बाहर एक कचरा पात्र रखा होना चाहिए यदि कभी गाड़ी में कचरा नहीं डाल सकें तो कचरा पात्र में डाल दें।

बार-बार लगता हैं जाम
वार्ड में दुकान चलाने वाले हरीश कुमार, दिनेश, आसिफ  खान सहित अन्य ने बताया कि हमारी दुकान के सामने बार-बार जाम लगता है। जिससे हमें परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं यातायात पुलिस द्वारा व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जावें तो इस समस्या से निजात मिल सकती हैं।

सीवरेज के गड्ढे दे रहे दर्द
वार्ड की गली में पिछले दिनों सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की सही ढ़ंग से मरम्मत नहीं करने से उसमें से जगह- जगह से गिट्टी निकल रही है साथ ही गड्डे भी हो रहे हैं जिससे बारिश के समय बाइक सवारों के साथ हादसे होने की आशंका रहती है।

यह इलाका आता है वार्ड में
छावनी रामचंद्रपुरा की गली नं.1,2,3,4,5, स्मॉल एंड मिडियम स्केल इण्डस्ट्रीयल एरिया, प्लाइवुड मार्केट, सेक्टर कार्यालय के पीछे का एरिया, भैरू बस्ती, दुर्गा बस्ती, भिस्ती मोहल्ला, घेर वाले बाबा का एरिया

इनका कहना
रात में आने-जाने वाले राहगीरों को कुत्ते परेशान करते हैं साथ ही कभी-कभार तो कुत्ते बाइक सवार का पीछा कर उसको भी नुकसान पहुंचने की कोशिश करते हैं।
- इरशाद, वार्डवासी

जुझार के मंदिर वाली गली में जलदाय विभाग की पुरानी लाइन डाली हुई है। जिससे इस गली में कम दबाव से पानी आता है। बाकी की गलियों में पानी का प्रेशर तेजी से आता है।
- राजू साहू, वार्डवासी

बारिश के समय नालियों व रोड का पानी हमारी दुकान के सामने आकर इकट्टा हो जाता  है जिससे हमें ही सफाई करनी पड़ती है। कई बार बारिश से माल खराब हो जाता है।
- असद हुसैन, वार्डवासी

बारिश के समय अचानक रात को कभी-कभी रोड लाइट खराब हो जाती है । जिससे पूरी रात गली में अंधेरे रहता है। रात में जहरीलें जंतु नालियों से घर में आ जाते हैें।
- गिरिराज सुमन, वार्डवासी

सीवरेज के गड्डे भरने के लिए हमने अधिकरियों को लिखित में सूचना दे रखी है। पार्क में बोरिंग की मोटर जो खराब हो रही  है उसको ठीक करने के लिए अधिकारियों को सूचना दे रखी है।
- पिंकी कुमारी, वार्ड पार्षद कांग्रेस

कोटा में बीटेक के छात्र ने फांसी का फंदा लगाया
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में देर रात एसआरएम चेन्नई से बीटेक कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस थाना अधिकारी कौशल्या ने बताया कि उत्तर प्रदेश के  गोंडा जिला निवासी नूर मोहम्मद (27 साल) पुत्र मैनुद्दीन पिछले 4 साल से कोटा में रहकर ऑनलाइन बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और विज्ञान नगर में ही एक मकान में किराए से रह रहा था। पुलिस ने उसका पिछले चार साल तक का रिकॉर्ड खंगाला जिसमें किसी  कोचिंग से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है।

टिफिन सेंटर वाला आया तो लगा पता
थाना अधिकारी ने बताया कि वह विज्ञान नगर में ही एक टिफिन सेंटर से खाना लेता था तथा अपने कमरे में ही पढ़ाई करता रहता था। गुरुवार  रात को टिफिन सेंटर वाला शाम का खाना लेकर  आया और एक दिन पूर्व के टिफिन में खाना रखा देखकर उसने उसका दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला इस पर उसने मकान मालिक को बताया। मकान मालिक ने भी उसे आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई । छात्र ने अंदर से कुंडी लगा रखी थी खिड़की से देखा तो वह पंखे  से लटका हुआ था। मकान मालिक ने पुलिस की मदद से गेट तोड़कर उसे फंदे से उतरा और एमबीएस अस्पताल लेकर गए वहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

साथी छात्रों ने व मकान मालिक ने बताया कि वह कभी किसी से कुछ नहीं बोलता था तथा वह वर्ष 2019 में कोटा आया था तथा  चेन्नई के कॉलेज से ऑनलाइन बीटेक की पढ़ाई करने की बात कहता था। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है छात्र के परिजनों के आने के बाद ही सही बात का खुलासा होगा।

वर्ष 2016 से 2017 तक एलन कोचिंग में की थी नीट की तैयारी

छात्र नूर मोहम्मद ने इससे पूर्व वर्ष 2016 से 2017 तक एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी की थी तथा 2017 से 2018 तक वाइब्रेंट कोचिंग कोटा से जेईई मेंस की तैयारी की थी लेकिन सफलता नहीं मिलने पर छात्र ने वर्ष 2018 से 2021 तक रेजोनेंस कोचिंग संस्था से भी जेईई मेंस की तैयारी की थी । इसके बाद 2021 से एसएमआर  चेन्नई से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था । पिछले 8  साल से वह कोटा में रह रहा था।पिछले डेढ़ सप्ताह में तीन कोचिंग विद्यार्थी अब तक दम तोड़ चुके हैं।

जहरीले जीव-जंतुओं के बीच जीवन काट रहा रेजीडेंट
कोटा। अस्पतालों में मरीजों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले रेजिडेंट्स डॉक्टर खुद ही गंदगी और कूडेÞ-कचरे के बीच जीवन काटने को मजबूर हैं। एमबीएस व जेकेलोन अस्पताल के पीछे स्थित पीजी हॉस्टल बदहाल है। हॉस्टल के चारों ओर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं। कमरों के पीछे जंगल उगा हुआ है। जिनमें जहरीले जीव-जंतुओं की मौजूदगी बनी है। कोबरा जैसे जहरीले सांप कमरों की दहलीज पर दस्तक दे चूके हैं। ऐसे में जान का खतरा बना रहता है। पूर्व में जहरीले कीट के काटने से नर्सिंग स्टूडेंट्स की जान पर बन आई थी। वहीं, गंदगी व मच्छरों के प्रकोप से बीमारी का खतरा बना रहता है।  दरअसल, रेजीडेंट्स डॉक्टरों के पीजी हॉस्टल 26 साल पुराना है। हाल ही में अस्पताल प्रशासन ने रंग-रोगन व प्लास्टर का काम करवाया है लेकिन हॉस्टल परिसर में फैली गंदगी-कचरे व झाड़ियों का निस्तारण नहीं करवाया। वहीं, बिजली के पैनल उखड़े हुए हैं। वर्तमान में हॉस्टल में 150 से 200 रेजीडेंट्स रहते हैं, जो जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही का दंश हर रोज झेलने को मजबूर हैं। अस्पतालों में 12 से 18 घंटे काम करने के बाद घर पहुंचने पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव भावी डॉक्टरों को एनजाईटी डिसआॅर्डर की ओर धकेल रहा है।

पानी नहीं,चारों तरफ  गंदगी के ढेर
पीजी हॉस्टल में रेजीडेंट्स के तीन हॉस्टल हैं। पीजी-1 से पीजी-3 तक कई जगहों पर गंदगी व कूड़े कचरे का ढेर लगा हुआ है। वहीं,  तीनों हॉस्टल में कमरों के पीछे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई है। जिनमें सांप, बिच्छु सहित जहरीले जीव जंतुओं का बसेरा बना हुआ है। गत वर्ष पीजी-3 हॉस्टल में कमरों की दहलीज पर कोबरा की दस्तक से हड़कम्प मच गया था। इसके अलावा हॉस्टल परिसर में स्थित औषधीय भंडार के पीछे नाला है, जिसकी लंबे समय से सफाई नहीं होने से मच्छर पनप रहे हैं। वहीं, गंदगी से उठती बदबू से सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। पीजी-2 हॉस्टल में वाटरकूलर नहीं है। ऐसे में रेजीडेंट्स को पीजी-1 हॉस्टल से पानी भरकर लाना पड़ता है। रात-देर रात को भी पीने के पानी के लिए वहां जाना पड़ता है। रेजीडेंट्स का कहना है कि पूर्व में वार्डन को समस्या से अवगत कराया था लेकिन समाधान नहीं हुआ।

दीवारों में सीलन, करंट का खतरा
नाम न छापने की शर्त पर रेजीडेंट डॉक्टरों ने बताया कि हाल ही में हॉस्टल की छतों की सफाई करवाई गई है लेकिन छतों का मेंटिनेंस नहीं करवाया गया। बरसात में कमरों में सीलन बनी रहती है। वहीं,  बिजली के पैनल कबूतरों के घौंसले बने हुए हैं। जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। दीवारों में अंडरग्राउड हो रही वायरिंग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है, जिससे बरसात में करंट का खतरा रहता है।

सुरक्षा के इंतजाम नहीं, 3 बाइक हो चुकी चोरी
पीजी-3 के रेजीडेंट ने बताया कि हॉस्टल परिसर में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। गत वर्ष 3 रेजिडेंटों की बाइक चोरी हो चुकी है, इनमें एक बाइक मेरी भी थी। वहीं, कुछ कारों की बैटियां भी चोर चुरा ले गए। हालांकि पीजी-1 में ही सुरक्षा गार्ड तैनात है, जबकि पीजी-1 व पीजी-2 हॉस्टल में एक भी सिक्योरिटी गॉर्ड नहीं है। रोड लाइटें बंद रहने से अंधेरा रहता है, कौन कब आया और कब गया, किसी को कोई खबर तक नहीं होती।

वैक्सीन भंडार की 3 एयरकंडीश्नर मशीन हो चुकी चोरी
रेजिडेंट्स ने बताया कि हॉस्टल परिसर में वैक्सीन भंडार संचालित है। कैम्पस में सुरक्षा गार्ड की कोई व्यवस्था नहीं होने से स्मैकची व चोर फायदा उठा रहे हैं। गत वर्ष अप्रेल माह में वैक्सीन भंडार के बाहर लगी 3 एयरकंडीशनर मशीन चोर चुरा ले गए। जिसकी नयापुरा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा सिक्योरिटी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। हालांकि यह वैक्सीन भंडार सीएमएचओ के अधीन आती है।

श्वान व सुअरों का आतंक
हॉस्टल परिसर में दिनरात लावारिस मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी श्वान और सुअरों की है। भोजन की तलाश में यह कमरों तक पहुंच जाते हैं। वहीं, रात में हॉस्टल आने-जाने के दौरान काटने को दौड़ते हैं। पूर्व में कई रेजिडेंट डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं। पीजी-3 हॉस्टल के पास सुरक्षा दीवार टूट रही है, जिसमें से श्वान व सूअरों का झूंड हॉस्टल परिसर में घुस जाता है। कमरों के बाहर बर्तनों में मुंह मारते हैं। श्वानों को भगाने पर काटने को दौड़ते हैं। इसके अलावा बंदरों की भी बड़ी समस्या है।

हम नियमित रूप से हॉस्टल की सफाई करवाते हैं। इसके लिए तीन सफाईकर्मी भी लगवा रखे हैं। साथ ही तीन सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए हैं। पहले छतों पर कचरा व गंदगी के ढेर लगे हुए थे, जो अब नहीं है। हमने तीनों हॉस्टल की छतों की सफाई करवाई है। पिछली बार भी रेजीडेंट्स की हड़ताल हुई थी तो उस समय भी हमने 15 से 20 ट्रॉली कचरा उठवाया था। मैनेजमेंट वार्डन का ही है। यदि, कचरे का उठाव नहीं हो रहा तो उन्हें नगर निगम से सम्पर्क कर निस्तारण करवाना चाहिए।
- डॉ. आशुतोष शर्मा, अधीक्षक, जेकेलोन अस्पताल

मेरे पास हॉस्टल के बिजली से संबंधित काम है। पहले भी मैंने सफाई करवाई थी। प्रतिदिन निकलने वाला कचरे के उठाव के लिए नगर निगम को बोला हुआ है। परिसर की सफाई नियमित हो रही है। 26 जनवरी के बाद बहुत कुछ काम करवाया जाएगा। वहीं, झाड़ियां भी   हटवाई जाएगी। प्राथमिकता से सभी समस्याओं का निस्तारण करवा रहे हैं।
- धर्मराज मीणा, अधीक्षक, एमबीएस अस्पताल

रेजीडेंट्स की समस्याओं का समाधान करवाते हैं। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने हॉस्टल की सुरक्षा व सफाई की जिम्मेदारी जेकेलोन अस्पताल अधीक्षक को दी है। सफाई हो रही है लेकिन हॉस्टल के कमरों के पीछे झाड़ियां उगी हैं, जिनकी सफाई होना बाकी है, वो भी जल्द करवा दी जाएगी।
- सीपी मीणा, वार्डन, पीजी रेजीडेंट हॉस्टल एमबीएस

24 घंटे काम करने के बाद भी न तो समय पर स्टाईफंड मिलता है और न  ही हॉस्टल में मूलभूत सुविधाएं। हॉस्टल में सफाई नहीं होती। सिक्योरिटी नहीं है, रात को कमरों के ताले टूट जाते हैं। चोरियां भी हो चुकी हैं। कहीं पानी की व्यवस्था नहीं तो कहीं करंट का खतरा बना रहता है। हॉस्टल दयनीय स्थिति में है। अस्पताल प्रशासन सुधार करवाए तो राहत मिले।
- कुलदीप बुढानिया, महासचिव, रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोटा

कोटा उत्तर वार्ड 4 : इन्दिरा मार्केट,लाल बुर्ज चौराहे के वासी समस्याओं से त्रस्त
कोटा। वार्ड नम्बर 4 इन्दिरा मार्केट, लाल बुर्ज चौराहा के रहवासी मूलभूत समस्याओं से परेशान हैं। टॉयलेट को लेकर  स्थिति बदतर हैं, सफाई,नालें-नालियों में गंदगी व मुख्य सड़क पर  खुले डीपी के विद्युत तारों से हादसे को लेकर आमजन डरे हुए और परेशान हैं। वार्डवासियों ने बताया कि मोहल्ले में सफाई कर्मी नियमित न आकर कभी -कभार आते हैं जिससे गली मोहल्लों में कचरा बिखरा पड़ा हैं। कचरा गाड़ी भी दो-चार दिन में एक बार आती हैं,जिससे घरों के लोग कचरा  निकालकर प्लास्टिक थैलियों में भरकर बाहर डाल देते हैं। अब कचरा गाड़ी तो नियमित आती नहीं व कचरा उड़-उड़कर गलियों में फैल जाता हैं ।

पार्किग स्थल पर लोगों ने किया कब्जा
वर्षो से मुख्य सङक पर वाहनों को खङा करने के लिए  पार्किंग  की अच्छी व्यवस्था थी पर कुछ लोगों ने पार्किग स्थल पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया हैं। जिससे वाहनों की पार्किग को लेकल बङी समस्या खङी हो गई हैं। यदि मोहल्लें की गलियों या मार्केट की गलियों में भी वाहन खङा करें तो पहले से ही अतिक्रमण को लेकर गलियां संकरी पड़ी  हैं।

मोहल्लें की गलियां बिखरे कचरे से बदसूरत सी बनी रहती हैं।
इसकों लेकर वार्डवासियों नें कई दफा पार्षद को अवगत भी कराया पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी हैं। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं। मोहल्लें की नाले-नालियों के हालात इस कदर बदतर  हैं कि सफाई के अभाव में कचरा व कीचड़ जमकर अटा पड़ा हैं। जिससे दुकानों तक इसकी दुर्गन्ध सहित मच्छरों की भरमार बढने से बिना पंखे दुकानों-घरों में रूकना मुश्किल सा हो गया हैं। सङक के दोनों ओर पेयजल निकासी को लेकर बने नालों के यही हालात हैं। नालों पर लोहे के सरियों से जालीनुमा ढक्कन बनाकर लगे हैं।  बस इनसे देखने पर ही पता चल पाता हैं कि नाले साफ हैं या मलबें से अटे पड़े हैं।

इन्द्रा मार्केट से सङक के उस पार विद्युत विभाग ने घोर लापरवाही दिखाई देती है। विद्युत डीपी को नीचे जमीन पर  बिल्कुल घनी आबादी क्षैत्र में रख दी हैं व इससे निकले गए तार भी नंगे पड़े  होने से कभी हादसा हो जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।वार्ड में अतिक्रमण व वाहनों की पार्किग को लेकर बङी समस्या हैं।व सार्वजनिक टॉईलेट की हालत खराब हैं।जर्जर के साथ गंदगी व खाली शराब के पव्वें,अद्धे व खाली शिशीयां पङी रहती हैं।जिससे लघु शंका के लिए दूर-दराज जाना पड़  रहा हैं।
-मुकेश भटनागर,कैथूनीपोल व्यापार संघ मण्डल अध्यक्ष स्थानीय वार्ड वासी।

सफाई के अभाव में गली मौहल्लों मे गंदगी बनी हैं ',नाले की सफाई के अभाव में मलबे से नाले अटे पङे हैं। लोग बदबू से परेशान हैं।
-राजेन्द्र सोनी , सर्फा दुकानदार साथानीय वार्ड वासी।

इनका कहना हैं
इस वार्ड का क्षेत्रफल तीन-चार पार्षदों के अधीन आता हैं। मेरे वार्ड में टायलेट को लेकर समस्या जरूर हैं।  4-5रोज से वार्ड की तरफ मेरा जाना नहीं हआ हैं,जाकर देखता हूं व यदि समस्या हैं तो शीध्र समाधान करवाया जाएगा।
अजय कुमार सुमन, पार्षद वार्ड नम्बर 04

मेडिकल कॉलेज के दो रेजीडेन्ट चिकित्सकों के साथ बदमाशों ने की मारपीट, किया हवाई फायर
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्रांतर्गत मेडिकल कॉलेज के बाहर दो रेजीडेन्ट चिकित्सकों को बदमाशों द्वारा हवाई फायर कर एवं मारपीट कर घायल कर दिया।
रेजीडेन्ट चिकित्सक नवीन गुर्जर और रवि चौपडा मेडिकल कॉलेज के बाहर स्थित सरस डेयरी के बूथ पर चाय पी रहे थे, इस दौरान शराब में धुत्त बदमाशों ने डेयरी बूथ संचालक से सिगरेट की मांग की, जिस पर डेयरी संचालक ने सिगरेट नहीं रखने की बात कही और बदमाश नाराज हो गये। नाराज बदमाशों ने डेयरी बूथ संचालक को गाली-गलौच कर पीटना शुरू कर दिया। जिस पर चाय पी रहे चिकित्सक नवीन गुर्जर और रवि चौपडा ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो शराब में धुत्त बदमाशों ने चिकित्सकों के साथ भी मारपीट कर दी और हवाई फायर कर मौके से फरार हो गये। मामले को लेकर रेजीडेन्ट डॉक्टरों ने चंदू देशवाल के खिलाफ सेवर थाना में मामला दर्ज कराया है। सेवर थाना इंचार्ज अरुण चौधरी ने बताया कि चंदू देशवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

जयपुर में डकैती की पड़ताल: द्रोणपुरी कॉलोनी निवासी मैथलीशरण के पड़ोसियों की जुबानी...
जयपुर। जयपुर शहर में आए दिन नेपाल से आ रहे नौकर मकान मालिकों को बधंक बनाकर लूट, डकैती या चोरी की वारदात कर फरार हो जाते हैं। जब पुलिस जांच करने लगती है तो एक ही बड़ी कमी सामने आती है कि इनका मकान मालिक की ओर से पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया हुआ होता है। ऐसे में पुलिस को इन बदमाशों को पकड़ने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी तरह की कमी सोमवार को पूर्व चिकित्सा मंत्री दुर्रुमियां के निजी सचिव रहे मैथलीशरण शर्मा के यहां हुई वारदात में भी देखने को मिली। इससे पहले नेपाल से आए नौकर 26 मार्च को सिरसी रोड ऑफिसर्स कैम्पस निवासी डॉ. दिलीप सिंह को नींद की गोलियां खिलाकर उनके घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर चले गए थे। वहीं गत वर्ष चार अगस्त को गोविंद नगर मोड़ स्थित एक मोबाइल शोरूम से लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गए थे।

मोहित लहूलुहान हालत में छत पर खड़ा था
पड़ोस में रहने वाले भगवती सिंह ने बताया कि उनके मकान की छत फार्म से सटकर है। रात करीब 11:45 बजे घर की पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार ने फोनकर कहा कि छत पर कोई मदद के लिए आवाज लगा रहा है। इस पर भगवती छत पर पहुंचे। यहां देखा तो मोहित लहूलुहान हालत में खड़ा था। उसके कान के पीछे चोट लगी थी और खून बह रहा था। मोहित ने भगवती सिंह से कहा कि करीब 15 हथियारबंद डकैत उनके घर में घुसे हैं, आप अन्य पड़ोसियों को बुलाकर लाओ। वह पड़ोसियों को लेकर उनके घर पहुंचे थे।

रुद्र हावभाव से नहीं लग रहा था नौकर
पड़ोसी विजय जांगिड़ ने बताया कि डकैतों की सूचना मिलने पर उसने मैथलीशरण के पीछे वाले गेट का अंदर से ताला तोड़ा और अन्य लोगों के साथ अंदर पहुंचे थे। यहां पर डकैतों ने दीवार और फर्श में रुपए छीपे होने की आशंका के चलते तोड़फोड़ कर रखी थी। नौकर रुद्र को कुछ दिन पहले फार्म हाउस में झाडू लगाते हुए देखा था। हावभाव से वह नौकर नहीं लग रहा था।

हाथ की अंगुलियां कटी हुई थी
पड़ोसी सीताराम ने बताया कि वह मैथलीशरण के फार्म हाउस पहुंचे तो हाथ की अंगुलियां कटी हुई थी और खून बह रहा था। उसके बाद पूरे मकान की छानबीन की, लेकिन डकैत वहां से जा चुके थे। उनके आॅफिस की दीवार और फर्श में खून के छीटे लगे हुए थे।

सेना में जाने का जूनून: नागौर का रहने वाला है सुरेश भिचर, भर्ती में देरी का कर रहा है विरोध
जयपुर। नागौर के रहने वाले सुरेश भिचर उन लाखों युवाओं में से एक हैं जो भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखते हैं। 24 वर्षीय सुरेश ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर सीकर से दिल्ली तक दौड़ लगाई। उन्होंने 350 किलोमीटर लम्बा यह सफर मात्र 50 घंटे में पूरा किया।
सुरेश ने दिल्ली में सेना भर्ती में देरी के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए बहुत प्रतिबद्ध हूं। हालांकि दो साल से सेना में कोई भर्ती नहीं हुई है। नागौर, सीकर और झुंझुनू जैसी जगहों पर युवा अपनी उम्र सीमा को पार कर रहे हैं। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मैंने दिल्ली तक दौड़ लगाई है।

सुबह 4 बजे दौड़ना शुरू करते थे
उन्होंने बताया कि मैं सुबह 4 बजे दौड़ना शुरू करता था और 11 बजे तक पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद ही रुकता था, जहां मैंने आराम किया और आस-पास के इलाकों में सेना के उम्मीदवारों से भोजन प्राप्त किया। सुरेश का दौड़ लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तिरंगा लिए दिल्ली की ओर भागते हुए नजर आ रहा है।

गोदाम से 43 बोरे पान मसाला चुराने वाला टैम्पो चालक गिरफ्तार
जयपुर। हरमाड़ा पुलिस ने गोदाम का टीनशेड तोड़कर 12 लाख रुपए के पान मसाला के बोरे चोरी करने वाले टैम्पो चालक अली मोहम्मद निवासी गांव धानोता जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि 31 मार्च को पार्वती नगर स्थित हनुमान नगर वैशाली नगर निवासी चिराग ने रिपोर्ट दी। पुलिस जांच में आया कि आरोपी ने माल 18 मार्च को चुराया था। टीम ने 14 नंबर के पास दुकानदारों से पूछताछ की तो आरोपी वहां पर पान मसाला बेचता हुआ मिल गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर 41 बोरे और लोडिंग टैम्पो जब्त कर लिया।

जयपुर में धड़केगा गुड़गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का दिल
जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में इतिहास रचने की तैयारी कर रही है। दरअसल जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एक निजी अस्पताल में गुड़गांव से एयर एम्बुलेंस के जरिए 25 वर्षीय ब्रेन डेडयुवक का हार्ट आया है। जिसे अस्पताल में जरूरत मंद मरीज को लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

25 साल के भूपेंद्र गुड़गांव में सड़क दुर्घटना से ब्रेन डेड हो गए थे। ऐसे में जयपुर के इटर्नल हॉस्पिटल में हार्ट को आज सुबह भेजा गया है। राजस्थान में पहली बार एयर एम्बुलेंस से ट्रांसप्लांट के लिए जयपुर आया है। इससे पहले जयपुर से हार्ट अन्य शहरों में भेजा गया था। इसके लिये ट्रैफिक पुलिस जयपुर ने ग्रीन कॉरिडोर बना सिर्फ 3 मिनिट में T2 व्हीकल गेट से EHCC हॉस्पिटल में हार्ट पहुंचाया। सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. अजीत बाना के नेतृत्व में अब अस्पताल में हार्ट  ट्रांसप्लांट हुआ।

बदमाशों ने युवक का अपहरण कर 12 किलोमीटर दूर पटका, उपचार के दौरान मौत
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में शनिवार को कार सवार 3 से 4 बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और अपने साथ ले गए। बदमाश 12 किलोमीटर दूर बीलवा में हाईवे किनारे युवक को छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिले मुकेश चौधरी कॉलोनी सांगानेर को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वे अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान करके तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। शव मिलने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए चाकसू के पास स्थित गांव ले गए। थानाधिकारी हरि सिंह दूदवाल ने बताया कि मुकेश के परिजनों ने शनिवार रात करीब आठ बजे उसके अपहरण की रिपोर्ट दी। इसी दौरान शिवदासपुरा इलाके में बीलवा के पास हाईवे किनारे एक गाड़ी से एक युवक को पटकने की सूचना मिली, जिसे पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद परिजनों लेकर टीम हॉस्पिटल पहुंची, जहां पर घायल मिले मुकेश की पहचान की।

नामजद दी रिपोर्ट
मृतक के भाई रमेश ने बताया कि मुकेश ने मरने से पहले संजय व अक्षय का नाम बताया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा चुकी। रमेश ने बताया कि मुकेश ने हाल ही में पढ़ाई छोड़ी थी। अब वह काम करने की तैयारी कर रहा था।

रेजिडेंट डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार समाप्त, मरीजों ने ली राहत की सांस
जयपुर। नीट पीजी कॉउंसिलिंग में चल रही देरी के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में चल रहे आंदोलन को मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ दिल्ली के साथ सहमति बनने के बाद राष्ट्रीय संगठन) के आह्वान पर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया है। जार्ड अध्यक्ष डॉ अमित यादव ने बताया कि आज सुबह 10 बजे जीबीएम आयोजित की गई। इसमें  ये निर्णय लिया गया है कि कार्यबहिष्कार को आज (शुक्रवार) से समाप्त किया जाता है। गौरतलब है कि इससे पहले लगातार 3 दिनों तक जयपुर सहित प्रदेश भर के रेजिडेंट डॉक्टर्स 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया था। इससे मरीजों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब कार्य बहिष्कार समाप्त होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है।