ambulance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केरल में ड्रग्स की तस्करी के लिए फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म का हो रहा है गलत इस्तेमाल: गृह मंत्री रमेश चेन्निथला
अलाप्पुझा। केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने चेतावनी दी है कि स्विगी और ज़ोमैटो जैसे फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल कथित तौर पर ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण के लिए किया जा रहा है। मंत्री ने इन रिपोर्टों को गंभीर बताते हुए इसमें शामिल लोगों को सरकार की ओर से "आखिरी चेतावनी" जारी की। उन्होंने कहा कि जो कोई भी ऐसी गतिविधियां जारी रखेगा, उसे ड्रग्स-विरोधी अभियान 'ऑपरेशन तूफ़ान' के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

चेन्निथला ने कहा, "लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं और यह उनके घरों तक पहुंचाया जाता है। इन डिलीवरी सिस्टम के गलत इस्तेमाल को लेकर गंभीर शिकायतें भी मिली हैं। यह आखिरी चेतावनी है। अब तक जो हुआ, सो हुआ। अब यह हरकत बंद होनी चाहिए। ऐसी स्थिति न बनाएं कि आपको कानून का सामना करना पड़े।" गृह मंत्री ने कहा कि 'ऑपरेशन तूफ़ान' के तहत मिली शिकायतों से पता चला है कि ड्रग तस्कर नशीले पदार्थों की ढुलाई और वितरण के लिए स्विगी और ज़ोमैटो जैसे फ़ूड डिलीवरी नेटवर्क का गलत इस्तेमाल कर रहे है।

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गैर-कानूनी गतिविधियां तुरंत बंद होनी चाहिए और साफ़ कहा कि जो लोग इन्हें जारी रखेंगे, उन्हें बिना किसी रियायत के सख़्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। राज्य में चल रहे हर ड्रग वितरण नेटवर्क को खत्म करने के सरकार के संकल्प पर ज़ोर देते हुए चेन्निथला ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बनी डिलीवरी सेवाओं को कभी भी आपराधिक गतिविधियों का ज़रिया नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को निगरानी बढ़ाने और ऐसी सभी गतिविधियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे 'ऑपरेशन तूफान' के तहत दर्ज मामलों में किसी भी तरह की सिफारिश, राजनीतिक प्रभाव या बाहरी दबाव को न मानें। उन्होंने कहा कि हर मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। चेन्निथला ने यह भी बताया कि एम्बुलेंस का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की ढुलाई और बिक्री के लिए किए जाने की शिकायतें मिली हैं। इन आरोपों को देखते हुए, राज्य के नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एम्बुलेंस की भी विशेष जांच और कड़ी निगरानी की जाएगी।

राज्यव्यापी जागरूकता अभियान की घोषणा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि 26 जून को, जिसे 'नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' के रूप में मनाया जाता है, केरल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के नेतृत्व में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए इन कार्यक्रमों के दौरान नशीले पदार्थों के खिलाफ शपथ भी दिलाई जाएगी।

नशीली दवाओं की समस्या को खत्म करने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए चेन्निथला ने कहा कि नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान और ज़ोर-शोर से जारी रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे केरल को नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे से बचाने में अधिकारियों का सहयोग करें।

महाराष्ट्र में गड्ढे गिरी एंबुलेंस, मृत व्यक्ति के शरीर में होने लगी हलचल
कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उस व्यक्ति को एंबुलेंस से घर ले जा रहे थे। इस दौरान एंबुलेंस गड्ढे में गिर गई। झटका लगने से व्यक्ति के शरीर में हलचल होने लगी। इसके बाद पांडुरंग उल्पे को वापस अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा है।

लापरवाही: डेढ़ साल से गैराज में धूल खा रही है एम्बुलेंस
खेड़ारसूलपुर। खेड़ारसूलपुर के आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाडपुरा विधायक कल्पना देवी द्वारा विधायक निधि से जनता की सेवा के लिए दी गई एम्बुलेंस करीब 1 साल 7 महीन धूल खा रही है। सरकारी मशीनरी की लापरवाही व चालक के अभाव में तब से आज तक इस एम्बुलेंस का इंजन तक स्टार्ट नहीं हुआ है। अस्पताल में एम्बुलेंस शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक कल्पना देवी द्वारा आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक निधि से एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस दी गई थी। परंतु आज तक एम्बुलेंस का कोई उपयोग नही हुवा है। इमरजेंसी में मरीजों को निजी वाहनों से हॉस्पिटल ले जाना पड़ रहा है। चिकित्सा विभाग की लापरवाही के चलते एम्बुलेंस धूल खा रही है। मरीजों को इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है। हॉस्पिटल में एम्बुलेंस होने के बावजूद इमरजेंसी में गर्भवती महिलाओं व घायल मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए निजी वाहनों से ज्यादा किराया वहन करना पड़ता है। लापरवाही के चलते आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है।

लैब में नहीं हो रहीं जांचें
ग्रामीणों ने बताया कि लैब कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लैब में कई बीमारियों की जांचें नहीं हो पा रही हैं। मरीजों को या ता कैथून या फिर कोटा जाकर जांच करवानी पड़ती है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ ही समय का भी नुकसान होता है। ग्रामीणों ने चिकित्सा मंत्री व चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों से लैब में लगे कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करने व समय पर आने के लिए पाबन्द करने की मांग की। जिससे मरीजों को जांचें कराने में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

हॉस्पिटल की लैब में मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। लैब में लगे कर्मचारी समय पर अस्पताल नहीं आते। जिसके कारण मरीजों की जांचें नहीं हो पातीं। आए दिन लैब टेक्नीशियन गायब रहते हैं। जिसके कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लैब टेक्नीशियन की मनमर्जी व लापरवाही के कारण मरीज हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया आदि की जांचें कराने कैथून हॉस्पिटल जाने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारी इन पर कोई कार्यवाही नहीं करते। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
-प्रवीण नामा, ग्रामीण

हॉस्पिटल में एम्बुलेंस आने के बाद भी उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, ये बड़े दुर्भाग्य की बात है। एम्बुलेंस की सुविधा शीघ्र चालू की जाए।
-दुर्गेश कुशवाह, पूर्व वार्ड पंच

एम्बुलेंस होने के बाद भी इमरजेंसी में घायल मरीजों को निजी वाहन से हॉस्पिटल ले जाना पड़ता है। जिससे कई बार समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुचने के कारण जनहानि हो जाती है।
-कपिल देव, उप सरपंच

हॉस्पिटल में एम्बुलेंस होना आवश्यक है। आपात समय पर गर्भवती महिलाओं को कोटा हॉस्पिटल रैफर करने पर लोगों को काफी परेशानी होती है। शीघ्र ही बंद पड़ी एम्बुलेंस को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की जाए।
-राम खंडेलवाल, ग्रामीण

कई महीनों से हॉस्पिटल में एम्बुलेंस धूल खा रही है। मरीजों को काफी परेशानी होती है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शीघ्र ही एम्बुलेंस चालू की जाए।
-अनूप मेहरा, पंचायत समिति डायरेक्टर

इनका कहना
लैब में जांचें नहीं होने की मौखिक शिकायत मिली थी। उसके बाद उन्हें लैब टेक्नीशियन को समय पर आने व बिना बताए गायब होने के लिए नोटिस दे दिया गया है। साथ ही उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। वहीं एम्बुलेंस के संचालन व चालक लगाने के लिए समय-समय पर विभाग व उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाता रहा है।
-योगेश मेहरा, चिकित्सा प्रभारी, पीएचसी, खेड़ारसूलपुर

एम्बुलेंस को 104 में संचालन के लिए जयपुर विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। जैसे ही एम्बुलेंस 104 में संचालन के लिए सेंक्शन होगी, वैसे ही सुचारू रूप से सुविधा चालू हो जाएगी।
-जगदीश सोनी, सीएमएचओ, कोटा

सड़क दुर्घटना के कारण जाम में फंसी दो एंबुलेंस
जोधपुर के पाल रोड मिल्कमैन कॉलोनी के पास रविवार रात एक कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि गनीमत रही की किसी को चोट नहीं पहुंची। इधर घटना के बाद पाल बाईपास की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। काफी देर तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची इसके चलते जाम में मरीजों को ले जा रही दो एंबुलेंस भी फस गई । आसपास के लोगों ने रास्ता खाली करवा कर एंबुलेंस को रवाना करवाया। बाद में वाहन को सड़क से हटाया गया। जानकारी के अनुसार चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी एक व्यक्ति अपनी कार लेकर पाल रोड लूणी पंचायत समिति के आगे से आ रहे थे। अचानक एक अस्पताल के पास पहुंचने पर बाइक आगे आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर जा चढ़ी। इससे कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इधर घटना के बाद पाल रोड पर वाहनों का जाम लग गया। काफी देर तक वाहन चालक जाम में ही फंसे रहे। इस दरम्यान 2 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। बाद में कार चालक ने क्रेन मंगवा कर गाड़ी को रोड से हटाया। बता दे की पाल रोड लूणी पंचायत समिति से पाल बाईपास जाने वाले मार्ग पर कई जगह पर सड़क पर ही ठेले खड़े रहते हैं इसके चलते भी सड़क संकरी हो रखी है। इसके अलावा सड़क पर कई जगह पर ऐसे कट दिए जो अचानक वाहन चालक को नजर नहीं आते हैं। इसके वजह से भी हादसा होने का डर बना रहता हैं।

शराबी एम्बुलेंस चालक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित छावनी फ्लाई ओवर पर गुरुवार को  एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने  बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला और एक बालक सहित स्वयं बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। घटना में वह भी चोटिल हो गया। सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इलाज के दौरान बाइक सवार पवन कुमार तथा उसकी पत्नी मनभर देवी की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया है। हादसा इतना जोरदार था कि एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर के साथ लगी दो फीट की दीवार पर चढ़ गई। मौके पर सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन जैन, डिप्टी एसपी अमर सिंह राठौड़, थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा, यातायात पुलिस उप-अधीक्षक कालूराम वर्मा , निरीक्षक कलावती चौधरी सहित अन्य पुलिस के अधिकारी मौंके पर पहुंचे तथा क्रेन की मदद से एम्बुलेंस को डिवाइडर से नीचे उतारा ।  हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इससे यातायात संचालन कुछ समय के लिए रुक गया। पुलिस ने लोगों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

पुलिस उप-अधीक्षक अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि छावनी से एरोड्म की और एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दो महिलाएं एक बच्चा तथा बाइक चालक पुलिया से नीचे गिर गए, चारों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र प्रेम शंकर निवासी पीपलदा, एम्बुलेंस चालक सुरेन्द्र तथा एक महिला  की मनभर  के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है बाइक सवार अपने परिवार के साथ गोपालपुरा माताजी के दर्शन करने के लिए जा रहा था।

ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर चढ़ाने का प्रयास
मोके पर तैनात पुलिस कर्मी राजन ने बताया कि सामने से एक एम्बुलेंस लहराती आती दिखाई देने पर उसे रोकने का प्रयास किया । एम्बुलेंस चालक ने उसे टक्कर मारने का प्रयास किया तथा आगे निकल गया। एम्बुलेंस तेज रफ्तार में थी। इसके बाद उसे वायरलेस से पुलिस कंट्रोल रूम तथा अगले पाइंट पर तैनात पुलिस जवान को जानकारी दी, लेकिन इस बीच यह  हादसा हो गया।

बजट के अभाव में एम्बुलेंस तीन माह से बंद पड़ी
अरनेठा। कस्बे में पिछले एक वर्ष पूर्व विधायक कोष से क्षेत्रीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल द्वारा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनेठा को दी गई एम्बुलेंस शोपीस बनी हुई है और अरनेठा स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह से खड़ी हुई हैं। दरअसल एंबुलेंस संचालन डीजल, मेंटेनेंस और ड्राइवर के वेतन के लिए बजट का कमी होने से यह नई एंबुलेंस बंद पड़ी है। इसके चलते सड़क हादसे होने के दौरान एंबुलेंस के अभाव में घायलों को ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अरनेठा निवासी पारी बाई माली ने बताया एक वर्ष पूर्व क्षेत्रीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सकारात्मक सोच के साथ विधायक कोष से एम्बुलेंस दी थी। सात माह तक एंबुलेंस का संचालन जारी रहा। इस अवधि में 25 मरीजों को कोटा ले जाया गया लेकिन पिछले तीन माह से बजट के अभाव  कारणों से एम्बुलेंस खड़ी हुई है। संकट के समय किसी काम में नही आ रही हैं। शुक्रवार को अरनेठा रेलवे फाटक नंबर 120 के पास हुई ट्रक और मोटर साइकिल की टक्कर में मासूम बालक की मौत हो गई। घटना में भी अरनेठा  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद एम्बुलेंस का किसी प्रकार का योगदान नही रहा । संबंधित विभागों और बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि उपरोक्त मामले पर आवश्यक संज्ञान लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस का संचालन शुरू करवाए।

इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से बात कर लेता हूं।   -बजरंग लाल मेघवाल, सरपंच अरनेठा

पहले आरएमआरएस  संस्था से इनकम थी अब वो बंद हो गई हैं। अपने पास कोई बजट भी नही हैं। सबसे पहले अरनेठा पीएचसी ने ही इसको चलाने की पहल की थी। आज इस तरह की जहां भी एम्बुलेंस हैं। सब जगह बंद पड़ी हैं।
-डॉ.अंतरीप शर्मा, चिकित्सा प्रभारी अरनेठा

इस मामले पर बात करते हैं और देखते हैं आखिर क्या समस्या है। इस एम्बुलेंस में और ये क्यों बंद पड़ी हैं। इसको चलाने को लेकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
- बलबीर सिंह चौधरी, एसडीएम केशवरापाटन

बरेली : कैंटर और एम्बुलेंस में भिड़ंत, 7 की मौत
बरेली। यूपी के बरेली में एक एम्बुलेंस और छोटे ट्रक (कैंटर) की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गईं। पुलिस के अनुसार बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में झुमका चौराहे पर मंगलवार सुबह एम्बुलेंस और कैंटर की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई, जिससे एम्बुलेंस में सवार चालक और इसमें सवार मरीज सहित सात लोगों की मौत हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयंकर थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गये।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिये हैं।

कोटा में खाली डिब्बे बन सड़कों पर दौड़ रही एम्बुलेंस
कोटा। कोटा शहर में चिकित्सा विभाग की अनदेखी के चलते मरीजों की जान सांसत में है। क्योंकि, एंबुलेंस संचालक उनकी जान संकट में डाल रहे हैं। स्थिति यह है कि अधिकांश एंबुलेंस में तो जरूरी उपकरण भी नहीं है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन, ईसीजी मॉनीटर, स्पाइनल बोर्ड, ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर होने चाहिए, लेकिन ऐसे गिनती की एंबुलेंस में है। सरकारी में तो फिर भी जरूरी उपकरण हैं। निजी में आधे से अधिक उपकरण नहीं है। जिसके चलते मरीजों की जान संकट में डाली जा रही है। ऐसा भी नहीं है कि एंबुलेंस संचालकों द्वारा मरीजों को फ्री सेवाएं दी जा रही हो। मरीजों के परिजनों से पूरा किराया वसूला जा रहा है। इसके बावजूद भी एंबुलेंस में जरूरी उपकरण नहीं रखते। ऐसे में मरीज को इन उपकरणों की जरुरत पड़ जाए तो अनहोनी से इनकार नहीं कर सकते हैं। ऐसा पूर्व में हो भी चुका है। पिछले साल बोरखेड़ा पुलिया पर एक एंबुलेंस  खराब हो गई थी। जिसके चलते गर्भवती महिला को दिक्कत हुई थी। ऐसे मामलों पर भी चिकित्सा विभाग ने सबक नहीं लिया है।

मॉनीटरिंग की प्रॉपर नहीं व्यवस्था
बड़ी संख्या में इस तरह की एंबुलेंस कोटा शहर में संचालित हो रही है, लेकिन इनकी मॉनीटरिंग की व्यवस्था नहीं है। क्योंकि, अधिकांश एंबुलेंस निजी और सरकारी अस्पतालों के बाहर खड़ी होती है। नियमानुसार इनकी मॉनीटरिंग अस्पताल प्रशासन को करनी होती है, लेकिन ये सीएमएचओ  के अधिकार क्षेत्र में होने की बात कह कर पल्ला झाड़ देते हैं।  उधर, सीएमएचओ भी अपने अधिकार क्षेत्र में होने की बात से इनकार करते हैं।  बताया जाता है कि  सीएमएचओ के नियंत्रण में 31 एंबुलेंस है। इनमें 108 एंबुलेंस की संख्या 17 है। जबकि, 104 एंबुलेंस 14 है।

ये उपकरण अनिवार्य
. स्पाइनल बोर्ड: यह एम्बुलेंस उपकरण की एक प्रणाली प्रदान करता है। इमरजेंसी की स्थिति में संदिग्ध रीढ़ आघात के साथ रोगी को परिवहन करने के काम आता है।

. ईसीजी मॉनीटर और एक डीफिब्रिलेटर: ईसीजी मॉनीटर रोगी के महत्वपूर्ण संकेतों पर नजर रखता है। हृदय को स्थिर करने या दुर्घटनाग्रस्त रोगी को पुनर्जीवित करने के लिए किया जाता है।
. ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर: ये स्वचालित परिवहन मैकेनिकल वेंटिलेटर का एक पार्ट है, जो बैगिंग (मैनुअल वेंटिलेशन) की जगह लेने के लिए होता है जब एक मरीज जो स्वतंत्र रूप से सांस नहीं ले सकता तो इसको उपयोग में लेते हैं।
. सक्शन यूनिट: इसका उपयोग जब रोगी आंतरिक रूप से खून बह रहा है तो महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव डाला जा सकता है। इसका उपयोग उन तरल पदार्थों को हटाने के लिए भी किया जाता है जो शरीर या मुंह के अंदर एकत्र होते हैं।
. सिरिंज पंप: सिरिंज पंप वह उपकरण है जो नियंत्रित लक्ष्य संस्करणों के साथ एक निर्धारित प्रवाह दर पर रोगी के शरीर में या तो तरल को संक्रमित या वापस ले सकता है।
.  ऑक्सीजन आपूर्ति इकाइयां: एंबुलेंस उपकरणों के सबसे महत्वपूर्ण  है। क्योंकि, उनका उपयोग अग्नि से बचे लोगों में किया जा सकता है। सांस लेने में कठिनाई वाले रोगियों जैसे अस्थमा या अन्य रोगियों के लिए जरूरी है। इसके अलावा स्फिग्मोमैनोमीटर तथा अन्य उपकरण भी जरूरी है।

इनका कहना है
इनकी मॉनीटरिंग संबंधित अस्पताल द्वारा की जाती है। सीएमएचओ स्तर पर तो केवल सरकारी एम्बुलेंस की मॉनीटरिंग की जाती है। फिटनेस की जांच परिवहन विभाग करता है।
- डॉ. बीएस तंवर, सीएमएचओ, कोटा

जयपुर में धड़केगा गुड़गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का दिल
जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में इतिहास रचने की तैयारी कर रही है। दरअसल जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित एक निजी अस्पताल में गुड़गांव से एयर एम्बुलेंस के जरिए 25 वर्षीय ब्रेन डेडयुवक का हार्ट आया है। जिसे अस्पताल में जरूरत मंद मरीज को लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

25 साल के भूपेंद्र गुड़गांव में सड़क दुर्घटना से ब्रेन डेड हो गए थे। ऐसे में जयपुर के इटर्नल हॉस्पिटल में हार्ट को आज सुबह भेजा गया है। राजस्थान में पहली बार एयर एम्बुलेंस से ट्रांसप्लांट के लिए जयपुर आया है। इससे पहले जयपुर से हार्ट अन्य शहरों में भेजा गया था। इसके लिये ट्रैफिक पुलिस जयपुर ने ग्रीन कॉरिडोर बना सिर्फ 3 मिनिट में T2 व्हीकल गेट से EHCC हॉस्पिटल में हार्ट पहुंचाया। सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. अजीत बाना के नेतृत्व में अब अस्पताल में हार्ट  ट्रांसप्लांट हुआ।

एक की जिंदगी बचाने जा रहे थे, घायल समेत चार रिश्तेदारों को लील गई मौत
बांदीकुई। सिकंदरा-अलवर मेगा हाईवे पर जयसिंहपुरा फाटक के पास शनिवार सुबह ट्रक और एम्बुलेंस में आमने सामने की टक्कर में एम्बुलेंस में सवार चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई और दो जने गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रैफर कर दिया। हादसे में एम्बुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक व खलासी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घायल ने भी मौके पर दम तोड़ा
एम्बुलेंस में सवार सभी लोग एक अन्य हादसे में चोटिल हुए बलजीत को उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल ले जा रहे थे जिसकी भी इस ह्दय विदारक हादसे में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार प्रात: करीब सवा सात बजे सिकंदरा-अलवर मेगा हाईवे पद अलवर सीमा से कुछ मीटर पहले बसवा थाना इलाके में वर्षों होटल के सामने सिकंदरा से अलवर की ओर जा रहे ट्रक व अलवर से सिकंदरा की ओर से जा रही ओमनी वैन के रूप में एम्बुलेंस में आमने-सामने की भिडंÞत हो गई।

मृतक और घायल
हादसे में बलजीत पुत्र गोपीचंद कुम्हार (28) निवासी ढहलावास थाना मालाखेडा अलवर सहित भूप सिंह प्रजापत (35) निवासी बाबोली थाना एमआईए अलवर,महेश खंडेलवाल लाल कोठी जयपुर की मौत हो गई। हादसे में भागचंद पुत्र गोपीराम कुम्हार (25) निवासी ढहलावास थाना मालाखेडा अलवर व नवदीप राजपूत निवासी बैनाड गंभीर रूप से घायल हो गए।

चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस 11 एम्बुलेंस को हरी झंडी
जयपुर। CM अशोक गहलोत ने गुरुवार को CMO से चिरंजीवी 104 जननी एक्सप्रेस 11 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी मौजूद  रहे। दरअसल, गर्भवती माताओं एवं एक वर्ष तक के शिशु को रेफरल परिवहन सेवाएं प्रदान करने के प्रयोजन से 104 जननी एक्सप्रेस का शुभारम्भ पहले किया गया था। वर्तमान में कुल 600 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस संचालित है। वर्ष 2016 से दिसम्बर, 2020 तक इसका संचालन जीवीके ईएमआरआई की ओर से किया गया था। वर्ष 2020 में 104 जननी एक्सप्रेस की पृथक से निविदा जारी की गई थी। इसमें सफल निविदादाता मॉडर्न ईमरजेन्सी सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड के साथ 11 दिसम्बर 2020 को अनुबन्ध निष्पादित किया गया।

वर्तमान में जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस का संचालन मॉडर्न ईमरजेन्सी सर्विसेज प्रा. लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। निविदा के प्रावधानानुसार 600 चाहनों में से नकारा योग्य वाहनों के स्थान पर 150 नये वाहन मॉडर्न ईमरजेन्सी सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा एन.एच. एम. के नाम से कथ कर 3 वर्ष तक संचालन किया जायेगा। सेवाप्रदाता को उपलब्ध कराये गये एनएचएम स्वामित्व के वाहनों के लिए प्रतिमाह 85,000/- रू. क भुगतान किया जा रहा है तथा सेवाप्रदाता द्वारा टर्नकी आधार पर नवीन क्रय करक उपलब्ध कराये जा रहे वाहनों के लिए राशि प्रतिमाह 1,17,000/- रू. का प्रावधान किया गया है।

सेवा प्रदाता मॉडर्न ईमरजेन्सी सर्विसेज प्रा० लि० की ओर से टर्नकी आधार के 150 वाहनों में से 96 वाहन विभिन्न जिलों में उपलब्ध करा दिये गये है। शेष रहे वाहन में से 11 वाहन को मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।