indian railways news today - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारतीय रेलवे के लिए गेम चेंजर बनेगी एआई, बढ़ेगी सुरक्षा और परिचालन दक्षता
जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारतीय रेलवे के परिचालन, अनुरक्षण और यात्री सेवाओं में बड़ा बदलाव ला सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार एआई के उपयोग से रेलवे की कार्यकुशलता, सुरक्षा, उत्पादकता और लागत नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार संभव है। एआई आधारित प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस तकनीक सेंसर और डेटा विश्लेषण के जरिए पटरियों में दरार, पुलों की कमजोरी, ट्रैक फिटिंग की खराबी और जलभराव जैसी संभावित समस्याओं का पहले ही पता लगा सकेगी। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और समय पर मरम्मत संभव होगी। साथ ही अनुरक्षण कार्यो की बेहतर योजना, स्पेयर पार्ट्स प्रबंधन और कोच-वैगनों के टर्नअराउंड समय में भी सुधार आएगा।

उत्सर्जन में कमी लाने में मदद करेगी
रेलवे कर्मचारियों के लिए एआई एक डिजिटल नॉलेज रिपॉजिटरी की तरह काम करेगी, जिससे तकनीकी समस्याओं के समाधान और मानक प्रक्रियाओं की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भी एआई लोको पायलटों को ईंधन दक्ष संचालन के सुझाव देकर ऊर्जा बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद करेगी।

रियल टाइम निगरानी भी होगी
एआई-सक्षम कैमरे और लेजर स्कैनर ट्रैक अवरोध, ओएचई की खराबी और अनधिकृत गतिविधियों की रियल टाइम निगरानी भी कर सकेंगे। यात्रियों के लिए एआई आधारित प्लेटफॉर्म कोच, प्रतीक्षालय, चिकित्सा और ऑनबोर्ड सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ भीड़ प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि एआई का व्यापक और योजनाबद्ध उपयोग भारतीय रेलवे को अधिक सुरक्षित, स्मार्ट, टिकाऊ और यात्री-केंद्रित बनाकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने की किराए में बढ़ोतरी, जानें कब लागू होगी नई दरें और कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर
नई दिल्ली। इंडियन रेलवे ने रविवार को 26 दिसंबर 2025 से लागू होने वाले नए किराया ढांचे की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस संशोधित टिकट प्राइसिंग स्ट्रक्चर से रेलवे को लगभग 600 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व का अनुमान है। नया ढांचा खासतौर पर लंबी दूरी की यात्राओं को प्रभावित करेगा, जबकि कम दूरी और उपनगरीय यात्रियों को राहत दी गई है।

नए नियमों के तहत, 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों को ऑर्डिनरी क्लास में प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त देना होगा। वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी श्रेणियों में यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर 2 पैसे अधिक चुकाने होंगे। हालांकि, 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टिकट कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उदाहरण के तौर पर, 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्रियों को अब 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि कम और मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

इसके साथ ही रेलवे ने क्रिसमस और नए साल 2025-26 के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन की भी घोषणा की है। आठ रेलवे जोनों में 244 अतिरिक्त ट्रिप के साथ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ और आसपास के शहरों को जोड़ने वाले व्यस्त रूट्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार आगे और ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।