Varanasi Police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई चौकाने वाली वजह
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को एसएमएस भेजकर कचहरी को बम से उड़ाने और उन्हें खत्म करने की धमकी देने वाले आरोपी को गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान रैसीपुर सत्तनपुर निवासी अजीत कुमार सरोज के रूप में हुई है। युवक से पूछताछ में पता चला कि वह विधि का छात्र है और कचहरी में नियमित रूप से आता-जाता रहता है। अपने एक पड़ोसी को फंसाने की नीयत से उसने यह हरकत की। जांच में युवक के एक युवती से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। युवती के परिजनों द्वारा संबंध का विरोध किए जाने की जानकारी मिली।

आरोपी ने धमकी देने के लिए उसी युवती से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था, ताकि परिजनों को फंसाया जा सके। सर्विलांस टीम और एसओजी की संयुक्त टीम ने चंद घंटों के भीतर ही नंबर का पता लगा लिया। फिलहाल युवक से आगे की पूछताछ जारी है।

कोडिन कफ सिरप मामला: वाराणसी पुलिस ने शुभम जायसवाल समेत चार के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप मामले में मास्टर माइंड शुभम जायसवाल की धर पकड़ के लिये वाराणसी पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को शुभम जायसवाल समेत चार आरोपियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। शुभम के साथ दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल और आकाश पाठक पर वित्तीय धोखाधड़ी, एनडीपीएस अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट निवासी शुभम जायसवाल को सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली और वाराणसी पुलिस काफी दिनों से तलाश रही है। कोडीन युक्त प्रतिबंधित सिरप मामले को लेकर विधानसभा में भी जोरदार बहस देखने को मिली है।

पुलिस के अनुसार, शुभम जायसवाल पर पचास हजार रुपये का इनाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। रांची की शैली ट्रेडर्स से जुड़ी कई फर्मों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि शुभम जायसवाल के लिए दिवेश जायसवाल और अमित जायसवाल बोगस फर्मों और फर्जी दस्तावेजों से बिल जनरेट कराने का काम करते थे। चारों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।