received - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दीनबंधु चौधरी को मिला अयोध्या धाम का निमंत्रण
अजमेर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में दैनिक नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त न्यासी द्वारा समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से चार हजार गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया है। जिनमें चौधरी भी शामिल हैं। जो अजमेर के लिए सौभाग्य व गौरव की बात है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक (चित्तौड़ प्रांत) जगदीश सिंह राणा, महानगर संघचालक अजयमेरू महानगर खाजू लाल चौहान तथा महानगर सम्पर्क प्रमुख अजयमेरू महानगर सीमांत भारद्वाज ने चौधरी के निवास स्थान पर पहुंचकर अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त न्यासी द्वारा जारी किया गया निमंत्रण पत्र देकर स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया।

उल्लेखनीय है कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास सहित देशभर से गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

अजमेर के लिए सौभाग्य की बात
दैनिक नवज्योति के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी को अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाना अजमेर के लिए सौभाग्य व गौरव की बात है। निमंत्रण पत्र लेकर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

एडवोकेट को सोशल मीडिया पर गर्दन काटने की मिली धमकी
अजमेर। अजमेर के एक एडवोकेट को सोशल मीडिया पर गर्दन काटने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित एडवोकेट के साथ जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश होकर आरोपित के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है। एडिशनल एसपी आईपीएस विकास सांगवान ने मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

पीड़ित एडवोकेट भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उनका यूट्यूब अकाउंट है। जिस पर उन्होंने उदयपुर में हुई घटना की निन्दा की थी। तीन जुलाई को सोहेल सैयद नाम के एक यूट्यूब यूजर ने उन्हें धमकी दी है कि तेरी भी गर्दन कटेगी। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बार अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ को शिकायत दी। उसके बाद बार अध्यक्ष सहित वकीलों में रोष व्याप्त हो गया। अध्यक्ष राठौड़ के नेतृत्व वकीलों के एक दल ने दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचकर रोष व्यक्त किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडीशनल एसपी विकास सांगवान को ज्ञापन दिया और संबंधित आरोपित के खिलाफ उचित कार्यवाही करने व एडवोकेट चौहान की जानमाल की सुरक्षा दिलाने की मांग की है। धमकी के बाद एडवोकेट चौहान व उनके परिजन भी भयभीत हैं। ऐसे में आईपीएस सांगवान ने मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि अगर मामले में उचित कार्यवाही नहीं हुई तो बार एसोसिएशन आन्दोलन करेगी। वहीं पुलिस आरोपी का सुराग लगाने में जुट गई है।

कोयला संकट पर बोले भाटी: छत्तीसगढ़ सरकार से अभी नहीं मिली इजाजत
जयपुर। पीसीसी मंत्री दरबार में पहुंचे ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी  बिजली संकट पर कहा की अभी कोयले से संबंधित दिक्कतें हैं। केंद्र सरकार से हमें छत्तीसगढ़ में 2 कोल ब्लॉक आवंटित हुए हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार से अनुमति नहीं मिलने के कारण हम उन्हें अभी शुरू नहीं कर पाए। हम छत्तीसगढ़ सरकार से बात कर रहे है। हमारे अधिकारी 3 दिन के लिए छत्तीसगढ़ गए थे। छत्तीसगढ़ कोयला खदान के आसपास स्थानीय आदिवासियों का जन विरोध जारी है इस वजह से छत्तीसगढ़ सरकार भी अभी अनुमति देने में असमर्थता जता रही है। हम कोशिश कर रहे हैं राजस्थान को आवंटित कोल ब्लॉक को काम करने की इजाजत मिले। हमने कोल इंडिया लिमिटेड से भी अतिरिक्त कोयले की मांग की है। भारत सरकार से हमे सहयोग नही मिला है।

पेंशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी के पास मिली आय से 450 प्रतिशत अधिक संपत्ति
अजमेर।  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अजमेर में पेंशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी (राजस्थान लेखा सेवा) उपनिदेशक वित्त के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही की है। एसीबी ने जांच में उनके पास करीब 450 प्रतिशत अधिक चल अचल संपत्ति मिलने का खुलासा किया है। उनके घर व कार्यालय में एसीबी ने सर्च किया है। फिलहाल मामले में एसीबी की जांच जारी है।

एसीबी के महानिदेशक जयपुर भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की अजमेर इकाई को सूचना मिली थी कि पेंशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी उपनिदेशक वित्त दौलत सिंह दायमा द्वारा भ्रष्टाचार से अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अजमेर इकाई ने ब्यूरो मुख्यालय की इंटेलिजेन्स टीम के सहयोग से इसका सत्यापन कराया। सूचना सही होने पर आरोपी दौलत सिंह के खिलाफ एसीबी मुख्यालय में प्रकरण दर्ज किया गया है। एसीबी के एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन में दौलत सिंह से एसीबी टीम द्वारा उनके पास मिली 450 प्रतिशत अधिक संपत्ति के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

कोर्ट से सर्च वारंट लेकर ली तलाशी

एसीबी डीजीपी सोनी के निर्देश पर शनिवार को एसीबी अजमेर इकाई के एडीशनल एसपी सतनाम सिंह के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी राकेश वर्मा व उनकी सहयोगी टीम ने न्यायलय से तलाशी वारंट लिया। उसके बाद एसीबी टीम दौलत सिंह दायमा के बीके कौल नगर, जय अम्बे विहार कॉलोनी, अजमेर स्थित मकान व उनके कार्यालय में पहुंच गई। जहां पर एसीबी ने गहनता से तलाशी ली।

3.30 लाख नगदी, गहने और 15 प्लॉट मिले

आरोपित दौलत सिंह के मकान पर जब एसीबी ने सर्च किया तो एसीबी को करीब 3 लाख 30 हजार रुपए नगद, करीब 100 ग्राम सोने के गहने व 850 ग्राम चांदी के गहने मिले। इसके अलावा 10 बैंक खातों के दस्तावेज, दो बैंक लॉकर, 15 आवासीय प्लाट एवं व्यावसायिक दुकानों के दस्तावेज सहित करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति के दस्तावेज एवं सबूत मिले हैं। उनके संबंध में एसीबी ने पूछताछ की लेकिन प्रारम्भिक पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

एसीबी की अपील

एसीबी के डीजीपी भगवान लाल सोनी ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसीबी का सभी सहयोग करें। अपने जायज कार्य के लिए किसी को भी रिश्वत नहीं दें। अगर कोई आपसे रुपए की मांग करता है तो उसकी सूचना एसीबी के टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर 1064 एवं व्हाटस एप हैल्पलाइन नंबर 9413502834 पर संपर्क कर दे सकते हैं।

यूक्रेन को युद्ध शुरू होने के बाद मिली 4.5 अरब यूरो की अंतरराष्ट्रीय सहायता
कीव। यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध के बाद से वित्तीय अंतरराष्ट्रीय सहायता के तौर पर 4.5 अरब यूरो (लगभग 4.73 अरब अमेरिकी डॉलर) प्राप्त हुए हैं।सरकारी प्रेस सेवा ने यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल के हवाले से यह जानकारी दी। शमिहल ने मंगलवार को बताया कि पिछले सप्ताह के दौरान यूक्रेन को विश्व बैंक से अनुदान राशि के तौर पर 50 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए। उन्होंने कहा, ''हम इस तरह के समर्थन के लिए विशेष रूप से आभारी हैं। इससे हमें सभी सामाजिक लाभों को पूर्ण रूप से जारी रखने में मदद मिलती है, साथ ही नये सहायता कार्यक्रम शुरू करने में भी मदद मिलती है।''  उन्होंने बताया कि सरकार ने एक मंच शुरू किया है, जो देश को युद्ध के उबरने के लिए धन जुटाने में मदद करेगा।

दांडी मार्च की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शांति यात्रा
जयपुर। दांडी मार्च की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शांति यात्रा आयोजित की गई। दांडी यात्रा की स्मृति में शांति यात्रा जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित खादी बोर्ड  कार्यालय से रवाना हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला, खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, राजस्थान खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, सदस्य कैलाश सोयल, पूर्व महाधिवक्ता जीएस बाफना सहित स्कूल विद्यार्थियों ने शांति यात्रा में भाग लिया। यात्रा खादी बोर्ड, JLN मार्ग से गांधी सर्किल तक  पहुंची। इससे पहले गहलोत ने दांडी मार्च की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शान्ति यात्रा से पूर्व खादी बोर्ड, बजाज नगर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में आज हिंदुत्व के नाम पर राजनीति हो रही है। हम सभी हिंदू हैं, लेकिन चतुराई से भाषण देकर सत्ता प्राप्त की जा रही है। देश में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गहलोत ने कहा कि देश में शांति सद्भाव रखेंगे, सत्य के मार्ग पर चलेंगे, तभी हम गांधी के सपनों का भारत बना पाएंगे। उन्होंने रूस- यूक्रेन की युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि आज वहां कितने लोग मर रहे हैं, कितनी जन व धन हानि हो रही है,  गांधी के मार्ग पर चलने से वहां पर शांति स्थापित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चतुराई से भाषण देते हैं और जितने भी देश की जितनी एजेंसियां हैं, उनका उपयोग विपक्ष को खत्म करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज गोदी मीडिया की भाजपा सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गहलोत ने बताया कि किस प्रकार विपक्ष हार रहा है और भाजपा जीत रही है। बाद में सभा को भी संबोधित करते हुए कहा कि गांधी के मार्ग पर चलकर ही हम शांति और सद्भाव की स्थापना कर सकते हैं।

यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे राजस्थान के 17 स्टूडेंट्स
नई दिल्ली। यूक्रेन में चल रहे संकट से प्रभावित प्रवासी विद्यार्थी और कामगार स्वदेश लौटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में गुरुवार सुबह राजस्थान के 17 विद्यार्थी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे।एयरपोर्ट पहुंचने पर दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय द्वारा संचालित राजस्थान हेल्प डेस्क के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया और अपने गंतव्य पर जाने के लिए विद्यार्थियों को सुविधानुसार राजकीय वाहन, ट्रेन और उनके परिजनों के साथ भेजने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

यूक्रेन संकट से प्रभावित प्रवासी राजस्थानीयों को सकुशल वापस लौटाने के लिए समुचित सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से नामित नोडल अधिकारी राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त  धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह राजस्थान के 17 विद्यार्थी यूक्रेन से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं उनमें से कोटा क्षेत्र के 6 विद्यार्थियों को दिल्ली एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक पहुंचा कर कोटा में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है ताकि वह सुरक्षित अपने घर तक पहुंच सके। 3 विद्यार्थियों को राजकीय वाहन से जयपुर भेजा गया है और शेष 8 विद्यार्थी अपने पेरेंट्स के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना किए गए हैं।

धीरज ने बताया कि यूक्रेन में संकट की लगातार नई परिस्थितियां विकसित हो रही हैं ऐसे हालात में अभी फ्लाइट ऑपरेशन में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और राज्य सरकार वहां पर फंसे हुए प्रवासी राजस्थानी विद्यार्थियों और कामगारों से संबंधित सूचनाएं विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुटाकर और राहत व्यवस्थाओं से संबंधित केन्द्रीय अधिकारियों तथा यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में बसे प्रवासी राजस्थानीयों के सहयोग से हर संभव मदद के लिए जुटी हुई है।

अगस्ता हेलिकॉप्टर 7 करोड़ 55 लाख रुपए में बिका, 200 करोड़ का नया विमान खरीदने की तैयारी
जयपुर। सरकार ने आखिर 11 साल से कबाड़ में खड़े अगस्ता हेलिकॉप्टर को 7.55 करोड़ रुपए में बेच दिया है। साथ ही दोनों विमान 25 करोड़ 60 हजार में बेचे गए हैं। किंग एयर बी-200 को 18 करोड़ और किंग एयर सी-90 ए को सात करोड़ 60 हजार में बेचा है।

केन्द्र के मेटल स्क्रेप ट्रेड कॉरपोरशन (एमएसटीसी) के पोर्टल के जरिए गुरुवार को इन तीनों को ई-आॅक्शन में बेचा गया है। अगस्ता हेलिकॉप्टर की 12 बार नीलामी प्रक्रिया हो चुकी थी। अब 13वीं बार में राज्य सरकार को उम्मीद से ज्यादा राशि मिली है। राज्य नागरिक उड्डयन सचिव जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को नीलामी में 18 कंपनियों ने भाग लिया। अगस्ता हेलिकॉप्टर की बोली ढाई करोड़ से शुरू हुई थी। किंग एयर बी 200 की बोली नौ करोड़ से शुरू हुई, जो 18 करोड़ तक पहुंची।  किंग एयर सी-90 ए की बोली साढ़े तीन करोड़ से शुरू हुई जो सात करोड़ 60 हजार तक पहुंची। तीनों को खरीदने के लिए 18 बड़ी कंपनियों ने उत्सुकता दिखाई थी।

30 करोड़ में खरीदा था
अगस्ता हेलिकॉप्टर 2005 में 20.05 करोड़ में खरीदा था।  यह 5121 घंटे उड़ चुका है। राज्य सरकार के दोनों विमान किंग एयर बी-200 और सी-90 ए हैं। इनमें पहला 16 और दूसरा 33 साल पुराना है।

स्टेट हैंगर में खड़ा है 11 साल से
20 नवम्बर, 2011 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चूरू के न्यांगल बड़ी गांव में महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे थे। रास्ते में अगस्ता हेलिकॉप्टर की पंखुड़ी टूट गई, जिससे वह हवा में लहराने लगा। पायलट ने हेलिकॉप्टर को चांदकोठी के चारागाह में आपात लैंडिंग करवाई थी। तब से इस हेलीकॉप्टर में वीआईपी उड़ानें बंद कर दी और इसे हैंगर में खड़ा कर दिया गया।

200 करोड़ का नया विमान खरीदने की तैयारी, हाई पावर कमेटी की हुई बैठक
राज्य सरकार जल्द नया बड़ा लग्जरी विमान खरीदेगी। इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके लिए गुरुवार को हाई पावर कमेटी की बैठक हुई। दो साल पहले कोरोना की वजह से विमान खरीदने पर विराम लग गया था। अब मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार विमानन विभाग ने दोबारा प्रक्रिया शुरू की है। राज्य सरकार के पास फिलहाल न तो हेलिकॉप्टर है और न एयरक्रॉप्ट। जरूरत पड़ने पर किराए से मंगाने पड़ते हैं, जो काफी महंगे होते हैं। वैसे राज्य सरकार के लिए नया हेलिकॉप्टर और एयरक्राफ्ट खरीदने का रास्ता पहले ही साफ कर दिया गया है। अब नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख को पावर दे दी गई है। इसके लिए वित्त विभाग ने सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियमों में संशोधन किया है। वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव विमल कुमार गुप्ता ने गत दिनों आदेश जारी किए हैं, जिसमें मोटर व्हीकल, एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर और बोट खरीदने के लिए विभागाध्यक्ष को फुल पावर रहेगी।

दीनबंधु चौधरी को पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट रत्न पुरस्कार
जयपुर। ऑनलाइन आयोजित हुए 5 दिवसीय शिक्षा के महाकुम्भ "जयपुर एजुकेशन समिट" में वर्ष 2021 के लिए क्रेडेंट पुरस्कारों की घोषणा की गयी।  मनस्विता समूह द्वारा कला, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा, कृषि, संगीत, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र दिए गए विशिष्ठ योगदान के लिए देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों को यह पुरस्कार प्रदान किये गए। इस अवसर पर जयपुर एजुकेशन समिट के फाउंडर डायरेक्टर सुनील नारनोलिया ने बताया कि पद्मभूषण डी. आर. मेहता को समाज सेवा के क्षेत्र में, पद्मभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट को संगीत को संगीत के क्षेत्र में, दैनिक नवज्योति के संपादक दीनबंधु चौधरी को पत्रकारिता के क्षेत्र में, पद्मश्री श्याम सुन्दर पालीवाल को पिपलांत्री मॉडल के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में, पद्मश्री गुलाबो सपेरा को लोकनृत्य के क्षेत्र में, पद्मश्री शाकिर अली और पद्म श्री तिलक गिताई को चित्रकला के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान में लिए वर्ष 2021 के लिए "क्रेडेंट रत्न" पुरस्कार दिया गया है।

प्रख्यात साहित्यकार ममता कालिया, चित्रा मुद्गल, लंदन निवासी तेजेन्द्र शर्मा और राजस्थान दूरदर्शन के पूर्व निदेशक, वरिष्ठ साहित्यकार नन्द भारद्वाज को साहित्य के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया। प्रख्यात आलोचक डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल को साहित्य आलोचना, टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा को साहित्यिक गतिविधियों, व्यंगकार फारूक आफरीदी को व्यंग्य और गगनांचल के संपादक डॉ आशीष कंधवे को कविता और संपादन के के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

कृषि थिंक टैंक महाराणा प्रताप कृषि और तकनिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर  के कुलपति डॉ नरेंद्र सिंह राठौड़, प्रख्यात गाँधीवादी विचारक और वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के पूर्व कुलपति प्रो. नरेश दाधीच, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन, जन संचार केंद्र, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व हेड प्रो. संजीव भानावत, राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) विष्णु शर्मा और मोटिवेशनल स्पीकर और 4 PSU's के  MD रहे पी. एम. भारद्वाज को शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया। डॉ अखिल शुक्ला और नार्वे निवासी शरद शुक्ल "आलोक" को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

कृषि के क्षेत्र में पद्मश्री जगदीश प्रसाद पारीक को सब्जी नवाचार,  धर्मवीर कम्बोज को कृषि यंत्र खोज, ईश्वर सिंह कुंडू को जैविक कृषि नवाचार,  संतोष खेदड़ को फल नवाचार और संतोष पचार को कृषि नवाचार क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।  पद्मश्री सुंडा राम वर्मा को जल संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

जैव चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, अजमेर के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कुमार शर्मा को, मानवधिकारों के क्षेत्र में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्त्ता भंवर मेघवंशी को, कथक के क्षेत्र में सिंगापुर निवासी पंडित चरण गिरधर चाँद को, मनोविज्ञान के क्षेत्र में प्रख्यात मनोचिकित्सक डॉ. शिवगौतम को, चिकित्सकीय सेवाओं के क्षेत्र में IMA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस.एस. अग्रवाल को वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया। कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. महेंद्र मधुप को, कला समीक्षा के क्षेत्र में सर्वेश भट्ट को, डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में प्रकाश मिश्रा को, प्रकृति फोटोग्राफी  के क्षेत्र में महेश स्वामी को, समाज सेवा के क्षेत्र में कुंवर दिनेश सिंह मेड़ता को और किशोरी बालिका और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उषा कोटिया को उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2021 का क्रेडेंट श्री पुरस्कार दिया गया।

कैटरीना-विक्की: जहां रिसीव किया जाएगा, वहां लगाई राधा-कृष्ण और भगवान धन्वंतरि की मूर्तियां
जयपुर। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। शादी में विशेष तौर पर कैट और विक्की सहित अन्य मेहमानों के सूइट्स में विदेशी फल, कन्फेक्शनरी और सुविधाएं आइरिस के कांसाफिनिश सेंटर पीसबाउल्स और थालियां रखी जाएंगी। ये थालियां अखरोट की लकड़ी के संयोजन से बनाई गई है। शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार की गई ट्रे और थालियों का इस्तेमाल होगा। प्रवेश द्वार, स्पा और अन्य स्थानों पर कैटरीना-विक्की और मेहमानों को रिसीव किया जाएगा, वहां राधा-कृष्ण और भगवान धन्वंतरि की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। ये मूर्तियां मकराना मार्बल में तराशी गई हैं, जो सिक्ससेंस फोर्ट बरवाड़ा की प्राचीनता और भव्यता से मेल खाते हुए हैं।

CM गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र... जाने वजह
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है आमजन को पूर्ण राहत देने के लिए कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर केन्द्रीय पूल की अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी एवं विशेष एक्साइज ड्यूटी को और कम किया जाए, ताकि आमजन को एक्साइज ड्यूटी एवं वैट में कमी का लाभ एक साथ मिल सके। साथ ही, उन्होंने तेल कम्पनियों को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में निरन्तर वृद्धि पर रोक लगाने के लिए पाबंद करने का भी आग्रह करते हुए कहा कि तेल कम्पनियों द्वारा रोज-रोज की जा रही बढ़ोतरी से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आमजन को दी गई राहत का लाभ शून्य हो जाएगा।

गहलोत ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य की बकाया जीएसटी पुनर्भरण राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए एवं जीएसटी पुनर्भरण की अवधि वर्ष 2027 तक बढ़ाई जाए। पत्र में उन्होंने लिखा कि हमारी अपेक्षा है कि केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल पर अतिरिक्त 10 रूपये प्रति लीटर व डीजल पर अतिरिक्त 15 रूपये प्रति लीटर की कमी करे। केन्द्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम करने पर प्रदेश के वैट में भी 3.4 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल पर तथा 3.9 रूपये प्रति लीटर डीजल पर आनुपातिक रूप से स्वतः ही कम हो जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप राज्य के राजस्व में 3500 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष की अतिरिक्त हानि होगी जिसे जनहित में राज्य सरकार वहन करने के लिये तैयार है।

गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 से लगातार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली बेसिक एक्साइज ड्यूटी को कम कर राज्यों के साथ साझा किये जाने वाले हिस्से को घटा दिया गया तथा विशेष एवं अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी जिसका कोई हिस्सा राज्यों को नहीं मिलता, उसे लगातार बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि एवं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट सेस का लाभ केवल केन्द्रीय राजस्व को मिल रहा है, जबकि डिविजीबल पूल में आने वाली बेसिक एक्साइज ड्यूटी में उत्तरोत्तर कमी की गई है, इससे राज्यों को मिलने वाले करों के हिस्से में कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्यों के हिस्से में लगातार की जा रही कमी वित्तीय संघवाद (फिस्कल फेडरेलिज्म) के सिद्धांतों के विपरीत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचित सरकारों को प्रदेश के विकास एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन जुटाने होते हैं। आमजन तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने में राज्यों की भौगोलिक स्थिति, आर्थिक परिदृश्य एवं स्थानीय परिस्थितियों का भी प्रभाव पड़ता है। इन परिस्थितियों में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए आवश्यक राजस्व संग्रहण के लिए करारोपण करना राज्यों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार है। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी एवं विशेष एक्साइज ड्यूटी को पहले अत्यधिक बढ़ाना एवं बाद में कम कर राज्यों से वैट कम कराने के लिए परस्पर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाना भी सहकारी संघवाद (कॉपरेटिव फेडरेलिज्म) की भावना के विपरीत है।

गहलोत ने कहा कि कोविड संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान 6 मई, 2020 को केन्द्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये एवं डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी। 4 नवम्बर, 2021 से पेट्रोल पर 5 रुपये एवं डीजल पर 10 रुपये कम कर जनता को राहत देने की बात की जा रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि वर्ष 2021 में ही पेट्रोल की कीमत करीब 27 रुपये एवं डीजल की कीमत करीब 25 रुपये बढ़ी। अत्यधिक बढ़ाई गई अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में से केवल कुछ छूट दी गई। ऐसे में, केन्द्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती अपर्याप्त प्रतीत होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान राज्य के कुल राजस्व का 22 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल-डीजल के वैट से आता है। वैट में कमी के रूप में राजस्थान सरकार 29 जनवरी, 2021 से अब तक लगभग 3 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल पर तथा 3.8 रूपये प्रति लीटर डीजल पर कम कर चुकी है। इससे राज्य के राजस्व में 2800 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष की हानि हो रही है। कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण इस वित्तीय वर्ष में राज्य के राजस्व में माह अक्टूबर तक 20 हज़ार करोड़ रूपये की कमी आई है। केन्द्र द्वारा राज्य को 5963 करोड़ रूपये का जीएसटी पुनर्भरण उपलब्ध नहीं कराना भी इसका एक बड़ा कारण है। ऐसी स्थिति में  भी हमारी सरकार ने कुशल वित्तीय प्रबन्धन से प्रदेश में विकास की गति को कम नहीं होने दिया। राज्य सरकार जन घोषणा तथा बजट में किये वादों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिये तत्पर है।

CM गहलोत का केंद्र पर आरोप : राजस्थान को मांग के अनुरूप पर्याप्त DAP नहीं मिल रहा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान को मांग के अनुरूप पर्याप्त डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कृषकों से अनुरोध है कि वर्तमान में आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरकों का क्रय करें, अनावश्यक भंडारण ना करें। उर्वरकों की आपूर्ति में सुधार के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश को डीएपी केन्द्र सरकार के माध्यम से ही प्राप्त होता है। राज्य सरकार चाहकर भी सीधे क्रय नहीं कर सकती। अप्रैल से अक्टूबर 2021 के दौरान केन्द्र सरकार ने 6 लाख मीट्रिक टन मांग के विरुद्ध अब तक 3.83 लाख मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति की गई। गत दिनों प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में उत्पन्न डीएपी संकट व किसानों की कठिनाई की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया व केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री से वार्ता कर अवगत करवाया गया। प्रदेश के कृषि मंत्री, प्रमुख शासन सचिव, अधिकारीगण डीएपी आपूर्ति सुधार के लिए निरन्तर केन्द्र सरकार के सम्पर्क में हैं।

विश्व और देश भर में डीएपी का संकट

डीएपी की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। चीन से उर्वरक आयात कम होने से डीएपी की आपूर्ति में कमी देश डीएपी की आपूर्ति हेतु काफी हद तक आयात पर निर्भर है। देश के विभिन्न राज्य जैसे उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान डीएपी की कमी से जूझ रहे हैं।