shooting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका में हिंसा पर जर्मन चांसलर ने व्यक्त की चिंता, जानें पूरा मामला
बर्लिन। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में संघीय एजेंटों के हाथों अमेरिका के नागरिकों की हत्या को रेखांकित करते हुए देश में हिंसा के स्तर को चिंताजनक करार दिया। उत्तरी जर्मन शहर हैम्बर्ग में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से उन घटनाओं पर उनके विचार पूछे गये जिनमें अमेरिकी संघीय प्रवर्तन अभियानों के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों की मौत का मामला शामिल है।

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा, मेरा मानना है कि अमेरिकी अधिकारी अब इस बात की पूरी तरह से जांच करेंगे कि क्या इन मामलों में गोली चलाना आवश्यक था और क्या वास्तव में इसमें शामिल अधिकारियों को कोई खतरा था।

जर्मन चांसलर की ये टिप्पणियां मिनेसोटा के सबसे बड़े शहर मिनियापोलिस में इस महीने हुई दो घातक घटनाओं के बाद आयी हैं। शनिवार सुबह, एलेक्स प्रेट्टी की संघीय एजेंटों ने गोली मारकर हत्या कर दी, इससे पहले सात जनवरी को भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जब रेनी निकोल गुड को अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन अधिकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इक्वाडोर के पर्यटन-प्रमुख क्षेत्र में चार अलग-अलग हमलों में 8 लोगों की मौत, पुलिस जांच शुरू
कीटो। इक्वाडोर के मनाबी प्रांत के तटीय शहरों मांटा और मोंटेक्रिस्टी में रविवार रात हुए चार हथियारबंद हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गये। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस जांच के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की घटनाएं स्थानीय समय के अनुसार शाम 7:50 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कई इलाकों में हुईं। पहला हमला मोंटेक्रिस्टी के लॉस आर्टेसानोस इलाके में हुआ, जहां सड़क पर चलते समय एक दम्पति को गोली मार दी गयी।

कुछ मिनट बाद मांटा के 12 डी ऑक्टुब्रे इलाके में एक आदमी को बाहर बैठे हुए गोली मार दी गयी। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और 9-मिलीमीटर मैगजीन जब्त की है। तीसरी घटना मांटा के बेलाविस्टा में हुई, जब एक हमलावर एक घर में घुस गया और परिवार के एक जश्न के दौरान एक आदमी को गोली मार दी। पड़ोसियों ने हमलावर को पकड़ लिया, जो घायल हो गया था। सबसे घातक हमला रात 10:50 बजे मोंटेक्रिस्टी के लियोनिडास प्रोआनो पैरिश में हुआ, जहां बंदूकधारियों ने दो गाड़यिों से लोगों के एक समूह पर गोलियां चलायीं। यहां चार लोग मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन घटनाओं के साथ मांटा जिले में जनवरी 2026 में 51 हिंसक मौतें दर्ज की गयी हैं। यह जिला बंदरगाह और पर्यटन के लिये प्रमुख रूप से जाना जाता है।

मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी
मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में रविवार को एक शौकिया फुटबॉल मैच के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हमला स्थानीय समयानुसार शाम 5:20 बजे मध्य राज्य गुआनाजुआतो के सलामांका में लोमा डे फ्लोरेस समुदाय के एक फुटबॉल मैदान में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई हथियारबंद लोग दो पिकअप ट्रकों में आए, उतरे और खिलाड़यिों और दर्शकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

ऑस्ट्रेलिया में भीषण गोलीबारी, तीन लोगों की दर्दनाक हत्या करने वाले की तलाश जारी
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की पुलिस घरेलू हिंसा से जुड़ी गोलीबारी में तीन लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है। स्थानीय समयानुसार, गुरुवार की शाम करीब 4.20 बजे हुई गोलीबारी के बाद पुलिस 37 वर्षीय संदिग्ध जूलियन इनग्राम को तलाश कर रही है। गुरुवार को पुलिस के साथ-साथ उसकी तलाश के लिए हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया था।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक वाहन में 25 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय पुरुष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके कुछ ही समय बाद पास ही रास्ते पर 50 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय पुरुष को गोली मार दी गयी। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुरुष को गंभीर लेकिन स्थिर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि 25 वर्षीय महिला पीड़तिा इनग्राम की पूर्व साथी थी और वह गर्भवती थी। पुलिस ने क्षेत्र के निवासियों से खिड़कियों से दूर घरों के अंदर रहने और कुछ भी संदिग्ध दिखने पर आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने का आग्रह किया है।

दक्षिणी गाजा में इजरायली गोलीबारी में 3 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत, बचाव राहत कार्य जारी
गाजा। दक्षिणी गाजा में इजरायली गोलीबारी में रविवार को तीन फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस बात की पुष्टि फिलिस्तीनी चिकित्सा ने की। सूत्रों ने बताया कि 15 वर्षीय अला अल-दीन अशरफ खान यूनिस के दक्षिण में जोरात अल-लुत इलाके में इजरायली गोलीबारी में मारे गए।

उन्होंने आगे बताया कि फादी सलाह राफा के उत्तर-पश्चिम में इजरायली गोलीबारी में मारे गए और उनके शव को खान यूनिस के नासिर अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इजरायली ड्रोन ने उस क्षेत्र पर गोलीबारी की, जहां से इजरायली सेना युद्धविराम समझौते के तहत पीछे हट गई थी, जिससे सलाह की मौत हो गई।

इससे पहले राफा तट पर मछली पकड़ते समय इजरायली नौसेना बलों द्वारा चलाई गई गोली से 32 वर्षीय मछुआरे अब्दुल रहमान अल-कान की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि गोली उनके सिर में लगी और उनके शव को नासिर अस्पताल ले जाया गया।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, तीन पुलिसकर्मियों की मौत, हमलावरों की तलाश जारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को हुई गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर शिन्हुआ से कहा कि सुबह हुई इस घटना में कुछ अज्ञात आतंकियों ने लक्की मारवत जिले में ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की और फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में प्रांत के कुछ हिस्सों में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ लक्षित हमलों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके कारण अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को बढ़ाना पड़ा है।

बल्लारी में हुई झड़प और गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, भाजपा नेताओं पर मामला दर्ज
बेल्लारी। कर्नाटक के बल्लारी में हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक राजनीतिक कार्यकर्ता की मौत के बाद पुलिस ने भाजपा नेता जनार्दन रेड्डी और पूर्व मंत्री बी.श्रीरामुलु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया, कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी और जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच गुरुवार को जनार्दन रेड्डी के आवास के पास बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस कहासुनी ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को होने वाले वाल्मीकि प्रतिमा अनावरण समारोह से पहले शुरू हुई यह पत्थरबाजी और अराजकता तब और गंभीर हो गई जब विधायक भरत रेड्डी के एक सहयोगी के सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर हवा में दो गोलियां चलाईं।

इस हिंसा में कांग्रेस के एक युवा कार्यकर्ता राजशेखर की मौत हो गयी। बताया जा रहा है। जिले में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस ने जनार्दन रेड्डी सहित 11 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है, वहीं हिंसा के दौरान मौके पर पहुंचे उनके सहयोगी बी. श्रीरामुलु पर भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही खेमों ने एक-दूसरे पर उकसावे की कार्रवाई और हिंसा भड़काने के आरोप लगाए हैं। विधायक भरत रेड्डी का कहना है कि बैनर सार्वजनिक सड़क पर लगाए गए थे और उन पर हमला राजनीतिक द्वेष के चलते किया गया। दूसरी ओर, पिछले साल अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने वाले जनार्दन रेड्डी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायक अपने साथ अवैध निजी बंदूकधारी लेकर आए थे और यह गोलीबारी उनकी हत्या करने की साजिश थी।

फिलहाल, पुलिस स्थिति को नियंत्रण में बता रही है, लेकिन एक कार्यकर्ता की मौत के बाद प्रस्तावित वाल्मीकि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

दक्षिणी ब्राजील में भीषण गोलीबारी, 5 लोगों की मौत
साओ पाउलो। दक्षिणी ब्राजील के पराना राज्य में हुई दो संबंधित गोलीबारी की घटनाओं में एक मृतक और चार सशस्त्र संदिग्धों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी।

एक व्यक्ति का शव कॉर्नेलियो प्रोकोपियो के एक मोहल्ले में मिला, जिसे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह शहर राज्य की राजधानी कुरुतिबा से लगभग 380 किमी और अर्जेंटीना और पैराग्वे के साथ ब्राजील की सीमा से लगभग 520 किमी दूर स्थित है।

सैन्य पुलिस ने बाद में इस मामले से जुड़े माने जा रहे चार सशस्त्र संदिग्धों का पता लगाया और उनका पीछा किया, जो बुधवार तड़के गोलीबारी में समाप्त हुआ, जिसमें चारों मारे गए।

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों ने एक वाहन में भागने की कोशिश करते हुए गोलीबारी की, जो पीछा करने के दौरान पलट गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, चारों लोगों के शव कार के अंदर दो आग्नेयास्त्रों के साथ मिले।

बांग्लादेश हिंसा: पहले शरीफ ओस्मान हादी और अब NCP के इस नेता को घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
ढाका। बांग्लादेश में हिंसा रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में, 12 दिसंबर को ढाका में शरीफ ओस्मान हादी को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी जिसके बाद 18 दिसंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। लेकिन ​अब खबर सामने आ रही है कि आज नेशनल सिटीजन पार्टी की लेबर विंग के 42 वर्षीय नेता मोहम्मद मोतलेब सिकदर को उनके घर में घुसकर किसी ने गोली मारी दी, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि ये घटना सोनाडांगा इलाके की है।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि मोहम्मद मोतलेब को गोली लगने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने पहले खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके बाद डॉक्टरों ने उनके सिर के सीटी स्कैन के लिए उन्हें सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा। पुलिस के अनुसार, हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने आते ही मोहम्मद मोतलेब पर आते ही गोलीबारी शुरू कर दी। डॉक्टरों ने बताया कि अभी मोहम्मद मोतलेब की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच जारी है।

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल, पुलिस जांच शुरू
जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए है। एएफपी ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात बंदूकधारी ने जोहान्सबर्ग के पास एक गांव में गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार हमलावर के मकसद का अभी भी पता नहीं चला है।

अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह
न्यूयॉर्क। अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में प्रोविडेंस के ब्राउन विश्वविद्यालय में शनिवार को अपराह्न में गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रोविडेंस पुलिस ने  सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ब्राउन यूनिवर्सिटी के इलाके में कई गोलियां चलीं। यह एक सक्रिय जांच शुरू की गयी है। सुरक्षित जगह पर रहें या उस इलाके से दूर रहें।

वहीं, शाम करीब 4:20 बजे, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को एक पाठ संदेश मिला, जिसमें उन्हें विश्वविद्यालय के परिसर में शूटर होने की चेतावनी दी गई थी। विश्वविद्यालय की तरफ से दी गयी चेतावनी में उन्हें (विद्यार्थियों को) दरवाजे बंद करने, फोन साइलेंट करने और अगली सूचना तक छिपे रहने का निर्देश दिया गया था। इसमें उन्हें खुद को बचाने के लिए आखिरी उपाय के तौर पर भागने, छिपने या लड़ने के लिए कहा गया था।

पुलिस ने बताया कि यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में एक अकादमिक और अनुसंधान क्षेत्र के पास हुई। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) मौके पर मौजूद है।

चेन्नई में अपने पहले तमिल प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं अभिषेक बनर्जी, अभिनेता की इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस को किया उत्साहित
मुंबई। जाने-माने अभिनेता अभिषेक बनर्जी इन दिनों चेन्नई में अपने पहले तमिल प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिषेक बनर्जी की इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया है। वजह सिर्फ यह नहीं थी कि वह किसी नई शूटिंग में व्यस्त हैं, बल्कि चेन्नई उनके लिए एक खास मायने भी रखता है। खड़गपुर में जन्मे और चेन्नई से एक घंटे दूर स्थित समुद्री कस्बे कलपक्कम में पले-बढ़े अभिषेक ने अपना बचपन तमिलनाडु की संस्कृति, खाने और मानसून की फिजाओं में बिताया है। अब सालों बाद, अभिषेक वापस चेन्नई लौटे हैं। इस बार वह कैमरे के सामने, एक अनजान प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आए हैं।

कई लोगों के लिए यह किसी सिनेमाई घर वापसी जैसा है। कलपक्कम का लड़का अब भारत के सबसे दिलचस्प अभिनेता में से एक बनकर वापस लौटा है। यह उत्साह सच है और इस बार यह व्यक्तिगत भी है।