BCCI - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीसीसीआई का बड़ा फैसला : मैच के दिनों में कोई भी अभ्यास सत्र करने की नहीं होगी इजाजत, टीमों को अलग-अलग प्रैक्टिस विकेट और नेट सुविधा उपलब्ध
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अभ्यास सत्र के लिए जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के तहत मैच के दिनों में कोई भी प्रैक्टिस सेशन करने की इजाजत नहीं होगी।

बीसीसीआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक अलग इंतजाम भी किया है, जहां मुख्य पिच के दोनों ओर, हर टीम को दो-दो प्रैक्टिस विकेट दिए जाएंगे। जैसा कि पहले बताया गया था, किसी भी टीम को विरोधी टीम के लिए तय किए गए प्रैक्टिस विकेट का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। बीसीसीआई के एक नोट के अनुसार टीम मैनेजरों को हाल ही में ये अतिरिक्त गाइडलाइंस भेजी गई हैं:- टीमों को प्रैक्टिस एरिया में 2 नेट और मुख्य पिच के पास के विकेटों में से 1 विकेट रेंज हिटिंग (जोरदार शॉट लगाने की प्रैक्टिस) के लिए मिलेगा। मुंबई के वेन्यू के लिए, अगर दोनों टीमें एक ही समय पर प्रैक्टिस कर रही हैं, तो हर टीम को 2-2 विकेट मिलेंगे। ओपन नेट (बिना नेट के प्रैक्टिस) की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई टीम अपनी प्रैक्टिस जल्दी खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम को उन विकेटों का इस्तेमाल अपनी प्रैक्टिस के लिए करने की इजाजत नहीं होगी। मैच के दिनों में किसी भी तरह की प्रैक्टिस की इजाजत नहीं होगी।

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स 2026 समारोह में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और दिग्गजों को सम्मानित किया। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई के प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, महिलाओं में स्मृति मंधाना को उनके करियर में पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।

सचिन-अश्विन की बराबरी कर चुके हैं गिल :

शुभमन गिल ने यह पुरस्कार दूसरी बार अपने नाम किया। इससे पहले उन्हें 2023 में भी इस सम्मान से नवाजा गया था। दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतने के साथ ही गिल ने सचिन तेंदुलकर और रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी यह पुरस्कार दो-दो बार जीता है। इन तीनों से अधिक बार यह सम्मान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को मिला है। कोहली पांच बार बीसीसीआई के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर रह चुके हैं, जबकि बुमराह तीन बार यह अवॉर्ड जीत चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन :

26 वर्षीय गिल ने 2025 में टेस्ट और वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेली गई सीरीज में 754 रन शामिल रहे। इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में उनका औसत 70 से अधिक रहा और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

किसे मिला कौनसा अवॉर्ड ?

पुरस्कार                                                 विजेता
क्रिकेट ऑफ द ईयर (पुरुष)                       शुभमन गिल
क्रिकेट ऑफ द ईयर (महिला)                    स्मृति मंधाना
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (पुरुष)           रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (महिला)        मिताली राज
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (पुरुष)               हर्षित राणा
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (महिला)            श्री चरणी

वनडे और आईपीएल में भी दमदार फॉर्म :

वनडे क्रिकेट में भी गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 490 रन बनाए। इसमें भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली मुहिम में बनाए गए 188 रन भी शामिल रहे। अगर सभी फॉर्मेट को मिलाकर देखा जाए तो गिल ने पिछले साल कुल 1,764 रन बनाए, जिनमें सात शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत करीब 49 रहा।

म्हात्रे और हर्ष दुबे को मिला अवॉर्ड :

अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू सीमित ओवर टूनार्मेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया।

विश्व कप विजेता टीमों को भी किया गया सम्मानित :

नमन अवॉर्ड्स समारोह के दौरान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन सभी पांच भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने हाल के वर्षों में आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं। इनमें पुरुष टी-20 विश्व कप विजेता टीम, महिला विश्व कप 2025 की विजेता टीम, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता टीम, अंडर-19 विश्व कप 2026 विजेता टीम और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 विजेता भारतीय टीम शामिल हैं।

पिछले एक साल में ICC ट्रॉफी विजेता 5 टीमों का होगा सम्मान : बीसीसीआई ने की 131 करोड़ की घोषणा, 15 मार्च को होगा कार्यक्रम
मुंबई। बीसीसीआई 15 मार्च को नई दिल्ली में अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह नमन का आयोजन करने जा रहा है। इस खास कार्यक्रम में पिछले लगभग एक साल के दौरान आईसीसी टूनार्मेंट जीतने वाली पांच भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में भारतीय क्रिकेट की हालिया अंतरराष्ट्रीय सफलताओं का जश्न मनाया जाएगा। साथ ही 2024-25 सीजन में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान दिया जाएगा। बीसीसीआई के इस कार्यक्रम में पिछले एक साल में आईसीसी खिताब जीतने वाली पांच अलग-अलग भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम भी शामिल है। इसके अलावा 2025 वनडे विश्वकप चैंपियन सीनियर महिला टीम, 2026 अंडर-19 विश्वकप चैंपियन आयुष म्हात्रे की टीम और 2025 अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय बेटियों की टीम शामिल हैं। टीम के साथ कोचिंग स्टाफ को भी इस समारोह में बुलाया जाएगा। सैकिया ने बताया, बीसीसीआई अवॉर्ड्स समारोह 15 मार्च को नई दिल्ली में होगा। हम हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम सहित सभी आईसीसी टूनार्मेंट विजेता टीमों और उनके कोचों को आमंत्रित करने जा रहे हैं। सीनियर पुरुष टीम के अलावा सीनियर महिला टीम, अंडर-19 लड़कों और अंडर-19 लड़कियों की टीम, जिन्होंने 2025 में ट्रॉफी जीती थी, उन्हें भी बुलाया जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम भी होगी सम्मानित :

सैकिया ने यह भी बताया कि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भी इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

विजेता को मिलेंगे 131 करोड़ :

इससे पहले बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का एलान किया था। यह राशि 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को दी गई 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि से छह करोड़ रुपये ज्यादा है। देवजीत सैकिया ने कहा कि 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के इनाम की राशि का पूरा बंटवारा जल्द बताया जाएगा। लेकिन 131 करोड़ रुपये की कुल राशि किसी भी विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई द्वारा दी गई अब तक की सबसे बड़ी राशि है।

बीसीसीआई की महिला क्रिकेट को बड़ी सौगात, घरेलू खिलाड़ियों व अधिकारियों की मैच फीस में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों की मैच फीस में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला भारत की ऐतिहासिक पहली महिला वनडे विश्व कप जीत के बाद लिया गया है, जिसका उद्देश्य घरेलू क्रिकेट में अधिक समान और न्यायसंगत वेतन संरचना तैयार करना है। इस प्रस्ताव को बोर्ड की एपेक्स काउंसिल ने मंजूरी दी।

दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी :

नई वेतन संरचना के तहत सीनियर महिला घरेलू क्रिकेटरों को अब प्रति दिन 50,000 रुपए मिलेंगे, जो पहले 20,000 रुपये थे। रिजर्व खिलाड़ियों को अब 25,000 रुपये प्रति दिन (पहले 10,000 रुपए) मिलेंगे।

जूनियर खिलाड़ियों को भी फायदा :

अंडर-23 और अंडर-19 वर्ग की महिला खिलाड़ियों की फीस भी बढ़ाई गई है।  प्लेइंग खिलाड़ी को 25,000 प्रति दिन व रिजर्व खिलाड़ी को 12,500 प्रति दिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

सीनियर वनडे और मल्टी-डे टूनार्मेंट-प्लेइंग इलेवन : 50,000 प्रति दिन तथा रिजर्व खिलाड़ी को 25,000 प्रति दिन कर दिया गया।

राष्ट्रीय महिला टी-20 टूनार्मेंट :

प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों को 25,000 प्रति मैच व रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 प्रति मैच। बीसीसीआई अधिकारियों के अनुसार, कोई शीर्ष घरेलू महिला क्रिकेटर अगर पूरे सीजन में सभी प्रारूपों में खेलती हैं, तो वह 12 से 14 लाख रुपये तक की कमाई कर सकती है।

बीसीसीआई की योजना :

बीसीसीआई का मानना है कि इस संशोधित वेतन संरचना से महिला क्रिकेटरों और घरेलू मैच अधिकारियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा और प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे देश के घरेलू क्रिकेट ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

मैच अधिकारियों की भी फीस बढ़ी :

इस फैसले से अंपायर और मैच रेफरी जैसे मैच अधिकारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। घरेलू लीग मैच के लिए उन्हें 40,000 प्रति दिन व नॉकआउट मैचों के लिए 50,000 से 60,000 प्रति दिन (मैच की अहमियत के अनुसार) भुगतान किया जाएगा।  इसके अलावा रणजी ट्रॉफी के लीग मैचों में अंपायरों की कमाई बढ़कर अब लगभग 1.60 लाख रुपये प्रति मैच हो जाएगी, जबकि नॉकआउट मुकाबलों में उन्हें 2.5 से 3 लाख रुपये की मैच फीस प्रदान की जाएगी।

बीसीसीआई ने की टी-20 विश्वकप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा : सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान, शुभमन गिल खराब फॉर्म की वजह से हुए बाहर
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी टी-20 विश्वकप 2026 के लिए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ हुई बीसीसीआई की चयन समिति की बैठक के बाद टी-20 विश्वकप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई। टीम में खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान शुभमन गिल को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा सैयद मुश्तक अली ट्रॉफी 2026 में चैंपियन झारखंड के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले इशान किशन के साथ रिंकू को भी भारतीय टीम शामिल किया गया है।

टी-20 विश्वकप 2026 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमंसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शुभम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और इशान किशन (विकेटकीपर)।