Rashmika Mandhana - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस
उदयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और उनके पति विजय देवरकोंडा शुक्रवार दोपहर उदयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुए। शादी के बाद दोनों पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए। डबोक एयरपोर्ट पर रश्मिका रेड सूट में पति विजय का हाथ थामे पहुंची, जबकि विजय लाइट पिस्ता रंग के कुर्ता-पायजामा में दिखे। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस को दोनों ने फ्लाइंग किस दी और सिर झुकाकर अभिवादन करते धन्यवाद कहा। न्यूली वेड सेेलिब्रिटी कपल को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक एयरपोर्ट पर जुटे।

फिल्म पुष्पा एवं एनीमल फेम अभिनेत्री रश्मिका और विजय ने गुरुवार को उदयपुर स्थित होटल मेंमेटोस एकाया में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की थी। समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। शादी में शामिल होने आए तेलुगु फिल्म निर्देशक तरुण भास्कर, अभिनेत्री ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी शुक्रवार को उदयपुर से रवाना हुए। कबीर सिंह और एनिमल फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा पहले ही हैदराबाद के लिए निकल चुके थे। शादी के बाद रश्मिका-विजय का रिसेप्शन 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में होगा।

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मैसा’ की पहली झलक 24 दिसंबर को होगी रिलीज, फैंस एक्साइटेड
मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘मैसा’ की पहली झलक 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म ‘मैसा’ को अनफॉर्मूला फिल्म्स के तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। इसे रवींद्र पुल्ले ने लिखा और निर्देशित किया है।

मेकर्स ने फिल्म ‘मैसा’ का नया पोस्टर जारी किया, जिसे देखकर फैंस में एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। यह फिल्म एक फीमेल-लीड पैन-इंडिया एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका फस्र्ट लुक 24 दिसंबर, 2025 को जारी किया जाएगा। इस अपकमिंग मूवी में रश्मिका एक पावरफुल और ट्रांसफॉर्मेटिव अवतार में नजर आएंगी, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- जख्मों से ताकत तक। दर्द से मुक्ति तक। पहली झलक 24.12.25 को रश्मिका को पहले कभी न देखे गए अंदाज में देखने के लिए बने रहें।

पोस्टर में रश्मिका एक दमदार और प्रभावशाली अवतार में नजर आ रही हैं। उनके एक हाथ में हथियार है, जबकि दूसरे हाथ में हथकड़ी। उन्होंने कुर्ता और दुपट्टा पहना है, जो खून से सना हुआ है।