Ministry of External Affairs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्रिक्स मंच पर दिखेगी भारत की डीप-टेक ताकत, 37 स्टार्टअप पेश करेंगे नवाचार और वैश्विक साझेदारी के अवसर
नई दिल्ली। भारत की डीप-टेक नवाचार क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए 'ब्रिक्स भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी' का आयोजन 11 और 12 सितंबर को यहाँ भारत मंडपम में किया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनके और विदेश मंत्रालय के समन्वय से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत की अध्यक्षता में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ आयोजित किया जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शनी में भारत के 37 डीप-टेक स्टार्टअप और नवाचार आधारित उद्यम हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी वर्ष 2026 में आयोजित भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में शामिल 120 स्टार्टअप और उद्यमों के समूह में से चुने गये हैं। प्रदर्शनी की थीम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के मूल विषय ,बिल्डिंग फॉर रेजिलियेंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन, एंड सस्टेनेबिलिटी, के अनुरूप रखी गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी तथा ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के प्रदर्शनी का दौरा करने की उम्मीद है।

यह प्रदर्शनी 11 सितंबर को आयोजित होने वाले ब्रिक्स बिजनेस फोरम के साथ हो रही है। इसके माध्यम से भारतीय नवोन्मेषकों को ब्रिक्स देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, निवेशकों, कारोबारी नेताओं और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। इससे प्रौद्योगिकी साझेदारी, निवेश, कारोबारी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच के लिए नये अवसर बनने की संभावना है। फिक्की, सीआईआई और एसोचैम के समन्वय से बी2बी बैठकों और संपर्क कार्यक्रमों की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है।

'भारत इनोवेट्स' शिक्षा मंत्रालय का राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भारतीय उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र से निकलने वाले नवाचारों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। इसके तहत स्टार्टअप, उच्च शिक्षण संस्थानों, प्रयोगशालाओं और रिसर्च पार्कों को कंपनियों, निवेशकों, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों तथा सरकारों जैसे वैश्विक हितधारकों से जोड़ने पर जोर दिया जाता है। मंत्रालय के अनुसार ब्रिक्स भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए भारतीय डीप-टेक नवाचारों को अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक और सहयोगात्मक अवसरों से जोड़ने का मंच प्रदान कर रही है।

सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की
नई दिल्ली । सऊदी अरब में हूती हमलों की खबरों पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इनकी कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हूती हमलों से संबंधित सवाल के जवाब में बुधवार को कहा कि भारत  सऊदी अरब की संप्रभु सीमा में खास तौर पर नागरिक और आर्थिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने वाले तथा बाब-अल-मंदेब में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करने वाले ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं। उल्लेखनीय है की हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब में हवाई अड्डे सहित कई ठिकानों पर हमले किए हैं।

आगा खान पंचम भारत दौरे पर: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। इस्माइली मुसलमानों के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम बुधवार से एक सप्ताह के भारत दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के निमंत्रण पर आ रहे आगा खान गुरुवार को उनके साथ व्यापक बातचीत करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह गृह मंत्री और विदेश मंत्री से भी मिलेंगे।

आगा खान अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का भी दौरा करेंगे। इन शहरों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क विभिन्न विकास और सामुदायिक पहलों से जुड़ा है। 50वें इमाम के रूप में पद संभालने के बाद प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का यह पहला भारत दौरा है।

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जीना उइका होंगी बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की
नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी जीना उइका को दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना में भारत की अगली उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि मंत्रालय में संयुक्त सचिव उइका को बोत्सवाना में भारत के उच्चायुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है। वह विदेश सेवा की 2006 बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले भरत कुमार कुथाती वहां भारत के उच्चायुक्त थे।

उइका के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है। भारत ने 1966 में बोत्सवाना की स्वतंत्रता के तुरंत बाद उसे मान्यता दी थी। भारत ने 1987 में बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन में अपना उच्चायोग खोला था। दोनों देशों के बीच पारंपरिक व्यापार मुख्य रूप से हीरा और रत्नों के क्षेत्र में रहा है।

बिहार में बाढ़ आशंका ! अमित शाह ने लिया तैयारियों का जायजा, सम्राट चौधरी से की बात
पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नेपाल में आई आपदा के बाद बिहार में संभावित बाढ़ के खतरे के लिए तैयारी और सावधानियों के बारे में बात की। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि शाह ने मुख्यमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की और नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए तैयारियों की जानकारी ली। बिहार में स्थिति के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, शाह ने सम्राट चौधरी से सतर्क रहने और स्थिति की लगातार निगरानी करने को कहा। बिहार सरकार ने भारत-नेपाल सीमा के निकट रहने वाले स्थानीय भारतीय समुदायों के लिए आवश्यक निकासी और अन्य सहायता संबंधी उपाय पहले ही शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने भी नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक आई बाढ़ के बाद नेपाल से लगे बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस संबंध में सीडब्ल्यूसी के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है और घबराने जैसी स्थिति नहीं है, क्योंकि नेपाल की ओर जलाशयों में पानी का स्तर घटने का रुझान दिख रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय (एमईए), जल शक्ति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही बेहद दुखद है। उन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है। नेपाल में भारतीय पर्यटकों के लापता होने की भी खबरें हैं। नेपाल में भारतीय नागरिकों की सहायता और प्रभावित लोगों से संबंधित जानकारी के लिए विदेश मंत्रालय/काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सहायता की आवश्यकता वाले लोग 977 985 131 6807 और 977 970 910 7500 पर संपर्क कर सकते हैं।

जानें कौन है नीता भूषण, जो बनी पोलैंड में भारत की नई राजदूत? जल्द संभालेंगी कार्यभार
नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी नीता भूषण को पोलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारतीय विदेश सेवा की 1994 बैच की अधिकारी नीता भूषण को पोलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

नीता भूषण अभी न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त हैं। मंत्रालय ने कहा है कि सुश्री भूषण जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगी।

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 तमिल मछुआरों को किया गिरफ्तार, सीएम स्टालिन ने लिखा विदेश मंत्री को पत्र, रिहाई की मांग की
चेन्नई। श्रीलंका नौसेना ने उनके क्षेत्रीय जलों में कथित तौर पर मछली पकडऩे के आरोप में तमिलनाडु के 12 मछुआरों को मंगलवार सुबह  गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राजनयिक चैनलों के माध्यम से उनकी शीघ्र रिहाई के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।

दरअसल, रामनाथपुरम जिले के द्वीपीय शहर रामेश्वरम के इन मछुआरों को श्रीलंका नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। नौसेना ने उनकी मशीनीकृत नाव को भी जब्त कर लिया और मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए श्रीलंका ले गई। मछुआरों की लगातार गिरफ्तारियां मछुआरा समुदाय में निराशा पैदा कर रही हैं, जो केंद्र और राज्य सरकारों से इस जटिल मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने की बार-बार अपील कर रहे हैं।

इस बीच, स्टालिन ने डॉ. जयशंकर से दोनों देशों के बीच संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की मछुआरा-स्तरीय (एजेंसी) जल्द आयोजित करने और हिरासत में लिए गए सभी मछुआरों तथा उनकी नावों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि इस लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे का स्थायी समाधान निकाला जा सके। सीएम स्टालिन के विदेश मंत्री को लिखे अर्ध-आधिकारिक पत्र की प्रतियां यहां मीडिया को जारी की जिसमें रामेश्वरम की एक मशीनीकृत नाव और 12 मछुआरों की गिरफ्तारी की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया गया।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि ये मछुआरे कल रात रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम मछली लैंडिंग सेंटर से एक अपंजीकृत मशीनीकृत नाव से मछली पकडऩे गये थे। मुख्यमंत्री ने कहा, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हमारे मछुआरों की निरंतर गिरफ्तारी और उनकी नावों की जब्ती से उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है तथा तमिलनाडु के तटीय मछुआरा समुदायों में भारी कष्ट और संकट पैदा हुआ है। उन्होंने पत्र में लिखा, मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि इस मामले को तत्काल राजनयिक चैनलों के माध्यम से उठाया जाए और इस लंबे समय से चले आ रहे मछुआरा मुद्दे का स्थायी एवं पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान निकालने के लिए जेडब्ल्यूजी/मछुआरा-स्तरीय (एजेंसी) जल्द से जल्द आयोजित की जाए।

सीएम स्टालिन ने कहा कि वर्तमान में तमिलनाडु की कुल 248 मछली पकडऩे की नावें और 62 मछुआरे (जिनमें 2024 में गिरफ्तार किए गए 18 मछुआरे शामिल हैं) श्रीलंकाई हिरासत में हैं।