rs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बारां में पुलिस उप निरीक्षक 1 लाख रूपये रिश्वत लेते चढ़ा एसीबी के हत्थे
जयपुर।   एसीबी कोटा इकाई ने शुक्रवार को बारां में कार्रवाई करते हुए रामदयाल मधुकर, हाल उप निरीक्षक पुलिस प्रभारी पुलिस चौकी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तेल फेक्ट्री बारां, पुलिस थाना कोतवाली जिला बारां को परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे पौत्र को छेड़छाड के आरोप में पुलिस चौकी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी बारां में बिठा कर रखने और उसको छोड़ने की एवज में पुलिस चौकी प्रभारी रामदयाल मधुकर उप निरीक्षक द्वारा डेढ लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की कोटा इकाई ने  रामदयाल मधुकर को परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि पूर्व में सत्यापन के दौरान वसूल कर ली गई थी। आरोपी के चौकी स्थित निवासरत कमरे से अन्य 1,45,500 /- रूपये की संदिग्ध राशि सहित पूर्व में ली गई रिश्वत राशि 50 हजार रूपये भी जब्त की गई है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी के आवास व अन्य ठिकानो पर तलाशी जारी है।

रसोई गैस सिलेंडर के दामों में फिर लगी आग, 50रुपए और महंगा
जयपुर। पहले ही महंगायी से जूझ रहे आम आदमी पर राजस्थान में  गैस कंपनियों ने बुधवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इस बार बढ़ोतरी 50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हुई है। इसके बाद जयपुर में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1056 रुपए 50 पैसे हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 8 रुपए 50 पैसे प्रति गैस सिलेंडर दामों में कमी आई है। इसके बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटकर 2038 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की अधिसूचना के अनुसार घरेलू गैस के दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,053 रुपये हो गयी। इसकी कीमत कोलकाता में 1,079 रुपये, मुंबई में 1,052 और चेन्नई में 1068 रुपये पर पहुंच गयी है। इससे पहले 19 मई, सात मई और 22 मार्च को दामों में बढ़ोतरी की गयी थी। इस दौरान पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की गयी जबकि 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं।

कंपनी ने कहा कि घरेलू पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में 18 रुपये का इजाफा हुआ है और 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये की कमी की गयी है। इस बढ़ोतरी के बाद से दिल्ली में 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 2,012.50 रुपये, कोलकाता में 2,132 रुपये, मुंबई में 1972.50 रुपये और चेन्नई में 2,177 रुपये हो गए हैं। इस माह दूसरी बार व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में परिवर्तन हुआ है। पेट्रोल-डीजल के दाम हालांकि स्थिर रहे।

11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन मामले की सीबीआई जांच की राज्य सरकार ने दी सहमति
मेहंदीपुर बालाजी। यहां स्थित एसबीआई शाखा में गत वर्ष हुए 11 करोड़ रुपए के सिक्कों के गबन मामले की सीबीआई जांच की राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। हालांकि एसबीआई की याचिका पर हाईकोर्ट ने 18 अप्रेल को ही जांच कराने के आदेश दे दिए थे लेकिन राज्य सरकार की मंजूरी के बिना यह जांच अटकी हुई थी। ऐसे में गृह विभाग ने सीबीआई जांच की सहमति जारी कर दी है। गृह विभाग ने बैंक के तत्कालीन सहायक प्रबंधक अर्जुन लाल मीणा व दलाल धर्मेंद्र ग्यानानी उर्फ दीपक के खिलाफ  जांच को मंजूरी दे दी है।अब सीबीआई जांच शुरू होने से गबन का राज खुलने के साथ ही बैंक के ही कई बड़े अधिकारियों के चेहरे से बेनकाब होंगे।

चालीस लोग जांच एजेंसी के घेरे में: मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ावे में दिए जाने वाले सिक्कों को मंदिर प्रबंधन की ओर से एसबीआई शाखा में जमा कराया जाता था। बड़ी तादात में सिक्के एकत्रित होने पर बैंक प्रबंधन ने उनकी गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया।  बैंक रिकॉर्ड में 13 करोड़ 62 लाख 11 हजार 275 रुपए के सिक्के जमा थे। बैंक अधिकारियों को गबन का पता तब चला जब बैंक प्रबंधन ने सिक्कोे की गिनती के लिए एक निजी फर्म को टेंडर दिया। इस एजेंसी को गिनती में मात्र एक करोड़ 39 लाख 60 हजार के सिक्के मिले।

इस संबंध में तत्कालीन बैंक मैनेजर हरगोविंद मीणा ने करौली एसपी को शिकायत भेजकर कार्यवाही की मांग की। साथ ही टोडाभीम थाने में दर्ज एफआईआर में प्रबंधक ने पिछले 5 साल में बैंक में कार्यरत रहे कर्मचारियों की जांच कराने की मांग की थी लेकिन राज्य सरकार की सहमति के अभाव में जांच अटकी हुई थी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश में 11 करोड़ रुपए के सिक्के गायब होने के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाने के बाद 20 अप्रेल को सीबीआई के एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में सीबीआई टीम ने मेहंदीपुर बालाजी स्थित बैंक ब्रांच पहुंचकर प्रारंभिक जानकारी ली थी।

बिहार के पूर्णिया में उदयपुर के 8 मजदूरों की मौत पर सीएम गहलोत ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे देने की घोषणा
जयपुर/उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसे में उदयपुर के सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपए  मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही गहलोत ने कहा कि यह  समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से सभी मृतकों की आत्मा को शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

सभी मजदूर उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले

बिहार के पूर्णिया जिले में सोमवार अलसुबह पाइप से भरा ट्रक पलटने से 8 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसा तड़के साढ़े तीन बजे जलालगढ़ के सीमाकाली मंदिर के पास हुआ, जहां पाइप से लदा ट्रक पलट गया। ट्रक पर 16 श्रमिक सवार थे जिनमें से आठ की मृत्यु हो गई, वहीं पांच श्रमिकों की हालात नाजुक बनी हुई है। ये श्रमिक ट्रक पर सवार होकर अगरतला (त्रिपुरा) से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। दुर्घटना सिलीगुड़ी-दिल्ली फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर जलालगढ़ थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप हुई। हादसे में पाइपों के नीचे दबने से आठ श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। श्रमिकों पर हैंडपम्प की खुदाई में काम आने वाले पाइप गिर गए। दुर्घटना के बाद चालक और सहायक मौके से भाग छूटे।

स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। शवों की शिनाख्त की कोशिश की गई।

इनकी हुई मौत
बावलवाड़ा थाना अधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि क्षेत्र के पाचां पाडला के तीन एवं सागवाड़ा क्षेत्र के दो श्रमिकों की मृत्यु होने की जानकारी है। पहाड़ा थानाधिकारी नागेंद्रसिंह ने बताया कि पहाड़ा क्षेत्र के सरेरा महुआल क्षेत्र के तीन श्रमिकों की मृत्यु की सूचना है। मृतकों में ईश्वर (45)पुत्र अमरा पटेल निवासी सागवाड़ा, बच्चु लाल (50) पुत्र अमरा पटेल निवासी सागवाड़ा, हरीश (20) पुत्र शंकर डामोर निवासी पाचापाडला, हरवंश के अलावा शांतिलाल, मणिलाल, कावालाल निवासी फुटेला करावाड़ा शामिल हैं। एक अन्य मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

थॉमस कप विजेता बैडमिंटन टीम एक करोड़ रुपये के ईनाम से सम्मानित
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) ने किदाम्बी श्रीकांत की अगुवाई में पहली बार थॉमस कप जीतने वाली टीम को यहां एक करोड़ रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया।बीएआई अध्यक्ष हिमंता  बिस्वा सरमा ने इस ऐतिहासिक जीत के लिये भारतीय टीम को बधाई दी। भारतीय टीम के कोच पुल्लेला गोपीचंद, बीएआई महासचिव संजय मिश्रा और अन्य बीएआई अधिकारियों की उपस्थिति में संघ ने सपोर्ट स्टाफ को भी 20 लाख रुपये की ईनाम राशि भेंट की।

भारतीय बैडमिंटन टीम ने 15 मई को हुए फाइनल में 14 बार की थॉमस कप चैम्पियन इंडोनेशिया को हराकर 73 साल में पहली बार दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित बैडमिंटन खिताब जीता था।

जयपुर में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी एस.यू. द्वितीय इकाई ने गुरूवार को कार्रवाई करते हुए डॉ. रामावतार गुप्ता, कुलपति, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा को परिवादी से 5 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बी.एल. सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की एस.यू. - द्वितीय इकाई को ए.सी.बी. की व्हाटसएप हैल्पलाईन पर परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे निजी विश्वविद्यालय में इंजिनियरिंग की सीटें बढ़ाने सुविधाएं उपलब्ध कराने और सतत परेशान नहीं करने की एवज में डॉ. रामावतार गुप्ता, कुलपति, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा 10 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी एस.यू. द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये डॉ. रामावतार गुप्ता, कुलपति राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा को परिवादी से 05 लाख रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों एम.एन.आई.टी. जयपुर परिसर में बने सरकारी गेस्ट हाउस में गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत राशि के अलावा सरकारी गेस्ट हाउस की तलाशी में करीब 21 लाख रूपये की संदिग्ध राशि भी बरामद की गयी है। उक्त गेस्ट हाउस में डॉ. रामावतार गुप्ता पिछले चार दिनों से रह रहे थे।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

IPL में दूसरा न्यूनतम ओवर रेट उल्लंघन, मुंबई इंडियंस पर लगा जुर्माना
पुणे। मुंबई इंडियस की जीत का स्वाद का जायका थोड़ा हल्का हुआ है। पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) पर बुधवार को यहां पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 2022 आईपीएल के 23वें मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। मुंबई इंडियंस इस मैच में पंजाब किंग्स से 12 रन से हार गया था। मौजूदा आईपीएल में यह उसकी लगातार पांचवीं हार है। आईपीएल की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और प्लेइंग इलेवन (एकादश) के बाकी सदस्यों पर छह लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि  यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट उल्लंघन से संबंधित मुंबई का सीजन का दूसरा उल्लंघन है। इससे पहले टूर्नामेंट में रोहित पर 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया था, चूंकि तब वह टीम का सीजन का पहला उल्लंघन था, इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

कोविड तीसरा टीका: निजी कोविड टीकाकरण केंद्र पर सेवा शुल्क अधिकतम 150 रुपए
नई दिल्ली। सरकार ने 18 वर्ष से अधिक की आयु की आबादी को कोविड का तीसरा टीका प्रीकाशंस खुराक लगाने वाले निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि टीके का अधिकतम सेवा शुल्क 150 रुपए प्रति होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण में शनिवार को यहां कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 से 59 वर्ष की आयु की आबादी को कोविड का तीसरा टीका लगाने की तैयारियां करनी चाहिए। तीसरा टीका निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर लगाया जाएगा और यह केंद्र टीके की लागत और सेवा शुल्क के रूप में 150 रुपए तक की राशि लोगों से ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीके का पंजीकरण कोविन ऐप होगा। पात्र व्यक्ति को टीका लेने के लिए कोविन ऐप पर दर्ज कराना होगा। वह सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी टीका ले सकता है। तीसरा टीका दूसरे टीके के नौ महीने के अंतराल पर दिया जाएगा। तीसरी खुराक उसी टीके की होगी जिसका उपयोग पहली और दूसरी खुराक में  किया गया है।

गोदाम से 43 बोरे पान मसाला चुराने वाला टैम्पो चालक गिरफ्तार
जयपुर। हरमाड़ा पुलिस ने गोदाम का टीनशेड तोड़कर 12 लाख रुपए के पान मसाला के बोरे चोरी करने वाले टैम्पो चालक अली मोहम्मद निवासी गांव धानोता जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि 31 मार्च को पार्वती नगर स्थित हनुमान नगर वैशाली नगर निवासी चिराग ने रिपोर्ट दी। पुलिस जांच में आया कि आरोपी ने माल 18 मार्च को चुराया था। टीम ने 14 नंबर के पास दुकानदारों से पूछताछ की तो आरोपी वहां पर पान मसाला बेचता हुआ मिल गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर 41 बोरे और लोडिंग टैम्पो जब्त कर लिया।

रिश्वतखोरों पर एसीबी का कहर: रामसागड़ा थानाधिकारी 52 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
उदयपुर। भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बांसवाड़ा टीम ने मंगलवार को डूंगरपुर जिले में रामसागड़ा थानाधिकारी बाबूलाल डामोर को 52 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी थानाधिकारी ने मारपीट के एक मामले को रफा-दफा करने की एवज में एक लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने बताया कि रेटा निवासी भूरालाल पुत्र उदयलाल अंगारी और शांतिलाल पुत्र रूपसी पारगी ने शिकायत दी थी। इसमें बताया कि 17 मार्च को होली के दिन रेटा में उसके भाई दिनेश और मगन के साथ गांव के ही कालू व अन्य लोगों ने झगड़ा करते हुए मारपीट की थी। इसको लेकर दोनों पक्षों ने रामसागड़ा थाने में मामले दर्ज करवाए थे। मामले की जांच रामसागड़ा थानाधिकारी बाबूलाल डामोर कर रहे थे। थानाधिकारी मामले को थाने पर ही रफा-दफा करने के लिए एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इस दौरान थानाधिकारी ने 28 में से 18 लोगों से 5 हजार रुपए लिए और शांतिभंग में गिरफ्तार किया था, वहीं 10 अन्य आरोपियों को जानलेवा हमले के मामले में फंसाने की बात कर रहे हैं। सत्यापन के बाद आरोपी थानेदार बाबूलाल पुत्र हुरजी डामोर निवासी उखेड़ी थाना पहाड़ा, उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया।

तेल के भावों में उबाल, तो दाल-दलहन के बाजार में टिकाव
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार की स्थिरता के बीच स्थानीय स्तर पर मंगलवार को दिल्ली थोक जिंस बाजार में सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड और पॉम ऑयल में तेजी रही। इस दौरान दाल दलहन के साथ ही मीठे के बाजार में टिकाव रहा जबकि गेहूँ 10 रुपये चढ़ गया।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 132 रिंगिट चढ़कर 6248 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.44 सेंट की तेजी के साथ 73.73 सेंट प्रति पौंड बोला गया

स्थानीय स्तर सूरजमुखी तेल 147 रुपये प्रति क्विंटल, पॉम ऑयल 146 रुपये और सोया रिफाइंड 176 रुपये प्रति क्विंटल महंगा गया। इस दौरान वनस्पति , मूंगफली तेल और सरसों तेल में टिकाव रहा।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार टिकाव रहा। इस दौरान गुड़ और चीनी के भाव में टिकाव रहा।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मूंग दाल, मसूर दाल, चना दाल, उड़द दाल, अरहर दाल और चना के भाव टिके रहे।

अनाज : अनाज मंडी में चावल में टिकाव रहा जबकि गेहूँ 10 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी, 80 पैसे पेट्रोल और 70 पैसे डीजल बढ़े दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के भावों में अबाल जारी है। मंगलवारो को भी देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने  लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोत्तरी की। इस इजाफे के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर के पार हो गया है। दिल्ली में आज 80 पैसे के उछाल के साथ पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपए  प्रति लीटर और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़कर 91.47 रूपये प्रति लीटर हो गया। जबकि सोमवार को पेट्रोल 99.41 रूपये और डीजल 90.77 रूपये प्रति लीटर था।

मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 115.04 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75 पैसे की वृद्धि के साथ 99.25 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सात बार बढ़ चुकी है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.31 प्रतिशत गिरकर 111.01 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.75 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर

पेट्रोल (रूपए प्रति लीटर)

डीजल (रूपए प्रति लीटर)

दिल्ली

100.21

91.47

कोलकाता

109.68

94.62

मुंबई

115.04

99.25

चेन्नई

105.94

96.00