Parkota Ganesh Temple - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हरियाली अमावस्या पर परकोटा गणेश मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक, वन विहार की अलौकिक झांकी सजाई
जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक किया गया। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में 101 किलो दूध एवं पंचामृत से भगवान गणेश का अभिषेक हुआ। इस दौरान दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा, गुलाबजल और केसर जल से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक के बाद भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई गई। गणपति सहस्त्रनामावली के पाठ के साथ हवन किया गया तथा 1008 मोदकों की आहुति दी गई। हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की वन विहार की अलौकिक झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को लहरिया थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे श्रद्धालु धार्मिक वातावरण के साथ राजस्थान की लोक संस्कृति के रंगों से भी रूबरू हुए।

भगवान गणेश को विभिन्न मिष्ठानों के साथ घेवर से बने व्यंजनों का विशेष भोग लगाया गया। गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ के बाद श्रद्धालुओं को गणेश एवं लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ तथा सुपारी प्रसाद के रूप में वितरित की गई। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। स्थानीय भजन गायकों ने गणपति महाराज के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में होगा फाग महोत्सव का आयोजन, विशेष झांकी सजेगी
जयपुर। फाल्गुन माह में परकोटा गणेश जी महाराज के मंदिर प्रांगण में फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी में सर्वप्रथम महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में गणेश जी महाराज को विभिन्न तीर्थों के जल से स्नान करा सिंदूर का चोला चढ़ा नवीन फाल्गुनी पोशाक धारण कराई जाएंगी।

तत्पाश्चात् गणेश जी महाराज को गुलाल के गजरे धारण करा फूल फाल्गुनी झांकी सजाई जाएंगी। गणेश जी महाराज को ठंडाई गुंजिया खीर मालपुओं का भोग लगा भक्तों को गुलाल का तिलक लगा महिला मंडल द्वारा भजनों का आयोजन किया जाएगा।

परकोटा गणेश मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन, भगवान को नया चोला और चांदी का मुकुट पहनाया जाएगा
जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में 24 दिसंबर को पौष बड़ा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। ब्रह्मलीन कैलाशचंद शर्मा की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से आयोजित महोत्सव में भगवान गणपति का प्रातः गंगाजल व औषधीय जल से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि भगवान को नवीन चोला, आकर्षक पोशाक एवं चांदी का मुकुट धारण कराया जाएगा तथा मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। प्रथम पूज्य को हलवा-बड़े, पकौड़ी व तिल से बने व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। संत-महंतों के सानिध्य में महाआरती होगी तथा भजन संध्या के साथ भक्तों को प्रसादी वितरित की जाएगी।