Mahatma Gandhi medical university - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला दिवस कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने कहा- महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छूते हुए समाज को सशक्त बना रही
जयपुर। सीतापुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उषा शेखावत रहीं। इस अवसर पर वाइस चांसलर डॉ अचल गुलाटी, डॉ विनय कपूर, डॉ एन डी सोनी, मेडिकल एजुकेशन विभाग की डॉ रश्मि गुप्ता तथा डॉ ममता भी मंचासीन रहे।

वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, साहस और समर्पण से नई ऊंचाइयां छू रही हैं। वे केवल पुरुषों के बराबर ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में उनसे आगे भी बढ़कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संघर्ष क्षमता, जीवटता, साहस, सेवा भावना और आत्मीयता के गुणों से महिलाएं समाज को सशक्त बना रही हैं।

विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्ष की थीम “Give to Gain” पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को महिलाओं को सम्मान, बराबरी का अधिकार, सुविधाएं, समय और कार्य के अवसर प्रदान करने चाहिए, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें।

महिलाओं को केवल अवसर देने की ही नहीं बल्कि उन्हें निर्णय और जिम्मेदारी देने की भी आवश्यकता है।  महिलाएं यदि अपनी शक्ति और योग्यता को पहचान लें तो वे समाज और राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।

इस अवसर पर डॉ नरेंद्र पडियार, डॉ निखिल मारवाह, डॉ प्रिया मारवाह, डॉ प्रियंका सोनी, डॉ बुशरा फिजा, डॉ प्रगति कोरानी, डॉ तंजुल सक्सेना, मेजर अलका, दीप्ति भंसाली भी मौजूद रहे। इस अवसर पर महिला डॉक्टर्स, नर्सेज एवं स्टाफ मेंबर्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी।

महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी का 8वां दीक्षांत समारोह : 835 से अधिक विद्यार्थियों को दी उपाधियां, 34 को मिले स्वर्ण पदक
जयपुर। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी, जयपुर का आठवा दीक्षांत समारोह मंगलवार को यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित आर. एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम, सीतापुरा में आयोजित किया गया। समारोह में चिकित्सा, दंत चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, एलाइड हेल्थ साइंसेज़ एवं हेल्थ मैनेजमेंट संकायों के विद्यार्थियों को उपाधिया प्रदान की गईं।

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री (उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, युवा मामले एवं खेल विभाग) पद्मश्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बगरू विधायक डॉ. कैलाश चंद वर्मा थे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन-कम-चांसलर डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार ने की।

मुख्य अतिथि कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सक बनना अपने-आप में सौभाग्य की बात है, क्योंकि चिकित्सा के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा का अवसर मिलता है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी डॉक्टरों से नैतिक मूल्यों, अनुशासन, करुणा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि डॉ. कैलाश चंद वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जयपुर सहित आसपास के व्यापक क्षेत्र की जनता को मिल रहा है, जो संस्थान की गुणवत्ता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

चेयरपर्सन-कम-चांसलर डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायी, नैतिक एवं संवेदनशील स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे चिकित्सा ज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों को भी अपने जीवन में आत्मसात करें।
संस्थापक चेयरमैन डॉ. एम. एल. स्वर्णकार ने कहा कि संस्थान ने अल्प समय में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं रोगी-सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धिया अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सतत प्रगति का प्रतीक है।

कुलपति डॉ. अचल गुलाटी ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है, जिससे विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर दक्ष एवं प्रतिस्पर्धी बन सकें।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के 400 से अधिक स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधिया प्रदान की गईं। इनमें 19 पीएच.डी., 20 एम.फिल., 49 डीएम एवं एम.सी.एच., 131 एमडी-एमएस, 151 एमबीबीएस, 23 एमडीएस, 60 बीडीएस, 22 एमपीटी, 71 बीपीटी, 7 एमओटी, 18 बीओटी, 67 बेसिक बी.एससी. नर्सिंग, 4 एम.एससी. (चिकित्सा), 1 एम.एससी. क्लिनिकल मनोविज्ञान, 1 एम.एससी. योग चिकित्सा, 13 एम.एससी. (अन्य), 6 एम.एससी. एचएचआईए, 6 बी.एस.सी. एचएचआईए/एमआरएस/सीआईटी/बायो-सूचना विज्ञान, 138 बी.एस.सी. (विभिन्न पाठ्यक्रम), 170 पीजीसीसी डर्मेटोलॉजी, 14 एमएचए एवं 13 बीएचए की उपाधिया शामिल रहीं। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 34 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. विनय कपूर, रजिस्ट्रार डॉ. प्रदीप प्याने, डॉ. सुधीर सचदेव,  मीना स्वर्णकार, आर. आर. सोनी, डॉ शोभित स्वर्णकार, डॉ. एन. डी. सोनी, डॉ. नरेंद्र पडियार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ चिकित्सक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।