absconding - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी : 573 कार्टन पटाखे जब्त ; बिना लाइसेंस संचालित गोदाम सीज, संचालक फरार
जयपुर। जयपुर पुलिस के अवैध विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करधनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध पटाखा गोदाम सीज कर दिया। पुलिस ने गोदाम से विस्फोटक पदार्थ (पटाखों) के 573 कार्टन जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान गोदाम संचालक मौके पर नहीं मिला और वह फिलहाल फरार है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि बिना लाइसेंस संचालित विस्फोटक पदार्थों की फैक्ट्रियों और गोदामों में अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस को 13 जून को सूचना मिली थी, कि करधनी थाना क्षेत्र के सूर्य नगर स्थित 60 फीट रोड पर एक मकान में बने गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो गोदाम में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ अवैध रूप से रखे मिले। पुलिस ने गोदाम संचालक को मौके पर बुलाया, लेकिन उसके उपस्थित नहीं होने पर भवन मालिक की मौजूदगी में गोदाम में रखे 573 कार्टन पटाखे जब्त कर सीज कर दिए।

मामले में गोदाम संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 287, 288, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम-1884 तथा विस्फोटक अधिनियम-1908 की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है।

जम्मू में भीषण सड़क हादसा: कार और बस की भिडंत में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
जम्मू। जम्मू के बाहरी इलाके में नगरोटा के पास सड़क दुर्घटना में हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जम्मू की ओर जा रही एक कार और उधमपुर की ओर जा रही एक बस की नगरोटा इलाके में जगती के पास शनिवार देर रात आमने-सामने टक्कर हो गयी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गये। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जम्मू के सरकारी चिकित्सा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस ने अनुसार मृतकों की पहचान हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से भागने में सफल रहा। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।

पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें
पटना। पटना में चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। संस्थान के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर फिलहाल सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि उनकी तलाश में एसआईटी पटना समेत आसपास के जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मामले की केस डायरी कोर्ट में भी जमा कर दी है।

विवाद की शुरुआत बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद दो कोचिंग संस्थानों के बीच प्रचार को लेकर हुई तनातनी से हुई थी। मामला उस समय गंभीर हो गया जब पथराव और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर सुरक्षा कर्मी हथियार चलाते दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया।

इधर, फायर ऑडिट में भी खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर में कई सुरक्षा खामियां मिलने का दावा किया गया है। अग्निशमन विभाग ने संस्थान को कमियां दूर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जहांगीर खान को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह नेपाल के रास्ते फरार होने की फिराक में था। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने उसे दबोचा और अब उसे कोलकाता लाया जा रहा है। बता दें कि जहांगीर खान उपचुनाव से पहले उस समय चर्चा में आया था, जब मतदान से 48 घंटे पहले उसने चुनाव मैदान छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

हालांकि नाम वापसी की समयसीमा निकल जाने के कारण उसका नाम ईवीएम में बना रहा। 24 मई को आए नतीजों में भाजपा उम्मीदवार ने भारी मतों से जीत दर्ज की, जबकि जहांगीर चौथे स्थान पर रहा। जहांगीर खान पर मतदाताओं को धमकाने समेत कई आरोप हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा सुरक्षा संबंधी राहत वापस लेने के बाद उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया था।

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
जयपुर। जयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है। पति का आरोप है कि पत्नी शादी के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी और उसके कहने पर पहले हत्या की कोशिश की गई। योजना विफल होने पर वह घर से जेवर लेकर भाग गई। अब पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रेमी के कहने पर पति को मारने की कोशिश पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि फरवरी-2025 में उसकी शादी 26 वर्षीय युवती से हुई थी।

शादी के बाद उसे पता चला कि पत्नी का पहले से एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह देर रात तक प्रेमी से फोन पर बात करती थी और बहाने बनाकर पति से पैसे लेकर ऑनलाइन ट्रांसफर करती थी। पति के अनुसार जब उसने रुपए देना बंद किया तो प्रेमी ने पत्नी पर उसकी हत्या का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि 6 जनवरी-2026 की रात पत्नी ने सोते समय चुन्नी से उसके पैर बांध दिए। हाथ बांधने के दौरान उसकी नींद खुल गई तो पत्नी ने मजाक बताकर बात टाल दी। लाखों के गहने लेकर प्रेमी संग फरार पति को शक होने के बाद महिला ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी किए और अगले दिन प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई, लेकिन ससुराल पक्ष ने भी कोई मदद नहीं की।

पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में गत वर्ष बजरी माफिया के आपसी संघर्ष में हत्या करने के आरोपी को शरण देने 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत वर्ष एक मई की रात को सेमलपुरा चौराहे पर एक होटल की छत पर बेठे अजयराज सिंह झाला की अन्य गिरोह के बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में फरार भैरू गुर्जर को शरण देने और सहयोग करने के आरोप में लादूलाल गुर्जर, किशनलाल गुर्जर ऋषभदेव, उदयपुर से पकड़ा गया है। इन पर हत्या के आरोपी को शरण देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धोखाधड़ी में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार : भूमि का सौदा कर ले लिए थे 42 लाख रुपए, नहीं कराई रजिस्ट्री
जयपुर। पुलिस थाना बिंदायका ने धोखाधड़ी के मामले में करीब 2 साल से फरार चल रहे आरोपी दिनेश कुमार अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2014 में सूरतगढ़ की एक भूमि का सौदा कर परिवादी डॉ. राजन अग्रवाल से 42 लाख रुपए ले लिए थे। परिवादी ने 20 मई, 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि भूपेंद्र अरोड़ा व उसके साथियों ने सोमादेवी की भूमि को विक्रय योग्य बताते हुए 40 लाख रुपए में सौदा तय किया और दो लाख रुपए दलाली के रूप में मांगे।

इस दौरान परिवादी से अलग-अलग समय पर आरोपी दिनेश अरोड़ा के बैंक खाते में राशि जमा करवाई गई, लेकिन बाद में न तो भूमि की रजिस्ट्री करवाई गई और न ही पैसे लौटाए गए। टीम ने आरोपी को सूरतगढ़ से डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें आरोपी का जुर्म प्रमाणित पाया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और ठगी की गई राशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने से फरार आरोपी कोटा में पकड़ा
कोटा। मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने से फरार दिराम करेंसी गैंग के सदस्य आरोपी मोहम्मद फायक हुसैन उर्फ वासिफ को बुधवार को भीमगंजमंडी पुलिस व डीएसटी एवं साइबर टीम ने पुराना रेलवे स्टेशन पंप हाउस के पास से दबोच लिया और फिर पूछताछ के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने पहले फरार हो गया था और छिपता-छिपाता कोटा आ गया था। आरोपी दुबई की दिराम-करेंसी को आमजन को रुपए में बदलने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डी. एन नगर अंधेरी जिला बृह्नमुबंई शहर में  धारा 262 बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी को मुंबई पुलिस तलाश कर रही थी।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि 14 अगस्त को एपीआई  श्रीराम घोड़के यूनिट-9 क्राईम ब्रांच बांद्रा मुंबई महाराष्ट्र से जरिए व्हाटसएप पर भीमगंजमंडी थानाधिकारी को सूचना मिली कि आरोपी  मोहम्मद फायक हुसैन उर्फ वासिफ (30) निवासी लालजी पाड़ा गली नं. 3 गादीवली पश्चिम मुम्बई( महाराष्ट्र ) पुलिस हिरासत से फरार है। सूचना में बताया गया था कि आरोपी  कोटा में छिपा है। इसके खिलाफ  पुलिस थाना डी. एन नगर अंधेरी जिला बृह्नमुबंई शहर में धारा 262 बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी  दुबई की दिराम-करेंसी को आमजन को रुपए में बदलने का झांसा देकर रूपयों की धोखाधड़ी करता था ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर  दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन एक टीम बनाई गई। टीम ने बजरिया क्षेत्र की होटलों को चैक किया, रेल्वे स्टेशन पर तलाश किया, तलाश करते हुए पुराना रेल्वे पम्प हाउस के पास भीमगंजमंडी कोटा शहर पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति व्हाटसएप पर बताए गए हुलिया के अधार का नजर आया। आरोपी  की फोटो के आधार पर पहचान की गई और फिर डिटेन कर थाना भीमगंजमंडी पर लाकर मुंबई क्राईम ब्रांच पुलिस को सूचना दी। मुंबई क्राईम ब्रान्च थाना भीमगंजमंडी पर पंहुचने पर आरोपी मोहम्मद फायक हुसैन उर्फ वासिफ को सुपुर्द किया।

नाम बदल कर काट रहा था फरारी
पुलिस निरीक्षक राम किशन गोदारा ने बताया कि आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत से छह महीने पहले फरार हो गया था और फिर इंदौर, झारखंड पटना, बिहार में नाम बदलकर फरारी काट रहा था और कहीं पर भी सो जाता था आरोपी मंगलवार को कोटा आया था।

फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार
कोटा। नयापुरा पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने तथा मारपीट  के मामले में पिछले दिनों से फरार चल रहे  एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है । आरोपी बदमाश शाहरुख पर कोटा पुलिस ने 5000 का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर शरद चौधरी ने बताया कि 19 जुलाई 2023 को  सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल रशीद निवासी संजय कोलोनी नयापुरा ने रिपोर्ट पेश की कि उसका भांजा कब्रिस्तान में फूल डालने गया था। वहां  कालू और शाहररुख ने मेरे भान्जे को अपशब्द कहे  और उसके साथ मारपीट की। भान्जे ने मुझे बताया तो मैं उन्हें समझाने गया।   इन लोगो ने मेरी कोई बात नहीं सुनी और मेरे साथ भी मारपीट की तथा शाहरुख ने मुझे  जान से मारने लिये मेरे सिर पर हमला किया । इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341,323,308,34 आईपीसी में प्रकरण दर्ज कर उक्त आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी तब से ही फरार चल रहा था इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कोटा शहर ने 5000 रुपए ईनाम की घोषणा की गई।

प्रकरण  की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक खींव सिंह द्वितीय कोटा शहर के सुपरविजन में  टीम बनाई गई टीम को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। टीम ने शाहरुख को गिरफ्तार किया। पुलिस निरीक्षक हरीश चौधरी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि फरियादी सद्दाम हुसैन की शाहरुख व कालू से  पुरानी रंजिश थी। किसी बात को लेकर दोनों में आपस में लडाई झगड़ा हो गया।

लूट का वांछित ईनामी आरोपी गिरफ्तार
कोटा। बोरखेड़ा पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 31 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश को बापर्दा  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी जप्त किए ।  आरोपी को पूछताछ के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि  21 जून 2023 को  गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सांगोद जिला निवासी वर्तमान में कोटा  में रह रहे जिनेंद्र मेहता पुत्र रामदयाल मेहता (31)  ने बयान दिया था 21 जून2023 को  दिन में 3.30 बजे  एक्टिवा से सेठ विनय गोयल  के कहने पर   छावनी रामचंद्रपुरा से सिंधी कॉलोनी रावतभाटा रोड  स्थित नितेश जिंदल की मोबाइल की दुकान से 31 लाख रुपए लेकर एक्टिवा से छावनी गोदाम जा रहा था तभी 4:00 बजे के करीब गुमानपुरा टीचर्स कॉलोनी  से गुजरते समय दो मोटरसाइकिलों से आमने-सामने तीन-तीन व्यक्ति आये और स्कूटी आडी़ लगाकर कर चाकू से वार किया और  रूपयों से भरा बैग छीन कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान पर  धारा 395 और 393 भा.द.स. में दर्ज दर्ज कर आरोपी पर पुलिस  50000 रुपए का इनाम घोषित किया था ।

आरोपियों की तलाश मे अलग-अलग टीम  बनाकर लगातार कार्रवाई करते हुए शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बोरखेड़ा थाना  व साइबर सेल ने एक टीम का गठन किया । शुक्रवार की  रात  को साइबर सेल के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार को  कैथून निवासी आरोपी शहीजामा उर्फ गोलू उम्र 25  पुत्र अब्दुल सलीम की  कैनाल रोड पर होने की सूचना मिली। साइबर सेल टीम  व पुलिस निरीक्षक थाना बोरखेड़ा मय जाप्ता पहुंचे और  दबिश देकर शहीजामा को एक अवैध पिस्टल व दो कारतूस के साथ बापर्दा गिरफ्तार किया । उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस पूर्व में पांच आरोपियों  इनायत हुसैन, विष्णु प्रजापति, इरफ अंसारी, नरेश व साजिद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज  चुकी है।

बृजवासी मिष्ठान फायरिंग मामला: फरार चल रहे दो इनामी बदमाश लोडेड पिस्टल सहित गिरफ्तार
कोटा। अनंतपुरा पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए बृजवासी मिष्ठान पर अवैध वसूली के लिए फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे दो इनामी कुख्यात बदमाशों को लोडेड पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक कोटा शहर ने 25-25000 रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर शरद चौधरी ने बताया कि कोटा शहर में गत दिनों अवैध वसूली के लिए बृजवासी मिष्ठान भंडार में फायरिंग की घटना करने के बाद आरोपियों ने महावीर नगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद बाइक मालिक को पिस्टल दिखाकर धमकाया। वहीं उद्योग नगर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर पिस्टल दिखाकर मोटरसाइकिल चुराने सहित दर्जनों वारदात करने के बाद फरार चल रहे थे। आरोपी सोहेल उर्फ गोलू पठान और वसीम केकड़ा को गिरफ्तार करने के लिए पूर्व में ही 25-25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दोनों आरोपियों ने कोटा शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर फायरिंग, लूट, वसूली और बाइक चोरी के मामलों को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एडिशनल एसपी भगवत सिंह हिंगड़ व अनंतपुरा थाना अधिकारी बृजबाला के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई थी। बुधवार देर रात करीब दो  बजे सूचना मिली कि आरोपी कर्णेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में स्थित जंगल में छिपे हुए हैं। उनके पास अवैध हथियार हैं। किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस पर थाना अधिकारी बृजबाला ने टीम के साथ जंगल को चारों तरफ से घेर कर बदमाशों को चेतावनी देते हुए गिरफ्तार किया। इस दौरान बदमाशों के हाथ से लोडेड पिस्टल व दो चाकू भी बरामद किए। इस दौरान आरोपीमकर्णेश्वर महादेव मंदिर के जंगल में टीम को देखकर बाइक से भागने लगे। दोनों मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए और दोबारा मोटरसाइकिल छोड़कर भागने की कोशिश की तो पत्थरों में गिर गए जिससे उनके पैरों में गंभीर चोट आई। इसी दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को डिटेन किया और थाने लाकर गिरफ्तार किया। आरोपी सोहेल उर्फ गोलू और हाशिम उर्फ वसीम उर्फ केकड़ा को ब्रजवासी मिष्ठान के मालिक पर हुई फायरिंग में वंचित होने पर बापर्दा गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने  लूटपाट करने  सहित अन्य वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपियों के खिलाफ कोटा शहर के विभिन्न थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं।

एक साल से फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
कोटा। बोरखेड़ा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी बबलू उर्फ भूरालाल  मामा भील निवासी ग्राम पटपड़ी (बारां) व  किसन मामा भील निवासी सोनपुरा  (बारां) वर्तमान में भामाशाह मंडी अनंतपुरा में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था । पुलिस  पिछले एक  साल से आरोपियों को तलाश कर रही थी लेकिन दोनों  पकड़ में नहीं आ रहे थे।

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया था।  दोनों आरोपियों को अनंतपुरा से गिरफ्तार कर पुलिस  पूछताछ कर रही है । पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि 13 जुलाई 2022 को बोरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया कि उसकी नाबालिग बहन को बबलू तथा किशन बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर  तलाश शुरू कर दी थी ।  फरियादी अपनी बुजुर्ग मां व नाबालिग बहन के साथ रहता था । मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था ।  27 जून 2022 की शाम  लगभग 5:00 बजे उसकी बहन को भामाशाह मंडी गेट नंबर 2 अनंतपुरा में रहने वाले बबलू तथा किशन बहला-फुसलाकर कहीं ले गए। काफी तलाश करने पर पता चला कि आरोपी उसे अपनी स्कूटी पर बैठा कर लेकर गए हैं। पुलिस ने स्कूटी नंबर को ट्रेस कर एक अगस्त 2022 को बालिका को  परिजनों को सौंप दिया ।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए  प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो पाए । पुलिस ने दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया था ।