retirement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जॉन सीना का आखिरी मुकाबला बना ऐतिहासिक : रिटायरमेंट मुकाबले में करना पड़ा हार का सामना, फैंस रह गए हैरान
वाशिंगटन। दिग्गज रेसलर जॉन सीना को अपने WWE करियर के आखिरी मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। ‘सैटरडे नाइट्स मेन इवेंट’ में उनका सामना मौजूदा स्टार गुंथर से हुआ, जहां ‘रिंग जनरल’ के नाम से मशहूर गुंथर ने कड़े और रोमांचक मुकाबले में सीना को टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया। लगभग दो दशकों में यह पहला मौका था जब जॉन सीना किसी मुकाबले में टैप आउट हुए, जिससे एरीना में मौजूद हजारों फैंस हैरान रह गए।

17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना की एंट्री के साथ ही पूरा एरीना तालियों और नारों से गूंज उठा। मुकाबले की शुरुआत से ही गुंथर का दबदबा देखने को मिला। हालांकि, सीना ने फाइव-नकल शफल और एसटीएफ लगाकर जोरदार वापसी की कोशिश की। बाद में ‘सुपर सीना’ मोड में आते हुए उन्होंने एक और फाइव-नकल शफल और एटीट्यूड एडजस्टमेंट लगाया, लेकिन गुंथर ने दो काउंट पर किक आउट कर दिया।

मैच के अंत में गुंथर ने स्लीपर होल्ड लगाकर सीना को लगभग बेहोश कर दिया और आखिरकार उन्हें टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया। यह रात WWE के लिए खास रही, क्योंकि कर्ट एंगल, मार्क हेनरी, रॉब वैन डैम सहित कई दिग्गज रिंगसाइड पर मौजूद थे। द रॉक, केन और अन्य WWE लेजेंड्स ने भी सीना को उनके ऐतिहासिक करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।

मिचेल स्टार्क ने टी-20 को कहा अलविदा, कहा- मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी-20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है
मेलबर्न। मिचेल स्टार्क ने अगले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम और 2027 के वनडे विश्व कप को प्राथमिकता देने के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की है। 35 वर्षीय स्टार्क ने 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और यूएई में 2021 टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे।

स्टार्क ने आखिरी बार कैरेबियन में 2024 विश्व कप में इस प्रारूप में खेला था। उनके 79 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट वर्तमान में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे स्थान पर रखते हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट लेना है, जो उन्होंने 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। स्टार्क ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी-20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है, खासकर 2021 विश्व कप में, सिर्फ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि इसलिए भी कि हम एक अविश्वसनीय ग्रुप में थे और उस दौरान जो मजा आया वह शानदार था।

यूएस ओपन : अल्कारेज-ड्रेपर दूसरे दौर में पहुंचे, पेट्रा क्वितोवा ने हार के बाद किया टेनिस को अलविदा
वाशिंगटन। दो बार की विंबलडन चैंपियन पेट्रा क्वितोवा ने यूएस ओपन के पहले दौर में हार के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया। 35 वर्षीय चेक खिलाड़ी ने विंबलडन से पहले घोषणा की थी कि न्यूयॉर्क उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। क्वितोवा फ्रांस की डायने पैरी से 6-1, 6-0 से हार गईं। क्वितोवा ने खुलासा किया कि उन्हें तीन हफ्ते पहले कोविड-19 हुआ था और उन्हें अपनी फिटनेस से जूझना पड़ रहा था। क्वितोवा ने 31 डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीते हैं, जिनमें 2011 और 2014 में विंबलडन में ग्रैंड स्लैम खिताब शामिल हैं। वह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचीं, आठ शीर्ष-10 सीजन (2011-15, 2018-20) में जगह बनाई और 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।

रुब्लेव, रूड और टियाफो भी आगे बढ़े :

रूस के आंद्रेई रुब्लेव, नॉर्वे के कैस्पर रूड, ब्रिटेन के नंबर एक खिलाड़ी जैक ड्रेपर  और घरेलू प्रबल दावेदार फ्रांसेस टियाफो ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। विश्व के 15वें नंबर के खिलाड़ी रुब्लेव ने अपने पहले मैच में क्रोएशियाई क्वालीफायर डिनो प्रिजमिक को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया।  पूर्व फाइनलिस्ट कैस्पर रूड ने ऑस्ट्रिया के सेबेस्टियन ऑफनर को 6-1, 6-2, 7-6(5) से आसानी से हरा दिया। जैक ड्रेपर अर्जेन्टीना के क्वालीफायर फेडेरिको अगस्टिन गोमेज को 6-4, 7-5, 6-7 (7-9), 6-2 से  हराया। वहीं सत्रहवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसेस टियाफो ने न्यूयॉर्क में अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखते हुए जापान के योशिहितो निशिओका को 6-3, 7-6(6), 6-3 से हराया।

अल्कारेज ने रीली को हराया :

अल्कारेज ने दूसरे यूएस ओपन खिताब की अपनी तलाश की शुरुआत आत्मविश्वास से की और आज आर्थर ऐश स्टेडियम में अमेरिकी खिलाड़ी रीली ओपेल्का को 6-4, 7-5, 6-4 से हरा दिया।

मुचोवा ने वीनस को बाहर किया :

ग्यारहवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने अनुभवी वीनस विलियम्स की कड़ी चुनौती को पार करते हुए 6-3, 2-6, 6-1 से जीत के साथ यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। इस बीच नौवीं वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना ने अमेरिकी वाइल्डकार्ड जूलियट पारेजा को 6-3, 6-0 से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया सन्यास, 2013-2014 में पांच वनडे खेले
मुम्बई। चेतेश्वर पुजारा ने तत्काल प्रभाव से भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। 37 वर्षीय पुजारा ने अपने सोशल मीडिया मंच पर संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर कदम रखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना - इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही चाहिए और अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का निर्णय लिया है।

ऑस्ट्रेलिया में रहे थे प्लेयर ऑफ द सीरीज :

पुजारा ने दिसंबर 2005 में सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 2010 के अंत में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और उनके खिलाफ कई शृंखला जीत का हिस्सा रहे, विशेषकर 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में, और 2023 की शुरुआत में घरेलू मैदान पर। वह 2018-19 शृंखला में चार टेस्ट मैचों की शृंखला में 521 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, जो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की पहली टेस्ट शृंखला जीत थी।

आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, विंडीज क्रिकेट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी
किंग्स्टन। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच आगामी पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैच टीम के लिए उनके आखिरी मुकाबले होंगे। 37 वर्षीय रसेल को पांच मैचों की सीरीज के लिए विंडीज की टीम में शामिल किया गया है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जमैका के सबीना पार्क में खेले जाएंगे, जो इस ऑलराउंडर का घरेलू मैदान है। विंडीज क्रिकेट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके संन्यास की खबर के बारे में जानकारी दी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 सदस्यीय वेस्टइंडीज टीम में शामिल आंद्रे रसेल 20 जुलाई से शुरू होने वाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। पिछले साल के अंत में चोट के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

सेवानिवृत्ति पर सेवामूल्यांकन और वित्तीय कार्रवाई का निर्देश, नियमों के तहत पूरी की जाएगी प्रक्रिया
जयपुर। राज्य सरकार ने तकनीकी अधिकारियों और सिविल सेवाओं से जुड़ी सेवानिवृत्ति प्रक्रियाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सेवा समाप्ति के पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी लंबित जांच या आरोप के संबंध में स्पष्ट रूप से सेवामूल्यांकन करने का प्रावधान किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, यदि सेवानिवृत्ति के समय तक कर्मचारी पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित है, तो उनकी अंतिम सेवा रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा, यदि कर्मचारी ने नियमों के विरुद्ध अतिरिक्त धनराशि प्राप्त की है, तो उसे समय पर समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में यह भी बताया गया है कि यदि किसी अधिकारी ने निर्धारित राशि से अधिक प्राप्त कर ली है और समायोजन नहीं कराया गया है, तो यह राशि पेंशन ग्रेच्युटी से कटौती की जाएगी। यह प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की जाएगी। इस आदेश पर निदेशक एवं विशेष सचिव इंद्रजीत सिंह के हस्ताक्षर हैं, और यह राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत लागू किया गया है। यह कदम राज्य के कर्मचारियों की सेवा प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमानुसार बनाए रखने के लिए लिया गया है।

29 साल के निकोलस पूरण ने चौंकाया, अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
त्रिनिदाद। वेस्टइंडीज टीम के बांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान निकोलस पूरन ने महज 29 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पूरन ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा- बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। जिस खेल से हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत कुछ दिया है और देता रहेगा।

इसके साथ खुशी, उद्देश्य और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की यादें है। मैरून रंग पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।  उन्होंने कहा, प्रशंसकों को अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों का बेजोड़ जुनून के साथ जश्न मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और साथियों को, मेरे साथ इस सफÞर पर चलने के लिए धन्यवाद। आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे इस सब से ऊपर उाया। भले ही मेरे करियर का यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया हो, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम की सफलता के अलावा कुछ नहीं चाहता।

167 बार विंडीज का प्रतिनिधित्व किया :

पूरन ने 167 बार वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें एकदिवसीय मैचों में 99.15 की स्ट्राइक रेट से 39.66 की औसत से 1983 रन बनाए और 136.39 की स्ट्राइक रेट से 2275 टी-20 रन बनाए, जो वेस्टइंडीज के किसी खिलाड़ी का सर्वाधिक रिकॉर्ड है।

किसी को रिटायरमेंट के बाद, तो किसी को पहले मिला प्रमोशन, फिर भी नहीं बने डीईओ-सीबीईओ
कोटा। शिक्षा विभाग अपने कार्यों के प्रति कितना गंभीर है, इसकी बानगी प्राचार्यों की पदोन्नति में देखने को मिल रहा है। विभाग की उदासीनता से प्रमोशन जैसा सम्मान भी शिक्षकों के लिए मजाक बनकर रह गया।  हालात यह हैं, किसी को रिटायरमेंट के बाद प्रमोशन दिया गया तो किसी को सेवानिवृति से पहले, लेकिन दोनों ही सूरत में शिक्षक अपने मूल पदोन्नत पद पर आसीन नहीं हो सके। वहीं, जो शिक्षक वर्तमान में कार्यरत हैं, उन्हें अब तक पदस्थापन का इंतजार है। दरअसल, विभाग ने प्रदेशभर में 329 प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर दिया है लेकिन उन्हें अपने मूल पदोन्नत पद (डीईओ या समकक्ष) पदों पर पोस्टिंग नहीं दी। जिसके इंतजार में 51 प्राचार्य तो रिटायर्ड हो गए। जबकि, शेष शिक्षक अभी तक प्राचार्य के पद पर ही स्कूलों में सेवाएं देने को मजबूर हैं। पदस्थापन में देरी से शिक्षकों (प्राचार्यों) में आक्रोश है।

पोस्टिंग के इंतजार में रिटायर्ड हो गए 51 प्राचार्य
शिक्षा विभाग ने फरवरी 2025 में सत्र 2023-24 की पदोन्नति में 182 तथा सत्र 2024-25 की पदोन्नति में 147 प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया था।  इस तरह दोनों सत्रों में 329 प्राचार्य जिला शिक्षाधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए। इसके बावजूद  पदोन्नत प्राचार्यों को यथा स्थान यानी जिस स्कूल में कार्यरत थे, वहीं पर डीईओ के पद पर कार्यग्रहण करवा दिया। पिछले 3 माह से वे जिला शिक्षाधिकारी होते हुए भी अपने ही स्कूलों में प्राचार्य के पद पर प्रबंधन संभाल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि डीईओ या समकक्ष पदों पर पोस्टिंग के इंतजार में 51 प्रिंसिपल सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में शेष रहे 278 प्रिंसिपलों को पदस्थापन का इंतजार है।

यहां डीईओ सैकंडरी सहित 3 पद खाली
जानकारी के अनुसार, कोटा में जिला शिक्षाधिकारी तथा इसके समकक्ष तीन पद खाली चल रहे हैं। जिनमें डीईओ सैकंडरी, एडीपीसी तथा सीबीईओ सांगोद शामिल है। जबकि, यहां एक दर्जन से अधिक प्राचार्य इन पदों के लिए पदोन्नत हो चुके हैं। इसके बावजूद सरकार पदस्थापन देकर रिक्त पदों को नहीं भर रही है।

कोटा में एक दर्जन से अधिक प्राचार्यों को पदस्थापन का इंतजार
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोटा जिले में सत्र 2023-24 व 2024-25 में करीब 16 प्राचार्यों का जिला शिक्षाधिकारी या समकक्ष पदों पर प्रमोशन हो चुका है। इसके बावजूद उन्हें अब तक पोस्टिंग (पद स्थापन)  नहीं दिया गया। ऐसे में जिला शिक्षाधिकारी होते हुए भी उन्हें अपने ही स्कूलों में प्राचार्य के पद पर ही काम करना पड़ रहा है। वहीं, इनमें से कुछ प्राचार्य तो पोस्टिंग के इंतजार में रिटायर्ड हो गए। जबकि, जिले में जिला शिक्षाधिकारी के समकक्ष तीन पद खाली चल रहे हैं। इसके बावजूद पोस्टिंग नहीं दी जा रही। जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है।

प्रदेश में जिला शिक्षाधिकारी के 320 पद रिक्त
शिक्षा विभाग के 1 मई के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में जिला शिक्षा अधिकारी के कुल 552 पद स्वीकृत हैं, जिनमें वर्तमान में 232 कार्यरत है और 320 पद रिक्त हंै यानी आधे से अधिक पद रिक्त है। यदि, नव पदोन्नति जिला शिक्षा अधिकारियों का पदस्थापन हो जाता है तो भी काफी संख्या में पद रिक्त रहेंगे।

क्या कहते हैं शिक्षक
डीईओ के समकक्ष 10 पद,  जिन पर पोस्टिंग का इंतजार
जिले में जिला शिक्षाधिकारी व इस पद के समकक्ष कुल 11 पद हैं, जिनमें जिला शिक्षाधिकारी सैकंडरी, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक, ब्लॉक शिक्षाधिकारी कोटा शहर, लाडपुरा, खैराबाद, सांगोद, इटावा, सुल्तानपुर तथा डाइट प्रिंसिपल तथा एडीपीसी शामिल है। ऐसे में इन पदों पर पदोन्नत हुए प्राचार्यों को पोस्टिंग दी जानी चाहिए। ताकि, रिक्त पदों की पूर्ति हो सके और शिक्षा से संबंधित कार्य  बिना व्यवधान से चल सके।
-पप्पूलाल चंडालिया, मंडल अध्यक्ष कोटा, शिक्षक संघ रेस्टा

पदस्थापन के आदेश जल्द जारी करे सरकार
शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारियों के पदों पर लंबे समय बाद पदोन्नति होने के बावजूद पदस्थापन नहीं होने से कई जिला शिक्षा धिकारी तो पदस्थापन के इंतजार में सेवानिवृत्त हो गए हैं। इसलिए, राज्य सरकार व शिक्षा विभाग को पदस्थापन मामले को गंभीरता से लेते हुए पदोन्नत हुए जिला शिक्षा अधिकारियों के पदस्थापन आदेश जल्दी जारी करने चाहिए, जिससे जिला व ब्लॉक मुख्यालय पर रिक्त चल रहे पदों को भरा जा सके और विभाग की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वित हो सके।
- मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा

रिटायरमेंट के बाद मिला प्रमोशन
जिला शिक्षाधिकारी के पद पर मेरा प्रमोशन 12 फरवरी 2025 को हुआ। जबकि, रिटायरमेंट पिछले साल 31 जुलाई 2024 को प्राचार्य पद से ही हो गया। हम तो रिटायर्ड हो गए लेकिन जो शिक्षक वर्तमान में कार्यरत हैं, उन्हें डीईओ या समकक्ष पदों पर जल्द से जल्द पोस्टिंग दी जानी चाहिए। ताकि, वे नई ऊर्जा के साथ काम कर सके और  अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।
-भवानी सिंह चौबदार, सेवानिवृत प्राचार्य

सरकार के स्तर पर पदस्थापन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही डीईओ व समकक्ष पदों पर पदस्थापन किया जाएगा।
-तेज कंवर, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा कोटा संभाग

टेस्ट क्रिकेट में एक विराट विराम
भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे और आधुनिक क्रिकेट युग के महानतम बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। घोषणा उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से की, जिसने न केवल भारतीय खेलजगत को चौंका दिया, बल्कि विश्व क्रिकेट में भी एक भावनात्मक लहर दौड़ा दी। कोहली का टेस्ट क्रिकेट से जाना, क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक युग के अंत के समान है। वे टी 20 क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में 123 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 30 शानदार शतक और 31 अर्धशतक के माध्यम से 9230 रन बनाए। 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली ने न केवल भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि टेस्ट क्रिकेट की गरिमा और गंभीरता को भी आधुनिक युग में बनाए रखा 2014-15 में जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली, तब भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी। कोहली ने उस चुनौती को अवसर में बदलते हुए टीम इंडिया को आक्रामकता, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक बना दिया। वह भारतीय क्रिकेट में एक क्रांतिकारी बदलाव था।

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा और घरेलू मैदान पर अपराजेय श्रृंखलाएं, ये सभी उनकी कप्तानी की उपलब्धियों की झलक मात्र हैं। कोहली ने न केवल एक बल्लेबाज के रूप में, बल्कि एक लीडर के रूप में टेस्ट क्रिकेट को अपनी पहचान दी। उन्होंने युवा खिलाड़ियों में जीत का जज्बा पैदा किया और टीम में फिटनेस और प्रोफेशनलिज्म की नई संस्कृति विकसित की। टेस्ट के माध्यम से उन्होंने फिटनेस को चयन का मानक बनाया,जिसने भारतीय टीम की कार्यसंस्कृति को एकदम बदल दिया। इसके साथ ही उन्होंने पांच गेंदबाजी विकल्पों की रणनीति अपनाकर टेस्ट मैचों को जीतने का आक्रामक दृष्टिकोण अपनाया।

विराट कोहली का बल्लेबाजी प्रदर्शन उनके कड़े संघर्ष और मानसिक दृढ़ता की मिसाल है। उनकी तकनीक क्लासिकल टेस्ट बल्लेबाजों जैसी नहीं थी, लेकिन उनकी इच्छा-शक्ति और प्रतिस्पर्धात्मकता उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी। इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में जब वे बुरी तरह फ्लॉप रहे थे, तब उन्हें खत्म मान लिया गया था। लेकिन उन्होंने 2018 में इंग्लैंड में ही अपने प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब देते हुए शतक और बड़ी पारियों की झड़ी लगा दी। कोहली का यह पुनरुत्थान उनके चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता थी, हार मानना उनके स्वभाव में नहीं था। टेस्ट क्रिकेट में कोहली के योगदान को केवल उनके शतकों या रनों के आधार पर आंकना गलत होगा। वे एक ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के प्रति लोगों की धारणा को बदला। उन्होंने युवाओं के बीच यह संदेश दिया कि अगर क्रिकेट का कोई प्रारूप सबसे कठिन, सबसे सच्चा और सबसे सम्मानजनक है, तो वह टेस्ट क्रिकेट है। उनकी गैरमौजूदगी टीम की मानसिकता और ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है, खासकर तब जब विदेशी दौरों पर कठिन परिस्थितियां सामने हों। कोहली के संन्यास की टाइमिंग ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने ऐसे समय पर यह फैसला लिया है जब भारत को आगामी महीनों में कई महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज शामिल हैं।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि कोहली अभी भी टेस्ट क्रिकेट में योगदान देने की स्थिति में थे। उनकी फिटनेस, तकनीकी क्षमता और अनुभव आज भी दुनिया की किसी भी टीम के लिए अनमोल संपत्ति होती। हालांकि उनके व्यक्तिगत निर्णयों और प्राथमिकताओं का सम्मान करना जरूरी है, फिर भी यह सवाल बना रहेगा कि क्या उनका यह फैसला समय से पहले लिया गया। संन्यास की घोषणा के बाद कोहली ने एक भावनात्मक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार, कोच, साथी खिलाड़ियों, बीसीसीआई और करोड़ों फैन्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें जीवन में अनुशासन, धैर्य और सम्मान सिखाया है और यह सफर हमेशा उनके दिल में रहेगा। इस वक्त उनका यह भावुक संदेश कई क्रिकेट प्रेमियों की आंखों को नम कर गया। कोहली की लोकप्रियता केवल उनके प्रदर्शन से नहीं, बल्कि उनके जज्बे, आत्मविश्वास और मैदान पर उनके जुनून से भी जुड़ी हुई है।

कोहली का यह फैसला कई मायनों में भविष्य की पीढ़ी के लिए एक उदाहरण भी है। यह बताता है कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि एक यात्रा है, जिसमें खिलाड़ी अपने हिस्से की कहानी लिखते हैं और समय आने पर मंच से विदा ले लेते हैं। कोहली ने इस विदाई को गरिमा के साथ स्वीकार किया और पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जो आने वाले वर्षों तक भारतीय क्रिकेट को दिशा देती रहेगी। क्रिकेट इतिहास में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो समय की सीमाओं से ऊपर उठ जाते हैं, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ियों की श्रेणी में अब विराट कोहली का नाम भी स्थायी रूप से जुड़ गया है। उन्होंने अपने खेल और नेतृत्व से जो आदर्श स्थापित किए हैं, वे आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। भारतीय क्रिकेट को कोहली जैसा टेस्ट कप्तान और विराट बल्लेबाज शायद ही जल्दी मिले।

-नृपेन्द्र अभिषेक
यह लेखक के अपने विचार हैं।

रोहित के संन्यास पर दिया चौंकाने वाला बयान, मांजरेकर ने कहा- हिटमैन के टेस्ट में दिन लद गए थे
नई दिल्ली। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी। हालांकि, वह वनडे में खेलना जारी रखेंगे। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने हिटमैन के संन्यास पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रोहित के टेस्ट में ओपनिंग के दिन लद गए थे।

मांजरेकर ने किया ट्वीट :

कमेंटटेटर मांजरेकर ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा- रोहित ने पिछली 15 पारियों में 164 रन बनाए। इनमें से 10 घरेलू मैदान पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ थे। औसत 10.9 का रहा। अपने मौजूदा फिटनेस स्तर के साथ रोहित शर्मा के टेस्ट ओपनर के रूप में दिन लद गए थे।

हिटमैन का बल्ला खामोश रहा :

रोहित ने अपने करियर की शुरूआत मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर की थी। हालांकि, कुछ समय बाद उन्हें ओपनिंग का मौका मिला। बतौर ओपनर 38 वर्षीय बल्लेबाज ने 68 पारियों में नौ शतक और आठ अर्धशतकों की मदद से 2697 रन बनाए। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा और 10.5 के औसत से सिर्फ 42 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित ने छह पारियों में 15.16 के औसत से सिर्फ 91 रन बनाए। इतना ही नहीं, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 31 रन निकले। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनका इंग्लैंड दौरे पर चयन मुश्किल नजर आ रहा था।

कई सीनियर खिलाड़ी अगले साल ले सकते हैं संन्यास
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 287 मैचों और 765 विकेट लेने के बाद दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीनों प्रारूप को अलविदा कह दिया है। हालांकि, वह घरेलू टूनार्मेंटों में और आईपीएल खेलते रहेंगे। अश्विन ने 106 टेस्ट में 537 विकेट चटकाए, जिससे उनका करियर दिग्गज अनिल कुंबले (619) के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त हुआ। अश्विन के संन्यास की घोषणा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों के लिए चौंकाने वाली रही, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा सीरीज शुरू होने से पहले इस फैसले की जानकारी थी। हालांकि, अश्विन के अचानक संन्यास के फैसले के बाद निकट भविष्य में इस तरह की और घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं।

अगले साल बदलाव के दौर से गुजरेगी टीम इंडिया :

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के अगले साल बदलाव के दौर में प्रवेश करने की उम्मीद है। अगले साल जून में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद टीम इंडिया से कई और सीनियर खिलाड़ी संन्यास लेते दिख सकते हैं। हालांकि, अभी डब्ल्यूटीसी में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर साफ नहीं हुई है। अगर भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंचती है तो उससे पहले भी कई खिलाड़ियों के संन्यास के फैसले आ सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे से पहले हो सकता है ऐसा :

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला कितना योजनाबद्ध है या कितना अपनी इच्छा के अनुसार है, यह बताना मुश्किल है, लेकिन भारतीय टीम के जल्द ही बदलाव से गुजरने की उम्मीद है। संभवत: 2025 में टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने से पहले ऐसा हो सकता है। पहले की तरह ही इसका श्रेय या वजह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज को ही दिया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के दौरे ने कई भारतीय क्रिकेटरों के करियर को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है।

ये सीनियर खिलाड़ी हैं लाइन में :

रोहित, कोहली और जडेजा जून में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अश्विन के विपरीत, रोहित और कोहली ने टेस्ट में काफी संघर्ष किया है। रोहित का 2024 का सबसे बड़ा आकर्षण टी-20 विश्व कप में बल्ले से उनका सनसनीखेज प्रदर्शन था। हालांकि, कोहली ने टूनार्मेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और इसके बाद उन्होंने पिछले महीने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन की पारी खेली थी। पर इन दो पारियों के अलावा वह कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

2025 संन्यास का वर्ष हो सकता है :

2025 भारतीय क्रिकेट में संन्यास का वर्ष हो सकता है। ठीक उसी तरह जैसे 2008 में सौरव गांगुली और अनिल कुंबले ने इसी सीरीज के बाद संन्यास लिया था।

शिखर ने लिया क्रिकेट से संन्यास, विडियो पोस्ट करके दी जानकारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बेस्ट्स मेन रह चुके शिखर धवन ने अपने खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। धवन ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर अपना एक विडियो जारी करके दी। विडियो में शिखर धवन ने अपने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए भारत के लिए खेलने के सपने को साकार करने करने की प्रसन्नता व्यक्त करते दिखे।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक भावनात्मक बयान में धवन ने अपने पूरे करियर में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा '' जैसे ही मैं अपनी क्रिकेट यात्रा के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।''

As I close this chapter of my cricketing journey, I carry with me countless memories and gratitude. Thank you for the love and support! Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/QKxRH55Lgx

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 24, 2024

धवन को अक्सर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए 'गब्बर' कहा जाता है। वह एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान में आईसीसी टूर्नामेंटों में कई मैच जीतने वाले प्रदर्शन शामिल हैं, जहां वह अक्सर अग्रणी रन-स्कोरर थे। शीर्ष क्रम में उनकी साझेदारी, विशेषकर एकदिवसीय क्रिकेट में कई बार भारत को जीत दिलायी है।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 2010 में पदार्पण किया और जल्द ही खुद को खेल के सभी प्रारूपों में एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया। इन वर्षों में, धवन अपनी निरंतरता, शांत व्यवहार और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

प्रशंसकों, साथी क्रिकेटरों और टिप्पणीकारों ने धवन के शानदार करियर और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी है। धवन अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो क्रिकेटरों की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। उनके खेल की आक्रामक शैली, उनकी खेल भावना और समर्पण के साथ, दुनिया भर के प्रशंसकों द्वारा याद किया जाएगा।