mount abu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Weather Update : माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान, राज्य में पहली बार नवम्बर में पारा जमाव बिन्दु पर दर्ज
जयपुर। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश में सर्दी के तीखे तेवर लगातार बने हुए हैं। सर्दी के बढ़ते असर के बीच एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंट आबू में मंगलवार रात लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य में नवम्बर माह में ही पारा जमाव बिन्दु पर पहुंचा हो। ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी के मिजाज और तीखे होने की उम्मीद है। इधर जयपुर सहित अधिकांश इलाकों में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आई है।

शेखावाटी इलाके में सर्दी का असर ज्यादा है। मैदानी इलाकों की बात करें तो सीकर जिले रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा। जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया वहीं बुधवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 27. डिग्री दर्ज किया गया।

माॅनसून सीजन में कुंभलगढ़, बांसवाड़ा, माउंट आबू और उदयपुर पर्यटकों की पहली पसंद
जयपुर। प्रदेश में किले, महल, संग्रहालय के साथ ही पर्यटक अब मानसून में प्रकृति से जुड़ी जगहों को भी एक्सप्लोर करना पसंद कर रहे हैं। खासकर मानसून सीजन में पर्यटकों को राजस्थान का वो अलौकिक स्वरूप देखने को मिलता है, जिसे देख पर्यटक यह नहीं कहेंगे, कि राजस्थान की पहचान मात्र रेगिस्तान है। इस सीजन में पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के लिए बांसवाड़ा, माउंट आबू, उदयपुर और कुंभलगढ़ जैसी जगहों का रूख करने लगे हैं। पर्यटन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार राज्य में अब वर्ष पर्यन्त पर्यटन है। राज्य में मानूसन पर्यटन की अच्छी संभावनाएं हैं और यह चौंकाने वाली बात नहीं हैं, क्योंकि राजस्थान का चेरापूंजी कहलाने वाला बांसवाड़ा सौ टापूओं का शहर कहलाता है।

गुजरात से पर्यटक करते हैं माउंट आबू का रुख
पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक का कहना है कि राजस्थान में माउंट आबू हिल स्टेशन के रूप में शुमार है। मानसून में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां वैसे तो पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिलती है, लेकिन मानसून सीजन में गुजरात और आस-पास के क्षेत्र से पर्यटक इस ओर रूख करते हैं। माउंट आबू की खड़ी चट्टानों, शांत झीलों के साथ ही अच्छा मौसम पर्यटकों को आनन्दित कर देता है।

इंक्वायरी के लिए पर्यटकों के आ रहे फोन
अब मानसून सीजन का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक किले-महलों के अतिरिक्त ऐसी जगह भी जा रहे हैं, जो प्रकृति के करीब हो। इसके लिए पर्यटक पैकेज आदि की जानकारी के लिए ट्रेवल्स कम्पनियों से सम्पर्क करते हैं। पर्यटन विशेषज्ञ नरेन्द्र सिंह राठौड़ का कहना है कि मानसून सीजन में कुंभलगढ़ की खूबसूरती और उदयपुर की विभिन्न लेक्स को देखना भी पर्यटकों की पहली प्राथमिकता बन गई है। उदयपुर की पिछोला झील नाव की सवारी सुबह जहां आनंद की अनुभूति कराती है। वहीं ढलती शाम में पहाड़ों और महलों से घिरी यह झील रोमांच से भर देती है। पिछोला के अलावा उदयपुर की दूसरी बड़ी झील फ तेह सागर है।

माउंटआबू का नाम बदलकर आबूराज तीर्थ करने की तैयारी, धार्मिक स्थल पर मांस-मदिरा के उपयोग पर लगेगा प्रतिबंध
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज तीर्थ करने और धार्मिक स्थलों पर मांस-मदिरा के उपयोग पर प्रतिबंध के संबंध में नगर परिषद से  टिप्पणी रिपोर्ट तलब की है। इससे पहले भी विभाग ने परिषद को पत्र लिखा था, लेकिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की है।

विभाग ने आयुक्त नगर परिषद माउंट आबू को तथ्यात्मक टिप्पणी और अभिमत जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा 4 अप्रैल 2025 को इस विषय में निर्देश जारी किए गए थे, जिनके तहत विभागीय पत्र 1 अप्रैल 2025 को परिषद को भेजा गया। साथ ही, उपनिदेशक (सांख्यिकी) के नोट्स भी संलग्न किए गए थे। हालांकि, आज तक इस संबंध में कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है।

वरिष्ठ संयुक्त विधि परामर्शी लेखराज जागृत ने पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि मामले को लेकर विभागीय कार्रवाई में तेजी लाई जानी चाहिए। यह निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द प्रकरण की तथ्यात्मक रिपोर्ट और अभिमत विभाग को भेजा जाए, ताकि सरकार इस पर आवश्यक निर्णय ले सके। मामला धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने और सांस्कृतिक संतुलन को बरकरार रखने से जुड़ा है, जिसे प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।

माउण्ट आबू में पारा माइनस एक डिग्री, मटकों में जमा पानी
जयपुर। माउण्ट आबू में बीती रात तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। आबू में तापमान के माइनस में जाने से पानी पर बर्फ की परत जमने के साथ ही मटकी में रखा पानी बर्फ में तब्दील हो गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी के तेवर अपेक्षाकृृत तीखे बने हुए हैं। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 25.3 और रात का तापमान 11.6 डिग्री दर्ज हुआ। देर रात तक घरों से बाहर रहने वाले लोग अब शाम ढलने के साथ ही घरों की ओर लौटने लगे हैं। मौसम विभाग का मानना है कि 22 दिसम्बर से पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा और सर्दी के तेवर अधिक तीखे होंगे।

यहां अधिक रहा असर
अलवर 7, पिलानी 8.4, सीकर 8.5, उदयपुर 9.2, जैसलमेर 9.8, चूरू 8.2, श्रीगंगानगर 8.5, धौलपुर 9.8, अंता 9.3, संगरिया 6.3, जालौर र्9.3, सिरोही 6.9, फतेहपुर 6.4 और करौली में रात का तापमान 8.4 डिग्री दर्ज हुआ।

माउण्ट आबू में पारा शून्य, पानी पर जमी बर्फ की परत
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 दिसम्बर से कुछेक हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना हैं। प्रदेश में सर्दी के तेवर कड़े बने हुए हैं। लगातार चौथे दिन माउण्ट आबू का पारा शून्य डिग्री दर्ज हुआ, इससे पानी पर बर्फ की परत जम गई। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 25.6 और रात का तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि 17 दिसम्बर से रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

यहां कम रहा रात का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अनेक हिस्सों में रात का तापमान दस डिग्री से कम बना हुआ है, इससे सर्दी अपना असर दिखा रही है। भीलवाड़ा में 8.4, अलवर 5.5, पिलानी 5.5, सीकर 6.2, उदयपुर 8.9, जैसलमेर 9.6, चूरू 8.6, श्रीगंगानगर 9.1, अंता 8.7, संगरिया 7.2, जालौर 8.3, फतेहपुर शेखावाटी 6.3 और करौली में रात का तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।

कश्मीर में कड़ाके की सर्दी
श्रीनगर।  जम्मू-कश्मीर में लगातार ठंड बढ़ रही है। जहां कश्मीर के हाड कंपाने वाली ठंड जारी है, वहीं श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही है। दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिला सबसे सर्द रहा जहां पिछली रात न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री दर्ज किया गया।

तापमान में आई भारी गिरावट के कारण श्रीनगर के डल झील के आंतरिक हिस्से और अन्य निकाय तथा पानी के पाइप में पानी जम गया है।
दक्षिण कश्मीर के सबसे प्रिय पर्यटक स्थल पहलगाम में पिछली रात के शून्य से नीचे 5.3 डिग्री के मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम है।

माउंट आबू: रात का तापमान माइनस में
ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। राज्य में सर्दी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। राज्य के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा जमाव बिंदु पर रहा। आबू में तापमान शून्य डिग्री दर्ज होने से पानी पर बर्फ की परत जम गई। पेड़-पौधों पर भी बर्फ की बूंदें जमी नजर आर्इं। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 25.7 और रात का तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 11-12 दिसंबर से एक कम प्रभाव वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के राज्यों में सक्रिय होगा। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ बारी होगी, वहां से आने वाली हवा से प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ेगा। राज्य के शेखावाटी अंचल में गलन भरी सर्दी रही। वहीं फतेहपुर शेखावाटी में तापमान 5.2 डिग्री, चूरू में 7.3, सीकर में 7.0 और पिलानी में 8.1 डिग्री रात का तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अलाव जलने लगे
राज्य में सर्दी के तीखे तेवर होने के साथ ही ग्रामीण अंचलों में कई जगह अलाव जलने लगे हैं। लोग अब अलाव जलाकर सर्दी से बचाव की जुगत कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उत्तरी हवाओं के चलने के साथ ही सर्दी का असर अधिक तेज हो जाएगा।

कोहरा, गलन, शीतलहर : शीतलहर का यलो अलर्ट
जयपुर। राज्य में सर्दी ने कहर बरपा रखा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह बारह बजे तक कोहरा छाया रहा, दिनभर गलन और शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। माउण्ट आबू में लगातार सातवें दिन रात का पारा माइनस में दर्ज हुआ। आबू में बीती रात तापमान माइनस तीन डिग्री किया गया। इससे खेतों में बर्फ की परत जम गई और सर्दी ने बेहाल कर दिया। राज्य के अनेक हिस्सों में रात का तापमान चार डिग्री से नीचे दर्ज होने से खेतों में पाला गिर गया, जिससे सब्जी की फसल को नुकसान का अनुमान है। चूरू में तेज सर्दी के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई। प्रदेश के अनेक हिस्सों में दोपहर बाद सूर्य देवता के दर्शन हुए, लेकिन सर्दी से अधिक समय तक निजात नहीं मिल पाई। मौसम विभाग ने 16 जनवरी को राज्य के एक दर्जन से अधिक जिलों में कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में दिन का तापमान 16.5 और रात का तापमान 7.9 डिग्री दर्ज हुआ।

गुलाबी नगरी में शीतलहर और गलन ने किया बेहाल
राजधानी जयपुर में तेज शीतलहर, गलन ने लोगों को खासा परेशान कर दिया। सुबह करीब बारह बजे तक शहर और उपनगरों में कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे कई जगह दृश्यता बहुत कम हो गई। सर्दी से बचाव के लिए लोग दिनभर ऊनी कपड़ों से लदे रहे और अलाव जलाकर सर्दी को दूर करने का प्रयास किया।

तापमान कम रहने से खेतों में गिरा पाला
राज्य के सीकर में 2.8, फतेहपुर शेखावाटी 3.4, चित्तौड़गढ़ 4.8, उदयपुर 4.4, भीलवाड़ा 4.8 तापमान रहने से तेज शीतलहर से खेतों में पाला गिर गया। शीतलहर से लोगों को रात में चैन नहीं मिल पाया।

कहां कितना दर्ज हुआ रात का तापमान
अजमेर 9.1, बाड़मेर 8.9, बीकानेर 4.7, चूरू 5.8, जैसलमेर 8.0, जोधपुर 8.7, कोटा 7.6, श्रीगंगानगर 7.1, उदयपुर 4.4, भीलवाड़ा 4.8, टोंक 6.8, अलवर 5.2, सीकर 2.8, चित्तौड़गढ़ 4.8, करौली 5.4 और धौलपुर में 6.6 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ।

शीतलहर का यलो अलर्ट
अजमेर, करौली, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर में घना कोहरा और शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

शीतलहर-गलन ने छुड़ाई धूजणी, आज भी रहेगा शीतलहर का जोर
जयपुर। प्रदेश इन दिनों कोहरे और शीतलहर के साथ ही गलन भरी कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। बारिश और ओलावृष्टि का दौर खत्म होने के साथ ही अब पारे में लगातार गिरावट का दौर जारी होने से शीतलहर और गलन भरी सर्दी ने जनजीवन को काफी अस्त-व्यस्त किया हुआ है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु के नीचे माइनस में दर्ज किया जा रहा है। बीती रात भी आबू में न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री दर्ज किया गया। इससे बर्फ  जमने के साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान होने का अंदेशा हैं। जोबनेर में तीन, सीकर जिले में 3.5 और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति से प्रदेश में शीतलहर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है और दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ सकता है। हालांकि इसकी शुरुआत 13 जनवरी से ही हो जाएगी, लेकिन इस दिन पूर्वी राजस्थान के अलवर, सीकर और झुंझुनू जिलों में शीतलहर की संभावना है। 14 जनवरी से मौसम साफ रहेगा और सर्दी से राहत मिलेगी। कोहरे के कारण वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर में शीतलहर से हाल बेहाल बना हुआ है और इसके चलते बीती रात न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी रहेगा शीतलहर का जोर

प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भी शीतलहर और कोहरे का असर रहेगा। अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और नागौर जिले में कहीं कहीं शीतलहर और कोहरे की संभावना है।

MES कर्मचारी हिरासत में : ISI को भेज रहा था गोपनीय सूचनाएं
जोधपुर। देश की खुफिया एजेंसियों ने जोधपुर में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। इस कर्मचारी पर सैन्य निर्माण से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप है। उसे जोधपुर से जयपुर लेकर गए हैं, जहां उससे खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है ताकि इसके नेटवर्क का पता लग सके।

राजस्थान की इंटेलिजेंस विंग ने मिलिट्री चीफ  इंजीनियर जोन ऑफिस में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामसिंह 30 वर्ष निवासी माउंट आबू को पाक खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करते पकड़ा है। रामसिंह अपने कार्यालय में सैन्य क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण योजनाओं के गोपनीय पत्रों की फोटो को खींचकर सीमा पार पाकिस्तान भेजने का कार्य करता था जिसके बाद जब खुफिया एजेंसियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह होने लगा तो उसपर नजर रखना शुरू कर दिया। पिछले दो माह से उस पर लगातार नजर रखी गई थी। इसके बाद मौका देख इंटेलिजेंस एजेंसी ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।