may be - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यसभा चुनाव: सुनील जाखड़ हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी, तीन दिन पहले कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
जयपुर। राज्यसभा चुनावों में भाजपा इस बार नया खेल कर सकती है। वह तीन दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को राजस्थान से अपना प्रत्याशी बना सकती है। करीब 68 साल के सुनील जाखड़ 50 साल तक कांग्रेस के साथ रहे हैं। जाखड़ का राजस्थान से गहरा नाता रहा है। उनके पिता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ सीकर से दो बार सांसद रह चुके हैं। जाखड़ का गंगानगर हनुमानगढ़ जिलों की 11 सीटों पर तो सीधा असर है ही, बीकानेर और शेखावाटी में भी प्रभाव माना जाता है। राज्यसभा के लिए राजस्थान से चार सदस्य चुने जाने हैं। दस जून को चुनाव होगा। विधायकों की संख्या के अनुसार कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट पर जीत तय है। भाजपा ने दूसरा उम्मीदवार खड़ा करे तो चौथी सीट के लिए रोचक मुकाबला होगा।

सुनील जाखड़ का सियासी सफर: जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख हिंदू नेता थे। वह अबोहर के पंचकोसी के हैं। उनके पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस के दिग्गजों में शामिल थे। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा रहा। जाखड़ 2002 में पहली बार अबोहर शहर से विधायक चुने गए थे। वह यहां से तीन बार विधायक बने। इसके बाद वह 2012 से 2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। सुनील जाखड़ ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाली गुरदासपुर लोकसभा सीट से 2017 में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कैप्टन जब 2017 के बाद मुख्यमंत्री बने तो जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे।

शंघाई के बाद अब बीजिंग में लग सकता है लॉकडाउन
बीजिंग। शंघाई में कोरोना वायरस के कहर को देखकर बीजिंग के निवासी परेशान हैं। इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीजिंग प्रशासन ने बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस कारण बीजिंग के निवासियों ने शंघाई स्टाइल में लॉकडाउन की आशंका जताई है। लोगों में डर इतना बढ़ गया कि बीजिंग के दुकानों, शॉपिंग मॉल, स्टोर्स में खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात इतने खराब हैं कि चीन की राजधानी में अधिकतर दुकानों की शेल्फ खाली हो चुकी हैं। लोग दहशत में खरीदारी कर रहे हैं। जिसे जो मिल रहा है, उसे ही लेकर अपने घर के स्टॉक को भरने की कोशिश कर रहा है।

शंघाई के हालात देख डरे हुए हैं बीजिंग के निवासी
दरअसल, शंघाई में चीनी सरकार ने अचानक और अघोषित लॉकडाउन लगा दिया था। कहने को तो इस लॉकडाउन को लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लगाया गया था, लेकिन लोग खाने-पीने की कमी के कारण भूखों मरने लगे। कई रिपोर्ट्स तो ऐसी भी थीं कि लोग जानबूझकर घरों से बाहर निकलकर अपनी गिरफ्तारी करवा रहे थे। ताकि जेल में उन्हें भरपेट खाना मिल सके। चीनी प्रशासन ने भी शंघाई में लॉकडाउन का पालन कराने में काफी सख्ती बरती। हेलीकॉप्टर और ड्रोन के जरिए लोगों की निगरानी की गई। इसी कारण बीजिंग के लोग किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए अपने घरों में खाने-पीने के स्टॉक को पहले ही भर लेना चाहते हैं।

34 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट की तैयारी
बीजिंग के सबसे बड़े जिले चाओयांग में अधिकारियों ने रविवार की देर रात निवासियों और वहां काम करने वालों को इस हफ्ते तीन बार कोरोना टेस्ट करवाने का आदेश दिया है। चाओयांग जिले की आबादी लगभग 34 लाख के आसपास है। अधिकारियों को आशंका है कि बीजिंग में एक हफ्ते पहले ही चुपके से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है। ऐसे में अगर थोड़े-बहुत मामले भी सामने आते हैं तो जीरो कोविड पॉलिसी के अनुसार, पूरे शहर में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। चीन के बाकी शहरों में पहले लगाए गए लॉकडाउन के प्रभावों को देखते हुए कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है।

सबसे खराब स्थिति की तैयारी कर रहे लोग
बीजिंग के हैडियन जिले में रहने वाले झांग नाम के एक छात्र ने बताया कि मैं सबसे खराब स्थिति की तैयारी कर रहा हूं। मैंने दर्जनों पैकेट स्नेक्स और 5 किलोग्राम सेव पहले से ही खरीद कर रखा है। लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पत्तेदार सब्जियां, ताजा मांस, इंस्टेंट नूडल्स और टॉयलेट पेपर रोल की जबरदस्त खरीदारी की है। हालात यह है कि बीजिंग की अधिकर दुकानें आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी हैं। कई दुकानों में चुनिंदा सामान ही मिल रहे हैं, जिनकी कीमत सामान्य दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं।

बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर छिपे हो सकते हैं एलियंस
वॉशिंगटन। क्या इस अंतरिक्ष में पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन है? वैज्ञानिक अभी भी इसे लेकर खोज कर रहे हैं। लेकिन रिसर्चर्स का दावा है कि हो सकता है एलियन बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर रह रहे हों। यूरोपा की ज्यादातर सतह पूरी तरह बर्फ  से ढकी हुई है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने पाया है कि यूरोपा पर पानी भी हो सकता है। यूरोपा की भौगोलिक स्थिति ग्रीनलैंड से मिलती-जुलती है। ग्रीनलैंड में बर्फ  के नीचे पानी में जीवन मिलता है। यहां झींगा, जेलिफि श और घोंघे मिलते हैं। इसी के आधार पर वैज्ञानिकों का मानना है कि यूरोपा में बर्फ  की कठोर सतह के नीचे पानी में जीवन हो सकता है। वैज्ञानिकों ने अपनी खोज के दौरान यूरोपा पर सैकड़ों किलोमीटर लंबी लकीरें देखी हैं, जो उठी हुई बर्फ  है।

बर्फ  के नीचे पानी में हो सकता है जीवन
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के डॉ.ग्रेगर स्टीनबु्रग का कहना है कि 20 सालों से ज्यादा समय से लोग इन डबल रिज पर अध्ययन कर रहे हैं। लेकिन पहली बार वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा देखा है जैसा पृथ्वी पर होता है। उन्होंने कहा कि हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि बर्फीले यूरोपा पर आखिर किस तरह की फिजिक्स और गतिशीलता की प्रक्रियाएं हावी हैं? वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह डबल रिज लगभग एक हजार फीट ऊंचे हैं और इनकी चौड़ाई करीब आधा मील से ज्यादा है।

महिलाओं में बढ़ रहे अर्थराइटिस की हो सकती हैं ये वजहें
बिगड़ती लाइफस्टाइल ने सेहत को कई तरीकों से प्रभावित किया है। पहले जहां कुछ बीमारियां बढ़ती उम्र के साथ होती थी वहीं अब ये कम उम्र में ही अटैक करने लगी हैं जिनमें से एक अर्थराइटिस है।पिछले करीब 10 सालों में यह कम उम्र की महिलाओं  को भी अपनी चपेट में लेने लगी है। आंकड़े बताते हैं कि 30 से 35 साल की महिलाएं आसानी से इस बीमारी के चपेट में आ रही हैं। जिसकी एक बड़ी वजह बिगड़ती लाइफस्टाइल है। इससे उनकी मसल्स समय से पहले कमजोर होती जा रही है जिसका नतीजा अर्थराइटिस के रूप में सामने आ रहा है। बच्चों में होने वाली अर्थराइटिस  जुवेनाइल अर्थराइटिस  के नाम से जाना जाता है। वहींए कोरोना पैनेडेमिक की वजह से भी लोगों में अर्थराइटिस की समस्या में इजाफा देखने को मिला है। एक रिसर्च के मुताबिक पोस्ट कोरोना और प्रोलॉन्ग्ड कोविड केसेस में लोगों को अर्थराइटिस के रिस्क का सामना करना पड़ रहा है।

कैसे होता है:

शरीर में कैल्शियम की कमी होने या मसल्स के कमजोर होने पर।
जोड़ों में जब यूरिक एसिड जमा होने लगता है वो वहां सूजन की समस्या हो जाती है। इससे जोड़ों के टिश्यू नष्ट होने लगते हैं, जिससे उनमें अकड़न और दर्द रहती है। इसे ही अर्थराइटिस का दर्द कहते हैं।
अर्थराइटिस के लक्षण
जोड़ों में दर्द रहना  सर्दियों में दर्द बढ़ जाना। दर्द की वजह से मूवमेंट्स में दिक्कत होना।
सीढ़ियां चढ़ने या उतरने में ज्यादा पेन होना।
शरीर में थकान और टूटने का एहसास होता है।
ये तरीके अपनाएं
लगातार बैठे नहीं रहें, हर 30 से 45 मिनट के बाद उठकर कुछ मिनट टहलें।
रोजाना तीन से पांच किमी साइकिल चलाएं।
शुगर के साथ वजन भी कंट्रोल में रखें, रोजाना आधा घंटा टहलें।  कुर्सी आरामदायक हो और सीधे बैठकर काम करें।  दर्द निवारक गोली का उपयोग खुद से न करें।

बच्चे को हो सकती हैं हाइपोथायराइडिज्म की समस्या
आपको बच्चे के जन्म के एक हफ्ते में ही थायराइड फं क्शन टेस्ट करवा लेना चाहिए, इससे जन्मजात हाइपोथायराइडिज्म का पता पहली स्टेज पर चल जाता है। हाइपोथायरायडिज्म न्यू बॉर्न बेबी और बच्चों को हो सकता है। अगर ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर ये समस्या बढ़ जाती है। थायराइड ग्लैंड गर्दन के लोअर फ्रंट एरिया में पाई जाती है। बच्चों के विकास के लिए थायराइड हार्मोन जरूरी है। शरीर को एनर्जी मिले, मेटाबॉलडिज्म रेट अच्छा रहे, हार्ट और अन्य ऑर्गन ठीक से काम करें उसके लिए जरूरी है कि थायराइड कंट्रोल में रहे। थायराइड ग्लैंड हार्मोन का निर्माण करती है। अगर आपके बच्चे को हाइपोथायराइडिज्म की समस्या है तो उसमें कमजोरी, थकान जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों के नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

लक्षण:
अक्सर कब्ज हो जाना।
सांस का तेज गति से चलना।
दिमाग का विकास धीमे होना।
दिल की असामान्य धड़कन।
बच्चे का दूध न पीना।
स्किन ठंडी पड़ना।
थकान होना।
वजन बढ़ना और हाइट कम रह जाना।
उम्र से ज्यादा यंग दिखना।

कारण:
बच्चे की डाइट में आयोडीन की कमी।
बच्चे ने दवाओं का ज्यादा सेवन किया है।
प्रेगनेंसी के दौरान अगर मां को थायराइड है और इलाज न करवाया जाए।
जन्म से ही थायराइड ग्लैंड खराब है।
थायरॉइड को हटाने के लिए की जाने वाली सर्जरी के कारण।
फैमिली हिस्ट्री
पिट्यूटरी ग्लैंड के ठीक से काम न करने के कारण।

उपाय:
बच्चे को पर्याप्त मात्रा में आयोडीन दें,।
बच्चे की डाइट में प्रोटीन की मात्रा एड करें।
बच्चे को शुगर और कैफीन से दूर रखें।
बच्चे को समय-समय पर चिकित्सा सलाह पर ब्लड टेस्ट करवाते रहें।
अगर आपके बच्चे में हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखाएं।

पहले कृषि बजट में मिल सकता है किसानों को कमर्शियल बैंकों का ऋण माफी का तोहफा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पहले कृषि बजट में प्रदेश के किसानों को कमर्शियल बैंकों का ऋण माफी का तोहफा दे सकते हैं। कृषि बजट भी 23 फरवरी को ही पेश किया जाएगा। बजट में मुख्यमंत्री राज्य के किसानों को दिल खोलकर फायदा देना चाहते हैं। उन्होंने कृषि बजट बनाने में जुटे अफसरों को संकेत भी दे दिए हैं। राज्य सरकार की तरफ  योजना विभाग विभिन्न बैकों से को-आॅर्डिनेट करने में जुट गया है। किसानों द्वारा कमर्शियल बैंकों से लिए गए कुल कर्ज की रिपोर्ट भी वित्त विभाग को दी गई है। कमर्शियल बैंकों का ऋण माफी के लिए राज्य सरकार कृषि बजट में करीब ढाई हजार करोड़ रुपए का प्रावधान कर सकती है। किसानों को बड़ी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों उनकी जमीनों की नीलामी पर रोक भी लगाई थी। इस फैसले से प्रदेश के उन किसानों को राहत मिलेगी जिन्होंने कमर्शियल बैंकों से कर्ज लिया और कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से उन्हें नोटिस मिल चुका है।

सत्ता में आने से पहले ऋण माफी का किया था ऐलान
प्रदेश में सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने किसानों द्वारा सहकारी बैकों से लिए गए फसल ऋण माफ करने का ऐलान किया था। खुद राहुल गांधी ने कहा था कि राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में आ गई तो दस दिन में किसानों के कर्जें माफ कर देंगे। उस समय यह कर्ज करीब 14000 करोड़ रुपए था। लेकिन किसी कारणवश और राष्टÑीयकृत बैंकों के असहयोग रवैये की वजह कामिर्शियल बैंकों का कर्ज माफ नहीं किया जा सका। अब मुख्यमंत्री किसानों को बड़ी राहत देने के मूड में है।

एक लाख किसानों के खिलाफ जमीन कुर्क की प्रक्रिया चालू
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को कहा है कि वो सभी जिलों में जमीन कुर्क किए जाने से संबंधित रिपोर्ट जुटाएं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग नौ हजार किसानों को नोटिस दिया गया, जबकि जमीन कुर्क करने की प्रक्रिया एक लाख से ज्यादा किसानों के खिलाफ  चल रही थी। कामर्शियल बैंकों ने लगभग तीन लाख किसानों के करीब 6018 करोड़ के लोन को बैंकों ने एनपीए घोषित कर दिया है। स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी के साथ बैठक और राजस्थान स्टेट लेवल लोन सेमिनार में सीएम ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों को पार्टनशीप में कर्ज माफी का आॅफर दिया था। कहा गया था कि सरकार एनपीए बन चुके लोन का सरकार 10 फीसदी देगी जबकि 90 प्रतिशत बैंक देंगे। इस प्रस्ताव पर बैंकों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

नहीं टलेंगे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव!
नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहें हैं। विशेषज्ञ कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावना भी जता रहे हैं। इन सब के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को नहीं टालने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य  मंत्रालय से कहा है कि जिन राज्यों में वैक्सीनेशन कम है, वहां गति में इजाफा किया जाए।

चुनाव आयोग के रुख के अनुसार, चुनावों के स्थगन की संभावना बहुत कम है। अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव टालने से कई तरह के बड़े निर्णय लेने होंगे। जैसे, जिन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहां राष्टÑपति शासन लगाना होगा। वहीं सारी तैयारियां भी नए सिरे से करनी होंगी।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कितना टीकाकरण हुआ
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अजय भल्ला ने चुनाव आयोग को बताया कि किस राज्य में कितना टीकाकरण हुआ है। उत्तराखंड और गोवा में करीब सौ फीसदी वयस्कों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने वाली है। इसके अलावा यूपी में 85 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। पंजाब और मणिपुर में यह दर 80 फीसदी है।

रैलियों पर लग सकती है रोक
चुनाव आयोग अपने शेड्यूल पर टिका रहना चाहता है। आयोग ने चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के स्वास्थ्य सचिवों के साथ ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर चर्चा की है। इन राज्यों में वैक्सीन कवरेज और ओमिक्रॉन केसेज का आंकड़ा भी मांगा है। हालांकि कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग कुछ सख्त कदम उठा सकता है। चुनाव के पहले राज्यों के हालात को समझ कर इसका फैसला किया जाएगा। चुनाव आयोग इस बार प्रचार और भीड़ प्रबंधन पर एहतियातन कड़े कदम उठा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के साथ जनवरी में भी बैठक करेगा आयोग
चुनाव आयोग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जनवरी में एक और बैठक करेगा, इसके बाद तय किया जाएगा कि चुनाव कराए जाएं या फिर उन्हें स्थगित कर दिया जाए। चुनाव आयोग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ सोमवार को हुई बैठक के दौरान अधिकारियों ने यूपी, पंजाब, उत्तराखंड समेत पांच चुनावी राज्यों में वैक्सीनेशन की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

IPL के दिवानों के लिए खबर: फरवरी के दूसरे हफ्ते में हो सकती है मेगा नीलामी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फरवरी के दूसरे हफ्ते में 10 से 13 फरवरी के बीच दो दिनों तक आईपीएल 2022 संस्करण की मेगा नीलामी आयोजित करने की योजना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। क्रिकबज के मुताबिक नीलामी के लिए कोच्चि, बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली शॉर्टलिस्ट में हैं और होटलों की उपलब्धता के आधार पर आयोजन स्थल को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि शादी के सीजन के चलते इसके लिए उपयुक्त जगह ढूंढना आसान नहीं रहा है।

इस बीच बीसीसीआई द्वारा हाल ही में सबसे अधिक चर्चा किए गए बिंदुओं में से सीवीसी स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली नई आईपीएल फ्रेंचाइजी अहमदाबाद की स्थिति रही है। इस मामले से परिचित लोगों की प्रतिक्रिया यह है कि सीवीसी स्पोर्ट्स के साथ मामला सुलझा लिया गया है, लेकिन अब तक नई टीमों के साथ औपचारिक संचार नहीं हुआ है।

कल शाम 4 बजे होगा गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के तीन काबीना मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। इस संबंध में तीनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफे की पेशकश की और पत्र भी भेज दिया। इसकी पुष्टि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने की है। जयपुर पहुंचे माकन से शुक्रवार को एयरपोर्ट पर मीडिया को बताया कि गहलोत सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा और शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने अपने इस्तीफे आलाकमान को सौंप दिए हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए है। तीनों मंत्रियों ने पहले ही संगठन में काम करने की इच्छा जताई थी। आलाकमान ने चौधरी को पंजाब और डॉ. शर्मा को गुजरात का प्रभारी बना दिया। डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। एक पद, एक व्यक्ति के सिद्धांत को अपनाते हुए तीनों ने यह निर्णय लिया है।

कल शाम 4 बजे होगा गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार को राजभवन में गहलोत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे होगा। जिसके बाद गहलोत मंत्रिमंडल पूनर्गठन की तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि दैनिक नवज्योति को  विश्वसनिय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से ज्यादा विधायकों की लॉटरी लग सकती है। वहीं कुछ मंत्रियों को प्रमोशन भी मिलने के आसार है, हालांकि जिन मंत्रियों की प्रफोमेंस खराब थी उनकी छुट्टी होना तय माना जा रहा है। बसपा से आए विधायकों और कुछ निर्दलियों विधायकों की लॉटरी लगना तय है। वहीं सचिन पायलट कैंप को भी इस मंत्रिमंडल पूनर्गठन में सम्मान दिया जाएगा।

सभी मंत्रियों को अगले दो-तीन दिन जयपुर में ही रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन की डेडलाइन के बाद सभी मंत्रियों को जयपुर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मंत्रियों को सूचना भेज दी गई है कि वे शनिवार की शाम तक जयपुर पहुंचे। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय ने भी अपनी तैयारियों में लग गया है। हालांकि शुक्रवार देर रात तक राजस्थान मोटर गैराज विभाग को किसी प्रकार की सूचना नहीं थी, लेकिन विभाग में दो दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियां पहले ही तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के रोडमैप पर पार्टी आलाकमान स्तर पर भी सहमति बन गई है। इसके लिए पायलट को भी अवगत करा दिया गया है। असंतुष्ट खेमें को संतुष्ट करने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी अजय माकन की है। पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए आलाकमान का संदेश है, जो माकन के जरिए सभी विधायकों को दिया जाएगा। सूत्रों अनुसार प्रदेश प्रभारी अजय माकन अब मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद ही दिल्ली लौटेंगे, तब तक वह जयपुर में ही रहेंगे। मंत्रिमंडल पुनर्गठन में एक दर्जन नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। गहलोत मंत्रिमंडल में नौ पद पहले सही खाली चल रहे है और तीन मंत्रियों के इस्तीफे देने के बाद खाली पदों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

रात्रिभोज पर गहलोत और माकन के बीच मंथन : माकन एयरपोर्ट से सीधे की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर पहुंचे। रात्रि भोज के दौरान दोनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन हुआ। तीन-चार दिन की यात्रा पर आए माकन शनिवार को जयपुर में ही रहेंगे। हालांकि उनका उदयपुर जाने का कार्यक्रम भी है। सूत्रों अनुसार गहलोत मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। संभवत: रविवार और सोमवार को पुनर्गठन हो सकता है। मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की जानकारी 16 नवम्बर को खुद मुख्यमंत्री भी दे चुके हैं। गहलोत के निवास पर शुक्रवार को हुए रात्रि भोज में गोविन्द सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। इस दौरान गहलोत और डोटासरा के बीच मंत्रणा भी हुई।

सभी मंत्रियों से ले सकते हैं इस्तीफे : सूत्रों के अनुसार अगले एक-दो दिन में सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं, जिन मंत्रियों को हटाया जाएगा, उनके इस्तीफे स्वीकार किए जाएंगे और बाकियों के अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

अभी तेरह जिलों से एक भी मंत्री नहीं
अशोक गहलोत के मौजूदा मंत्रिमंडल में प्रदेश के 13 जिलों से एक भी मंत्री नहीं है। मंत्रिमंडन पुनर्गठन की संभावना के बीच इन जिलों के लोगों की उम्मीदें भी जगी है। मंत्रिमंडल में अभी उदयपुर,  प्रतापगढ़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा,  श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं,  सिरोही, धौलपुर, टोंक, सवाई माधोपुर और करौली जिलों से अभी एक भी मंत्री नहीं है। गहलोत के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों को लेकर सियासी अटकलों का दौर शुरू हो चुका है। फेरबदल में बाहर होने वालों और उनकी जगह शामिल किए जाने वाले नेताओं को लेकर सियासी हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सभी मंत्रियों से ले सकते हैं इस्तीफे
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार शाम 5 बजे सीएमआर में मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है। इसमें सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं

गहलोत के दिल्ली दौरे के बाद सुलझ सकता है पायलट से विवाद
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शनिवार को संभावित दिल्ली दौरे की तरफ सभी की निगाहें टिकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरे के बाद गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच पिछले 15 महीनों से चल रहा विवाद सुलझ सकता है। कांग्रेस आलाकमान भी अब इस प्रकरण को सुलझाने के मूड में हैं। राजस्थान के मसले पर कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री के बीच अभी तक कोई बैठक नहीं हुई। अब 16 अक्टूबर को उनके बीच इस मसले पर भी बैठक होने की संभावना है। गहलोत का कांगे्रस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है। राजस्थान को लेकर कोई भी फैसला करने से पहले आलाकमान प्रदेश के मुख्यमंत्री से एक-एक बिन्दु पर उनका पक्ष विस्तार से जानना चाहती है। लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल फेरबदल, राजनीतिक  नियुक्तियों और संगठन विस्तार पर हाईकमान से चर्चा हो सकती है। राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार अगर आलाकमान प्रदेश के मुख्यमंत्री के पक्ष से संतुष्ट हो जाती है, तो फैसला वो ही होगा, जो गहलोत चाहेंगे। आलाकमान जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला नहीं लेगी, जिसकी वजह से राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़े। गहलोत के इस दिल्ली दौरे को सरकार और संगठन में होने वाले बदलावों से जोड़ देखा जा रहा है। गहलोत की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होने पर इन लंबित मुद्दों को हरी झंडी मिलने के पूरे आसार हैं।